लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केशव प्रसाद मौर्य

सूची केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य भारत के उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं। वे सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। 19 मार्च 2017 को इन्होंने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। - एनडीटीवी - 18 मार्च 2017 .

6 संबंधों: दिनेश शर्मा, नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल, फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

दिनेश शर्मा

दिनेश शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं जो दो बार लखनऊ के महापौर (मेयर) रह चुके हैं। सम्प्रति वे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री हैं। .

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा · और देखें »

नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल

नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान फूलपुर से उपचुनाव में सांसद बने | वे समाजवादी पार्टी के राजनेता हैं |.

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल · और देखें »

फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ (मूल नाम: अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। - एनडीटीवी - 18 मार्च 2017 वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि कथित तौर पर एक देशभक्त की है। .

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ · और देखें »

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

उत्तर प्रदेश की सत्तरहवीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए। इन चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग 61% रहा। भारतीय जनता पार्टी ने 312 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनायीं थी। 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: केशव प्रसाद मौर्य और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »