लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोट्टायम

सूची कोट्टायम

कोट्टायम भारत के केरल प्रांत का एक शहर है। केरल का कोट्टायम नगर अद्वितीय विशेषताओं को अपने में समेटे एक अनोखा पर्यटन स्थल है। 2204 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला यह शहर प्राकृतिक सुंदरता के अदभूत नजारे पेश करता है। इसके पूर्व में ऊंचे पश्चिमी घाट और पश्चिम में वेम्बानद झील और कुट्टानाद में धान के खेत कोट्टायम की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इस स्थान को लैंड ऑफ लैटर्स, लेटेक्स और झील की उपाधियां दी जाती है। कोट्टायम में ही मलयालम की पहली प्रिटिंग प्रेस लगाई गई थी। इस प्रिटिंग प्रेस की स्थापना एक ईसाई बैंजामिन बैली ने 1820 ई. मे की थी। कोट्टायम केरल की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का सही रूप में चित्रण करता है। कोट्टायम का महत्व द्वितीय चेरा साम्राज्य से बढा। चेरा साम्राज्य का इस जगह पर विशेष प्रभाव था। महाराजा मार्तण्ड वर्मा ने केरल के शासक के रूप में यहां गहरी छाप छोड़ी। अपने पूर्ववर्ती शासकों द्वारा स्थापित वेम्बोलीनाडु पर उसने विजय प्राप्त की। समय के साथ-साथ कोट्टायम का राजनैतिक और अन्य दृष्टियों से महत्व बना रहा। .

20 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, टॉम्स (कार्टूनिस्ट), एझावा, नायर, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत के शहरों की सूची, मुडीयेट, रामनरेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची, ललिताम्बिक अन्तर्जनम, सबरिमलय, जॉर्ज सुदर्शन, वयला, गुरुवायुर, कानियार, के॰आर॰ मीरा, कोट्टायम रेलवे स्टेशन, अरूविक्कुजी जलप्रपात, अल्फोन्स कन्ननथनम, 2003 किलिरूर सेक्स कांड

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: कोट्टायम और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

टॉम्स (कार्टूनिस्ट)

वी॰ टी॰ थॉमस (मलयालम:വി.റ്റി.തോമസ്, टॉम्स के नाम से विख्यात, जन्म: 1929 – मृत्यु: 28 अप्रैल, 2016), केरल से एक कार्टूनिस्ट थे। प्रसिद्ध कार्टून चरित्र ‘बोबानुम मोलियुम’ बनाने के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनके द्वारा लगभग तीन दशकों तक साप्ताहिक कार्टून ऋंखला ‘मालायाला मनोरमा’ में प्रकाशित किया गया। वे टॉम्स के नाम से भी प्रसिद्ध थे। .

नई!!: कोट्टायम और टॉम्स (कार्टूनिस्ट) · और देखें »

एझावा

ईळवा (ഈഴവര്‍) केरल के हिन्दू समुदायों के बीच में सबसे बड़ा समूह है। उन्हें प्राचीन तमिल चेर राजवंश के विलावर संस्थापकों का वंशज माना जाता है, जिनका कभी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों पर शासन हुआ करता था। मालाबार में उन्हें थिय्या कहा जाता है, जबकि तुलु नाडू में वे बिल्लवा नाम से जाने जाते हैं। उन्हें पहले 'ईलवर' नाम से जाना जाता था। वे आयुर्वेद के वैद्य, योद्धा, कलारी प्रशिक्षणकर्ता, सैनिक, किसान, खेत मजदूर, सिद्ध चिकित्सक और व्यापारी हुआ करते थे। कुछ लोग कपड़ा बनाने, शराब के व्यापार और ताड़ी निकालने के कामों में भी शामिल थे। इझाथु मन्नानर जैसे एझावा (थिय्या) राजवंशों का भी केरल में अस्तित्व है। इस समुदाय के अंतर्गत का योद्धा वर्गए.

नई!!: कोट्टायम और एझावा · और देखें »

नायर

नायर (मलयालम: നായര്,, जो नैयर और मलयाला क्षत्रिय के रूप में भी विख्यात है), भारतीय राज्य केरल के हिन्दू उन्नत जाति का नाम है। 1792 में ब्रिटिश विजय से पहले, केरल राज्य में छोटे, सामंती क्षेत्र शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक शाही और कुलीन वंश में, नागरिक सेना और अधिकांश भू प्रबंधकों के लिए नायर और संबंधित जातियों से जुड़े व्यक्ति चुने जाते थे। नायर राजनीति, सरकारी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा और क़ानून में प्रमुख थे। नायर शासक, योद्धा और केरल के भू-स्वामी कुलीन वर्गों में संस्थापित थे (भारतीय स्वतंत्रता से पूर्व).

नई!!: कोट्टायम और नायर · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: कोट्टायम और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कोट्टायम और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मुडीयेट

picture of performing mudiyettu picture of performing mudiyettu .

नई!!: कोट्टायम और मुडीयेट · और देखें »

रामनरेश त्रिपाठी

रामनरेश त्रिपाठी (4 मार्च, 1889 - 16 जनवरी, 1962) हिन्दी भाषा के 'पूर्व छायावाद युग' के कवि थे। कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी पर उन्होंने कलम चलाई। अपने 72 वर्ष के जीवन काल में उन्होंने लगभग सौ पुस्तकें लिखीं। ग्राम गीतों का संकलन करने वाले वह हिंदी के प्रथम कवि थे जिसे 'कविता कौमुदी' के नाम से जाना जाता है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर, रात-रात भर घरों के पिछवाड़े बैठकर सोहर और विवाह गीतों को सुना और चुना। वह गांधी के जीवन और कार्यो से अत्यंत प्रभावित थे। उनका कहना था कि मेरे साथ गांधी जी का प्रेम 'लरिकाई को प्रेम' है और मेरी पूरी मनोभूमिका को सत्याग्रह युग ने निर्मित किया है। 'बा और बापू' उनके द्वारा लिखा गया हिंदी का पहला एकांकी नाटक है। ‘स्वप्न’ पर इन्हें हिंदुस्तान अकादमी का पुरस्कार मिला। .

नई!!: कोट्टायम और रामनरेश त्रिपाठी · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: कोट्टायम और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

ललिताम्बिक अन्तर्जनम

ललिताम्बिक अन्तर्जनम (मलयालम: ലളിതാംബിക അന്തര്‍ജനം; 1909–1987) भारत की एक साहित्यकार एवं समाज-सुधारक थीं। उन्होने मलयालम में साहित्य रचना की है। श्रेणी:मलयालम साहित्यकार श्रेणी:समाज सुधारक.

नई!!: कोट्टायम और ललिताम्बिक अन्तर्जनम · और देखें »

सबरिमलय

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से १७५ किमी की दूरी पर पंपा है और वहाँ से चार-पांच किमी की दूरी पर पश्चिम घाट से सह्यपर्वत श्रृंखलाओं के घने वनों के बीच, समुद्रतल से लगभग १००० मीटर की ऊंचाई पर शबरीमला मंदिर स्थित है। मक्का-मदीना के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ माना जाता है, जहां हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शबरीमला शैव और वैष्णवों के बीच की अद्भुत कड़ी है। मलयालम में 'शबरीमला' का अर्थ होता है, पर्वत। वास्तव में यह स्थान सह्याद्रि पर्वतमाला से घिरे हुए पथनाथिटा जिले में स्थित है। पंपा से सबरीमला तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। यह रास्ता पांच किलोमीटर लंबा है। .

नई!!: कोट्टायम और सबरिमलय · और देखें »

जॉर्ज सुदर्शन

एन्नाक्कल चांडी जॉर्ज सुदर्शन (ഇ.സി.ജി.) (ई॰ सी॰ जी॰ सुदर्शन के नाम से भी जाने जाते थे; जन्म १६ सितम्बर १९३१ - १३ मई २०१८) टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन में प्रोफेसर, लेखक और भारतीय वैज्ञानिक थे। .

नई!!: कोट्टायम और जॉर्ज सुदर्शन · और देखें »

वयला

वयला(मलयालम: വയലാ, वयला)केरल में कोट्टयम जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह गांव पाला नगरपालिका शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है और जिले राजधानी कोट्टयम से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी.

नई!!: कोट्टायम और वयला · और देखें »

गुरुवायुर

गुरुवायुर (ഗുരുവായൂർ)(जिसे गुरुवायूर भी लिखा जाता है और कभी-कभी गुरुवयुनकेरे के नाम से भी जाना जाता है) भारत के केरल राज्य के थ्रिसुर जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिका तथा एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। यह थ्रिसुर नगर के उत्तरपश्चिम में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: कोट्टायम और गुरुवायुर · और देखें »

कानियार

Kaniyar केरल और कर्नाटक राज्यों में मूल के साथ भारत की एक जाति हैं। उन्हें परिभाषित करने के लिए इस्तेमाल किया नाम में क्षेत्रीय भिन्नता है। केरल लोक सेवा आयोग में नामित अन्य पिछड़े वर्गों की अपनी सूची में एक समूह होने के लिए (अन्यथा Kaniyan, Kanisu, Ganaka, Kanisan, Kamnan, और कनी के रूप में जाना जाता है) Kaniyar पणिक्कर, और (अन्यथा कलारी कुरुप के रूप में) कलारी पणिक्कर को समझता है एक और हो। आम तौर पर वे क्रमश: केरल के दक्षिणी सबसे और उत्तरी क्षेत्रों में अपने खिताब आसन और पणिक्कर से जाने जाते थे।.

नई!!: कोट्टायम और कानियार · और देखें »

के॰आर॰ मीरा

के॰आर॰ मीरा (मलयाली:കെ.ആര്‍ മീര; जन्म 19 फ़रवरी 1970) एक भारतीय लेखिका हैं जो मलयाली भाषा में लिखती हैं। उनका जन्म केरल के कोल्लम जिले के सस्तमकोत्ता में हुआ। उन्होंने मलयाला मनोरमा में एक पत्रकार के रूप में भी कार्य किया लेकिन बाद में लेखन कार्य पर ध्यान देने के लिए इस कार्य को छोड़ दिया। उन्होंने वर्ष 2001 में कथा साहित्य पर लिखना आरम्भ कर दिया और उनका प्रथम कहानी संग्रह ओर्मायुदे निजरम्बू वर्ष 2002 में प्रकाशित हुआ। तब से अब तक वो पाँच लघु कथा संग्रह, दो दीर्ध कथा संग्रह, पाँच उपन्यास और दो बाल-पुस्तकें लिख चुकी हैं। उन्हें लघु-कथा एवे-मारिया के लिए वर्ष 2009 का केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। उनका उपन्यास आराचार (2012) मलयाली साहित्य के सर्वोत्तम साहित्यिक कार्यों में से एक माना जाता है। .

नई!!: कोट्टायम और के॰आर॰ मीरा · और देखें »

कोट्टायम रेलवे स्टेशन

कोट्टायम रेलवे स्टेशन भारतीय रेल का एक रेलवे स्टेशन है। यह कोट्टायम शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई मी.

नई!!: कोट्टायम और कोट्टायम रेलवे स्टेशन · और देखें »

अरूविक्कुजी जलप्रपात

केरल के कोट्टायम नगर से 18 किलोमीटर की दूरी पर अरूविक्कुजी जलप्रपात स्थित है। कुमारकोम से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर यह खूबसूरत पिकनिक स्थल है। 100 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने का संगीत पर्यटकों को बहुत भाता है। पर्यटक यहां रबड़ की वनस्पतियों की छाया का भी आनंद ले सकते हैं। श्रेणी:भारत के जल प्रपात श्रेणी:कोट्टायम जिला श्रेणी:कुमारकोम श्रेणी:केरल के जलप्रपात श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: कोट्टायम और अरूविक्कुजी जलप्रपात · और देखें »

अल्फोन्स कन्ननथनम

अल्फोन्स कन्ननथनम भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी तथा एक भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1979 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। वे टाइम मैगज़ीन के शीर्ष 100 युवा वैश्विक नेताओं में स्थान पा चुके हैं। इनका जन्म भारतीय राज्य केरल के कोट्टायम जिले में 8 अगस्त 1953 को हुआ था। वे केरल विधानसभा के कन्जिरापल्ली विधानसभा क्षेत्र से 2006 से 2011 के दौरान निर्दलीय सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2011 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें 3 सितम्बर 2017 को मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में विद्युत् एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है। .

नई!!: कोट्टायम और अल्फोन्स कन्ननथनम · और देखें »

2003 किलिरूर सेक्स कांड

कुख्यात 2003 किलिरूर सेक्स कांड में किलिरूर, कोट्टायम, केरल से जुड़ी साड़ी एस नायर नामक एक नवयुवकी को टीवी धारावाहिकों में काम देने के कथित वादा के चलते यौन शोषण का शिकार बनाया गया। उसे केरल में और आसपास के कई स्थानों पर ले जाया गया था और कथित तौर पर "प्रभावशाली व्यक्तियों" द्वारा यौन शोषण किया गया था। साड़ी नामक यह लड़की की एक बेटी को जन्म देने के बाद में मृत्यु हो गई थी। इस लड़की की देखभाल साड़ी के माता-पिता कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार को मामले की जाँच का अनुरोध केरल पुलिस के डी जी पी पी०के० हॉर्मिस थारकन के सुझाव पर आधारित था कि राजनीतिक प्रकृति और प्रमुख व्यक्तियों के शामिल होने की सूचना को देखते हुए मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए। कथित तौर पर कई स्थानों पर लड़की को ले जाने वाली लता नायर को प्रमुख आरोपी बनाने के साथ ही छह व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई जो पहले से ही अब एक विशेष पुलिस टीम द्वारा जाँच का सामना कर रहे थे। केरल सरकार ने केन्द्र से कांड की सीबीआई जाँच की सिफारिश की थी। सीबीआई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एर्नाकुलम के समक्ष सनसनीखेज मामले में नौ लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था। इस बलात्कार में अब तक पाँच आरोपी दोषी पाए गए हैं। .

नई!!: कोट्टायम और 2003 किलिरूर सेक्स कांड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »