लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काराकुम रेगिस्तान

सूची काराकुम रेगिस्तान

अंतरिक्ष से काराकुम रेगिस्तान - दाएँ में कैस्पियन सागर नज़र आ रहा है और चित्र के बाएँ ऊपर में आमू दरिया की रेखा तुर्कमेनिस्तान में काराकुम का एक नज़ारा पीला रंग हुआ इलाक़ा काराकुम है काराकुम रेगिस्तान (तुर्कमेन: Garagum; रूसी: Каракумы; अंग्रेज़ी: Karakum) मध्य एशिया में स्थित एक रेगिस्तान है। तुर्कमेनिस्तान देश का ७०% इलाक़ा इसी रेगिस्तान के क्षेत्र में आता है। 'काराकुम' शब्द का अर्थ 'काली रेत' होता है। यहाँ आबादी बहुत कम घनी है और औसतन हर ६.५ वर्ग किमी में एक व्यक्ति मिलता है। यहाँ बारिश औसत रूप से १० वर्षों में एक दफ़ा गिरती है। यह विश्व के सब से बड़े रेतीले रेगिस्तानों में से एक है।, R. Lal, Psychology Press, 2007, ISBN 978-0-415-42235-2,...

17 संबंधों: तुर्कमेनाबात, तुर्कमेनिस्तान, देरवेज़े, पाताल का द्वार, मध्य एशिया, मर्व, मरी, तुर्कमेनिस्तान, मुरग़ाब नदी, लेबाप प्रान्त, सफ़ीद नदी, हरीरूद, विश्व के मरुस्थल, ख़्वारेज़्म, काराकुम नहर, किज़िल कुम रेगिस्तान, अश्क़ाबाद, उत्तरी रेशम मार्ग

तुर्कमेनाबात

तुर्कमेनाबत का हवाई अड्डा तुर्कमेनाबत (तुर्कमेनी: Türkmenabat, रूसी: Түркменабат) तुर्कमेनिस्तान के लेबाप प्रांत की राजधानी है। सन् २००९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २,५४,००० थी। इस शहर को पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) या 'चारजू' बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और तुर्कमेनाबात · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

देरवेज़े

पाताल का द्वार का सुलगता हुआ छीद्र, सन् २००१ की तस्वीर देरवेज़े या दरवाज़ा तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल प्रान्त में स्थित एक गाँव है। यह काराकुम रेगिस्तान के मध्य में राष्ट्रीय राजधानी अश्गाबात से लगभग २६० किमी दूर स्थित है। यहाँ रहने वाले ज़्यादातर लोग तुर्कमेन समुदाय के अर्ध-ख़ानाबदोश जीवनी व्यतीत करने वाले तेके क़बीले के सदस्य हैं। तुर्कमेन भाषा में 'दरवाज़ा' का वही अर्थ है जो हिन्दी में होता है, यानि 'द्वार'। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और देरवेज़े · और देखें »

पाताल का द्वार

देरवेज़े का 'पाताल का द्वार', सन् २०११ दूर से दृश्य पाताल का द्वार (अंग्रेज़ी: Door to Hell) तुर्कमेनिस्तान के आख़ाल प्रान्त के देरवेज़े गाँव में एक प्राकृतिक गैस का क्षेत्र है। यहाँ पर ज़मीन में बने एक बड़े छेद से निकलती हुई गैस सन् १९७१ से लगातार जल रही है। इससे पैदा होने वाली गंधक (सल्फ़र​) की गंध मीलों दूर तक पूरे क्षेत्र में फैली रहती है। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और पाताल का द्वार · और देखें »

