लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

सूची किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय(अंग्रेजी: King George's Medical University), लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय है। यह किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा १६ सितंबर, २००२ को स्थापित किया गया है। मूल महाविद्यालय की स्थापना १९११ में हुई थी। यह भारत एवं उत्तर प्रदेश के अन्य उत्कृष्ट आयुर्विज्ञान संस्थानों में से एक है। इसका परिसर शाहमीना मार्ग पर गोमती नदी के निकट चौक क्षेत्र में स्थित है। परिसर १००,०००वर्ग मीटर में फैला है एवं चारबाग रेलवे स्टेशन से ५ कि॰मी॰ दूर है। .

8 संबंधों: डॉ॰ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, मोम की पर्त, राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सक), लखनऊ, लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, सोनिया नित्यानंद, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

डॉ॰ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान

डॉ॰ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (DrRMLIMS) उत्तर प्रदेश मे एक आयुर्विज्ञान संस्थान/ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है। यह लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और डॉ॰ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान · और देखें »

मोम की पर्त

वैक्स कोटिंग वाले फल चमकदार होने से मन लुभाते हैं मोम की पर्त (अंग्रेज़ी:वैक्स कोटिंग) फलों और सब्जियों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने का आधुनिक तरीका है, किंतु इसे प्रेज़र्वेशन से भिन्न समझें।।हिन्दुस्तान लाइव।।३ अक्टूबर,२००९। सौरभ सुमन इसका प्रयोग विशेषकर परिवहन के समय फलों और सब्जियों को सड़ने और गलने से बचाने के लिए किया जाता है। इसमें एक प्रकार का खाद्य मोम (एडीबल वैक्स) का प्रयोग होता है। इस खाद्य मोम की एक महीन पर्त फलों और सब्जियों के छिलके के ऊपर चढ़ाई जाती है। इससे ये फल, इत्यादि आठ से बारह दिनों तक मौसम के प्रभाव से बचे रहते हैं व सड़ते या गलते नहीं हैं।।। बिज़नेस भास्कर।२१ सितंबर, २००९। डॉ॰ एस मुखर्जी, कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा, जयपुर यह मोम स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता है, यदि खाद्य मोम ही प्रयोग किया गया है। एक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि उत्पादों का लगभग ६५ प्रतिशत ही बाजारों तक पहुंच पाता है, बाकी परिवहन के दौरान खराब होकर बेकार हो जाता है। इस प्रकार किसानों के लाभ में भी फर्क पड़ता है, व दूसरी ओर ये फलों के मूल्व की वृद्धि करता है। इस प्रक्रिया के लिए प्रयोग होने वाला के खाद्य श्रेणी का मोम सेंपरफ्रेश है, जिससे फलों और सब्जियों पर कोटिंग करने से इनकी ताजगी कई दिनों तक बनी रहती है। फलों और सब्जियों पर पर्त चढ़ाने का यह बहुत सस्ता तरीका है। साधारण मोम की पर्त मात्र उन फलों व सब्जियों पर चढ़ायी जाती थीं, जिनके छिलके मोटे होते थे, जैसे लौकी, तुरई आदि, किंतु बाजारों में उपलब्ध नये मोम सेंपरफ्रेश को किसी भी तरह के छिलके (मोटे हों या पतले) वाले फलों और सब्जियों पर चढ़ाई जा सकती है। सेंपरफ्रेश से पर्त चढ़ाने के लिए उसमें ओलिक एसिड और ट्राईइथेलॉल एमाइन का मिश्रण बनाते हैं। फिर इस घोल से फलों और सब्जियों पर छिड़काव किया जाता है। अन्य खाद्य मोम की पर्त चढ़ाने के लिए सब्जियों को मोम के पिछले घोल में डुबाकर निकाल लिया जाता है और इसे छाया में सूखा लिया जाता है। इस प्रक्रिया से सब्जियों पर जल्दी फफूंद नहीं लगती। यहां ये ध्यानयोग्य है, कि सेंपरफ्रेश की पर्त चढ़ाने के बाद भी फलों और सब्जियों को छाया में सुखाना उतना ही आवश्यक होता है। इस प्रकार रखरखाव व परिवहन की असुविधा के कारण किसानों को होने वाले भारी नुकसान से बचने का यह बेहतर तरीका है। सेंपरफ्रेश एवं अन्य खाद्य मोम आसानी से बाजार में उपलब्ध होते हैं। फलों और सब्जियों पर इस मोम की पर्त चढ़ाने का खर्च लगभग १५-१५ पैसे प्रति किलो आता है। इसके अलावा इस पर्त को चढ़ाने के बाद फलों में चमक भी आ जाती है, जो ग्राहकों को लुभाती हैं। कृषि अनुसंधानों में यह पाया गया है कि कानरेवा वैक्स की पर्त चढ़ाने से सब्जियों की चमक तो बढ़ती ही है, साथ ही नमी बरकरार रहने से लंबी अवधि तक इनको भंडारगृह में रख कर किसान इनको ओने-पौने दामों पर बेचने की मजबूरी से बच सकते हैं। मानक मोम की पर्त के अलावा अन्य सस्ते उपलब्ध मोम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इनमें खासकर विदेशों से आने वाले फलों आदि से सावधाण रहना चाहिये। छत्रपति शाहूजी महराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के औषधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो॰ सी.जी.

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और मोम की पर्त · और देखें »

राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सक)

डॉ० राजेंद्र प्रसाद एक भारतीय चिकित्सक एवं वैज्ञानिक है, चिकित्सा खासकर क्षय रोग के क्षेत्र में उकृष्ट योगदान के लिए जाना जाता है। वर्ष 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा डॉ बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें उत्तर प्रदेश में श्वसन चिकित्सा का जनक माना जाता है। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सक) · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं

लखनऊ के शिक्षण संस्थान- .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं · और देखें »

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) भारत का एक उत्कृष्ट आयुर्विज्ञान संस्थान है। यह लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। यह संस्थान रायबरेली मार्ग पर मुख्य शहर से १५ किमी की दूरी पर स्थित है। यह संस्थान तथा इसका आवासीय प्रांगण ५५० एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह संस्थान तृतियक चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है तथा अति-विशेषज्ञता शिक्षण, प्रशिशण और अनुसंधान सुविधा प्रदान करता है। यह DM, MCh, MD, Ph.D., पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप (PDF) तथा पोस्टडॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (PDCC) और सीनियर रेजिडेंसी प्रदान करता है। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान · और देखें »

सोनिया नित्यानंद

सोनिया नित्यानंद एक भारतीय इम्यूनोलॉजिस्ट हैं, हेमटोलॉजी उनकी विशेषज्ञता है। बाद में उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से की। बाद में वह 1996 में स्वीडन में करोलिंस्का संस्थान, स्टॉकहोम, से इम्यूनोलॉजी में पीएचडी के लिए चली गयीँ। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और सोनिया नित्यानंद · और देखें »

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (अंग्रेजी: Uttar Pradesh University of Medical Sciences) (पूर्व में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान), सैफई (इटावा) में उत्तर प्रदेश सरकार के विधेयक15, वर्ष 2016 द्वारा स्थापित एक विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के आधीन मेडिकल कॉलेज, पैरामैडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज चल रहे हैं साथ में 850 बिस्तर वाला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, ट्रामा एवं बर्न सेंटर भी कार्यरत है। इसके अतिरिक्त 650 करोड़ के बजट के साथ एक 500 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वार प्रारम्भ करा दिया गया है। .

नई!!: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

किंग जार्ज मेडिकल कालेज, किंग जॉर्ज मेडिकल कालिज, छत्रपति शाहूजी महराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »