लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रिस्टीन वेस्टन

सूची क्रिस्टीन वेस्टन

क्रिस्टीन गौटियर (1904 -1989), भारत में जन्मीं फ्रेेंच मूल की अमेरिकी उपन्यासकार तथा लघुकथा लेखिका थीं। इनका जन्म 31 अगस्त 1904,बुधवार को उन्नाव नगर, संयुक्त प्रांत (यूनाइटेड प्रोविंसेस),अब उत्तर प्रदेश में हुआ था। क्रिस्टीन फ्रांसीसी मूल के एक ब्रिटिश विधिवक्ता (बैरिस्टर) जॉर्ज गौटियर की बेटी थीं, जो कि फ्रांसीसी इंडिगो प्लांटर्स (नील उत्पादकों) के वंशज थे, जो खुद भी भारत में पैदा हुए थे। इनकी माँ एलिसिया विंटल एक लेखिका थीं। 1923 में क्रिस्टीन ने अमेरिकी व्यवसायी रॉबर्ट वेस्टन से शादी कर ली और संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने अपना लेखन कैरियर शुरू किया। वेस्टन का दूसरा उपन्यास 'द डेविल्स फूट' (1942), डॉन पॉवेल द्वारा "हेनरी जेम्स की निपुणता और सूक्ष्मता के साथ एक अमेरिकी कहानी" के रूप में वर्णित किया गया। क्रिस्टीन को भारत से बहुुुत प्रेम था। उन्होंने भारत के संबंध में कहा था - "जिस देेेश में आपका बचपन बीतता है वह प्रमुख रूप से आपकी यादों में बस जाता है; भारत एक खूबसूरत, सज्जन और उदार देश है, और उष्णकटिबंध में जीवन के सभी खतरों के बावजूद, यह किसी भी बच्चे के बढ़ने में, उसके बचपन को जीने के लिए एक उत्कृष्ट देश है।" भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यास 'इंडिगो '(1943), आम तौर पर उनका सबसे अच्छा काम माना जाता है जिसने एक मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार ' के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया। 'द डार्क वुड ' (1946) को भी अच्छी समीक्षा मिली और इसके अधिकार 'ट्वेंटीथ - सेंचुरी फॉक्स के द्वारा खरीदे गए। इस पर आधारित फिल्म 1946 में बनी जिसमें मुख्य भूमिकाओं में मॉरीन ओ'हारा और टायरन पावर थे, और 'ओटो प्रीमिंगर' ने इसका निर्देशन किया, लेकिन इसका प्रदर्शन कभी नहीं हुआ। क्रिस्टीन ने 1940 में एक 'गुुुुगेनईम फेलोशिप जीता। वेस्टन ने द वर्ल्ड इज़ अ ब्रिज ' (1950),और सिलोन और अफ़ग़ानिस्तान के बारे में दो गैर-कल्पित(नॉन-फिक्शन) किताबें भी लिखीं। कुल मिलाकर उन्होंने 10 उपन्यास, 30 से अधिक लघु कथाएं (ज्यादातर न्यूयॉर्क सिटी पत्रिकाओं के लिए), 2 गैर-फिक्शन किताबें, और भीमसा द डांसिंग बियर (1945), न्यूबेरी ऑनर चिल्ड्रंस बुक (1946) का निर्माण किया। 1950 के शुरुआती दशक में क्रिस्टीन के पहले पति का निधन हो गया, बाद में उन्होंने 'रॉजर ग्रिसवॉल्ड' से दूसरा विवाह किया पर 1951 में तलाक दे दिया और 1960 में रॉजर ग्रिसवॉल्ड से पुनर्विवाह किया। तलाक के समय क्रिस्टीन व उनके पति अमेरिका के कैस्टिन कस्बे (मेन प्रांत) में रह रहे थे। बाद के कुछ उपन्यास (फिक्शन) उन्होंने "न्यू इंग्लैंड" के बारे में लिखे। क्रिस्टीन के दूसरे पति रॉजर का निधन 1973 में हो गया।  क्रिस्टीन ने अपने जीवनकाल के आख़िरी हिस्से अमेरिका के बांगोर नगर (मेन प्रांत) में बिताए। 3 मई 1989,बुुुधवार को 85 वर्ष की आयु में अमेरिका के बांगोर नगर(मेन प्रांत) में स्थित इनके अपार्टमेंट में इनकी मृत्यु हो गई। सन्दर्भ: https://en.m.wikipedia.org/wiki/Christine_Goutiere_Weston https://www.nytimes.com/1989/05/06/obituaries/christine-weston-85-author-of-novels-and-stories.html http://enacademic.com/dic.nsf/enwiki/10137431 https://www.abebooks.co.uk/book-search/author/weston-christine-goutiere/ https://www.goodreads.com/author/show/370531.Christine_Weston https://wikivisually.com/wiki/Christine_Goutiere_Weston https://books.google.co.in/books/about/Afghanistan.html?id.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »