लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कृतिदेव (फॉण्ट)

सूची कृतिदेव (फॉण्ट)

कृतिदेव एक नॉन-यूनिकोड भारतीय भाषायी फॉण्ट शृँखला है। यह डीटीपी तथा ग्राफिक्स के कार्य में बहुतायत में उपयोग होता है। कृतिदेव हिन्दी के अतिरिक्त गुरुमुखी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया आदि लिपियों हेतु उपलब्ध है। .

13 संबंधों: चाणक्य (फॉण्ट), देवनागरी का इतिहास, माध्यम (सम्पादित्र), मुद्रलिपि, रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल), सिल कन्वर्टर, हिन्दी टंकण, हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास, हिन्दीपैड, इन्स्क्रिप्ट, क्लिप फॉण्ट, अक्षर कोडन, उत्साह (फॉण्ट)

चाणक्य (फॉण्ट)

चाणक्य एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह डीटीपी के कार्य हेतु काफी प्रचलित है। इसका उपयोग समाचार-पत्रों तथा पुस्तकों की छपायी में बहुतायत में होता है। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और चाणक्य (फॉण्ट) · और देखें »

देवनागरी का इतिहास

देवनागरी लिपि की जड़ें प्राचीन ब्राह्मी परिवार में हैं। गुजरात के कुछ शिलालेखों की लिपि, जो प्रथम शताब्दी से चौथी शताब्दी के बीच के हैं, नागरी लिपि से बहुत मेल खाती है। ७वीं शताब्दी और उसके बाद नागरी का प्रयोग लगातार देखा जा सकता है। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और देवनागरी का इतिहास · और देखें »

माध्यम (सम्पादित्र)

माध्यम कृतिदेव फॉण्ट में हिन्दी लिखने के लिये एक पाठ सम्पादित्र है। कृतिदेव फॉण्ट रेमिंगटन लेआउट पर आधारित है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट के प्रयोक्ताओं को इसमें टाइप करने में ससस्या आती है। माध्यम इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा कृतिदेव में टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे किसी भी ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम द्वारा विकसित किया गया है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। माध्यम इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लिकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम खुद में तो कोई विशेष सम्पादित्र नहीं है पर अयूनिकोडित प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु उपयोगी औजार है। यह एक निःशुल्क देवनागरी वर्ड प्रोसैसर (शब्द संसाधक) है। इसके माध्यम से आप हिन्दी, संस्कृत, मराठी, कोंकणी, मैथिली, भोजपुरी तथा नेपाली आदि में आसानी से काम कर सकते हैं। RTF फॉर्मेटिंग के अलावा इसमें एक सामान्य टैक्स्ट ऍडीटर की सभी सुविधायें मौजूद हैं। इसके माध्यम से हिन्दी में ईमेल भी भेजी जा सकती है। फिलहाल माध्यम में यूनिकोड समर्थन नहीं है तथा इसका इण्टरफ़ेस अंग्रेज़ी में ही है। इसे सॉफ्टपीडिया ने '100 प्रतिशत स्वच्छ साफ्टवेयर पुरस्कार' भी प्रदान किया है। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और माध्यम (सम्पादित्र) · और देखें »

मुद्रलिपि

फॉण्ट (मुद्रलिपि) या टाइप फ़ेस अक्षरों के लिखने की अलग अलग शैलियाँ हैं जो छापे की लिखावट को विभिन्नता और सौंदर्य प्रदान करते हैं। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और मुद्रलिपि · और देखें »

रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल)

रेमिंगटन (Remington) एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह हिन्दी टाइपिंग की सबसे पुरानी विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। कंप्यूटर पर इस प्रणाली से टाइपिंग सीखना मुश्किल कार्य है। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों। हाँ यदि आप पहले से रेमिंगटन टाइपिंग जानते हों तब यह आपके लिए एकदम सही है। यह विधि अब काफी हद तक समयातीत (आउटडेटेड) हो चुकी है तथा नए सिरे से हिन्दी टाइपिंग सीखने वालों के लिए उपयोगी नहीं है। आजकल इसका प्रयोग मुख्य रूप से नॉन-यूनिकोड ग्राफिक्स तथा डीटीपी (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रोग्रामों में किया जाता है। कृतिदेव एक प्रसिद्ध तथा प्रचलित रेमिंगटन फॉण्ट है। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल) · और देखें »

सिल कन्वर्टर

सिल कन्वर्टर एक देवनागरी फॉण्ट परिवर्तक है। यह बॉब ईटन द्वारा विकसित किया गया है। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड तथा ऍक्सल में फॉर्मेटिंग बरकरार रखते हुये परिवर्तन कर सकता है। यदि अंग्रेजी टैक्स्ट भिन्न फॉण्ट में हो तो उसे अपरिवर्तित रखा जा सकता है। बल्क कन्वर्टर द्वारा बड़ी आकार की फाइलों को तेज गति से परिवर्तित किया जा सकता है। इसकी एकमात्र कमी यह है कि इसमें सीमित फॉण्टों हेतु समर्थन है हालाँकि इसमें वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी समूह के परिवर्तकों को जोड़कर समर्थित फॉण्टों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। सिल कन्वर्टर में निम्नलिखित फॉण्टों हेतु समर्थन है।.

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और सिल कन्वर्टर · और देखें »

हिन्दी टंकण

कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य कम्प्यटिंग डिवाइसों पर हिन्दी में टाइप करने के लिये विविध तरीके प्रयोग किये जाते हैं। इनमें विविध प्रकार की टाइपिंग, विविध प्रकार के कीबोर्ड एवं सॉफ्टवेयर शामिल हैं। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और हिन्दी टंकण · और देखें »

हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास

सबसे पहले हिन्दी टाइप शायद वर्डस्‍टार (वर्जन III प्लस) जैसे एक शब्द संसाधक ‘अक्षर’ में आया। फिर विंडोज़ आया और पेजमेकर व वेंचुरा का समय आया। इस सारी यात्रा में कम्प्‍यूटर केवल प्रिटिंग की दुनिया की सहायता भर कर रहा था। यूनिकोड के आगमन एवं प्रसार के पश्चात हिन्दी कम्प्यूटिंग प्रिंटिंग तक सीमित न रहकर संगणन के विभिन्न पहलुओं तक पहुँच गयी। अब भाषायी संगणन के सभी क्षेत्रों में हिन्दी अपनी पहुँच बना रही है। हिन्दी कम्प्यूटिंग को वर्तमान स्थिति तक पहुँचाने में सरकार, अनेक संस्थाओं, समूहों एवं प्रोग्रामरों-डैवलपरों का योगदान रहा। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास · और देखें »

हिन्दीपैड

हिन्दीपैड एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी पाठ सम्पादित्र है। यह कृतिदेव फॉण्ट (जो कि मूल रूप से रेमिंगटन लेआउट आधारित है) में ध्वन्यात्मक रूप से हिन्दी टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। यद्यपि हिन्दीपैड एक पूर्ण पाठ सम्पादित्र है तथापि इसका एक अन्य उपयोग नॉन-यूनिकोड प्रोग्रामों जैसे फोटोशॉप तथा पेजमेकर आदि में हिन्दी टाइप करना है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इनस्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। हिन्दीपैड इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। हिन्दीपैड में ध्वन्यात्मक रूप से टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और हिन्दीपैड · और देखें »

इन्स्क्रिप्ट

इन्स्क्रिप्ट (इण्डियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुंजीपटल खाका है। यह कुंजीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है। यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और इन्स्क्रिप्ट · और देखें »

क्लिप फॉण्ट

300px क्लिप फॉण्ट (Clip fonts) या स्प्लिट फॉण्ट (split fonts) गैर-यूनिकोड फॉण्ट हैं जो देवनागरी आदि ब्राह्मी व्युत्पन्न लिपियों के लिये प्रयुक्त किये जाते हैं। इन फॉण्टों में लैटिन लिपि के कोड-स्थानों का उपयोग इन लिपियों के वर्णों या वर्ण-खण्डों के लिये किये जाता है। उदाहरण के लिये कृतिदेव देवनागरी का एक क्लिप फॉण्ट है। चाणक्य, सुशा आदि अन्य क्लिप फोण्ट हैं। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और क्लिप फॉण्ट · और देखें »

अक्षर कोडन

अक्षर कूटन या संप्रतीक कूटन (character encoding) के अन्तर्गत किसी लेखन पद्धति में प्रयुक्त सभी अक्षरों एवं प्रतीकों के लिये अलग-अलग संख्याएँ निर्धारित कर दी जाती हैं। उदाहरण के लिये आस्की (ASCII) में लैटिन अक्षर A को निरूपित करने के लिये संख्या 65 निर्धारित की गयी है; B के लिये 66, C के लिये 67 आदि। इन्हीं संख्याओं को 'कूट' या 'संप्रतीक कूट' कहा जाता है। कम्प्युटर के अन्दर किसी टेक्स्ट को सहेजने या निरुपित करने के लिये इन्हीं संख्याओं का प्रयोग होता है। मोर्स कोड, आस्की और नवीनतम यूनिकोड, 'अक्षर कूटन' के कुछ प्रकार हैं। 'अक्षर कूटन' के स्थान पर 'संप्रतीक सेट', 'संप्रतीक मैप' और 'कूट पृष्ट' आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। कभी-कभी 'अक्षर कूटन' से सीमित अर्थ लगाया जाता है। यूनिकोड के आने के बाद पुराने अक्षर कोडिंग को 'लिगेसी कोडिंग' कहा जाने लगा है। देवनागरी के लिये कृतिदेव, सुशा, चाणक्य आदि पुराने कोडिंग प्रयोग होते थे। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और अक्षर कोडन · और देखें »

उत्साह (फॉण्ट)

उत्साह विंडोज़ विस्टा, विंडोज़ ७ तथा विंडोज़ सर्वर २००८ में प्रयुक्त एक ओपनटाइप यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह सर्वप्रथम विंडोज़ विस्टा में आया था। यह मुख्यतः दस्तावेजों में हिन्दी टैक्स्ट के प्रदर्शन हेतु बनाया गया है। उत्साह एक स्पष्ट रूप से पठनीय फॉण्ट है जो कि स्क्रीन रीडिंग हेतु उपयुक्त है। यह हूबहू कृतिदेव १० फॉण्ट जैसा दिखता है। उत्साह में देवनागरी के कुछ संयुक्ताक्षरों के वर्णखण्ड (ग्लिफ) नहीं हैं जैसे शृ, ंक आदि जिस कारण यह संस्कृत टैक्स्ट के प्रदर्शन एवं मुद्रण हेतु उपयुक्त नहीं। .

नई!!: कृतिदेव (फॉण्ट) और उत्साह (फॉण्ट) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कृतिदेव, कृतिदेव फॉण्ट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »