लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुशीनगर जिला

सूची कुशीनगर जिला

कुशीनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला एवं एक छोटा सा कस्बा है। इस जनपद का मुख्यालय कुशीनगर से कोई १५ किमी दूर पडरौना में स्थित है। कुशीनगर जिला पहले देवरिया जिले का भाग था। कुशीनगर जिले के पूर्व में बिहार राज्य, दक्षिण-पश्चिम में देवरिया जिला, पश्चिम में गोरखपुर जिला, उत्तर-पश्चिम में महराजगंज जिला स्थित हैं। कुशीनगर जिले में ग्रामों की संख्या 1446 हैं। .

19 संबंधों: तमखुई राज (तहसील), कुशीनगर, तमकुही रोड, देवरिया जिला, पदरौना (तहसील), कुशीनगर, बांसी नदी, बुद्ध पूर्णिमा, मठिया गाँव, महराजगंज जिला, रामकोला, हटा (तहसील), कुशीनगर, हाटा, कुशीनगर, गुरवलिया बाजार, गोरखपुर, गोरखपुर जिला, कप्तानगंज (भारत), कसया (तहसील), कुशीनगर, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

तमखुई राज (तहसील), कुशीनगर

यह तहसील कुशीनगर जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 385 गांव हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और तमखुई राज (तहसील), कुशीनगर · और देखें »

तमकुही रोड

तमकुही रोड या सेवरही भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नगर पंचायत और रेलवे स्टेशन है। यह सेवरही नामक ब्लॉक का मुख्यालय भी है। यह कस्बा गोरखपुर से पड़रौना होते हुए थावें और सीवान जाने वाले रेलमार्ग पर एक स्टेशन है। यह गंडक नदी, जिसे स्थानीय तौर पर 'नारायणी' के नाम से जाना जाता है, की सहायिका बाँसी नदी के तीर पर स्थित है। पुराने समय में यह एक राजघराना था जिसे 'तमकुही राज' के नाम से जाना जाता था। तमकुही रोड, जिला मुख्यालय पड़रौना से लगभग १५ किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है और यहाँ का पिनकोड 274406 है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और तमकुही रोड · और देखें »

देवरिया जिला

देवरिया भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय देवरिया शहर है। देवरिया ज़िला गन्‍ने की खेती और चीनी मिलों के लिए प्रस‍िध्‍द है। यहां की फसलों में धान, गेहूँ, जौ, बाजरा, चना, मटर, अरहर, तिल, सरसों इत्यादि प्रमुख हैं। गंडक, तथा घाघरा इस जिले से हो कर बहती हैं। गंडक नदी एक पौराणिक नदी है; इसका पौराणिक नाम हिरण्यावती है। इन नदियों का यहाँ की सिंचाई में महत्वपूर्ण योगदान है। सिंचाई के अन्य साधनों में नहरें एवं नलकूप प्रमुख हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और देवरिया जिला · और देखें »

पदरौना (तहसील), कुशीनगर

यह तहसील कुशीनगर जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 560 गांव हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और पदरौना (तहसील), कुशीनगर · और देखें »

बांसी नदी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कुशीनगर जिला और बांसी नदी · और देखें »

बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा (वेसक या हनमतसूरी) बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। ५६३ ई.पू.

नई!!: कुशीनगर जिला और बुद्ध पूर्णिमा · और देखें »

मठिया गाँव

यह कुशीनगर जिला का गाँव है। यह तमकुहीराज तहसील मे स्थित है। यह गुरवलिया बाजार के पास है।.

नई!!: कुशीनगर जिला और मठिया गाँव · और देखें »

महराजगंज जिला

महराजगंज भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय महाराजगंज है। यह भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित है। इसका जिला मुख्यालय महाराजगंज शहर स्थित है। पहले इस जगह को 'कारापथ' के नाम से जाना जाता था। यह जिला नेपाल के उत्तर, गोरखपुर जिले के दक्षिण, कुशीनगर जिले के पूर्व और सिद्धार्थ नगर व सन्त कबीर नगर जिले के पश्चिम में स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और महराजगंज जिला · और देखें »

रामकोला

रामकोला, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का एक कस्बा तथा नगर पंचायत है। यहाँ एक रेलवे स्टेशन, दो चीनी मिलें (एक बन्द चल रही है), एक प्रसिद्ध मन्दिर तथा पुराना सब्जी बाजार है। श्रेणी:कुशीनगर जिले के नगर और कस्बे.

नई!!: कुशीनगर जिला और रामकोला · और देखें »

हटा (तहसील), कुशीनगर

यह तहसील कुशीनगर जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 405 गांव हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और हटा (तहसील), कुशीनगर · और देखें »

हाटा, कुशीनगर

हाटा, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का एक नगर एवं नगरपालिका है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग २८ पर गोरखपुर से ३६ किमी पूरब में स्थित है। हाटा, कुशीनगर की एक तहसील भी है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और हाटा, कुशीनगर · और देखें »

गुरवलिया बाजार

गुरवलिया बाजार या गुरवलिया गाँव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकूही राज तहसील में स्थित है। यह तमकूही राज के उपजिलीय मुख्यालय से 13 किलोमीटर तथा कुशीनगर जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूरी पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 5,725 है। यहाँ 879 घर हैं। कुशीनगर जिले का सबसे बड़ा गाँव गुरवलिया बाजार है। यह रावण संहिता के लिए प्रसिद्ध है। इसका ब्लाक फाजिलनगर है। इसका पोस्ट आफिस गुरवलिया बाजार मे ही है। इसका पिन कोड 274302 है। इस गाँव मे सबसे ज्यादा विद्यालय है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और गुरवलिया बाजार · और देखें »

गोरखपुर

300px गोरखपुर उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में नेपाल के साथ सीमा के पास स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह गोरखपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह एक धार्मिक केन्द्र के रूप में मशहूर है जो बौद्ध, हिन्दू, मुस्लिम, जैन और सिख सन्तों की साधनास्थली रहा। किन्तु मध्ययुगीन सर्वमान्य सन्त गोरखनाथ के बाद उनके ही नाम पर इसका वर्तमान नाम गोरखपुर रखा गया। यहाँ का प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर अभी भी नाथ सम्प्रदाय की पीठ है। यह महान सन्त परमहंस योगानन्द का जन्म स्थान भी है। इस शहर में और भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसे, बौद्धों के घर, इमामबाड़ा, 18वीं सदी की दरगाह और हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों का प्रमुख प्रकाशन संस्थान गीता प्रेस। 20वीं सदी में, गोरखपुर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक केन्द्र बिन्दु था और आज यह शहर एक प्रमुख व्यापार केन्द्र बन चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, जो ब्रिटिश काल में 'बंगाल नागपुर रेलवे' के रूप में जाना जाता था, यहीं स्थित है। अब इसे एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा/GIDA) की स्थापना पुराने शहर से 15 किमी दूर की गयी है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और गोरखपुर · और देखें »

गोरखपुर जिला

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे पुराने जिलों में से एक है। इस जिले का मुख्यालय गोरखपुर नगर है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और गोरखपुर जिला · और देखें »

कप्तानगंज (भारत)

कप्तानगंज भारत के कुशीनगर जिले का एक कस्बा और नगर पंचायत है। यह कुशीनगर की एक तहसील भी है। यहाँ रेलवे स्टेशन एवं गन्ने की मिल स्थित है। श्रेणी:जुशीनगर जिले के नगर और कस्बे.

नई!!: कुशीनगर जिला और कप्तानगंज (भारत) · और देखें »

कसया (तहसील), कुशीनगर

कसया, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की एक तहसील है। कसया नामक कस्बा इसका मुख्यालय है जो कुशीनगर से सटा हुआ है।कसिया नाम कुशीनगर में बदल गया है और उसके बाद कसिया आधिकारिक तौर पर कुशीनगर नाम के साथ नगर पालिका बन गया जिसके पश्चात कसिया तहसील कुशीनगर तहसील हो गया है और कसया उचित तौर से कुशीनगर हो गया है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 297 गांव हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और कसया (तहसील), कुशीनगर · और देखें »

कुशीनगर

यह पन्ना कुशीनगर नामक स्थान और बौद्ध तीर्थ के लिये है। प्रशाशनिक जनपद के लिये देखें कुशीनगर जिला ---- कुशीनगर एवं कसिया बाजार उत्तर प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी सीमान्त इलाके में स्थित एक क़स्बा एवं ऐतिहासिक स्थल है। "कसिया बाजार" नाम कुशीनगर में बदल गया है और उसके बाद "कसिया बाजार" आधिकारिक तौर पर "कुशीनगर" नाम के साथ नगर पालिका बन गया है। यह बौद्ध तीर्थ है जहाँ गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग २८ पर गोरखपुर से कोई ५० किमी पूरब में स्थित है। यहाँ अनेक सुन्दर बौद्ध मन्दिर हैं। इस कारण से यह एक अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है जहाँ विश्व भर के बौद्ध तीर्थयात्री भ्रमण के लिये आते हैं। कुशीनगर कस्बे के और पूरब बढ़ने पर लगभग २० किमी बाद बिहार राज्य आरम्भ हो जाता है। यहाँ बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्ध इण्टरमडिएट कालेज तथा कई छोटे-छोटे विद्यालय भी हैं। अपने-आप में यह एक छोटा सा कस्बा है जिसके पूरब में एक किमी की दूरी पर कसयां नामक बड़ा कस्बा है। कुशीनगर के आस-पास का क्षेत्र मुख्यत: कृषि-प्रधान है। जन-सामन्य की बोली भोजपुरी है। यहाँ गेहूँ, धान, गन्ना आदि मुख्य फसलें पैदा होतीं हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर में एक माह का मेला लगता है। यद्यपि यह तीर्थ महात्मा बुद्ध से संबन्धित है, किन्तु आस-पास का क्षेत्र हिन्दू बहुल है। इस मेले में आस-पास की जनता पूर्ण श्रद्धा से भाग लेती है और विभिन्न मन्दिरों में पूजा-अर्चना एवं दर्शन करती है। किसी को संदेह नहीं कि बुद्ध उनके 'भगवान' हैं। .

नई!!: कुशीनगर जिला और कुशीनगर · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: कुशीनगर जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: कुशीनगर जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कुशीनगर ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »