लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खण्ड (आवर्त सारणी)

सूची खण्ड (आवर्त सारणी)

आवर्त सारणी के खण्ड आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) में रासायनिक तत्वों के कुछ समूहों को कहते हैं। इस शब्द को प्रथम बार फ़्रेंच में चार्ल्स जैनेट ने प्रयोग किया था। एक खण्ड के सर्वोच्च-ऊर्जा प्रतिनिधि इलेक्ट्रॉन समान परमाणु ऑर्बिटल से होते हैं। अतः प्रत्येक खण्ड को उसके विशिष्ट ऑर्बिटल के नाम पर कहा जाता है.

10 संबंधों: रेन्टजेनियम, समूह १० तत्व, समूह ११ तत्व, समूह १२ तत्व, समूह ३ तत्व, समूह ४ तत्व, समूह ५ तत्व, समूह ९ तत्व, स्कैण्डियम, कोपरनिसियम

रेन्टजेनियम

रेन्टजेनियम (Roentgenium), जिसका रासायनिक प्रतीक Rg है, एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक (एटोमिक नम्बर) १११ है। कोपरनिसियम प्रकृति में नहीं पाया जाता और यह केवल प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया है। इसका नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसके सबसे स्थाई रूप - रेन्टजेनियम-२८१ (roentgenium-281) - का अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २६ सैकिंड है। यह सबसे पहले १९९४ में बनाया गया था। यह यह आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के डी (d) खण्ड में आता है और एक पारऐक्टिनाइड तत्व है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और रेन्टजेनियम · और देखें »

समूह १० तत्व

समूह १० तत्व (Group 10 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में निकल (Ni), पलाडियम (Pd), प्लैटिनम (Pt) और डार्म्स्टेडशियम (Ds) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन डार्म्स्टेडशियम केवल प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह १० तत्व · और देखें »

समूह ११ तत्व

समूह ११ तत्व (Group 11 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में ताम्र (Cu), चाँदी (Ag) और सोना (Au) तत्व शामिल हैं। इनके अलावा, अपने विद्युदणु विन्यास (इलेक्ट्रानों की संख्या व व्यवस्था) के आधार पर रॉन्टजैनियम (Rg) भी इसी समूह का सदस्य है हालाँकि यह केवल एक प्रयोगशाला में बनाया गया पारऐक्टिनाइड कृत्रिम तत्व है। रॉन्टजैनियम का नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २६ सैकिंड है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह ११ तत्व · और देखें »

समूह १२ तत्व

समूह १२ तत्व (Group 12 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में जस्ता (Zn), कैडमियम (Cd) और पारा (Hg) शामिल हैं। इनके अलावा, अपने विद्युदणु विन्यास (इलेक्ट्रानों की संख्या व व्यवस्था) के आधार पर कोपरनिसियम (Cn) भी इसी समूह का सदस्य है, हालाँकि यह केवल एक प्रयोगशाला में बनाया गया पारऐक्टिनाइड कृत्रिम तत्व है। रॉन्टजैनियम का नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २९ सैकिंड है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह १२ तत्व · और देखें »

समूह ३ तत्व

समूह ३ तत्व (Group 3 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में स्कैण्डियम (Sc) और इत्रियम (Y) हमेशा शामिल किये जाते हैं लेकिन इसके अन्य सदस्यों को लेकर रसायनशास्त्रियों में मतभेद है। कुछ के अनुसार इसमें इन दोनों के अलावा केवल लैन्थनम (La) और एक्टिनियम (Ac); .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह ३ तत्व · और देखें »

समूह ४ तत्व

समूह ४ तत्व (Group 4 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में टाइटानियम (Ti), ज़र्कोनियम (Zr), हाफ्नियम (Hf) और रदरफोर्डियम (Rf) तत्व शामिल हैं। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह ४ तत्व · और देखें »

समूह ५ तत्व

समूह ५ तत्व (Group 5 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में वनेडियम (V), नायोबियम (Nb), टैंटेलम (Ta) और डब्नियम (Db) तत्व शामिल हैं। इनमें से पहले तीन प्रकृति में मिलने वाले उच्चतापसह धातु हैं, जबकि डब्नियम प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह ५ तत्व · और देखें »

समूह ९ तत्व

समूह ९ तत्व (Group 9 element) आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के रासायनिक तत्वों का एक समूह है। यह आवर्त सारणी के डी (d) खण्ड में आता है। इस समूह में कोबाल्ट (Co), रोडियम (Rh), इरीडियम (Ir) और मेइट्नेरियम (Mt) तत्व शामिल हैं। यह सभी संक्रमण धातु हैं। पहले तीन तो प्रकृति में मिलते हैं लेकिन मेइट्नेरियम प्रयोगशाला में बनाया गया एक कृत्रिम तत्व है .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और समूह ९ तत्व · और देखें »

स्कैण्डियम

स्कैण्डियम एक रासायनिक तत्व है। यह आवर्त सारणी के डी-खंड का सदस्य है और अपने शुद्ध रूप में श्वेत-चाँदी जैसा रंग रखता है। ऐतिहासिक नज़रिये से इसे लैन्थनाइड समूह और इट्रियम के साथ इसे दुर्लभ मृदा तत्व (rare earth element) समूह में शामिल किया गया है। स्कैण्डियम की खोज सन् १८७९ में स्कैण्डिनेविया में कुछ खनिजों में की गई थी और इसे क्षेत्र से इसका नाम पड़ा। ज़मीन में यह अक्सर दुर्लभ मृदा खनिजों में और यूरेनियम के साथ रासायनिक यौगिकों (कम्पाउन्डों) में मिलता है। यह इतना दुर्लभ है कि इसका कुल विश्वभर का वार्षिक व्यापार केवल ५० किलोग्राम है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और स्कैण्डियम · और देखें »

कोपरनिसियम

कोपरनिसियम (Copernicium), जिसका रासायनिक प्रतीक Cn है, एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक (एटोमिक नम्बर) ११२ है। कोपरनिसियम प्रकृति में नहीं पाया जाता और यह केवल प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया है। इसका नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २९ सैकिंड है। यह सबसे पहले १९९६ में बनाया गया था और कुल मिलाकर सन् २०१५ तक कोपरनिसियम के केवल ७५ परमाणु देखे गये थे। यह यह आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के डी (d) खण्ड में आता है और एक पारऐक्टिनाइड तत्व है। .

नई!!: खण्ड (आवर्त सारणी) और कोपरनिसियम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

खण्ड (आवर्त सारणी ), आवर्त सारणी ब्लॉक, आवर्त सारणी के खंड, आंतरिक संक्रमण तत्व

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »