लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

के एस सुदर्शन

सूची के एस सुदर्शन

श्री कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन (१८ जून १९३१-१५ सितंबर २०१२) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक थे। मार्च २००९ में श्री मोहन भागवत को छठवाँ सरसंघचालक नियुक्त कर स्वेच्छा से पदमुक्त हो गये। 15 सितम्बर 2012 को अपने जन्मस्थान रायपुर में 81 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया। .

7 संबंधों: डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालकों की सूची, जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, ओंकार भावे, १८ जून

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय

डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय भारत के मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसको सागर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना डॉ॰ हरिसिंह गौर ने १८ जुलाई १९४६ को अपनी निजी पूंजी से की थी। अपनी स्थापना के समय यह भारत का १८वाँ विश्वविद्यालय था। किसी एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष १९८३ में इसका नाम डॉ॰ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। २७ मार्च २००८ से इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी प्रदान की गई है। .

नई!!: के एस सुदर्शन और डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय · और देखें »

मोहन भागवत

मोहन मधुकर भागवत (जन्म: 11 सितम्बर 1950, चन्द्रपुर महाराष्ट्र) एक पशु चिकित्सक और 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक हैं। उन्हें एक व्यावहारिक नेता के रूप में देखा जाता है। के एस सुदर्शन ने अपनी सेवानिवृत्ति पर उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था।मोहन भागवत: 30 से अधिक वर्षों से एक पशु चिकित्सक और संघ के प्रचारक, 21 मार्च 2009, टाइम्स ऑफ इंडिया, .

नई!!: के एस सुदर्शन और मोहन भागवत · और देखें »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

यह लेख भारत के एक सांस्कृतिक संगठन आर एस एस के बारे में है। अन्य प्रयोग हेतु आर एस एस देखें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक दक्षिणपंथी, हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। बीबीसी के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। .

नई!!: के एस सुदर्शन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ · और देखें »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालकों की सूची

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालकों की सूची: १. डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार उपाख्य डॉक्टर साहब (1925-1940) २. माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य गुरूजी (1940-1973) ३. मधुकर दत्तात्रय देवरस उपाख्य बालासाहेब देवरस (1973-1993) ४. प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया (1993-2000) ५. कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शनजी (2000-2009) ६. डॉ॰ मोहनराव मधुकरराव भागवत (2009...) .

नई!!: के एस सुदर्शन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालकों की सूची · और देखें »

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेईसी), जिसे पहले शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के नाम से जाना जाता था, जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक संस्थान है। यह भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के रूप में स्थापित किया गया था और यह भारत का १५ वां सबसे पुराना अभियांत्रिकी संस्थान है। यह भारत का पहला संस्थान है जिसने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अभियांत्रिकी की शिक्षा शुरू की और यह भारत में ब्रिटिश द्वारा स्थापित अंतिम शैक्षिक संस्थान भी है। संस्थान अभियांत्रिकी अनुप्रयुक्त विज्ञान में स्नातक, स्नाकोत्तर और डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करता है। संस्थान ने मार्च २०१३ में एक घोषणा की, कि वह अभियांत्रिकी में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है जैसे प्रबंधन, रचना विज्ञान, वास्तुकला, नगर नियोजन, भेषज विज्ञान, साइबर और व्यवसाय और कानून में स्नाकोत्तर आदि। .

नई!!: के एस सुदर्शन और जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर · और देखें »

ओंकार भावे

"'ओंकार भावे"' (26 जुलाई,1924 - 23 जुलाई, 2009), विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। ओंकार भावे का जन्म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में 26 जुलाई 1924 को हुआ था। भावे ने प्रयाग विश्वविद्यालय से 1945 में स्नातक की डिग्री ल। बचपन में हीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये। सन् 1945 में संघ के प्रचारक बनने के साथ हीं घर छोड़ दिया। जीवनदानी प्रचारक बनने के बाद उन्होंने संघ में विभिन्न दायित्वों को पूरा किया। पहले जिला प्रचारक, फिर विभाग प्रचारक और प्रांत प्रचारक रहे। पूर्वी उत्तरप्रदेश के शारीरिक प्रमुख का दायित्व में उन्होंने संभाला। सन् 1995 में वे विहिप के संयुक्त महामंत्री बनाये गये। फिर 2009 में उन्हें विहिप का अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। देश में आपातकाल के दौरान हुए आंदोलनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हुए संघर्ष में प्रमुखता से हिस्सा लिया। ओंकार भावे की गिनती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों में होती थी। वे विहिप के शीर्ष नेताओं में थे। पिछले कुछ दिनों से छाती में कफ की शिकायत थी। पिछले 27 जून 2009 को उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज का उनपर असर नहीं हुआ। आखिर में उन्हें कार्यकर्ता विहिप के दिल्ली कार्यालय ले आए, जहां 23 जुलाई को सुबह सवा ग्यारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार यमुना किनारे निगम बोध घाट पर हुआ। 85 वर्षीय भावे अविवाहित थे। ओंकार भावे को श्रद्धाजलि देने संघ परिवार के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल, संघ के पूर्व सरसंघचालक के एस सुदर्शन, विहिप के उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर ने उन्हें अपना मार्गदर्शक, सहयोगी और कुशल संगठनकर्ता बताया। श्रेणी:1924 में जन्मे लोग श्रेणी:२००९ में निधन श्रेणी:विश्व हिंदू परिषद श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: के एस सुदर्शन और ओंकार भावे · और देखें »

१८ जून

18 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 169वाँ (लीप वर्ष में 170 वाँ) दिन है। साल में अभी और 196 दिन बाकी हैं। .

नई!!: के एस सुदर्शन और १८ जून · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »