लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोज़िअस्को पर्वत

सूची कोज़िअस्को पर्वत

कोज़िअस्को पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Kosciuszko, माउंट कोज़िअस्को) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य शृंखला में स्थित एक पर्वत है। समुद्रतल से २,२२८ मीटर (७,३१० फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा बिन्दु है। न्गारिगो नामक एक स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी भाषा में इसका मूल नाम जगुंगल (Jagungal) है, हालांकि इस नाम के अन्य रूप भी प्रचलित थे।; cited in Alan E.J. Andrews, Kosciusko: The Mountain in History, O'Connor, A.C.T, Tabletop Press, 1991, p.50.

3 संबंधों: महान विभाजक पर्वतमाला, सप्तचोटी, स्नोई पहाड़ियाँ

महान विभाजक पर्वतमाला

महान विभाजक पर्वतमाला (अंग्रेज़ी: Great Dividing Range, ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज) या पूर्वी ऊच्चभूमि (Eastern Highlands, ईस्टर्न हाएलैन्ड्ज़) ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला है और दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी ग़ैर-समुद्री पर्वतमाला है। यह पूर्वोत्तर क्वीन्ज़लैंड राज्य के तट से परे स्थित डाउअन द्वीप से लेकर दक्षिण दिशा में ३,५०० किमी तक न्यू साउथ वेल्ज़ और विक्टोरिया राज्यों तक चलती है। महान विभजक पर्वतमाला की चौड़ाई भिन्न स्थानों में १५० किमी से ३०० किमी के बीच है। ऑस्ट्रेलिया की कई नदियाँ इसी पर्वतमाला से उत्पन्न होती हैं, जिसमें डारलिंग नदी भी शामिल है।, John P. Rafferty, pp.

नई!!: कोज़िअस्को पर्वत और महान विभाजक पर्वतमाला · और देखें »

सप्तचोटी

पर्वतारोहण में सप्तचोटी या सप्त शिखर (Seven Summits) पृथ्वी के सातों महाद्वीपों में प्रत्येक में स्थित सबसे ऊँचे शिखर के समूह को कहते हैं। इन सातों शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ना पर्वतारोहण की एक महान चुनौती मानी जाती है और यह ध्येय सबसे पहले अप्रैल १९८५ में अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड बैस ने प्राप्त करा। .

नई!!: कोज़िअस्को पर्वत और सप्तचोटी · और देखें »

स्नोई पहाड़ियाँ

स्नोई पहाड़ियाँ (Snowy Mountains), जो द स्नोईज़ (The Snowies) भी कहलाती है, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वतमाला है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा पर्वत, २२२८ मीटर लम्बा माउंट कोज़िअस्को (Mount Kosciuszko), भी पाया जाता है। यह पर्वतशृंखला न्यू साउथ वेल्ज़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है और महान विभाजक पर्वतमाला का हिस्सा है। स्नोई पहाड़ियों में हर शीतऋतु में बड़ी मात्रा में हिमपात होता है जो ऑस्ट्रेलिया के लिये असाधारण है। इस कारणवश यह पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है। इन पहाड़ों में माउंटन प्लम-पाइन (mountain plum-pine, अर्थ: पहाड़ी आलूबुख़ारा-चीड़, हालांकि इसका न आलूबुख़ारे और न चीड़ से कोई वास्तविक सम्बन्ध है) नामक छोटे कद का कोणधारी वृक्ष मिलता है जो सम्भवत पृथ्वी का सबसे दीर्घायु वनस्पति है। पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक सर्दी जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में होती है और तभी स्नोई पहाड़ियों में बर्फ़ भी गिरती है। आमतौर पर यह बसंत ऋतु तक पिघल जाती है। ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि से बाहर तस्मानिया द्वीप की ऊच्चभूमि पर भी हिमपात देखा जाता है। .

नई!!: कोज़िअस्को पर्वत और स्नोई पहाड़ियाँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माउंट कोज़िअस्को, कोज़ीओस्को पर्वत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »