लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खाकाबो राज़ी

सूची खाकाबो राज़ी

खाकाबो राज़ी (Hkakabo Razi, उच्चारण) दक्षिण पूर्व एशिया का और बर्मा देश का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पर्वत बर्मा के कचिन प्रदेश में स्थित है और उस बिन्दु पर है जहाँ भारत, बर्मा और चीन की सीमाएँ मिलती हैं। इस पर्वत का शिखर समुन्द्र तल से ५,८८१ मीटर (१९,२९५ फ़ुट) के ऊंचाई पर स्थित है। खाकाबो राज़ी हिमालय की एक बाहरी उपशृंखला में स्थित है। .

2 संबंधों: पटकाई, कचिन राज्य

पटकाई

पटकाई भारत के पूर्वोत्तर में बर्मा के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित पहाड़ी शृंखलाओं का नाम है। इसके पहाड़ों की ऊँचाई हिमालय की तुलना में काफ़ी कम है। पटकाई पहाड़ों में तीन मुख्य शृंखलाएँ शामिल हैं: पटकाई बुम, खसी-गारो-जयंतिया शृंखला और लुशाई पहाड़ियाँ। यह पर्वत भारत के नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और मीज़ोरम राज्यों में विस्तृत हैं। पंगसौ दर्रा पटकाई पहाड़ों का सबसे महत्वपूर्ण पहाड़ी दर्रा है और भारत को बर्मा से जोड़ने वाली लेडो रोड इसी दर्रे से निकलती है।, Center of Military History, United States Army, pp.

नई!!: खाकाबो राज़ी और पटकाई · और देखें »

कचिन राज्य

कचिन राज्य (बर्मी: ကချင်ပြည်နယ်) बर्मा का उत्तरतम राज्य है। इसके पूर्वी और उत्तरी सरहदें चीन से मिलती हैं, और इसके पश्चिमोत्तर में भारत स्थित है। प्रान्तीय राजधानी म्यित्चीना के अलावा भामो और पुताओ यहाँ के मुख्य शहर हैं। कचिन राज्य का ५८८९ मीटर ऊँचा खाकाबो राज़ी पर्वत भारत-बर्मा की सीमा पर स्थित है और बर्मा का सबसे ऊँचा पर्वत है। दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इन्दौजी झील, भी इसी प्रान्त में पड़ती है। .

नई!!: खाकाबो राज़ी और कचिन राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हक्काकाबो राजी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »