लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केन्द्रवाद

सूची केन्द्रवाद

राजनीति में, केन्द्रवाद या केन्द्र एक राजनीतिक दृष्टिकोण या विशिष्ट स्थिति हैं, जिस में, सामाजिक समानता के एक स्तर और सामाजिक पदक्रम के एक स्तर के संतुलन का स्वीकार या समर्थन होता हैं, व साथ ही, ऐसे राजनीतिक परिवर्तनों का विरोध किया जाता हैं, जिनसे समाज प्रबलतापूर्वक या तो वामपन्थी या दक्षिणपन्थी हो जायें। केन्द्र-वामपन्थी और केन्द्र-दक्षिणपन्थी राजनीतियाँ दोनों केन्द्रवाद के साथ एक सामान्यरूप से संबद्ध होती हैं, तथा, दोनों का झुकाव वर्णक्रम के क्रमशः पक्षों की ओर होता हैं। .

2 संबंधों: बेल्जियम, इमैनुएल मैक्रों

बेल्जियम

किंगडम ऑफ़ बेल्जियम उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक देश है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और उसके मुख्यालय का मेज़बान है, साथ ही, अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का, जिसमें NATO भी शामिल है। 10.7 मीलियन की जनसंख्या वाले बेल्जियम का क्षेत्रफल है। जर्मनिक और लैटिन यूरोप के मध्य अपनी सांस्कृतिक सीमा को विस्तृत किये हुए बेल्जियम, दो मुख्य भाषाई समूहों, फ्लेमिश और फ्रेंच-भाषी, मुख्यतः वलून्स सहित जर्मन भाषियों के एक छोटे समूह का आवास है। बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59% जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ 31% लोग बसे हैं। ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यतः फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहाँ 10% जनसंख्या बसी है। * * * * पूर्वी वालोनिया में एक छोटा जर्मन भाषी समुदाय मौजूद है। मूल (पहले ही) 71,500 निवासियों के बजाय 73,000 का उल्लेख करता है। बेल्जियम की भाषाई विविधता और संबंधित राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संघर्ष, राजनीतिक इतिहास और एक जटिल शासन प्रणाली में प्रतिबिंबित होता है। बेल्जियम नाम, गॉल के उत्तरी भाग में एक रोमन प्रान्त, गैलिया बेल्जिका से लिया गया है, जो केल्टिक और जर्मन लोगों के एक मिश्रण बेल्जी का निवास स्थान था। ऐतिहासिक रूप से, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, निचले देश के रूप में जाने जाते थे, जो राज्यों के मौजूदा बेनेलक्स समूह की तुलना में अपेक्षाकृत कुछ बड़े क्षेत्र को आवृत किया करते थे। मध्य युग की समाप्ति से लेकर 17 वीं सदी तक, यह वाणिज्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र था। 16वीं शताब्दी से लेकर 1830 में बेल्जियम की क्रांति तक, यूरोपीय शक्तियों के बीच बेल्जियम के क्षेत्र में कई लड़ाइयाँ लड़ी गईं, जिससे इसे यूरोप के युद्ध मैदान का तमगा मिला - एक छवि जिसे दोनों विश्व युद्ध ने और पुष्ट किया। अपनी स्वतंत्रता पर, बेल्जियम ने उत्सुकता के साथ औद्योगिक क्रांति में भाग लिया और उन्नीसवीं सदी के अंत में, अफ्रीका में कई उपनिवेशों पर अधिकार जमाया। 20वीं सदी के उत्तरार्ध को फ्लेमिंग्स और फ्रैंकोफ़ोन के बीच साँप्रदायिक संघर्ष की वृद्धि के लिए जाना जाता है, जिसे एक तरफ तो सांस्कृतिक मतभेद ने भड़काया, तो दूसरी तरफ फ्लेनडर्स और वालोनिया के विषम आर्थिक विकास ने. अब भी सक्रिय इन संघर्षों ने पूर्व में एक एकात्मक राज्य बेल्जियम को संघीय राज्य बनाने के दूरगामी सुधारों को प्रेरित किया। .

नई!!: केन्द्रवाद और बेल्जियम · और देखें »

इमैनुएल मैक्रों

इमैनुएल जँ-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों (जन्म 21 दिसम्बर 1977) एक फ़्रांसीसी राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सिविल सेवक, और पूर्व निवेश बैंकर हैं।  वे समाजवादी पार्टी (फ़्राँस) के सदस्य थे २००६ से २००९ तक, और उन्हें फ़्रांस्वा ऑलांद के पहले सरकार मे उपमहासचिव का पद मिला था। २०१६ में  उन्होंने ऑन मार्श नामक  केंद्रवादी राजनीतिक आंदोलन की स्थापना की और २०१७ में उसके अंतर्गत राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार बने । २३ अप्रैल २०१७ में चुनाव के पहले चरण में उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और वे दूसरे चरण के लिए योग्य हुए। ७ मई को हुए दूसरे चरण में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराया। ३९ के आयु में मैक्रों फ़्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होनें ले हाव्र के मेयर एदुआर्द फिलीप को १५ मई २०१७ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। फिलीप सरकार के मंत्रियों का नाम १७ मई को घोषित किया गया। .

नई!!: केन्द्रवाद और इमैनुएल मैक्रों · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राजनीतिक केन्द्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »