लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केन्सास

सूची केन्सास

अमेरिका में स्थिति केन्सास मध्य-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित राज्य है। कान्सास का नाम मूल अमरीकी जनजाति कंसा के नाम पर रखा गया है जो कि इस क्षेत्र में निवास करते थे। पहले यूरोपीय अमेरिकी लोग 1812 में आकर केन्सास में बसे। जब 1854 में अमेरिकी सरकार द्वारा इसे आधिकारिक रूप से औपनिवेशीकरण के लिये खोला गया, तो लोग न्यू इंग्लैंड और पड़ोसी मिसौरी से तेजी से बसना शुरू हुए। 29 जनवरी 1861 को कान्सास ने राज्य के रूप में संघ में प्रवेश किया। गृहयुद्ध के बाद, कैनसस की आबादी तेजी से बढ़ी जब प्रवासियों की लहरों ने प्रेरियों को खेत में बदल दिया। 2015 तक, कैनसस सबसे अधिक उत्पादकता वाले कृषि राज्यों में से एक था, जो कि गेहूँ मक्का, ज्वार और सोयाबीन की उच्च पैदावार पैदा करता है। केन्सास क्षेत्र के अनुसार 15वां सबसे बड़ा राज्य है और 29,11,641 की आबादी के साथ 34वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो कि लगभग 91% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। ईसाई धर्म के प्रोटेस्टैंट सम्प्रदाय को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

12 संबंधों: नेब्रास्का, मिज़ूरी, मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म), यूटीसी-०६:००, यूटीसी−०७:००, संयुक्त राज्य, ओक्लाहोमा, कॉलोराडो, अमेरिकी राज्य, अमीलिया एरहार्ट, उड़नेवाला स्पघेटी दानव, १ई+११ मी॰²

नेब्रास्का

अमेरिका में स्थिति नेब्रास्का (Nebraska) संयुक्त राज्य का राज्य है जो ग्रेट प्लेन्स और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। राज्य के उत्तर में साउथ डेकोटा, पूर्व में आयोवा और मिसोरी नदी के किनारे पर दक्षिण-पूर्व में मिसौरी है। साथ ही इसकी सीमा दक्षिण में केन्सास, दक्षिण पश्चिम में कॉलोराडो और पश्चिम में वायोमिंग से भी लगती है। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध के दौरान फ्रांस ने लुइसियाना क्षेत्र (जिसमें नेब्रास्का भी आता था) स्पेन को सौंप दिया। इस क्षेत्र से फ्रांस की वापसी के बाद मिसिसिपी नदी पर ब्रिटेन और स्पेन प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगे। अपनी स्वतंत्रता के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने लुइसियाना खरीद के अनुसार इस इलाके पर दावा करना शुरू कर दिया। 1854 में अमेरिका ने एक अधिनियम के तहत इस इलाके पर अपना अधिकार कर लिया। फिर संघीय सरकार द्वारा दी जा रही नि: शुल्क भूमि पर दावा करने के लिए कई हजारों आबादकार नेब्रास्का में पहुँचें। बसने की इस पहली लहर ने क्षेत्र को राज्य बनने के आवेदन करने के लिए पर्याप्त आबादी दी। 1867 में यह 37वें राज्य बन गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक इसकी आबादी 19,07,116 है। जिससे इसका सभी राज्यों में 37वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से ये 16वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है। .

नई!!: केन्सास और नेब्रास्का · और देखें »

मिज़ूरी

अमेरिका के मानचित्र पर मिज़ूरी (Missouri) आयोवा, इलिनॉय, केन्टकी, टेनेसी, अर्कन्सास, ओक्लाहोमा, केन्सास और नेब्रास्का से घिरा संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिम क्षेत्र का एक राज्य है। मिसौरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला 18वां राज्य है जिसकी 2009 में अनुमानित जनसंख्या 5,987,580 थी। यह 114 प्रान्तों और एक स्वतंत्र शहर से मिलकर बना है। मिसौरी की राजधानी जेफ़रसन शहर है। तीन सबसे बड़े शहरी क्षेत्र सेंट लुई, कन्सास शहर और स्प्रिंगफील्ड हैं। मिसौरी को मूल रूप से लुइसियाना खरीद के भाग के रूप में फ्रांस से अधिग्रहण किया गया था। मिसौरी राज्य क्षेत्र के भाग को 10 अगस्त 1821 में 24वें राज्य के रूप में संघ में शामिल कर लिया गया। मिसौरी में राष्ट्र के जनसांख्यिकीय, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। इसे लंबे समय से एक राजनीतिक कसौटी राज्य माना जाता रहा है। 1956 और 2008 को छोड़कर, मिसौरी के U.S. राष्ट्रपति के पद के चुनाव के परिणाम ने 1904 से प्रत्येक चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की सही-सही भविष्यवाणी की है। यह मध्य पश्चिमी और दक्षिणी दोनों संस्कृतियों से प्रभावित है और अपने इतिहास में एक सीमा राज्य के रूप में प्रदर्शित है। यह पूर्वी और पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक अवस्थांतर भी है क्योंकि सेंट लुई को अक्सर "सुदूर-पश्चिमी पूर्वी शहर" और कन्सास शहर को "सुदूर-पूर्वी पश्चिमी शहर" कहते हैं। मिसौरी के भूगोल में अत्यधिक विविधता है। राज्य का उत्तरी भाग विच्छेदित गोल मैदानों में पड़ता है जबकि दक्षिणी भाग ओज़ार्क पर्वतों (विच्छेदित पठार) में पड़ता है जिसे मिसोरी नदी दो भागों में बांटती है। मिसिसिपी और मिसौरी नदियों का संगम सेंट लुई के पास स्थित है। .

नई!!: केन्सास और मिज़ूरी · और देखें »

मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म)

मैन ऑफ़ स्टील २०१३ की एक सुपरहीरो फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स के चरित्र सुपरमैन पर आधारित है। यह एक ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म है, जिसका निर्माण लेजेंड्री पिक्चर्स, डीसी एंटरटेनमेंट, सिंकोपी इंक तथा क्रुएल एंड अनयुस्युअल फिल्म ने किया है, तथा वितरण वॉर्नर ब्रॉस. ने किया है। यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की प्रथम फ़िल्म है। ज़ैक स्नायडर द्वारा निर्देशित तथा डेविड एस॰ गोयर द्वारा लिखी गई इस फिल्म में हेनरी कैविल, एमी एडम्स तथा माइकल शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मैन ऑफ़ स्टील पुरानी सुपरमैन फिल्मं शृंखला का एक रीबूट है, और सुपरमैन की उत्पत्ति की कहानी शुरू से बताती है। इस फिल्म में क्लार्क केंट को पता चलता है, कि वह वास्तव में क्रिप्टन से आया एक शक्तिशाली एलियन है, और फिर वह सुपरमैन के रूप में मानव जाति के संरक्षक की भूमिका ग्रहण करता है, और जनरल ज़ॉड को मानवता को नष्ट करने से रोकने के प्रयास करता है। फिल्म का विकास २००८ में प्रारम्भ हुआ, जब वॉर्नर ब्रॉस. ने कॉमिक बुक लेखकों, पटकथा लेखकों तथा निर्देशकों से सुपरमैन फिल्म शृंखला को रीबूट करने पर राय मांगना आरम्भ किया। २००९ में जेरी सीगल ने न्यायलय में एक मुकदमा जीतकर सुपरमैन चरित्र पर पुनः अधिकार प्राप्त कर लिया। न्यायलय के आदेश में कहा गया कि अगर वॉर्नर ब्रॉस ने २०११ तक फिल्म का निर्माण प्रारम्भ नहीं किया, तो उन्हें सीगल तथा शुस्टर के परिवारों को हर्जाना देना होगा। द डार्क नाईट राइसेस के निर्माण के समय निर्माता क्रिस्टोफर नोलन को डेविड एस॰ गोयर की कहानी पसंद आई, और फिर अक्टूबर २०१० में स्नायडर को फिल्म को निर्देशित करने के लिए चुना गया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी अगस्त २०११ में इलिनोइस के वेस्ट शिकागो नगर में शुरू हुई, और फिर वैंकोवर तथा प्लानो में जाकर समाप्त हुई। मैन ऑफ़ स्टील को १४ जून २०१३ को सिनेमाघरों में २डी, ३डी तथा आईमैक्स प्रारूपों में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं प्राप्त हुई, तथा विश्व भर में ६६८ मिलियन की कमाई के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। समीक्षकों ने फिल्म के दृश्यों, एक्शन अनुक्रमों तथा हांस ज़िमर के संगीत की सराहना की, परन्तु इसकी गति, और पात्र विकास में कमी की आलोचना की। २५ मार्च २०१६ को फिल्म की अगली कड़ी, बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस रिलीज़ की गई। .

नई!!: केन्सास और मैन ऑफ़ स्टील (फ़िल्म) · और देखें »

यूटीसी-०६:००

यूटीसी-०६:०० या UTC−06:00 एक समय मंडल है जो यूटीसी से ६ घंटे पीछे रहता है। यानी जब ग्रीनविच में दिनके १२ बज रहे होते हैं तो यूटीसी-०६:०० वाले क्षेत्रों में सुबह के ६ बज रहे होते हैं। उत्तरी अमेरिका में इसे मध्य समय मंडल के तौर पर मानक समय और पर्वतीय समय मंडल के तौर पे अन्य आठ महीनों (दिवालोक बचत समय) में समय नापने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लातिन अमेरिकी देश इसे पूरे वर्ष इस्तेमाल करते हैं। .

नई!!: केन्सास और यूटीसी-०६:०० · और देखें »

यूटीसी−०७:००

यूटीसी−०७:०० ग्रीन्विच मानक समय से ७ घंटे पीछे का एक समय मंडल है। यूटीसी के समय से सात घंटे घटाने पर यह समय आता है यानि जब यूटीसी पर दिन के १२ बज रहे होते हैं तो यहाँ सुबह के ५ बज रहे होते हैं। उत्तरी अमेरिका में इसे माउन्टेन समय मंडल के नाम से मानक समय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है जबकि पैसिफिक समय मंडल में दिवालोक बचत समय के तौर पर ८ महीनों तक इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: केन्सास और यूटीसी−०७:०० · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: केन्सास और संयुक्त राज्य · और देखें »

ओक्लाहोमा

अमेरिका के मानचित्र में ओक्लाहोमा (Oklahoma) संयुक्त राज्य के दक्षिण मध्य क्षेत्र में एक राज्य है। इसे 1907 में 46वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। इसकी सीमा पूर्व में अर्कांसस और मिसौरी से, उत्तर में केन्सास से, कॉलोराडो से उत्तर-पश्चिम में, न्यू मेक्सिको से दूर पश्चिम में और टेक्सास से दक्षिण में लगती है। ओक्लाहोमा सिटी राज्य की राजधानी है। राज्य का ज्यादातर हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। 1889 तक यह इलाका मूल अमेरिकी लोगों के लिये आरक्षित था। उसके बाद केंद्रीय सरकार ने यहाँ बसने के लिये लोगों को अनुमति दी। राज्य का ज्यादातर हिस्सा ग्रेट प्लेन और प्रेरी में आता है। अलास्का और कैलिफ़ोर्निया के बाद ओक्लाहोमा में सर्वाधिक मूल अमरीकी बसते हैं। हालांकि अंग्रेज़ी को सरकारी भाषा का दर्जा प्राप्त है पर कुछ मूल अमरीकी भाषाओं को कुछ काउंटी में अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। 2016 के अनुमान मुताबिक राज्य की जनसंख्या 39,23,561 है। इस हिसाब से इसका सारे अमेरिकी राज्यों में 28वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 20वां स्थान है।.

नई!!: केन्सास और ओक्लाहोमा · और देखें »

कॉलोराडो

संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलोराडो राज्य की स्थिति कॉलोराडो (अंग्रेज़ी: Colorado) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं। यह अमेरिका में क्षेत्रफल के आधर पर 8वाँ और जनसंख्या के आधार पर 22वाँ सबसे बड़ा राज्य है। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2014 को कॉलोराडो की जनसंख्या 53,55,866 थी, जो 2010 में हुई जनगणना की तुलना में 6.5% अधिक थी। इसका क्षेत्रफल 2,69,837 वर्ग किमी है। इस राज्य का नाम कॉलोराडो नदी के नाम पर पड़ा, जिसका नाम स्पेनी यात्रियों ने रियो कोलोराडो (Río Colorado) रखा था। कॉलोराडो के राज्यक्षेत्र को 28 फ़रवरी 1861 को संघटित किया गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति यूलिसिस ऍस ग्राण्ट ने 1 अगस्त 1876 को एक उद्घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे अमेरिका में सम्मिलित किया। कॉलोराडो को "शतकीय राज्य" (Centennial State) भी कहा जाता है जो इसका उपनाम है क्योंकि यह अमेरिकी स्वतन्त्रता की घोषणा के सौ वर्ष पूरे होने के 28 दिन बाद राज्य बना था। कॉलोराडो की सीमाएँ उत्तर में वायोमिंग, पूर्वोत्तर में नॅब्रास्का, पूर्व में कैन्सस, दक्षिणपूर्व में ओक्लाहोमा, दक्षिण में नया मॅक्सिको, पश्चिम में यूटा, और दक्षिण-पश्चिम में एरिज़ोना से मिलती हैं। कॉलोराडो अपने जीवन्त परिदृश्य के लिए प्रख्यात है जो पर्वतों, वनों, ऊँचे मैदानों, मेसू, घाटियों, पठारों, नदियों, और रेतीली भूमियों से अटा पड़ा है। इसकी राजधानी डॅनवर है जो इस राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। इस राज्य के लोगों को अंग्रेज़ी में "कॉलोरैडन्स" (Coloradans) कहते हैं, यद्यपि पुराना शब्द "कॉलोरैडोअन" (Coloradoan) अभी भी प्रयुक्त किया जाता है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: केन्सास और कॉलोराडो · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

नई!!: केन्सास और अमेरिकी राज्य · और देखें »

अमीलिया एरहार्ट

अमीलिया मैरी एरहार्ट (Amelia Mary Earhart) (जुलाई 24, 1897 – लापता 1937) प्रसिद्ध अमेरिकी विमानचालक व लेखिका थीं। वह पहली महिला थीं जिन्हें सयुंक्त राज्य सशस्त्र सेना के डिस्टिंग्विश्ड फ्लाइंग क्रॉस से सम्मानित किया गया था, यह पदक अमीलिया को अटलांटिक महासागर अकेले पार करने के लिए दिया गया था। इन्होंने अन्य कई रिकॉर्ड भी बनाएँ थे, अपने उड़ान अनुभवों का वर्णन करने वाली सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली किताबें लिखीं और महिला पायलटों के संगठन नाइंटी-नाइन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। 1935 में अमीलिया ने इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के उड्डयन विभाग में अस्थायी शिक्षक बन कर महिला विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति आधिवक्ता देने व विमानन के अपने प्रेम के द्वारा प्रेरणा देने का कार्य किया। वे नेशनल वुमेंस पार्टी की सदस्य थीं। 1937 में अपने पृथवी के परिनौसंचालन उड़ान के प्रयास के दौरान अमीलिया मध्य-प्रशान्त महासागर के ऊपर हॉवलैंड द्वीप के समीप विमान समेत गायब हो गईं। इनके बारे में अबतक कोई ख़बर नहीं है। इनका जीवन, कैरियर और इनका ग़ायब हो जाना अबतक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। .

नई!!: केन्सास और अमीलिया एरहार्ट · और देखें »

उड़नेवाला स्पघेटी दानव

उड़नेवाला स्पघेटी दानव पास्ताफ़ारी धर्म (पास्ता और रस्ताफ़ारी शब्दों का जोड़) का ईश्वर है। इसे अमेरिका के सरकारी विद्यालयों में इंटेलिजेंट डिज़ाइन और क्रिएशनिस्म पढ़ाने का विरोध करने के लिए सन् 2005 में बनाया गया था। इसके माध्यम से ये दर्शाया जाता है कि दर्शनशास्त्रिय सबूत का बोझ उस व्यक्ति पर है जो वैज्ञानिक दृष्टि से झूठाया न जा सकने वाला दावा कर रहा हो, बजाय उस व्यक्ति के जो उस दावे को अस्वीकार कर रहा हो। हालांकि इस धर्म के अनुयायी इसे एक असली धर्म बताते हैं, पर मीडिया में इसे एक व्यंग्य धर्म की तरह देखा जाता है। .

नई!!: केन्सास और उड़नेवाला स्पघेटी दानव · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: केन्सास और १ई+११ मी॰² · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »