लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री

सूची कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री भारत की एक गैर-सरकारी, गैर-लाभ, उद्योग नेतृत्व तथा उद्योग प्रबंधित संगठन है। यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संघ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके महानिदेशक श्री चंद्रजीत बनर्जी नियुक्त हुए हैं। ७८०० निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं कंपनियां, ९०,००० कंपनियों की अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठनों द्वारा अप्रत्यक्ष सदस्यता है। .

5 संबंधों: भारतीय, लखनऊ, लखनऊ की अर्थ व्यवस्था, के.वी. कामथ, अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य मण्डल

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और भारतीय · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की अर्थ व्यवस्था

लखनऊ उत्तरी भारत का एक प्रमुख बाजार एवं वाणिज्यिक नगर ही नहीं, बल्कि उत्पाद एवं सेवाओं का उभरता हुआ केन्द्र भी बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी होने के कारण यहां सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ही यहां मध्यम-वर्गीय वेतनभोगियों के नियोक्ता हैं। सरकार की उदारीकरण नीति के चलते यहां व्यवसाय एवं नौकरियों तथा स्व-रोजगारियों के लिए बहुत से अवसर खोल दिये हैं। इस कारण यहां नौकरी पेशे वालों की संख्या निरंतर बढ़ती रहती है। लखनऊ निकटवर्ती नोएडा एवं गुड़गांव के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं बीपीओ कंपनियों के लिए श्रमशक्ति भी जुटाता है। यहां के सू.प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लोग बंगलुरु एवं हैदराबाद में भी बहुतायत में मिलते हैं। शहर में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) तथा प्रादेशिक औद्योगिक एवं इन्वेस्टमेंट निगम, उत्तर प्रदेश (पिकप) के मुख्यालय भी स्थित हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का क्षेत्रीय कार्यालय भी यहीं स्थित है। यहां अन्य व्यावसायिक विकास में उन्मत्त संस्थानों में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) एवं एन्टरप्रेन्योर डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) हैं। .

नई!!: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और लखनऊ की अर्थ व्यवस्था · और देखें »

के.वी. कामथ

कुंदापुर वामन कामथ (जन्म 2 दिसम्बर 1947 को मंगलोर, कर्नाटक में) (कन्नड़/कोंकणी: ಕುಂದಾಪುರ ವಾಮನ ಕಾಮತ), भारत के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) के नॉन-एग्जिक्यूटिव (गैर-कार्यकारी) अध्यक्ष हैं। श्री कामथ ने 1 मई 1996 से 30 अप्रैल 2009 तक, कार्यकारी जिम्मेदारियों से अपनी सेवानिवृत्ति तक, आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ (CEO) के रूप में कार्य किया। .

नई!!: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और के.वी. कामथ · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य मण्डल

अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य मण्डल (International Chamber of Commerce—ICC) विश्व का सबसे बड़ा और सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाला वाणिज्य संगठन है। इसकी स्थापना १९१९ में हुई थी।; उद्देश्य.

नई!!: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और अन्तरराष्ट्रीय वाणिज्य मण्डल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारतीय उद्योग परिसंघ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »