लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कार्बी भाषा

सूची कार्बी भाषा

कार्बी भाषा (असमिया: কাৰ্বি, अंग्रेज़ी: Karbi), जो मिकिर भाषा और आरलेंग भाषा भी कहलाया करती थी, पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय व अरुणाचल प्रदेश राज्यों में कार्बी समुदाय द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। यह तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की सदस्या है लेकिन इस विशाल परिवार के अंदर इसका आगे का वर्गीकरण अस्पष्ट है। इसे अधिकतर असमिया लिपि में लिखा जाता है, हालांकि कुछ हद तक रोमन लिपि भी प्रयोगित है। इसकी एक प्रमुख उपभाषा है, आम्री, जो साधारण कार्बी बोली से काफ़ी अलग है और कभी-कभी एक भिन्न भाषा भी मानी जाती है। .

4 संबंधों: भाषा सम्मान पुरस्कार, आठवीं अनुसूची, कार्बी लोग, कुकी भाषाएँ

भाषा सम्मान पुरस्कार

भाषा सम्मान पुरस्कार एक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार जो हर साल प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के वितरण का प्रारंभ साहित्य अकादमी ने १९९६ से किया। साहित्य अकादमी मान्यता-प्राप्त २४ भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है। इसलिए भाषा सम्मान पुरस्कार को गैर-मान्यता प्राप्त भाषाओं में साहित्यिक रचनात्मकता के साथ ही शैक्षिक अनुसंधान को स्वीकार और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह लेखकों, विद्वानों, संपादकों, संग्रहकर्ताओं, कलाकारों या अनुवादकों को प्रस्तुत किया जाता है जिन्होंने संबंधित भाषाओं के प्रचार, आधुनिकीकरण या संवर्धन में काफी योगदान दिया है। सन्मान में एक पुरस्कार पट्टिका के साथ १ लाख रुपये दिये जाते है। १९९६ में पुरस्कार की धनराशी रुपये २५,००० थी। ये सन २००१ में बढ कर रुपये ४०,०००, सन २००३ में रुपये ५०,०००, और सन २००९ में १ लाख रुपये हुई। यह सम्मन प्रत्येक वर्ष ३-४ व्यक्तियों को विभिन्न भाषाओं में दिए जाते हैं जो कि विशेषज्ञों की समितियों की सिफारिश के आधार पर होता है। .

नई!!: कार्बी भाषा और भाषा सम्मान पुरस्कार · और देखें »

आठवीं अनुसूची

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में २२ भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। इनमें से १४ भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। सन १९६७ में, सिन्धी भाषा को अनुसूची में जोड़ा गया। इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को १९९२ में जोड़ा गया। हाल में २००४ में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए। .

नई!!: कार्बी भाषा और आठवीं अनुसूची · और देखें »

कार्बी लोग

कार्बी (असमिया: কাৰ্বি, अंग्रेज़ी: Karbi) पूर्वोत्तरी भारत के असम राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बसने वाला एक समुदाय है। इन्हें कुछ सरकारी दस्तावेज़ों में "मिकिर" कहा जाता था लेकिन यह शब्द अब प्रयोग नहीं होता और कई कार्बियों द्वारा अपमानजनक माना जाता है। कार्बी लोग तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार की कार्बी भाषा बोलते हैं और अधिकतर हिन्दू हैं, जिसमें सर्वात्मवाद के तत्व सम्मिलित हैं। .

नई!!: कार्बी भाषा और कार्बी लोग · और देखें »

कुकी भाषाएँ

कुकी भाषाएँ (Kukish languages) या कुकी-चिन भाषाएँ (Kuki-Chin languages) पूर्वोत्तरी भारत, पश्चिमी बर्मा और पूर्वी बंग्लादेश में बोली जाने वाली लगभग ५० तिब्बती-बर्मी भाषाओं का समूह है। इसमें मिज़ो भाषा व हाखा चिन भाषा शामिल हैं। .

नई!!: कार्बी भाषा और कुकी भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

करबी भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »