लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केल्टी भाषाएँ

सूची केल्टी भाषाएँ

केल्टी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Celtic languages) या सेल्टी भाषाएँ, जिन्हें अंग्रेज़ी में केल्टिक या सेल्टिक कहा जाता है, हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसकी बोलियाँ यूरोप के पश्चिमोत्तरी छोर के कुछ हिस्सों में बोली जाती हैं। इनका विस्तार विषेश रूप से आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्ज़, मैन के द्वीप (आइल ऑफ़ मैन) और फ़्रान्स के ब्रिटनी क्षेत्र में है। यहाँ से बहुत से लोग दक्षिण अमेरिका के आरजेनटीना देश के कुछ भागों में भी जा बसे थे इसलिये कुछ हद तक केल्टी बोलियाँ वहाँ भी बोली जाती हैं।, George L. Campbell, pp.

13 संबंधों: एडिनबर्ग, द्वीपीय केल्टी भाषाएँ, फ़्रान्सीसी भाषा, ब्रतान्य, ब्रिटोनिक भाषाएँ, मुत्तुस्वामी दीक्षित, रीताई लोग, स्कॉटिश गैलिक, हेब्रिडीज़, गोइडेलिक भाषाएँ, कॉर्निश भाषा, कॉर्नवल, अंग्रेज़ी भाषा

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और एडिनबर्ग · और देखें »

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ

द्वीपीय केल्टी भाषाएँ (Insular Celtic languages) पश्चिमोत्तर यूरोप में केल्टी भाषा-परिवार की एक उपशाखा है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन व आयरलैण्ड के द्वीपों पर उत्पन्न हुई थीं। यह मुख्यभूमि यूरोप और आनातोलिया में उत्पन्न होने वाली महाद्वीपीय केल्टी भाषाओं से भिन्न थी। सभी महाद्वीपीय केल्टी भाषाएँ विलुप्त हो गई और विश्व में आज बोली जाने वाली सभी केल्टी भाषाएँ केवल द्वीपीय केल्टी शाखा से ही हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में कुछ द्वीपीय केल्टी बोलने वाले पश्चिमोत्तर फ़्रान्स में जा बसे और वहाँ के ब्रिटेनी प्रायद्वीप व कुछ अन्य क्षेत्रों में आज भी उनके बोलने वाले मिलते हैं। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और द्वीपीय केल्टी भाषाएँ · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

ब्रतान्य

ब्रतान्य (फ़्रान्सीसी: Bretagne), जिसे ब्रिटेनी (Brittany) और ब्रॅय्स (Breizh) भी कहा जाता है, पस्चिमोत्तरी फ़्रान्स में स्थित एक सांस्कृतिक क्षेत्र है। यहाँ पारम्परिक रूप से फ़्रान्सीसी भाषा की बजाय ब्रेतों नामक एक केल्टी भाषा बोली जाती थी जो आयरलैंड व स्कॉटलैंड में बोली जाने वाली पारम्परिक केल्टी भाषाओं से सम्बन्धित है।, Gilles Asselin, Ruth Mastron, pp.

नई!!: केल्टी भाषाएँ और ब्रतान्य · और देखें »

ब्रिटोनिक भाषाएँ

ब्रिटोनिक भाषाएँ (Brittonic languages, Brythonic languages) या ब्रिटिश केल्टी भाषाएँ (British Celtic languages) यूरोप में बोली जाने वाली केल्टी भाषा-परिवार की द्वीपीय केल्टी शाखा (Insular Celtic languages) की दो उपशाखाओं में से एक है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन में बोली जाती हैं, हालांकि अंग्रेज़ी के विस्तार से इन्हें बोलने वालों की संख्याएँ बहुत कम हो गई हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में ब्रिटेन से कुछ समुदाय इन भाषाओं को फ़्रान्स के ब्रिटेनी क्षेत्र में भी ले गए जहाँ अब ब्रेतों (Breton) नामक ब्रिटोनिक भाषा बोली जाती है। द्वीपीय केल्टी भाषाओं की दूसरी शाखा गोइडेलिक (Goidelic) है। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और ब्रिटोनिक भाषाएँ · और देखें »

मुत्तुस्वामी दीक्षित

मुत्तुस्वामी दीक्षितर् या मुत्तुस्वामी दीक्षित (1775-1835) दक्षिण भारत के महान् कवि व रचनाकार थे। वे कर्नाटक संगीत के तीन प्रमुख व लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उन्होने 500 से अधिक संगीत रचनाएँ की। कर्नाटक संगीत की गोष्ठियों में उनकी रचनाऐं बहुतायत में गायी व बजायी जातीं हैं। वे रामस्वामी दीक्षित के पुत्र थे। उनके दादा का नाम गोविन्द दीक्षितर् था। उनका जन्म तिरुवारूर या तिरुवरूर् या तिरुवैय्यारु (जो अब तमिलनाडु में है) में हुआ था। मुत्तुस्वामि का जन्म मन्मथ वर्ष (ये भी तमिल पंचांग अनुसार), तमिल पंचांग अनुसार पंगुनि मास (हिन्दु पंचांग अनुसार फाल्गुन मास; यद्यपि वास्तविकता तो यह है उनके जन्म का महिना अगर हिन्दु पंचांग के अनुसार देखा जाए तो भिन्न होगा, हिन्दू व दक्षिण भारतीय पंचांगों में कुछ भिन्नता अवश्य होती है), कृत्तिका नक्षत्र (तमिल पंचांग अनुसार) में हुआ था। मुत्तुस्वामी का नाम वैद्येश्वरन मन्दिर में स्थित सेल्वमुत्तु कुमारस्वामी के नाम पर रखा था। ऐसी मान्यता है कि मुत्तुस्वामी का जन्म उनके माता और पिता के भगवान् वैद्येश्वरन (या वैद्येश) की प्रार्थना करने से हुआ था। मुत्तुस्वामी के दो छोटे भाई, बालुस्वामी और चिन्नस्वामी थे, और उनकी बहन का नाम बालाम्बाल था। मुत्तुस्वामी के पिता रामस्वामी दीक्षित ने ही राग हंसध्वनि का उद्भव किया था। मुत्तुस्वामी ने बचपन से ही धर्म, साहित्य, अलंकार और मन्त्र ज्ञान की शिक्षा आरम्भ की और उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता से ली थी। मुत्तुस्वामी के किशोरावस्था में ही, उनके पिता ने उन्हें चिदंबरनथ योगी नामक एक भिक्षु के साथ तीर्थयात्रा पर संगीत और दार्शनिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए भेज दिया था। इस तीर्थयात्रा के दौरान, उन्होंने उत्तर भारत के कई स्थानों का दौरा किया और धर्म और संगीत पर एक व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त किया जो उनकी कई रचनाओं में परिलक्षित होती थी। काशी (वाराणसी) में अपने प्रवास के दौरान, उनके गुरु चिदंबरनाथ योगी ने मुत्तुस्वामी को एक अद्वितीय वीणा प्रदान की और उसके शीघ्र बाद ही उनका निधन हो गया। चिदंबरनाथ योगी की समाधि अब भी वाराणसी के हनुमान घाट क्षेत्र में श्रीचक्र लिंगेश्वर मंदिर में देखा जा सकता है। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और मुत्तुस्वामी दीक्षित · और देखें »

रीताई लोग

रीताई (Raeti, /ˈriːtaɪ/) प्राचीन यूरोप में बसने वाली एक मानव जाति थी। यह समझा जाता है कि शायद इनकी भाषा व संस्कृति प्राचीन इटली में बसने वाले इत्रस्की लोगों से उत्पन्न हुई थी या फिर उस से अन्य गहरा सम्बन्ध रखती थी। रीताई लोग मध्य यूरोप के ऐल्प्स क्षेत्र में रहते थे और उनकी मातृभूमि आधुनिक स्विट्ज़रलैण्ड के मध्य भाग, ऑस्ट्रिया के टायरोल नामक क्षेत्र और पूर्वोत्तरी इटली में विस्तृत थी। इनका क्षेत्र फैलते हुए रोमन साम्राज्य की चपेट में आ गया और सन् १५ ईसापूर्व तक वे और उनसे उत्तर में स्थित विन्देलिसाए (Vindelici) लोग (जो एक केल्टी भाषा बोलते थे), दोनों रोम के अधीन हो गये। रोमन साम्राज्य ने इन्हें "रीतिया एत विन्देलिसिया" (Raetia et Vindelicia) नामक प्रान्त में गठित कर दिया। रीताई क़बीलों ने रोमन अधीनता स्वीकार कर ली और रोम के वफ़ादार बन गये। कई रीताई सैनिक रोमन सैन्य टुकड़ियों में सम्मिलित हो गये। उनकी भाषा लुप्त होने लगी और ३०० ईसवी के बाद उसका प्रयोग ज्ञात नहीं है। स्विट्ज़रलैण्ड क्षेत्र में बसने वाले रीताई उस से भी पहले ३० ईसवी तक अपनी भाषा खोकर केल्टी भाषा बोलने लगे थे। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और रीताई लोग · और देखें »

स्कॉटिश गैलिक

स्कॉटिश गैलिक, जिसे कभी कभी गैलिक Gàidhlig भी कहा जाता है, एक सेल्टिक भाषा है जिसका प्रारंभ स्कॉटलैंड में हुआ। सेल्टिक भाषा की शाखा गोएडलिक भाषाओं में से एक गैलिक का उद्भव आयरिश भाषा की ही तरह मध्य आयरिश से हुआ। यूनाइटेड किंगडम के २०११ की जनगणना के अनुसार कुल ५७,३७५ स्कॉटिस लोग (१.१%) उस वक्त तक स्कॉटिश गैलिक भाषा बोल सकते थे। जनगणना के नतीजों के अनुसार २००१ के बाद से गैलिक भाषा बोलने वालों की संख्या में १२७५ वक्ताओं की कमी आई है। ८७०५६ लोगों ने गैलिक से संबंधित किसी भी तरह का ज्ञान होने की बात कही जो कि २००१ के ९३२८२ के आंकणों से ६२२६ कम है। इस कमी के बावजूद इस भाषा को बचाने का कार्य जारी है और २० वर्ष से कम आयु के गैलिक बोलने वाले वक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। from the Council of Europe.

नई!!: केल्टी भाषाएँ और स्कॉटिश गैलिक · और देखें »

हेब्रिडीज़

हेब्रिडीज़ (Hebrides) ब्रिटेन की उत्तरी स्कॉटलैण्ड ईकाई के पश्चिमी छोर से आगे अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है। इसके दो मुख्य भाग हैं: भीतरी हेब्रिडीज़ (Inner Hebrides, जिसके द्वीप स्कॉटलैण्ड की मुख्यभूमि के तट के पास है) और बाहरी हेब्रिडीज़ (Outer Hebrides, जो मुख्यभूमि के तट से अधिक दूर है)। हेब्रिडीज़ के द्वीपों पर इस क्षेत्र में अग्रसर हुई कई ऐतिहासिक संस्कृतियों के निशान मिलते हैं, जिस कारणवश यहाँ के लोगों व स्थानीय नामों में केल्टी, नोर्स और अंग्रेज़ी के प्रभाव मिश्रित रूप से दिखते हैं। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और हेब्रिडीज़ · और देखें »

गोइडेलिक भाषाएँ

गोइडेलिक भाषाएँ (Goidelic languages) या गेयलिक भाषाएँ (Gaelic languages) ब्रिटेन व आयरलैण्ड में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की दो में से एक उपशाखा का नाम है (दूसरी ब्रिटोनिक भाषाएँ हैं)। गोइडेलिक शाखा में आयरलैण्ड की आयरिश भाषा, मैन के द्वीप पर बोली जाने वाली मैन्क्स भाषा और स्कॉटलैण्ड में बोली जाने वाली स्कॉटिश गेयलिक भाषा शामिल हैं। किसी ज़माने में आयरलैण्ड से मैन के द्वीप से होते हुए स्कॉटलैण्ड तक इन भाषाओं की उपभाषा सतति हुआ करती थी लेकिन अंग्रेज़ी के दबाव से यह विलुप्ति के समीप आ गई। कई प्रयासों के बाद इसकी तीन अस्तित्ववान भाषाएँ कुछ हद तक पुनर्जीवित हो पाई हैं। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और गोइडेलिक भाषाएँ · और देखें »

कॉर्निश भाषा

कॉर्निश भाषा (कॉर्निश: Kernowek, अंग्रेज़ी: Cornish) ब्रिटेन के सुदूर दक्षिणपश्चिमी भाग के कॉर्नवल प्रायद्वीप में बोली जाने वाली द्वीपीय केल्टी भाषा-परिवार की ब्रिटोनिक शाखा की एक भाषा है। इसे अब कम बोला जाता है और इसे बोल सकने वाले अधिकतर लोग अंग्रेज़ी का अधिक प्रयोग करते हैं। फिर भी इसे कॉर्नवल की पारम्परिक भाषा और सांस्कृतिक पहचान होने के नाते सम्मानित किया जाता है और समारोही तौर पर प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और कॉर्निश भाषा · और देखें »

कॉर्नवल

कॉर्नवल (अंग्रेज़ी: Cornwall) संयुक्त राजशाही में इंग्लैंड का एक काउंटी है, जो लगभग भारत के ज़िलों के बराबर का दर्जा है। भौगोलिक रूप से कॉर्नवल एक प्रायद्वीप है। इसके उत्तर व पश्चिम में केल्टिक सागर, दक्षिण में इंग्लिश चैनल और पूर्व में टेमार नदी के पार डेवन काउंटी है। कॉर्नवल में कॉर्निश लोग रहते हैं, जो बाकि इंग्लैंड के लोगों से भिन्न हैं और प्राचिन केल्टी राष्ट्रों में से एक हैं। इनके पूर्वज कॉर्निश भाषा बोलते थे लेकिन अब अधिकांश लोग अंग्रेज़ी बोलते हैं। फिर भी इस क्षेत्र की एक अलग सांस्कृतिक पहचान है और यहाँ के कुछ लोग इसे एक राजनैतिक स्वायत्त क्षेत्र बनाने की माँगे उठाते रहते हैं। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और कॉर्नवल · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: केल्टी भाषाएँ और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सेल्टिक भाषा, सेल्टिक भाषाएँ, सेल्टिक भाषाओं, सेल्टी भाषा, सेल्टी भाषाएँ, सेल्टी भाषाओं, कैल्टिक भाषाओं, केल्टिक भाषा, केल्टिक भाषाएँ, केल्टिक भाषाओं, केल्टी भाषा, केल्टी भाषा-परिवार, केल्टी भाषाओं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »