लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैथल

सूची कैथल

कैथल हरियाणा प्रान्त का एक महाभारत कालीन ऐतिहासिक शहर है। इसकी सीमा करनाल, कुरुक्षेत्र, जीन्द और पंजाब के पटियाला जिले से मिली हुई है। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना युधिष्ठिर ने की थी। इसे वानर राज हनुमान का जन्म स्थान भी माना जाता है। इसीलिए पहले इसे कपिस्थल के नाम से जाना जाता था। आधुनिक कैथल पहले करनाल जिले का भाग था। लेकिन 1973 ई. में यह कुरूक्षेत्र में चला गया। बाद में हरियाणा सरकार ने इसे कुरूक्षेत्र से अलग कर 1 नवम्बर 1989 ई. को स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर स्थित है। .

25 संबंधों: चमार, तितरम, नरवाना, पंजाब केसरी, पेहवा, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के शहरों की सूची, भाई संतोख सिंह, रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय राजमार्ग ६५, रज़िया सुल्तान, शाहबाद मारकंडा, सन्निहित सरोवर, हरियाणा में खेलकूद, हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, हरियाणा के जिले, हांसी, जमदग्नि ऋषि, इंद्रेश कुमार, करनाल, कलायत, कंवरपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल जिला, ४८ कोस भूमि की परिक्रमा

चमार

चमार अथवा चर्मकार भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली जाति समूह है। वर्तमान समय में यह जाति अनुसूचित जातियों की श्रेणी में आती है। यह जाति अस्पृश्यता की कुप्रथा का शिकार भी रही है। इस जाति के लोग परंपरागत रूप से चमड़े के व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। संपूर्ण भारत में चमार जाति अनुसूचित जातियों में अधिक संख्या में पाई जाने वाली जाति है, जिनका मुख्य व्यवसाय, चमड़े की वस्‍तु बनाना था । संविधान बनने से पूर्व तक इनकोअछूतों की श्रेणी में रखा जाता था। अंग्रेजों के आने से पहले तक भारत में चमार जाति के लोगों को उपर बहुत यातनाएं तथा जु़ल्‍म किए गए। आजादी के बाद इनके उपर हो रहे ज़ुल्‍मों व यातनाओं को रोकने के लिए इनको भारत के संविधान में अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा गया तथा सभी तरह के ज़ुल्‍मों तथा यातनाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बावजूद भी देश में कुछ जगहों पर इन जातियों तथा अन्‍य अनुसूचित जातियों के साथ यातनाएं आज भी होती हैं। .

नई!!: कैथल और चमार · और देखें »

तितरम

"तितरम" उत्तर भारतीय राज्य हरियाणा के कैथल जिले में स्थित एक गांव है। यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 65 और राज्य राजमार्ग 11-ए के महत्वपूर्ण जंक्शन पर कैथल से मात्र 8 कि.मी.

नई!!: कैथल और तितरम · और देखें »

नरवाना

नरवाना हरियाणा राज्य के जींद जिले में एक शहर है। .

नई!!: कैथल और नरवाना · और देखें »

पंजाब केसरी

पंजाब केसरी भारत का प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र है। यह भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होता है। आतंकवाद के दौर में आतंक के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंजाब केसरी अखबार के संस्‍थापक, सम्पादक लाला जगतनारायण को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद उनके बेटे रमेशचन्द्र की भी आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। 'पंजाब केसरी' का प्रकाशन १९६४ में जालन्धर से हुआ। लाला जगतनारायण इस पत्र के संस्थापक थे। यह पंजाब के लोकप्रिय दैनिक पत्र है। `पंजाब केसरी' अपने रविवासरीय संस्करण के अतिरिक्त व्यंग्य विनोद संस्करण, कला संस्कृति संस्करण, कहानी संस्करण, महिला संस्करण तथा खिलाड़ी संस्करण भी प्रकाशित करता है। अर्थात् प्रतिदिन कोई न कोई संस्करण विशेष सामग्री लिए होता है। निर्भिकता के कारण लाला जगतनारायण और उनके पुत्र रमेश चन्द्र की आंतकवादियों ने हत्या कर दी.

नई!!: कैथल और पंजाब केसरी · और देखें »

पेहवा

पिहोवा (पेहवा, पेहोवा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक नगर है। इसका पुराना नाम 'पृथूदक' है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ है। .

नई!!: कैथल और पेहवा · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: कैथल और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कैथल और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

भाई संतोख सिंह

भाई संतोख सिंह (सन् 1788-1843) वेदांत और सिक्ख दर्शन के विद्वान् और ज्ञानी संप्रदाय के विचारक थे। आपके पूर्वज छिंवा या छिब्बर नाम के मोह्याल ब्राह्मण थे। आपका जन्म अमृतसर में हुआ। आपके पिता श्री देवसिंह निर्मला संतों के संपर्क में रहे। आपकी माता का नाम राजादेई (राजदेवी) था। आप रूढ़िवाद के कट्टर विरोधी थे। अपनी परिवारिक परंपराओं की अवमानना करके आपने रोहिल्ला परिवार में विवाह किया। आपके सुपुत्र अजयसिंह भी बड़े विद्वान् हुए। भाई साहब ने ज्ञानी संतसिंह से काव्याध्ययन किया। तदनंतर संस्कृत की शिक्षा काशी में प्राप्त की। सन् 1823 में आप पटियालानरेश महाराज कर्मसिंह के दरबारी कवि के रूप में पधारे। दो वर्ष बाद कैथल के रईस श्री उदयसिंह आपको अपने यहाँ लिवा ले आए। पटियाला की भाँति कैथल में भी आपका बड़ा सम्मान हुआ और वहाँ पर अनेक विद्वानों का सहयोग भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: कैथल और भाई संतोख सिंह · और देखें »

रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला (जन्म 3 जून 1967) कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राजनेता हैं तथा हरियाणा के कैथल से विधायक हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा नीत कांग्रेस सरकार में 2009 से 2014 तक वे मन्त्रीमण्डल के सदस्य रह चुके हैं। वे हरियाणा के सबसे कम आयु के मंत्री रहे हैं। 2005 में उन्हें यातायात व संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया। बाद में उनके पास जलापूर्ति व सैनीटेशन, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रोनिक व सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, तथा जन निर्माण (भवन व सड़कें) मंत्रालय भी रहे। 2014 के चुनावों में कांग्रेस प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही किंतु रणदीप अपनी सीट से पुनः निर्वाचित होने में सफल रहे। .

नई!!: कैथल और रणदीप सुरजेवाला · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ६५

राष्ट्रीय राजमार्ग ६५ हरियाणा में अंबाला से शुरु होकर कैथल व हिसार होते हुए राजस्थान के पाली तक जाता है। यह राजमार्ग लंबा है, जिसमें से हरियाणा में तथा राजस्थान में है। .

नई!!: कैथल और राष्ट्रीय राजमार्ग ६५ · और देखें »

रज़िया सुल्तान

रज़िया अल-दिन(१२०५-१२४०) (फारसी / उर्दु: رضیہ سلطانہ), शाही नाम “जलॉलात उद-दिन रज़ियॉ” (फारसी /उर्दु: جلالۃ الدین رضیہ), इतिहास में जिसे सामान्यतः “रज़िया सुल्तान” या “रज़िया सुल्ताना” के नाम से जाना जाता है, दिल्ली सल्तनत की सुल्तान थी। रज़िया ने १२३६ से १२४० तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया। वह इल्तुतमिश की पुत्री थी। तुर्की मूल की रज़िया को अन्य मुस्लिम राजकुमारियों की तरह सेना का नेतृत्व तथा प्रशासन के कार्यों में अभ्यास कराया गया, ताकि ज़रुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।.

नई!!: कैथल और रज़िया सुल्तान · और देखें »

शाहबाद मारकंडा

शाहबाद मारकंडा हरियाणा का एक शहर है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-१ पर अंबाला व कुरूक्षेत्र के मध्य स्थित है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कई सदस्याएं इसी एक शहर से हैं। .

नई!!: कैथल और शाहबाद मारकंडा · और देखें »

सन्निहित सरोवर

सन्निहित सरोवर सन्निहित सरोवर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित एक पवित्र सरोवर है। यह कुरूक्षेत्र में कैथल मार्ग पर श्री कृष्ण संग्रहालय के पास स्थित है। कहा जाता है कि यहाँ पर महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने सभी दिवंगतों की मुक्ति के लिए पिंड-दान आदि कार्य किया था। यहाँ एक विशाल सरोवर का निर्माण किया गया है जिसके चारों ओर रात्रि के लिए प्रकाश व्यवस्था भी की गई है। सन्निहित सरोवर के बारे में मान्यता है कि यहीं सात सरस्वती नदियाँ मिलती हैं। इस सरोवर के जल में अमावस्या को स्नान करना पुण्यकारी माना जाता है। श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल श्रेणी:कुरुक्षेत्र.

नई!!: कैथल और सन्निहित सरोवर · और देखें »

हरियाणा में खेलकूद

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कैथल और हरियाणा में खेलकूद · और देखें »

हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद शहर, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है, जनसंख्या के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा नगर है। निम्न सूची हरियाणा के 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों या महानगरों की है: .

नई!!: कैथल और हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

हरियाणा के जिले

उत्तर भारत में स्थित हरियाणा जनसंख्या के हिसाब से भारत का १७वां सबसे बड़ा राज्य है। जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने के लिये राज्य को ६ मण्डलों तथा २२ जिलों में विभाजित किया गया है। १ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल तथा अम्बाला। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के बाद १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं। निम्नलिखित सूची हरियाणा राज्य के जिलों की है: श्रेणी:हरियाणा के जिले श्रेणी:हरियाणा से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: कैथल और हरियाणा के जिले · और देखें »

हांसी

श्रेणी:हरियाणा श्रेणी:हरियाणा के शहर श्रेणी:हिसार जिला श्रेणी:पृथ्वीराज चौहान.

नई!!: कैथल और हांसी · और देखें »

जमदग्नि ऋषि

जमदग्नि ऋषि जमदग्नि ऋषि एक ऋषि थे, जो भृगुवंशी ऋचीक के पुत्र थे तथा जिनकी गणना सप्तऋषियों में होती है। पुराणों के अनुसार इनकी पत्नी रेणुका थीं, व इनका आश्रम सरस्वती नदी के तट पर था। वैशाख शुक्ल तृतीया इनके पांचवें प्रसिद्ध पुत्र प्रदोषकाल में जन्मे थे जिन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: कैथल और जमदग्नि ऋषि · और देखें »

इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार,भारत के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नामक राष्ट्रवादी संगठन के मार्गदर्शक है।इनका जन्म १८ फरवरी सं १९४९ में समाना, पंजाब में श्रीमती पदमवती एवं श्री चमन लाल के घर हुआ था । इनके जन्म के लगभग पंद्रह दिन पश्चात उनका परिवार कैथल, हरियाणा में स्थानांतरित हो गया था । इंद्रेश कुमार ने यांत्रिक अभियांत्रिकी की पढ़ाई एवं शिक्षा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से पूर्ण की। अभियांत्रिकी की शिक्षा पूर्ण होने के बाद इंद्रेश कुमार १६ जुलाई १९७० को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में शामिल हुए। .

नई!!: कैथल और इंद्रेश कुमार · और देखें »

करनाल

हरियाणा में स्थित करनाल इस नाम के जिले का मुख्यालय शहर है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर चण्डीगढ़ से 126 कि॰मी॰ की दूरी पर यमुना नदी के किनारे स्थित है। घरौंड़ा, नीलोखेड़ी, असन्ध, इन्द्री और तरावड़ी इसके मुख्य दर्शनीय स्‍थल हैं। करनाल में अनेक फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में वनस्पति तेल, इत्र और शराब तैयार की जाती है। इसके अलावा यह अपने अनाज, कपास और नमक के बाजार के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर मुख्यत: धान की खेती की जाती है। यह धान उच्च गुणवत्ता वाला होता है और इसका निर्यात विदेशों में किया जाता है। इसकी उत्तर-पश्चिम दिशा में कुरूक्षेत्र, पश्चिम में जीन्द व कैथल, दक्षिण में पानीपत और पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है। पर्यटक यहां पर अनेक पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इनमें कलन्दर शाह गुम्बद, छावनी चर्च और सीता माई मन्दिर आदि प्रमुख हैं। यह सभी बहुत खूबसूरत हैं और पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। करनाल के एक छोटे से गाँव मदनपुर का एक लडका जिसका नाम कमल कशयप ह वह अपनी तीर्व बूद्धि के लिए पूरे हरियाणा में मशहूर है। .

नई!!: कैथल और करनाल · और देखें »

कलायत

कलायत, भारत के हरियाणा राज्य के कैथल जिले का एक ऐतिहासिक शहर है। यहाँ महाभारत काल के दो ऐतिहासिक मंदिर हैं जो ब्रिक टेम्पल (Bricks Temple) के नाम से मशहूर है। प्राचीन ग्रंथों में इस स्थान का नाम "कपिलायत" अथवा "कपिलायतन" मिलता है जो कि ऋषि कपिल के नाम पर है। .

नई!!: कैथल और कलायत · और देखें »

कंवरपाल गुर्जर

कंवरपाल गुर्जर; जन्म: 08 मई 1960) हरियाणा के जिला(यमुनानगर), कंवरपाल, गाँव बहादुरपुर, पोस्ट ऑफिस खिजराबाद, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर। हरियाणा में भाजपा से (3 नवंबर, 2014) को 13वी विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। कंवरपाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले है और 13वी विधानसभा में जगाधरी से विधायक है इनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार में बहुत बहुमल्य मुद्दों पर बिल पास किये जा रहे हैं, अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति कंवरपाल जी की सच्ची सेवा और धार्मिक कार्यो में निजी योगदान इनके धार्मिक सवभाव को दर्शाता है। अपनी सादगी और मिलनसार वर्ताव के कारण जनता में इतना फेमस शायद ही कोई और विधायक होगा, जिसने जनता से इतना प्यार प्राप्त किया हो, राजनीती और काजनीति का एक बहुत अच्छा उदहारण अगर कंवरपाल जी को कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। .

नई!!: कैथल और कंवरपाल गुर्जर · और देखें »

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है तथा दिल्ली और अमृतसर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग पर स्थित है। इसका शहरी इलाका एक अन्य एटिहासिक स्थल थानेसर से मिला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। यह क्षेत्र बासमती चावल के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: कैथल और कुरुक्षेत्र · और देखें »

कैथल जिला

कैथल हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय है - कैथल। .

नई!!: कैथल और कैथल जिला · और देखें »

४८ कोस भूमि की परिक्रमा

४८ कोस भूमि की परिक्रमा का तात्पर्य कुरुक्षेत्र के चारों ओर ४८ कोस की परिक्रमा में फैले तीर्थ स्थलों से है।.

नई!!: कैथल और ४८ कोस भूमि की परिक्रमा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »