लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोई मिल गया

सूची कोई मिल गया

कोई मिल गया 2003 में बनी हिन्दी भाषा की विज्ञान कथा साहित्य फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राकेश रोशन ने किया और मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा है। रेखा की भी महत्त्वपूर्ण सहायक भूमिका है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। इसकी अगली दो कड़ी भी आई - कृष और कृष 3। .

20 संबंधों: प्रेम चोपड़ा, प्रीति ज़िंटा, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन, राकेश रोशन, रेखा, सचिन भौमिक, स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, जॉनी लीवर, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, कृष ३, अंजना मुमताज़, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कोई मिल गया और प्रेम चोपड़ा · और देखें »

प्रीति ज़िंटा

प्रीटी ज़िंटा (जन्म ३१ जनवरी १९७५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। मनोविज्ञान में उपाधी ग्रहण करने के बाद ज़िंटा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दिल से.. में १९९८ से की और उसी वर्ष फ़िल्म सोल्जर में पुनः दिखी। इन फ़िल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्हें फ़िल्म क्या कहना में कुँवारी माँ के किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। जिंटा को २००३ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार कल हो ना हो फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने सर्वाधिक कमाई वाली दो भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमे काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म कोई... मिल गया (२००३) और रोमांस फ़िल्म वीर-ज़ारा (२००४) शमिल है जिसके लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया। उन्होंने आधुनिक भारतीय नारी का किरदार फ़िल्म सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना में निभाया जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उच्च-कमाई वाली फ़िल्में रही। इन उपलब्धियों ने उन्हें हिन्दी सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय किरदार कनेडियाई फ़िल्म हेवन ऑन अर्थ में था जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर ह्यूगो पुरस्कार २००८ के शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में प्रदान किया गया। फ़िल्मों में अभिनय के आलावा जिंटा ने बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन में कई लेख लिखे है, साथ ही वे एक सामाजिक कार्यकर्त्ता, टेलिविज़न मेज़बान और नियमित मंच प्रदर्शनकर्ता है। वे पीज़ेडएनज़ेड इण्डिया प्रोडक्शन कंपनी की संस्थापक भी है जिसकी स्थापना उन्होंने अपने पूर्व-साथी नेस वाडिया के साथ की है और दोनों साथ-ही-साथ इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम किंग्स XI पंजाब के मालिक भी है। .

नई!!: कोई मिल गया और प्रीति ज़िंटा · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के अभिनेता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: कोई मिल गया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन ये राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार कि एक श्रेणी हैं। इस श्रेणी के विजेता को फ़िल्म में नृत्यरचना के कार्य के लिये रजत कमल प्रदान किया जाता हैं। यह पुरस्कार १९९१ में ३९वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर स्थापित किया गया था लेकिन ४०वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर पहली बार प्रदान किया गया था। .

नई!!: कोई मिल गया और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन · और देखें »

राकेश रोशन

राकेश रोशन एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: कोई मिल गया और राकेश रोशन · और देखें »

रेखा

भानुरेखा गणेशन उर्फ़ रेखा (जन्म: 10 अक्टूबर, 1954) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। प्रतिभाशाली रेखा को हिन्दी फ़िल्मों की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वैसे तो रेखा ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से कर दी थी, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी प्रविष्टि १९७० की फ़िल्म सावन भादों से हुई। 2010 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: कोई मिल गया और रेखा · और देखें »

सचिन भौमिक

सचिन भौमिक (17 जुलाई 1930 - 12 अप्रैल 2011) हिन्दी फ़िल्मों के पटकथा लेखक थे जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास का सबसे सफल लेखक कहा गया है। उन्हें विशेषकर रूमानी फ़िल्मों के लेखक के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 100 से ज्यादा फ़िल्मों की कहानी लिखी। सबसे पहले सचिन ने नर्गिस अभिनीत लाजवंती (1958) की पटकथा लिखी थी। फिर उन्होंने अनुराधा (1960) भी लिखी जिसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था। फिर उनके द्वारा कई दशकों तक कई सफल फिल्मों की कहानी लिखी गई जिसमें गोल माल, खेल खेल में, कर्मा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सोल्जर, ताल, कोई मिल गया और कृष शामिल है। सचिन द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर अभिनीत एक फिल्म राजा जानी (1972) भी आई थी। 1971 में उन्होंने अभिनेत्री कल्पना मोहन से विवाह भी किया था लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। .

नई!!: कोई मिल गया और सचिन भौमिक · और देखें »

स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार is chosen via a distinguished panel of judges from the film industry.

नई!!: कोई मिल गया और स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

जॉनी लीवर

जॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है। .

नई!!: कोई मिल गया और जॉनी लीवर · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: कोई मिल गया और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के मुख्य अभिनेता को दिया जाता है। .

नई!!: कोई मिल गया और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

कृष ३

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं। फ़िल्म ''कोई मिल गया'' (2003) के नायक रोहित एवं ''कृष'' (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है। इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी। फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था। हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई। कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने 240.50 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: कोई मिल गया और कृष ३ · और देखें »

अंजना मुमताज़

अंजना मुमताज़ हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कोई मिल गया और अंजना मुमताज़ · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: कोई मिल गया और ऋतिक रोशन · और देखें »

ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

ऋतिक रोशन के फिल्मों की सूची। .

नई!!: कोई मिल गया और ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कोई मिल गया (2003 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »