लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॅण्टकी

सूची कॅण्टकी

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। .

23 संबंधों: टेनेसी, डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ, पूर्वी समय मंडल, मिज़ूरी, मुहम्मद अली, मैटी ग्रिफ़िथ ब्राउन, यूटीसी-०६:००, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016, सीमित देयता कंपनी, हरलैंड सैंडर्स, जनसंख्यानुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के नगरों की सूची, ज़िप कोड, जेनिफ़र लॉरेंस, जेफरसन डेविस, वेस्ट वर्जीनिया, ओहायो, क्रिएशन संग्रहालय, केएफसी, अमरीका में हिंदू मंदिरों की सूची, अमरीका के शहरों की सूची, अमेरिकी राज्य, १ई+११ मी॰²

टेनेसी

मानचित्र में टेनेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक राज्य है। टेनेसी के उत्तर में केंटकी और वर्जीनिया, पूर्व में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण में जॉर्जिया, अलबामा, और मिसिसिपी और पश्चिम में अर्कांसस और मिसौरी है। 2016 के अनुमान के अनुसार, इसकी 66,51,194 की आबादी है। टेनेसी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ रहा 14 वा राज्य है और जनसंख्या की 17 वीं रैंक पर है। वह स्थान है कुल भूमि क्षेत्र में 36 पर आता हैं। 1796 में यह 16 वे राज्य की तौर पर संघ में शामिल हो गया। 626,144 की 2008 में गिनी गयी आबादी के साथ नैशविले मेट्रोपोलिटन एरिया व राज्य कि राजधानी है। राज्य के सबसे ज्यादा 1,521,437 लोगों के साथ इसका सबसे बड़ा शहर है मेम्फिस है। .

नई!!: कॅण्टकी और टेनेसी · और देखें »

डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ

डी.डब्ल्यू ग्रिफ़िथ अमरीकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। ग्रिफ़िथ को फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीक का जन्मदाता कहा जाता है। ग्रिफिथ को उनकी फिल्मों “द बर्थ ऑफ नेशन” (1915) और “इंटालेंस” (1916) के लिए जाना जाता है।फिल्म “द बर्थ ऑफ नेशन” में पहली बार एक नई कैमरा तकनीक और पटकथा का प्रयोग किया गया जिसने आगे आने वाली पूरी लंबाई की फीचर फ़िल्मों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। हालांकि इस फिल्म ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत लोगों के नकारात्मक चित्रण और कु क्लुल्स क्लान के महिमामंडन की वजह से रिलीज होते ही अमरीका में नस्लवाद पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।यही वजह है कि आज की तारीख में इस फिल्म को सर्वथा नवीन तकनीक की वजह से महान और ऐतिहासिक महान फिल्म माना जाता है तो वहीं नस्लवादी रुझान की वजह से इसके कथ्य की निंदा भी की जाती है। इस फिल्म को रिलीज होते ही अश्वेत लोगों के अमरीकी संगठन के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दंगे भी हुए। यहां तक की न्यूयार्क शहर में इस शहर पर प्रतिबंध तक लगाया गया। लेकिन अगले साल ही अपनी दूसरी फिल्म इंटालरेंस के जरिए ग्रिफिथ ने अपने विरोधियों को भरसक जवाब दिया। ब्रोकेन ब्लाजम(1919), वे डाऊन ईस्ट(1920) और ऑरफन्स ऑफ दी स्टॉर्म(1920) जैसी फिल्मों के जरिए ग्रिफिथ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए। लेकिन ये फिल्में अपने महंगी लागत और प्रचार के कारण व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। बावजूद इसके ग्रिफिथ ने अपने जीवन काल में तकरीबन 500 फिल्मों का निर्माण किया। सन 1931 में प्रदर्शित हुई “द स्ट्रगल” ग्रिफिथ की आखिरी फिल्म थी। ग्रिफिथ “एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइन्स” के संस्थापकों में से एक थे। उन्हें सिनेमा के इतिहास के प्रमुख हस्ताक्षरों में गिना जाता है। फ़िल्म निर्माण की तकनीक में क्लोज-अप के इस्तेमाल का श्रेय ग्रिफिथ को दिया जाता है। .

नई!!: कॅण्टकी और डी. डब्ल्यू. ग्रिफ़िथ · और देखें »

पूर्वी समय मंडल

पूर्वी समय मंडल ('Eastern Time Zone (ET)) संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्रह पूर्वी राज्यों, पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों और मेक्सिको के क़्विनताना रू राज्य, मध्य अमेरिका में पनामा और कैरिबियाई द्वीपों में इस्तेमाल होने वाला समय मंडल है। वो क्षेत्र जो पूर्वी मानक समय (EST) का इस्तेमाल करते हैं यूटीसी से पांच घंटे पीछे होते हैं। पूर्वी दिवालोक समय (EDT), जब बसंत ऋतु और गर्मियों में दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं तब यूटीसी से चार घंटे पीछे होते हैं। .

नई!!: कॅण्टकी और पूर्वी समय मंडल · और देखें »

मिज़ूरी

अमेरिका के मानचित्र पर मिज़ूरी (Missouri) आयोवा, इलिनॉय, केन्टकी, टेनेसी, अर्कन्सास, ओक्लाहोमा, केन्सास और नेब्रास्का से घिरा संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिम क्षेत्र का एक राज्य है। मिसौरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला 18वां राज्य है जिसकी 2009 में अनुमानित जनसंख्या 5,987,580 थी। यह 114 प्रान्तों और एक स्वतंत्र शहर से मिलकर बना है। मिसौरी की राजधानी जेफ़रसन शहर है। तीन सबसे बड़े शहरी क्षेत्र सेंट लुई, कन्सास शहर और स्प्रिंगफील्ड हैं। मिसौरी को मूल रूप से लुइसियाना खरीद के भाग के रूप में फ्रांस से अधिग्रहण किया गया था। मिसौरी राज्य क्षेत्र के भाग को 10 अगस्त 1821 में 24वें राज्य के रूप में संघ में शामिल कर लिया गया। मिसौरी में राष्ट्र के जनसांख्यिकीय, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। इसे लंबे समय से एक राजनीतिक कसौटी राज्य माना जाता रहा है। 1956 और 2008 को छोड़कर, मिसौरी के U.S. राष्ट्रपति के पद के चुनाव के परिणाम ने 1904 से प्रत्येक चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की सही-सही भविष्यवाणी की है। यह मध्य पश्चिमी और दक्षिणी दोनों संस्कृतियों से प्रभावित है और अपने इतिहास में एक सीमा राज्य के रूप में प्रदर्शित है। यह पूर्वी और पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक अवस्थांतर भी है क्योंकि सेंट लुई को अक्सर "सुदूर-पश्चिमी पूर्वी शहर" और कन्सास शहर को "सुदूर-पूर्वी पश्चिमी शहर" कहते हैं। मिसौरी के भूगोल में अत्यधिक विविधता है। राज्य का उत्तरी भाग विच्छेदित गोल मैदानों में पड़ता है जबकि दक्षिणी भाग ओज़ार्क पर्वतों (विच्छेदित पठार) में पड़ता है जिसे मिसोरी नदी दो भागों में बांटती है। मिसिसिपी और मिसौरी नदियों का संगम सेंट लुई के पास स्थित है। .

नई!!: कॅण्टकी और मिज़ूरी · और देखें »

मुहम्मद अली

| residence .

नई!!: कॅण्टकी और मुहम्मद अली · और देखें »

मैटी ग्रिफ़िथ ब्राउन

मारथा "मैटी" ग्रिफ़िथ ब्राउन (अगस्त 2, 1828 – 25 मई 1906) एक गुलामी-विरोधी उपन्यासकार और अमेरिकी सफ़रजिस्ट थी। .

नई!!: कॅण्टकी और मैटी ग्रिफ़िथ ब्राउन · और देखें »

यूटीसी-०६:००

यूटीसी-०६:०० या UTC−06:00 एक समय मंडल है जो यूटीसी से ६ घंटे पीछे रहता है। यानी जब ग्रीनविच में दिनके १२ बज रहे होते हैं तो यूटीसी-०६:०० वाले क्षेत्रों में सुबह के ६ बज रहे होते हैं। उत्तरी अमेरिका में इसे मध्य समय मंडल के तौर पर मानक समय और पर्वतीय समय मंडल के तौर पे अन्य आठ महीनों (दिवालोक बचत समय) में समय नापने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लातिन अमेरिकी देश इसे पूरे वर्ष इस्तेमाल करते हैं। .

नई!!: कॅण्टकी और यूटीसी-०६:०० · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: कॅण्टकी और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, चार वर्ष से होने वाले 58वें और अब तक के सबसे ताजा अमेरिकी चुनाव हैं जो मंगलवार, नवम्बर 8, 2016 को सम्पन्न हुये। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। जनवरी 20, 2017 को ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति तथा उनके साथी, इंडियाना के गर्वनर माइक पेंस 48वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मतदाताओं ने राष्ट्रपति मण्डल का चुनाव किया है जो इसमें जीतने में सक्षम रहे हैं वो दिसम्बर 19, 2016 को निर्वाचक मण्डल के माध्यम से नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्राथमिक और कॉकस मतदान कोलम्बिया जिला और अन्य संयुक्त राज्य शासित प्रदेशों में फ़रवरी और जून 2016 के मध्य सम्पन्न हुये। यह नामांकन प्रक्रिया भी अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं जिसमें मतदाता मतपत्र डालकर राजनीतिक दलों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं और ये प्रतिनिधि अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं। व्यापारी और रियलीटी टेलीविजन व्यक्तित्व डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावो में टेक्सास से संयुक्त राज्य के सिनेट सदस्य टेड क्रूज़, ओहियो के गर्वनर जॉन कसिच, फ्लोरिडा से सिनेट सदस्य मार्को रुबियो और अन्यों को हराकर, जुलाई 19, 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गये। पूर्व राज्य सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिनेट सदस्य हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिअक पार्टी के प्राथमिक चुनावो में वर्मोंट से सिनेट सदस्य बर्नी सैंडर्स को हराकर जुलाई 26, 2016 को डेमौक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गयीं। क्लिंटन अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने के लिए आशान्वित थीं। विभिन्न अन्य पार्टियों से तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया। लिब्रेशन पार्टी के उम्मीदवार और न्यू मैक्सिको के पूर्व गर्वनर गैरी जॉनसन ने सभी 538 निर्वाचक मण्डलों को निरुपित करते हुये वाशिंगटन डी॰सी॰ और अन्य सभी 50 राज्यों के मत पत्र पर रहे। ग्रीन पार्टी उम्मीदवार और पूव चिकित्सक जिल स्टाइन 480 निर्वाचक मण्डलों सहित 44 राज्यों और वांशिगटन डी॰सी॰ में मतपत्र प्राप्त करने में सक्षम रहे। जॉनसन और स्टाइन (जो 2012 के चुनाव में भी अपनी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।) बड़े राष्ट्रीय चुनाव में शामिल हुये हैं। कम से कम 24 अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीयों ने कुछ राज्यों में लिखित-उम्मीदवार (जिनका बैलेट/मतपत्र पर नाम नहीं होता लेकिन मतदाता लिखकर उन्हें मत दे सकते हैं।) चुनावों में भाग लिया। निर्दलीय उम्मीदवार और हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख नीति निर्देशक इवान मैकमुल्लिन ने जनमत सर्वेक्षणों में अपने गृह राज्य यूटा में बढ़त बना ली थी। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई भी अन्य दल अथवा निर्दलीय उम्मीदवार किसी राज्य में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम रहा और न ही 1968 के बाद अबतक सक्षम हुआ है। .

नई!!: कॅण्टकी और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 · और देखें »

सीमित देयता कंपनी

एक सीमित देयता कंपनी (लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी) (LLC) या, कभी-कभार एक कंपनी जो सीमित देयता (विथ लिमिटेड लायबिलिटी) (WILL) के साथ है, व्यवसाय उद्यम का लचीला स्वरूप है जिसमें साझेदारी और कॉरपोरेट संरचनाओं के तत्वों के सम्मिश्रण हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्राधिकार के विशाल बहुमत की विधि-व्यवस्था में, जो मालिकों को सीमित देयता प्रदान करती है, यह कानूनी ढंग बनी एक व्यावसायिक कंपनी है। अक्सर त्रुटि वश (कंपनी के बदले) "लिमिटेड लायबिलिटी कॉरपोरेशन" भी कहलाती है, यह एक संकर व्यावसायिक सत्ता है जिसमें कॉरपोरेशन और साझेदारी दोनों के ही अथवा संपूर्ण स्वत्वाधिकारी है (इसपर निर्भर करता है कि कितने स्वामी इसमें हैं)। एक LLC, हालांकि एक व्यवसायिक सत्ता है, फिर भी, यह एक प्रकार की अनिगमित संस्था है और एक निगम नहीं है। प्रारंभिक विशेषता एक LLC एक निगम के साथ सीमित देयता का सहयोगी होता है, एवं एक साझेदारी के साथ इसकी प्रमुख विशेषता है - आचकरारोपण से होकर गुजर जाने की उपलब्धता.

नई!!: कॅण्टकी और सीमित देयता कंपनी · और देखें »

हरलैंड सैंडर्स

1974 में सैंडर्स "कर्नल" हरलैंड डेविड सैंडर्स (सितम्बर 9, 1890 – दिसम्बर 16, 1980) एक अमेरिकी उद्यमी थे। उन्होंने केंटकी फ्राइड चिकन के नाम से कंपनी शुरू की।  सैंडर्स का जन्म सितम्बर 9, 1890 को हेनरीविल्ले, इंडियाना में हुआ था। उन्होंने दक्षिणी विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। उन्होंने जोसफिन किंग से शादी किया फिर बाद में तल।क हो गया। उन्होंने बाद में क्लाउडिया प्राइस से शादी कर लिया। सैंडर्स के 3 बच्चे थे। दिसम्बर 16, 1980 को केंटकी में उनका देहांत हो गया। वह 90 वर्ष के थे। .

नई!!: कॅण्टकी और हरलैंड सैंडर्स · और देखें »

जनसंख्यानुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के नगरों की सूची

1 - न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क लॉस एंजेल्स, कैलिफोर्निया 3 - शिकागो, इलिनॉय ह्यूस्टन, टेक्सस 6 - फिलाडेल्फिया, पेंसिलवानिया सैन एंटोनियो, टेक्सस सैन डियैगो, California डैलास, टेक्सस सैन होसे, कैलिफोर्निया डेट्रोइट, मिशिगन जैक्सनविल, फ्लोरिडा सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया कोलंबस, ओहायो ऑस्टिन, टेक्सस फोर्टवर्थ, टेक्सस बाल्टीमोर, मेरीलैंड शार्लट, नॉर्थ कैरोलाइना एल पासो, टेक्सस मिलवॉकी, विस्कांसिन बॉस्टन, मैसाचुएटस सियाटल, वाशिंगटन 25 - वाशिंगटन डीसी डेनेवर, कोलोरैडो लुइविल, केंटकी लास वेगास, नेवाडा नैशविल, टेनेसी ओक्लाहोमा सिटी, ओक्लाहोमा पोर्टलैंड, ओरेगन अलबरैक, न्यू मेक्सिको अटलांटा, जॉर्जिया लाँग बीच, कैलिफोर्निया फ्रेज्नो, कैलिफोर्निया सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया मेसा, एरीजोना कैंसस सिटी, मिजोरी क्लीवलैंड, ओहायो वर्जीनिया बीच, वर्जीनिया ओमाहा, नेबरास्का मियामी, फ्लोरिडा टल्सा, ओक्लाहोमा होनोलुलू, हवाई मिनियापोलिस, मिनिसोटा आर्लिंग्टन, टेक्सस विचिता, कैंसस The following sortable table lists the incorporated places in the United States with a population of more than 100,000 as estimated by the United States Census Bureau on 2006-07-01: Since the Census Bureau typically does not rank the cities of U.S. Territories along with those of the fifty states and the District of Columbia, the cities of Puerto Rico with populations greater than 100,000 are listed separately below.

नई!!: कॅण्टकी और जनसंख्यानुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के नगरों की सूची · और देखें »

ज़िप कोड

ज़िप कोड (अंग्रेज़ी: ZIP codes) संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS या यू.ऍस.पी.ऍस.) द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले डाक कोड हैं जो 1963 से उपयोग में हैं। अंग्रेजी का ज़िप ZIP एक आदिवर्णिक शब्द है जिसका पूर्ण रूप है Zone Improvement Plan और यह इसलिए चुना गया था ताकि डाक अधिक कुशलतापूर्वक विभिन्न डाक पतो तक पहुँचाई जा सके। यह आधारभूत रूप से पाँच अंकीय संख्या होता है। 1983 में एक और विस्तारित ZIP+4 कोड लाया गया था जिसमें ज़िप कोड के पाँच अंक, एक समास चिह्न, और चार अतिरिक्त अंक होते हैं (जैसे 02201-1020 बॉस्टन के नगर हॉल का ज़िप+4 कोड है) जिससे और अधिक विशिष्ट स्थान का पता लगाना सरल होता है। यू.ऍस.पी.ऍस.

नई!!: कॅण्टकी और ज़िप कोड · और देखें »

जेनिफ़र लॉरेंस

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस (जन्म: अगस्त 15, 1990) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। लॉरेंस का जन्म और पालन पोषण लुईविल, केन्टकी, में हुआ जहाँ इन्होंने 14 वर्ष की उम्र तक रंगमंच में अभिनय शुरू कर दिया। नाटक और अभिनय के लिए कभी औपचारिक शिक्षा न प्राप्त करने वाली लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इन्हें यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ (हिन्दी: टीवी शृंखला में उत्कृष्ट युवा कलाकार के लिए यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड) मिला। इसके पश्चात इन्होंने कई टेलिविज़न शृंखलाओं में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली। मुख्य किरदार के रूप में इनकी सबसे पहली फ़िल्म द पोकर हाउस थी। फिर क्रिस प्रैट के साथ पैसेंजर्स फ़िल्म। लॉरेंस की विंटर्स बोन (2010) में उनकी मुख्य भूमिका समान्यतः उनका ब्रेकआउट प्रदर्शन माना जाता है। इसके लिए इन्हें अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। 20 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली लॉरेंस दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं। 22 वर्ष की उम्र में रोमेंटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में अपनी भूमिका के लिए इन्हें अन्य पुरस्कारों के आलावा अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुए, जिस से ये सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकन प्राप्त करने वाली पहली और जीतने वाली दूसरी सबसे युवा अभिनेत्री बन गईं। .

नई!!: कॅण्टकी और जेनिफ़र लॉरेंस · और देखें »

जेफरसन डेविस

जेफरसन डेविस (Jefferson Finis Davis) (3 जून 1808 – 6 दिसम्बर 1889) संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राजनेता तथा अमेरिकी गृहयुद्ध के समय परिसंघीय राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। डेविस का जन्म फेयरव्यू, केंटकी में एक मध्यम समृद्ध किसान के यहा हुआ, और मिसिसिपी और लुईज़ियाना में स्थित अपने बड़े भाई जोसेफ के कपास के बागान पर पले-बड़े। स्नातक होने के बाद, जेफरसन डेविस ने संयुक्त राज्य सेना में एक लेफ्टिनेंट के रूप में छह साल की सेवारत रहें। उन्होंने मेक्सिकन-अमेरिकन युद्ध (1846-1848) में, एक स्वयंसेवक रेजिमेंट के कर्नल के रूप में लड़ाई लडी। अमेरिकी गृहयुद्ध से पहले, उन्होंने मिसिसिपी में एक बड़े कपास बागान का संचालन किया और 74 से ज्यादा दासों के स्वामी थे। हालांकि उन्होंने 1858 में संघ से अलगाव के खिलाफ तर्क दिया, उनका मानना था कि संघ को छोड़ने के लिए राज्यों को पास एक निर्विवाद अधिकार हैं। डेविस की पहली पत्नी, सारा नॉक्स टेलर, की शादी के तीन महीने बाद ही मलेरिया से मृत्यु हो गई थी, और वह खुद भी बीमारियों से जूझ रहे थे।Cooper 2000, pp. 70–71. अपने जीवन के अधिकतर काल वे अस्वस्थ रहे। 36 साल की आयु में, डेविस ने, फ़िलाडेल्फ़िया में पली-बढी 18 वर्षीय वरीना हावेल, नर्तज़, मिसिसिपी के एक मूल निवासी, से दोबारा शादी की। उनके छह बच्चे हुए लेकिन केवल दो ही जीवित रहे। कई इतिहासकारों ने कुछ परिसंघीय की कमजोरियों का श्रेय डेविस के निर्बल नेतृत्व को दिया है। जिम्मेदारी सौंपने के लिए अनिच्छा, लोकप्रिय अपील की कमी, शक्तिशाली राज्य के राज्यपालों और जनरलों के साथ झगड़े, पुराने दोस्तों के प्रति पक्षपात, उनसे असहमति वाले लोगों के साथ मिलने की असमर्थता, सैन्य मामलों के पक्ष में नागरिक मामलों की उपेक्षा, और जनता के प्रति प्रतिरोध ने सभी को उनके खिलाफ कर दिया। इतिहासकारों का मानना ​​है कि वे अपने विरोधी समकक्ष अब्राहम लिंकन से बहुत कम प्रभावी युद्ध नेता थे। डेविस को 1865 में बंदी बनाने के बाद, उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और मोनरो फोर्ट में कैद कर लिया गया। उन पर मुकदमा नहीं चलाया गया और दो साल बाद मुक्त कर दिया गया। डेविस ने एक संस्मरण लिखा जिसका शीर्षक "द राइज़ एंड फॉल ऑफ़ कॉन्फेडरेट गवर्मेंट", जिसे उन्होंने 1881 में पूरा किया। 1880 के अंत तक, उन्होंने सुलह को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया, और दक्षिणी लोगों को संघ के प्रति वफादार होने के लिए कहा। पूर्व-संघीय युद्ध (गृहयुद्ध) में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है, और उन्हें दक्षिणी देशभक्त के रूप में देखा जाता है। .

नई!!: कॅण्टकी और जेफरसन डेविस · और देखें »

वेस्ट वर्जीनिया

पश्चिमी वर्जीनिया या वेस्ट वर्जीनिया (अंग्रेजी:West Virginia), संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण में अपालाचिया क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी राज्य है। इसकी सीमाएं दक्षिण-पूर्व में वर्जीनिया, दक्षिण पश्चिम में केंटकी, पूर्वोत्तर में ओहायो, उत्तर में पेंसिल्वेनिया और उत्तर पश्चिम में मेरीलैंड से मिलती हैं। पश्चिमी वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का 38 वां सबसे अधिक आबादी वाला और क्षेत्रफल के हिसाब से 41 वां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर चार्ल्सटन है। संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका विलय २० जून १८६३ को ३५वें राज्य के रूप में हुआ। .

नई!!: कॅण्टकी और वेस्ट वर्जीनिया · और देखें »

ओहायो

ओहायो (Ohio) संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल झीलों के क्षेत्र में एक मध्य-पश्चिमी राज्य है। राज्य का नाम ओहायो नदी से लिया गया है। 1 मार्च, 1803 को इस इलाके को 17वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। कोलंबस राज्य की राजधानी है। राज्य की सीमा पूर्व में पेंसिल्वेनिया से, उत्तर पश्चिम में मिशिगन से, उत्तर में ओन्टारियो, कनाडा से, पश्चिम में इंडियाना से, दक्षिण में केंटकी से, और दक्षिण-पूर्व में वेस्ट वर्जिनिया से लगती है। ओहायो 34वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 1,16,14,373 हैं जिससे उसका इस मामले में 7वां स्थान हुआ। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: कॅण्टकी और ओहायो · और देखें »

क्रिएशन संग्रहालय

क्रिएशन संग्रहालय अमेरिका के केंटकी नगर में स्थित है। इसे ईसाई धर्मग्रन्थ जेनेसिस के सृजन वर्णन की लिटरल इंटरप्रिटेशन पर आधारित युवा पृथ्वी क्रिएशनिस्म को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया है।.

नई!!: कॅण्टकी और क्रिएशन संग्रहालय · और देखें »

केएफसी

केएफसी (KFC) (केंटुकी फ्राइड चिकन) एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट है जिसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका का राज्य केंटुकी में स्थित है। यह मैकडॉनल्ड्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेस्टोरेंट (बिक्री के आधार पर) है। यह Yum! ब्रांड्स की सहायक कंपनी है।  केएफसी की स्थापना हरलैंड सैंडर्स के द्वारा की गई थी जो शुरू में महामंदी के दौरान कोर्बिन, केंटुकी में सड़क के किनारे फ्राइड चिकन बेचा करते थे। श्रेणी:अमेरिकी कम्पनियाँ.

नई!!: कॅण्टकी और केएफसी · और देखें »

अमरीका में हिंदू मंदिरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कॅण्टकी और अमरीका में हिंदू मंदिरों की सूची · और देखें »

अमरीका के शहरों की सूची

संयुक्त राज्य अमरीका में पचास प्रांत है, यह सूची उनके प्रांतो के अनुसार सूचीबद्ध की गयी है, संबंधित राज्यों के शहरों की सूची देखने के लिए राज्य विशेष के पृष्ठ को देखें:- .

नई!!: कॅण्टकी और अमरीका के शहरों की सूची · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

नई!!: कॅण्टकी और अमेरिकी राज्य · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: कॅण्टकी और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

केण्टकी, केन्टकी, केंटकी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »