लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुंदुज़ प्रान्त

सूची कुंदुज़ प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान का कुंदुज़ प्रान्त (लाल रंग में) कुंदुज़ (पश्तो:, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,०४० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.२ लाख अनुमानित की गई थी।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी कुंदुज़ शहर है। इस प्रान्त में ताजिक और पश्तून लोगों की बहुतायत है, लेकिन यहाँ बहुत उज़बेक लोग भी रहते हैं। इसकी उत्तरी सीमा ताजिकिस्तान से लगती है। कुंदुज़ नदी यहाँ का एक महत्वपूर्ण जल-स्रोत है और यह अमु दरिया की एक उपनदी है। यही अमु दरिया कुंदुज़ प्रान्त और उसके उत्तर में स्थित ताजिकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। कुंदुज़ प्रान्त पश्चिम में मज़ार-ए-शरीफ़ तथा दक्षिण में काबुल से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह ताजिकिस्तान से भी सड़क द्वारा संयुक्त है। .

4 संबंधों: जावेद अहमदी, कुंदुज़, अफ़ग़ानिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

जावेद अहमदी

जावेद अहमदी अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी है जिनका जन्म २ जनवरी १९९२ में कुंदूज़ में हुआ था। ये मुख्य रूप से ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों में गिने जाते है। जावेद अहमदी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत साल २०१० में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी जबकि पहला ट्वेन्टी ट्वेन्टी १४ मार्च २०१२ में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इन्हें २०१८ के अफगानिस्तान के भारत दौरे पर टेस्ट क्रिकेट टीम में भी शामिल किया है जो अफगानिस्तान का पहला टेस्ट होगा। .

नई!!: कुंदुज़ प्रान्त और जावेद अहमदी · और देखें »

कुंदुज़

कुंदुज़ शुमाली अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर है और कुंदुज़ प्रान्त की राजधानी है।.

नई!!: कुंदुज़ प्रान्त और कुंदुज़ · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू.

नई!!: कुंदुज़ प्रान्त और अफ़ग़ानिस्तान · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत

अफ़्ग़ानिस्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) अफ़्ग़ानिस्तान के प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान के मुख्य प्रशासनिक विभाग हैं। मध्य एशिया के बहुत से अन्य देशों की तरह अफ़्ग़ानिस्तान में भी प्रान्तों को 'विलायत' बुलाया जाता है, मसलन हेलमंद प्रान्त का औपचारिक नाम 'विलायत-ए-हेलमंद' है। सन् २००४ में अफ़्ग़ानिस्तान में चौंतीस प्रान्त थे। हर प्रान्त की अध्यक्षता एक राज्यपाल करता है और हर प्रान्त अफ़्ग़ान संसद के ऊपरी सदन में (जिसे पश्तो में 'मेशेरानो जिरगा', यानि 'बुज़ुर्गों की सभा' कहते हैं) दो सदस्य भेजता है। .

नई!!: कुंदुज़ प्रान्त और अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क़ोन्दोज, क़ोन्दोज़, क़ोंदोज़, कुन्दूज, कुन्दूज़, कुंदूज़, कोन्दूज़, कोंदूज, कोंदोज, कोंदोज़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »