लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कृष्णगिरि जिला

सूची कृष्णगिरि जिला

कृष्ण गिरि दुर्ग कृष्णगिरि या कृष्णागिरि भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। इसे पहले अरियालुर के नाम से जाना जाता था। यहां का मुख्यालय है कृष्णगिरि.

8 संबंधों: चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, तमिलनाडु के जिले, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारतीय आम, राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत), राष्ट्रीय राजमार्ग २१९, होसूर, कृष्णगिरि

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (तमिल: சக்ரவர்தி ராஜகோபாலாச்சாரி) (दिसम्बर १०, १८७८ - दिसम्बर २५, १९७२), राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। १० अप्रैल १९५२ से १३ अप्रैल १९५४ तक वे मद्रास प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। वे दक्षिण भारत के कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के प्रखर विरोधी बन गए तथा स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। वे गांधीजी के समधी थे। (राजाजी की पुत्री लक्ष्मी का विवाह गांधीजी के सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी से हुआ था।) उन्होंने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी · और देखें »

तमिलनाडु के जिले

यह सूची तमिलनाडु राज्य के जिलों की है:-.

नई!!: कृष्णगिरि जिला और तमिलनाडु के जिले · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारतीय आम

आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत में दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक (3,000 फुट की ऊँचाई तक) तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में आसाम तक, अधिकता से होता है। अनुकूल जलवायु मिलने पर इसका वृक्ष 50-60 फुट की ऊँचाई तक पहुँच जाता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है। आम के कुछ वृक्ष बहुत ही बड़े होते हैं। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और भारतीय आम · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)

भारत के राजमार्ग भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा में जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 58,000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है। 1995 में पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय में इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय में गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग ७ (NH7) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 2369 किमी है। सबसे छोटा राजमार्ग 5 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH71B (NH71B) है,। काफ़ी सारे राजमार्गों का अभी भी विकास हो रहा है। ज्यादतर राजमार्गों को कंक्रीट का नहीं बनाया गया है। मुम्बई पुणे एक्सप्रेस-वे इसका एक अपवाद है। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत) · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग २१९

१५० किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग दक्षिण भारत में मदनापल्ली को कुप्पम के रास्ते कृश्नागिरि से जोड़ता है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: कृष्णगिरि जिला और राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ · और देखें »

होसूर

होसूर (तमिळ - ஓசூர், ओसूर्) भारतीय राज्य तमिल नाडु का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है जो कृष्णागिरि जिले में अवस्थित है। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से यह महज 40 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यहाँ अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच और टी वी एस मोटर समेत कई उद्योग प्रतिष्ठान हैं। 2001 की जनगणना के मुताबिक यहाँ की आबादी 84,310 थी। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और होसूर · और देखें »

कृष्णगिरि

अल्‍फांसो आमों के लिए प्रसिद्ध कृष्णागिरि तमिलनाडु का एक प्रमुख शहर है। यह कृष्णगिरि जिला में आता है। प्राचीन काल में यह तमिलनाडु के कोंगू नाडु क्षेत्र का हिस्‍सा था। उस समय यह पश्‍िचमी गंगा साम्राज्‍य का एक भाग था। आम यहां का मुख्‍य फसल है। माना जाता है कि आम की सर्वप्रथम पैदावार यहीं हुई थी। कृष्णागिरी हसूर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह कई पर्वतों से घिरा हुआ है। कृष्णागिरी विशेष रूप से कृष्णागिरी बांध व सरकारी संग्रहालय के लिए प्रसिद्ध है। कृष्‍णागिरी दो शब्‍दों कृष्‍ण और गिरी से मिलकर बना है। कृष्‍ण का अर्थ काला होता है जबकि गिरी का मतलब पहाड़ होता है। इस प्रकार कृष्‍णागिरी का शाब्दिक अर्थ काला पहाड़ होता है। यहां काले ग्रेनाइट चट्टानों का पहाड़ है। इसी कारण इसका नाम कृष्‍णागिरी पड़ा। इसके नाम के पीछे एक अन्‍य कहानी भी प्रचलित है। यह क्षेत्र एक समय विजयनगर के शासक कृष्‍णदेव राय के साम्राज्‍य का हिस्‍सा था। इसीलिए इस स्‍थान का नाम उनके नाम पर कृष्‍णागिरी पड़ा। .

नई!!: कृष्णगिरि जिला और कृष्णगिरि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कृश्नागिरि, कृष्णागिरी जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »