लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किरण खेर

सूची किरण खेर

किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की। .

30 संबंधों: चण्डीगढ़, एहसास (2001 फ़िल्म), दिलजीत दोसांझ, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, देवदास (२००२ फ़िल्म), पंजाब 1984, प्रिंस डांस समूह, भारतीय अभिनेत्रियों की सूची, मैं हूँ ना, सरदारी बेगम, हम तुम, जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म), वीर-ज़ारा, खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म), गुल पनाग, ओम शांति ओम, आई सी यू (2006 फ़िल्म), आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार, कभी अलविदा ना कहना, कर्ज़ (२००२ फ़िल्म), क़ुरबान, कैटरीना कैफ़, अनुपम खेर, अपने (2007 फ़िल्म), १४ जून, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, 2009 की बॉलीवुड फिल्में, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2014 की बॉलीवुड फिल्में

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: किरण खेर और चण्डीगढ़ · और देखें »

एहसास (2001 फ़िल्म)

एहसास 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: किरण खेर और एहसास (2001 फ़िल्म) · और देखें »

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984), पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है। उन्हें उनके मंच नाम 'दिलजीत' से ही जाना जाता है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' (भाग १ और २), 'पंजाब 1984', 'सरदार जी' (भाग १ और २), 'सुपर सिंह', 'अंबरसरीया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने कई संगीत एल्बम एवं फिल्मों में गीत गाएं, विशेषत: उनके 'बैक टू बेसिक' एल्बम को बहुत लोकप्रियता हासिल हुयी। उनके द्वारा हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसे की 'तेरे नाल लव हो गया', 'मेरे डैड की मारूती', 'यमला पगला दिवाना २', 'राबता', 'जब हैरी मेट सेजल' इत्यादि। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म 'पंजाब 1984' में किये उमदा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में प्रमुख भुमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवूड में कदम रखा, इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुवा। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म 'फिल्लौरी' में अभिनय किया। .

नई!!: किरण खेर और दिलजीत दोसांझ · और देखें »

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो डीडीएलजे के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस पहला प्रदर्शन 19 अक्टूबर 1995 को हुआ और 20 अक्टूबर 1995 को यह पूरे भारत में निर्गमित हुई। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र आदित्य चोपड़ा ने किया। शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी इसके प्रमुख कलाकारों में थे। इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है। यह मुंबई के मराठा मंदिर में तेरह सालों से भी ज्यादा समय तक चली.

नई!!: किरण खेर और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे · और देखें »

देवदास (२००२ फ़िल्म)

देवदास शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित चलचित्र है। यह इसी नाम पर बना तीसरा और प्रथम रंगीन चलचित्र है। इस चलचित्र में शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित प्रमुख भुमिका में हैं और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। जब यह चलचित्र प्रदर्शित किया गया था, तब यह बॉलीवुड का सर्वाधिक बजट वाला चलचित्र था जिसका बजट ५० करोड़ रु बताया जाता है। हिन्दी के अतिरिक्त इसे छः अन्य भाषाओं में प्रदर्शित किया गया था: अंग्रेजी़, गुजराती, फ्रांसीसी, मंदारिन (चीनी), थाई और पंजाबी। .

नई!!: किरण खेर और देवदास (२००२ फ़िल्म) · और देखें »

पंजाब 1984

पंजाब 1984 (ਪੰਜਾਬ ੧੯੮੪) 2014 में रिलीज हुयी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली एक पंजाबी फ़िल्म है जिसके निर्देशक अनुराग सिंह है। अभिनेता एवं गायक दिलजीत दोसांझ इस फ़िल्म के अहम किरदार में नज़र आये। यह फ़िल्म पंजाब में 1984-86 की बग़ावत के आम जीवन पर असर और ख़ास कर इन हालतों में गुम हो गए नौजवान और उनकी माँओं की कहानी है। यह फ़िल्म 27 जून 2014 को रिलीज़ हुई। इसमें मुख्य किरदार दिलजीत दोसांझ, किरण खेर, पवन मल्होत्रा और सोनम बाजवा ने अदा किए हैं। .

नई!!: किरण खेर और पंजाब 1984 · और देखें »

प्रिंस डांस समूह

प्रिंस डांस ग्रुप भारत के उड़ीसा राज्य के बरहमपुर शहर के अम्बुपुआ गांव का एक सामूहिक नृत्यलीला करने वाला समूह है। इसे कलर्स टीवी चैनल के कार्यक्रम इंडियाज़ गॉट टैलेंट में एक प्रतियोगी रहा था और फाइनल के ११ प्रतियोगियों में विजेता चुना गया था। बीस सदस्यों के इस ग्रुप का नेतृत्व कृष्ण मोहन रेड्डी कर रहे थे, और अधिकतम सदस्य एक निर्माण साइट के मजदूर हैं और दो सदस्य पद्मनाभ साहू (२४) और तेलु तारिणी (१३) शारीरिक रूप से कुछ अक्षम भी थे। श्री रेड्डी ही इस ग्रुप के संस्थापक और नृत्य-निर्देशक हैं। ये श्री टी.गोपाल रेड्डी के छोटे भाई हैं, जो इंडिया रेअर अर्थ्स के कर्मचारी हैं। इस समूह ने इससे पहले सोनी टीवी के बूगी वूगी कार्यक्रम में भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम की निर्णायक समिति में हिन्दी फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेत्री किरॉन खेर एवं सोनाली बेंद्रे थीं और शो के होस्ट निखिल चिन्नप्पा, आयुष्मान खुराना थे। फाइनल में इन्होंने भगवान विष्णु के दशावतार का चित्रण किया था। इस शो में सभी सदस्यों ने अपने पूरे शरीर पर चमकीला पेन्ट किया हुआ था। और श्री रेड्डी स्वयं विष्णु की भूमिका में थे। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेता को ५० लाख रुपये और एक मारुति रिट्ज़ कार मिली थी। इसके अलावा उड़ीसा सरकार ने इन्हें १ करोड़ रुपये एवं गरीब बच्चों के लिए नृत्य अकादमी खोलने हेतु भूमि देने को भी कहा है। .

नई!!: किरण खेर और प्रिंस डांस समूह · और देखें »

भारतीय अभिनेत्रियों की सूची

स्मिता पाटिल सुष्मिता सेन.

नई!!: किरण खेर और भारतीय अभिनेत्रियों की सूची · और देखें »

मैं हूँ ना

मैं हूँ ना 2004 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय कॉमेडी फ़िल्म है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, अमृता राव और ज़ायेद खान मुख्य कलाकारों में हैं। यह शाहरुख खान की उत्पादन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म है। इसे 30 अप्रैल 2004 को जारी किया गया और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म टिकट खिड़की पर भी सफल रही थी। .

नई!!: किरण खेर और मैं हूँ ना · और देखें »

सरदारी बेगम

सरदारी बेगम 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: किरण खेर और सरदारी बेगम · और देखें »

हम तुम

हम तुम सन् 2004 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा यश राज फ़िल्म्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: किरण खेर और हम तुम · और देखें »

जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म)

जस्ट मैरिड २००७ में जारी बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है तथा मुख्य अभिनय भूमिका में फरदीन खान, ईशा देवोल हैं। इसमें सतीश शाह,किरण खैर और मुकुल देव ने सहायक अभिनय भूमिका निभाई है। .

नई!!: किरण खेर और जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म) · और देखें »

वीर-ज़ारा

वीर-ज़ारा २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: किरण खेर और वीर-ज़ारा · और देखें »

खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म)

खूबसूरत (डिज़नी की 'खूबसूरत') एक बॉलीवुड कॉमेडी-रोमांटिक फ़िल्म है तथा यह खूबसूरत (१९८०) का पुनर्निमाण है, जिसके निर्देशक शशांक घोष हैं। तथा निर्माता रेआ कपूर, अनिल कपूर तथा सिद्धार्थ राय कपूर हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार सोनम कपूर, फवाद अफ़जल ख़ान, किरण खेर, प्रॉशेनजित चैटर्जी, रत्ना पाठक शाह तथा आमिर रजा हुसैन हैं। .

नई!!: किरण खेर और खूबसूरत (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

गुल पनाग

गुल पनाग (पूरा नाम-गुलकीरत कौर पनाग) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: किरण खेर और गुल पनाग · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: किरण खेर और ओम शांति ओम · और देखें »

आई सी यू (2006 फ़िल्म)

आई सी यू 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: किरण खेर और आई सी यू (2006 फ़िल्म) · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री को सहायक अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: किरण खेर और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना 2006 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया और धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा हैं जबकि सहायक भूमिका को अमिताभ बच्चन और किरन खेर द्वारा निभाया गया है। कहानी अधिकतर न्यूयॉर्क शहर में गुजरती है और व्यभिचार के विषयों की पड़ताल करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में सफलता थी। यह रिलीज के समय विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: किरण खेर और कभी अलविदा ना कहना · और देखें »

कर्ज़ (२००२ फ़िल्म)

कर्ज़ 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: किरण खेर और कर्ज़ (२००२ फ़िल्म) · और देखें »

क़ुरबान

क़ुरबान २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: किरण खेर और क़ुरबान · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: किरण खेर और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: किरण खेर और अनुपम खेर · और देखें »

अपने (2007 फ़िल्म)

अपने 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फिल्म पहेली बार वास्तविक जीवन में पिता धर्मेंद्र और बेटे सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ दर्शाता है। .

नई!!: किरण खेर और अपने (2007 फ़िल्म) · और देखें »

१४ जून

14 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 165वाँ (लीप वर्ष में 166 वाँ) दिन है। साल में अभी और 200 दिन बाकी हैं। .

नई!!: किरण खेर और १४ जून · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: किरण खेर और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

२०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला

२०१७ ई. में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्त आशीष ने वर्णिका कुंडू नामक एक युवती के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की | कुमारी वर्णिका रात को चंडीगढ़ के सैक्टर-८ से अपनी गाड़ी में पंचकुला जा रही थीं | सैक्टर-७ के एक पैट्रोल पंप से दो युवकों ने एक एसयूवी कार में उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया | गाड़ी भगाते हुए कुमारी वर्णिका ने पुलिस को कॉल कर अपनी रक्षा हेतु विनती की | सेक्टर-२६ सब्जी मंडी चौक पर गाड़ी को रोककर युवकों ने अंदर घुसने की कोशिश भी की। वर्णिका ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया ताकि जनता की उनपर दृष्टि पड़े एवं पुलिस उन्हें आसानी से ढूंढ ले | वर्णिका के अनुसार पुलिस समय रहते पहुँच गयी जिसके कारण आरोपी उनका अपहरण या बलात्कार न कर पाए | पुलिस ने विकास बराला और आशीष को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (ग़लत इरादे से पीछा करना) और मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में गाड़ी चलाना) के साथ 341, 365 और 511 भी लगाई गई थीं | बाद में पुलिस ने इन धाराओं को हटा दिया गया, और दोनों आरोपियों को ज़मानत मिल गई | विकास बराला की ५० हज़ार की जमानत पंचकूला के भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार ढुल ने भरी। प्रारम्भ में चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है.

नई!!: किरण खेर और २०१७ चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला · और देखें »

2009 की बॉलीवुड फिल्में

8x10 तस्वीर नामक फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद इस वर्ष फ़िल्म निर्माताओं की हड़ताल आरम्भ हो गई थी जिसका कारण टिकटघर से सम्बंधित है, यह हड़ताल जून माह के शुरू में बन्द हुई। .

नई!!: किरण खेर और 2009 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: किरण खेर और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: किरण खेर और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

किरन खेर, किरॉन खेर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »