26 संबंधों: टाइम बॉल, एरिक क्लैप्टन, दवा कंपनियों की सूची, न्यू हैम्पशायर, न्यू इंग्लैंड, पियर ट्रूडो, पूर्वी समय मंडल, फ़्रेंच कनाडाई, महाविद्यालय (कॉलेज), मार्दी ग्रा, मेन, मॉन्ट्रियल, यूटीसी−०४:००, रेगिनाल्ड फेसेंडेन, लिओनार्ड कोहेन, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, वरमॉण्ट, विकिमेनिया, वॉक्स, क्यूबेक नगर, क्यूबेक का ध्वज, क्यूबेक का राज्यचिह्न, कीट विज्ञान, अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध, उत्तर अमेरिका, उत्तर अमेरिका का इतिहास।
टाइम बॉल
टिइम बाॅल या कालगेंद एक, अब नाकारा हो चुके समय-संकेतक युक्ती का नाम था, जिसे पहले अपतटीय जहाज़ों एवं नाविकों को सटीक समय का संकेत कराने के लिये इस्तमाल किया जाता था ताकी बंदर्गाह या सफ़र पर जा रहे अन्य जहाज़ अपने समुद्री कालमापियों को सफ़र पर जाने से पहले सटीक रूप से निर्धारित कर सकें। १९वीं सदी में इसका इस्तमाल चरम पर था। इलेक्ट्रानिक समय संकेतों का आविश्कार एवं प्रचनल के साथ ही इस गतकालीन युक्ती का उपयोग धीरे-धीरे खनम हो गया, परन्तु कुछ जगहों पर कसे अभी भी ऐतिहासिक पर्यटक आकर्शणों के तौर पर रखा गया है। इस्का आविश्कार सन १८२९ में राॅबर्ट वाॅशोप नामक एक अंग्रेज़ ऐडमिरल द्वारा किया गया था। .
नई!!: क्यूबेक और टाइम बॉल · और देखें »
एरिक क्लैप्टन
एरिक पैट्रिक क्लैप्टन CBE (जन्म 30 मार्च 1945) एक इंग्लिश ब्लूज़-रॉक गिटारवादक, गायक, गीतकार और संगीतकार हैं। केवल क्लैप्टन ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें तीन बार रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम में एक एकल कलाकार के रूप में और साथ ही द यार्डबर्ड्स और क्रीम रॉक बैंडों के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा अक्सर ही समान रूप से सर्वकालिक सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली गिटारवादक के रूप में देखे जाने वाले, क्लैप्टन को रॉलिंग स्टोन पत्रिका की "100 ग्रेटेस्ट गिटारिस्ट ऑफ़ ऑल टाइम" सूचि में चौथा स्थान प्राप्त हुआ और उनकी "इम्मोरटल: 100 ग्रेटेस्ट आर्टिस्ट्स ऑफ़ आल टाइम" सूची पर #53.
नई!!: क्यूबेक और एरिक क्लैप्टन · और देखें »
दवा कंपनियों की सूची
स्वास्थ्य सेवा राजस्व द्वारा श्रेणित 50 सबसे बड़ी दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूची निम्नलिखित है.
नई!!: क्यूबेक और दवा कंपनियों की सूची · और देखें »
न्यू हैम्पशायर
अमेरिका में स्थिति न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य का नाम इंग्लैंड की काउंटी हैम्पशायर पर रखा गया है। यह दक्षिण में मैसाचुसेट्स द्वारा, पश्चिम में वरमॉण्ट, पूर्व में मेन और अटलांटिक महासागर और उत्तर में कनाडाई प्रांत क्यूबेक से सीमा रखता है। जनवरी 1776 में, यह ग्रेट ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र सरकार स्थापित करने वाली पहली कॉलोनी बना था। छह महीने बाद यह मूल 13 राज्यों में से एक बन गया जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.
नई!!: क्यूबेक और न्यू हैम्पशायर · और देखें »
न्यू इंग्लैंड
न्यू इंग्लैंड क्षेत्र वाले राज्य न्यू इंग्लैंड (New England) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमें पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के छह राज्य शामिल हैं: मेन, वरमॉण्ट, न्यू हैम्पशायर, मैसाचुसेट्स, रोड आइलैंड और कनेक्टिकट। यह न्यूयॉर्क से पश्चिम और दक्षिण में सीमा रखता है और कनाडाई प्रान्तों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से क्रमशः उत्तर-पूर्व और उत्तर में। मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन, न्यू इंग्लैंड का सबसे बड़ा शहर है। 1620 में पहले अंग्रेज लोग मैसाचुसेट्स में बसना शुरू हुए थे। 18वीं शताब्दी के अंत में, न्यू इंग्लैंड कॉलोनियों के राजनीतिक नेताओं ने नए कर लागू करने के ब्रिटेन के प्रयासों के प्रति प्रतिरोध शुरू किया। इस टकराव ने 1775 में अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध की पहली लड़ाई और वसंत 1776 में इस क्षेत्र से ब्रिटिश अधिकारियों के निष्कासन का नेतृत्व किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में गुलामी को खत्म करने के लिए इस क्षेत्र ने आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। यह अमेरिका का पहला क्षेत्र भी था जिसमें औद्योगिक क्रांति का बदलाव हुआ। न्यू इंग्लैंड की भौगोलिक भूगोल विविध है। दक्षिणपूर्व न्यू इंग्लैंड संकीर्ण तटीय मैदान है, जबकि पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में एपलाशियन पर्वतमाला के उत्तरी छोर के चोटियों का प्रभुत्व है। 2010 में, न्यू इंग्लैंड की आबादी 1,44,44,865 थी। मैसाचुसेट्स सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जबकि वरमोंट कम से कम आबादी वाले राज्य है। श्वेत अमेरिकी कुल जनसंख्या के 83.4% हैं। अंग्रेज़ी घर पर बोली जाने वाली सबसे आम भाषा है। 81.3% निवासी घर पर केवल अंग्रेज़ी ही बोलते हैं। 2015 तक, न्यू इंग्लैंड की जीडीपी 953.9 अरब डॉलर थी। .
नई!!: क्यूबेक और न्यू इंग्लैंड · और देखें »
पियर ट्रूडो
जोसेफ फ़िलिप पियरे येव्स एलियट ट्रूडो, (अक्टूबर 18, 1919 – सितम्बर 28, 2000), को सामान्यत: पियरे ट्रूडो या पियरे एलियट ट्रूडो, अप्रैल २०, १९६८ से ४ जून १९७९ तक और फिर ३ मार्च १९८० से ३० जून १९८४ तक कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री थे। टूडो ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात अधिवक्ता, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता के तौर पर क़्युबेक की राजनीति में शुरुवात की। १९६० में वो कनाडा की लिबरल पार्टी के जरिये राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हुए। उन्हें लेस्टर बी.
नई!!: क्यूबेक और पियर ट्रूडो · और देखें »
पूर्वी समय मंडल
पूर्वी समय मंडल ('Eastern Time Zone (ET)) संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्रह पूर्वी राज्यों, पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों और मेक्सिको के क़्विनताना रू राज्य, मध्य अमेरिका में पनामा और कैरिबियाई द्वीपों में इस्तेमाल होने वाला समय मंडल है। वो क्षेत्र जो पूर्वी मानक समय (EST) का इस्तेमाल करते हैं यूटीसी से पांच घंटे पीछे होते हैं। पूर्वी दिवालोक समय (EDT), जब बसंत ऋतु और गर्मियों में दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं तब यूटीसी से चार घंटे पीछे होते हैं। .
नई!!: क्यूबेक और पूर्वी समय मंडल · और देखें »
फ़्रेंच कनाडाई
फ्रेंच कनाडाई या फ्रैंकोफ़ोन कनाडाई (कनाडाई अंग्रेजी या फ्रेंच में कैनेडिन भी), आम तौर पर जो 17 वीं और 18 वीं शताब्दी में नए फ्रांस (कनाडा) में पहुंचे फ्रांसीसी उपनिवेशवासियों के वंशजों को संदर्भित करने के लिए प्रयोग आने वाली शब्दावली है। आज, फ्रेंच कनाडाई कनाडा की मुख्य फ्रेंच भाषी आबादी का गठन करते हैं। मध्य 18 वीं शताब्दी के दौरान, फ्रेंच कनाडा में पैदा हुए कनाडाई उपनिवेशवासी उत्तरी अमेरिका भर में फैल गए और विभिन्न क्षेत्रों, शहरों और कस्बों उपनिवेश बनाया। वर्तमान समय में, अधिकांश फ्रेंच कनाडाई संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा सहित उत्तरी अमेरिका भर में रहते हैं। क्यूबेक प्रांत में फ्रेंच कनाडाई वंश की सबसे बड़ी आबादी है, यद्यपि फ्रेंच कनाडाई के छोटे समुदाय कनाडा भर में और अमेरिकी के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में मौजूद हैं, जहां 1840 और 1930 के बीच लगभग 900,000 फ्रेंच कनाडाई का संयुक्त राज्य अमेरिका और विशेष रूप से न्यू इंग्लैंड में प्रवास हुआ था। .
नई!!: क्यूबेक और फ़्रेंच कनाडाई · और देखें »
महाविद्यालय (कॉलेज)
सेंट एन्सेल्म कॉलेज, एक अमेरिकी कॉलेज. वर्तमान में कॉलेज (लैटिन: कॉलीजियम (collegium)) शब्द का संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोग डिग्री प्रदान करने वाले तृतीयक शैक्षणिक संस्थान के लिये किया जाता है एवं अन्य अंग्रेजी भाषी देशों में निजी शैक्षणिक प्रणाली में द्वितीयक या माध्यमिक स्कूल के लिये किया जाता है। अधिक विस्तृत रूप में, यह किसी भी कॉलेज समूह का नाम हो सकता है, उदाहरण के लिए एक निर्वाचन कॉलेज, हथियारों का कॉलेज, कार्डिनलों का कॉलेज.
नई!!: क्यूबेक और महाविद्यालय (कॉलेज) · और देखें »
मार्दी ग्रा
अंग्रेज़ी के "मार्दी ग्रा ", "मार्दी ग्रा सीज़न " एवं "कार्निवल सीज़न " अंग्रेज़ी में आदि शब्दों का अभिप्राय कार्निवल समारोहों के कार्यक्रमों से है जो क्रिसमस के बारह दिन बाद एपीफैनी को या उसके बाद शुरू होते हैं और ईस्टर से पहले सातवें बुधवार, ऐश वेन्ज़्डे को समाप्त होते हैं। मार्दी ग्रा "फैट ट्यूजडे" के लिए एक फ़्रांसिसी शब्द है (सामुदायिक अंग्रेज़ी परंपरा में श्रोव ट्यूजडे शब्द), जो ऐश वेन्ज़्डे को शुरू होने वाले लेनटेन मौसम के रिवाज़ी उपवास के पहले आखिरी रात को मसालेदार, वसायुक्त भोजन करने की परंपरा को सन्दर्भित करता है। संबंधित लोकप्रिय प्रथाएं उपवास के पहले होने वाले उत्सवों से एवं धार्मिक दायित्व लेंट के शोकसूचक मौसम से संबद्ध थे। लोकप्रिय प्रथाओं में मुखौटे और परिधान पहनना, सामाजिक सम्मेलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना, नाचना, खेल प्रतियोगिताएं, परेड वगैरह शामिल हैं। मार्दी ग्रा के प्रति इसी तरह की अभिव्यक्ति ईसाई परम्पराओं को मानने वाली अन्यान्य यूरोपीय भाषाओं में भी देखने को मिलती है। अंग्रेजी में इस दिन को श्रोव ट्यूजडे कहा जाता है, जो लेंट के शुरू होने से पहले स्वीकारोक्ति की धार्मिक अपेक्षा से जुड़ा हुआ है। कई क्षेत्रों में "मार्दी ग्रा" शब्द का तात्पर्य उत्सव से संबंधित कार्यक्रमों से जुड़ी क्रियाकलापों की पूरी अवधि से होता है, न कि केवल एक दिन से.
नई!!: क्यूबेक और मार्दी ग्रा · और देखें »
मेन
अमेरिका में स्थिति मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है। मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया। 2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)। .
नई!!: क्यूबेक और मेन · और देखें »
मॉन्ट्रियल
मॉन्ट्रियल कनाडा का एक शहर है। .
नई!!: क्यूबेक और मॉन्ट्रियल · और देखें »
यूटीसी−०४:००
यूटीसी−04:00 ग्रीनविच मानक समय से चार घंटे पीछे का एक समय मंडल है जो यूटीसी से चार घंटे घटाने पर आता है। जब यूटीसी पर दिन के बारह बज रहे होते हैं तो यहाँ सुबह के आठ बज रहे होते हैं। इसे निम्न जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। .
नई!!: क्यूबेक और यूटीसी−०४:०० · और देखें »
रेगिनाल्ड फेसेंडेन
रेगिनाल्ड ऑब्रे फेसेंडेन (Reginald Aubrey Fessenden; ६ अक्टूबर १८६६, क्यूबेक - २२ जुलाई १९३२), एक देशीयकृत अमेरिकी नागरिक, एक आविष्कारक थे जिन्होंने रेडियो प्रसारण के क्षेत्र में अग्रणी प्रयोग किए, जिसमें आवाज और संगीत के शुरूआती एवं संभवतः प्रथम रेडियो प्रसारण शामिल है। .
नई!!: क्यूबेक और रेगिनाल्ड फेसेंडेन · और देखें »
लिओनार्ड कोहेन
लिओनार्ड कोहेन एक कनाडाई गायक, संगीतकार, गीत लेखक और कवि थे। कोहेन की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें कनाडा सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ कनाडा द्वारा सम्मानित किया गया। कोहेन ने 1950 के दशक में बतौर कवि और उपन्यासकार अपना करियर शुरू किया। 33 वर्ष की आयु में उन्होंने अपना पहला संगीत एल्बम रिकॉर्ड करवाया। .
नई!!: क्यूबेक और लिओनार्ड कोहेन · और देखें »
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन
एफ़.ए.ओ मुख्यालय, रोम खाद्य एवं कृषि संगठन (अंग्रेज़ी:फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन, एफ़.ए.ओ) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है। इस संगठन की स्थापना १६ अक्टूबर, १९४५ को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। १९५१ में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में १९१ राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं।.
नई!!: क्यूबेक और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन · और देखें »
वरमॉण्ट
अंगूठाकार वर्मांट (अंग्रेज़ी:Vermont) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रान्त है जो इसके पूर्वोत्तर भाग में, न्यू इंग्लैण क्षेत्र में, स्थित है। वरमोंट संयुक्त राज्य के 50 राज्यों में क्षेत्रफल के अनुसार छठवाँ और दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है। यह न्यू इंग्लैण क्षेत्र का इकलौता ऐसा राज्य है जिसकी सीमा अटलांटिक महासागर से नहीं छूती। झील शाम्प्लें इस राज्य की लगभग आधी पश्चिमी सीमा बनाती है जो न्यूयॉर्क के राज्य के साथ साझा है। ग्रीन पर्वत राज्य के भीतर हैं। वरमोंट की सीमायें दक्षिण में मैसाचुसेट्स, पूरब में कनेक्टिकट नदी नदी के सहारे न्यू हैम्पशायर, पश्चिम में न्यूयॉर्क और उत्तर की ओर कनाडाई प्रान्त क्यूबेक के साथ बनती हैं। .
नई!!: क्यूबेक और वरमॉण्ट · और देखें »
विकिमेनिया
विकिमेनिया विकीमीडिया फाउंडेशन का आधिकारिक वार्षिक सम्मेलन है। प्रस्तुतियों और चर्चाओं के विषयों में विकिपीडिया, अन्य विकी, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, मुफ्त ज्ञान और मुफ्त सामग्री, और इन विषयों से संबंधित सामाजिक और तकनीकी पहलुओं जैसे विकिमीडिया परियोजनाएं शामिल हैं। .
नई!!: क्यूबेक और विकिमेनिया · और देखें »
वॉक्स
कोई विवरण नहीं।
नई!!: क्यूबेक और वॉक्स · और देखें »
क्यूबेक नगर
क्यूबेक नगर कनाडा के क्यूबेक प्रान्त की राजधानी है और इसके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित है। यह इस प्रान्त में, मॉण्ट्रियल के बाद दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है और मॉण्ट्रियल से २३३ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। २००६ की कनाडियाई जनगणना के अनुसार, इस नगर की जनसंख्या ४,९१,१४२ जै और महानगरीय क्षेत्र में ७,१५,५१५ लोग रहते हैं। .
नई!!: क्यूबेक और क्यूबेक नगर · और देखें »
क्यूबेक का ध्वज
23px ध्वज अनुपात: २:३ क्यूबेक का ध्वज क्यूबेक, कनाडा का प्रान्तीय ध्वज है जिसे फ्लर्देलीसे (Fleurdelisé) कहा जाता है। कनाडा में अपनाया गया यह पहला प्रान्तीय ध्वज था जिसे २१ जनवरी, १९४८ को कीबैक नगर में स्थित राष्ट्रीय सभा में प्रथम बार प्रदर्शित किया गया था। क्यूबेक का ध्वज दिवस २१ जनवरी को प्रति वर्ष मनाया जाता है, यद्यपि कुछ समय तक इसे मई में मनाया जाता रहा। २००८ में ध्वज की साठवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक परेड निकाली गई। .
नई!!: क्यूबेक और क्यूबेक का ध्वज · और देखें »
क्यूबेक का राज्यचिह्न
कीबैक का राज्यचिह्न क्यूबेक का राज्यचिह्न ९ दिसम्बर, १९३९ को क्यूबेक सरकार के परिषदीय आदेश पर अपनाया गया था, जिसने महारानी विक्टोरिया द्वारा २६ मई, १८६८ को दिए गए रॉयल वॉरण्ट राज्यचिह्न को प्रतिस्थापित किया। ढाल को तीन क्षैतिज पट्टियों में बाँटा गया है.
नई!!: क्यूबेक और क्यूबेक का राज्यचिह्न · और देखें »
कीट विज्ञान
कीट विज्ञान (ग्रीक ἔντομον, एटकोन "कीट" और -λογία, -logia से) प्राणी विज्ञान की एक शाखा है जिसमे कीड़ो का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। अतीत में, शब्द "कीट" अधिक अस्पष्ट था और ऐतिहासिक रूप से कीटविज्ञान की परिभाषा में आर्थ्रोपॉड, फ़िला और स्थलीय जीवों का अध्ययन जैसे कि एराचैड्स, मायरीपॉड, गांडव, भूमि घोंघे और स्लग भी इसमें शामिल थे। जंतु विज्ञान के अंतर्गत वर्गीकृत अन्य क्षेत्रों की तरह, कीट विज्ञान एक टैक्सोन-आधारित श्रेणी है; वैज्ञानिक अध्ययन के किसी भी रूप में,जिसमें कीट से संबंधित विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, परिभाषा के अनुसार, कीट विज्ञान - एंटोमोलॉजी है। इसलिए आणविक आनुवंशिकी, व्यवहार, बायोमैकेनिक्स, बायोकेमेस्ट्री, सिस्टमैटिक्स, फिजियोलॉजी, डेवलपमेंट बायोलॉजी, पारिस्थितिकी, इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) और पेलीयंटोलोजी के रूप में विभिन्न विषयों का मिश्रण हैं। 1.3 मिलियन से ज्यादा जीव प्रजातियों में दो-तिहाई से अधिक तो कीट प्रजाति के प्राणी ही है और पृथ्वी पर मनुष्यों और जीवन के अन्य रूपों के साथ 400 मिलियन वर्ष पहले से संपर्क हैं। phasmid,एक पत्ता के आकार का कीट .
नई!!: क्यूबेक और कीट विज्ञान · और देखें »
अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध
अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध (17751783), जिसे संयुक्त राज्य में अमेरिकी स्वतन्त्रता युद्ध या क्रन्तिकारी युद्ध भी कहा जाता है, ग्रेट ब्रिटेन और उसके तेरह उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों के बीच एक सैन्य संघर्ष था, जिससे वे उपनिवेश स्वतन्त्र संयुक्त राज्य अमेरिका बने। शुरूआती लड़ाई उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर हुई। सप्तवर्षीय युद्ध में पराजय के बाद, बदले के लिए आतुर फ़्रान्स ने 1778 में इस नए राष्ट्र से एक सन्धि की, जो अंततः विजय के लिए निर्णायक साबित हुई। अमेरिका के स्वतंत्रता युद्ध ने यूरोपीय उपनिवेशवाद के इतिहास में एक नया मोड़ ला दिया। उसने अफ्रीका, एशिया एवं लैटिन अमेरिका के राज्यों की भावी स्वतंत्रता के लिए एक पद्धति तैयार कर दी। इस प्रकार अमेरिका के युद्ध का परिणाम केवल इतना ही नहीं हुआ कि 13 उपनिवेश मातृदेश ब्रिटेन से अलग हो गए बल्कि वे उपनिवेश एक तरह से नए राजनीतिक विचारों तथा संस्थाओं की प्रयोगशाला बन गए। पहली बार 16वीं 17वीं शताब्दी के यूरोपीय उपनिवेशवाद और वाणिज्यवाद को चुनौती देकर विजय प्राप्त की। अमेेरिकी उपनिवेशों का इंग्लैंड के आधिपत्य से मुक्ति के लिए संघर्ष, इतिहास के अन्य संघर्षों से भिन्न था। यह संघर्ष न तो गरीबी से उत्पन्न असंतोष का परिणाम था और न यहां कि जनता सामंतवादी व्यवस्था से पीडि़त थी। अमेरिकी उपनिवेशों ने अपनी स्वच्छंदता और व्यवहार में स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए इंग्लैंड सरकार की कठोर औपनिवेशिक नीति के विरूद्ध संघर्ष किया था। अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। .
नई!!: क्यूबेक और अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध · और देखें »
उत्तर अमेरिका
उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .
नई!!: क्यूबेक और उत्तर अमेरिका · और देखें »
उत्तर अमेरिका का इतिहास
उत्तर अमेरिका का इतिहास अपनी संस्कृतियों और सभ्यताओं के मामले में इस महाद्वीप की विशालता के समान ही समृद्ध है, जो अपने में सुदूर उत्तर में एस्किमो से लेकर मेक्सिको की ऐज़टैक सभ्यता तक और दक्षिण में ओल्मेक और माया सभ्यताओं को अपने में समेटे हुए है। .
नई!!: क्यूबेक और उत्तर अमेरिका का इतिहास · और देखें »