मध्य एशिया

मध्य एशिया एशिया के महाद्वीप का मध्य भाग है। यह पूर्व में चीन से पश्चिम में कैस्पियन सागर तक और उत्तर में रूस से दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तृत है। भूवैज्ञानिकों द्वारा मध्य एशिया की हर परिभाषा में भूतपूर्व सोवियत संघ के पाँच देश हमेशा गिने जाते हैं - काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान। इसके अलावा मंगोलिया, अफ़ग़ानिस्तान, उत्तरी पाकिस्तान, भारत के लद्दाख़ प्रदेश, चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्रों और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग को भी अक्सर मध्य एशिया का हिस्सा समझा जाता है। इतिहास में मध्य एशिया रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। चीन, भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच लोग, माल, सेनाएँ और विचार मध्य एशिया से गुज़रकर ही आते-जाते थे। इस इलाक़े का बड़ा भाग एक स्तेपी वाला घास से ढका मैदान है हालाँकि तियान शान जैसी पर्वत शृंखलाएँ, काराकुम जैसे रेगिस्तान और अरल सागर जैसी बड़ी झीलें भी इस भूभाग में आती हैं। ऐतिहासिक रूप मध्य एशिया में ख़ानाबदोश जातियों का ज़ोर रहा है। पहले इसपर पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलने वाली स्किथी, बैक्ट्रियाई और सोग़दाई लोगों का बोलबाला था लेकिन समय के साथ-साथ काज़ाख़, उज़बेक, किरगिज़ और उईग़ुर जैसी तुर्की जातियाँ अधिक शक्तिशाली बन गई।Encyclopædia Iranica, "CENTRAL ASIA: The Islamic period up to the Mongols", C. Edmund Bosworth: "In early Islamic times Persians tended to identify all the lands to the northeast of Khorasan and lying beyond the Oxus with the region of Turan, which in the Shahnama of Ferdowsi is regarded as the land allotted to Fereydun's son Tur.

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और मध्य एशिया · और देखें »

मर्व

मर्व के प्राचीन खँडहर सुलतान संजर का मक़बरा मर्व (अंग्रेज़ी: Merv, फ़ारसी:, रूसी: Мерв) मध्य एशिया में ऐतिहासिक रेशम मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण नख़लिस्तान (ओएसिस) में स्थित शहर था। यह तुर्कमेनिस्तान के आधुनिक मरी नगर के पास था। भौगोलिक दृष्टि से यह काराकुम रेगिस्तान में मुरग़ाब नदी के किनारे स्थित है। कुछ स्रोतों के अनुसार १२वीं शताब्दी में थोड़े से समय के लिए मर्व दुनिया का सबसे बड़ा शहर था। प्राचीन मर्व के स्थल को यूनेस्को ने एक विश्व धरोहर घोषित कर दिया है। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और मर्व · और देखें »

मरी, तुर्कमेनिस्तान

प्राचीन मर्व शहर के कुछ खँडहर मरी (तुर्कमेनी: Mary, Мары; अंग्रेज़ी: Mary; फ़ारसी:, मर्व) तुर्कमेनिस्तान के मरी प्रांत की राजधानी है। इसके पुराने नाम 'मर्व' (Merv), 'मेरु' और 'मारजियाना' (Margiana) हुआ करते थे। यह काराकुम रेगिस्तान में मुरग़ाब नदी के किनारे बसा हुआ एक नख़लिस्तान (ओएसिस) है। सन् २००९ में इसकी आबादी १,२३,००० थी जो १९८९ में ९२,००० से बढ़ी हुई थी। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और मरी, तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

मुरग़ाब नदी

मुरग़ाब नदी पर सन् १९०९ में रूसी साम्राज्य द्वारा बनाया गया हिन्दू कुश जल-विद्युत् स्टेशन (Гиндукушская ГЭС) मुरग़ाब नदी (फ़ारसी/पश्तो:, अंग्रेज़ी: Murghab, रूसी: Мургаб) मध्य एशिया में एक ८५० किमी लम्बी नदी है। यह मध्य अफ़्ग़ानिस्तान में सफ़ेद कोह पर्वत-शृंखला में उत्पन्न होकर पश्चिमोत्तर दिशा में चलती है। यहाँ यह अफ़्ग़ानिस्तान के बादग़ीस प्रान्त के मुरग़ाब ज़िले से गुज़रती है जिसका नाम इसी नदी पर पड़ा है। वहाँ से यह तुर्कमेनिस्तान के काराकुम रेगिस्तान में जा पहुँचती है जहाँ मरी शहर के नख़लिस्तान (ओएसिस) में यह काराकुम नहर से जा मिलती है।, Andrew Petersen, Psychology Press, 1999, ISBN 978-0-415-21332-5,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और मुरग़ाब नदी · और देखें »

लेबाप प्रान्त

तुर्कमेनिस्तान में लेबाप प्रान्त (हरे रंग में) लेबाप प्रांत का रेपेतेक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र काराकुम रेगिस्तान के पूर्वी भाग में पड़ता है लेबाप प्रान्त (तुर्कमेनी: Lebap welaýaty; अंग्रेज़ी: Lebap Province; फ़ारसी:, लबाब) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती हैं और उन दोनों के बीच आमू दरिया बहता है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९३,७३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,३४,५०० अनुमानित की गई थी। लेबाप प्रान्त की राजधानी का नाम भी तुर्कमेनाबात शहर है, जिसे पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और लेबाप प्रान्त · और देखें »

सफ़ीद नदी

सफ़ीद नदी (फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Safid) उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान की एक नदी है जो सर-ए-पोल प्रान्त से शुरू होती है। यह फिर उत्तर को बहकर जोज़जान प्रान्त में दाख़िल होती है। उस प्रांत की राजधानी शबरग़ान से गुज़रकर यह काराकुम रेगिस्तान के छोर पर पहुँच कर सूख जाती है। भूवैज्ञानिकों और इतिहासकारों को कुछ सुराग़ मिलें हैं कि अति-प्राचीन काल में यह आगे चलकर आमू दरिया में विलय हो जाती थी। सफ़ीद नदी का पानी बहुत सी सिंचाई नहरों द्वारा शबरग़ान की आसपास की ज़मीनों में कृषि के लिए प्रयोग होता है। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और सफ़ीद नदी · और देखें »

हरीरूद

हरीरूद के किनारे खड़ी जाम की मीनार हेरात शहर में हरीरूद पर बने पुल से नदी में नहाते लोगों का दृश्य हरीरूद (फ़ारसी) या हरी नदी (अंग्रेज़ी: Hari River) मध्य एशिया की एक महत्वपूर्ण नदी है। यह १,१०० किमी लम्बी नदी मध्य अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ों से शुरू होकर तुर्कमेनिस्तान जाती है जहाँ यह काराकुम रेगिस्तान की रेतों में जाकर सोख ली जाती है। तुर्कमेनिस्तान में इसे तेजेन या तेदझ़ेन के नाम से जाना जाता है (इसमें बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह टेलिविझ़न के 'झ़' जैसा है)। .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और हरीरूद · और देखें »

विश्व के मरुस्थल

विश्व के मरूस्थलो की सूची महाद्वीप के क्रम में इस प्रकार हैं- .

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और विश्व के मरुस्थल · और देखें »

ख़्वारेज़्म

ख़्वारेज़्म​ और उसके पड़ोसी क्षेत्रों की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर ख्वारज्म साम्राज्य, ११९० से १२२० के मध्य ख़्वारेज़्म​, ख़्वारज़्म​ या ख़्वारिज़्म​ (फ़ारसी:, अंग्रेजी: Khwarezm) मध्य एशिया में आमू दरिया के नदीमुख (डेल्टा) में स्थित एक नख़लिस्तान (ओएसिस) क्षेत्र है। इसके उत्तर में अरल सागर, पूर्व में किज़िल कुम रेगिस्तान, दक्षिण में काराकुम रेगिस्तान और पश्चिम में उस्तयुर्त पठार है। ख़्वारेज़्म​ प्राचीनकाल में बहुत सी ख़्वारेज़्मी संस्कृतियों का केंद्र रहा है जिनकी राजधानियाँ इस इलाक़े में कोनये-उरगेंच और ख़ीवा जैसे शहरों में रहीं हैं। आधुनिक काल में ख़्वारेज़्म का क्षेत्र उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रों के बीच बंटा हुआ है।, Rafis Abazov, Macmillan, 2008, ISBN 978-1-4039-7542-3,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और ख़्वारेज़्म · और देखें »

काराकुम नहर

तुर्कमेनिस्तान के नक़्शे पर काराकुम नहर (Garagum Kanaly) दाएँ में आमू दरिया से शुरू होती देखी जा सकती है काराकुम नहर (रूसी: Каракумский канал, काराकुमस्की कानाल; तुर्कमेनी: Garagum kanaly, गारागुम कानाली; अंग्रेज़ी: Karakum canal) तुर्कमेनिस्तान में स्थित एक सिंचाई की नहर है जो आमू दरिया से पानी लेकर उसे काराकुम रेगिस्तान के पार ले जाती है। इसकी लम्बाई १,३७५ किलोमीटर है और यह दुनिया की सबसे लम्बी सिंचाई नहरों में से एक है।, Springer, 2009, ISBN 978-3-540-68487-9,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और काराकुम नहर · और देखें »

किज़िल कुम रेगिस्तान

उज़बेकिस्तान में किज़िल कुम में एक बस्ती से निकलती सड़क अंतरिक्ष से किज़िल कुम - तस्वीर में मध्य में नीचे की तरफ - दाएँ में कैस्पियन सागर है और उस से ज़रा बाएँ में अधिकतर सूखा हुआ अरल सागर, किज़िल कुम दो नदियों की रेखाओं (आमू दरिया और सिर दरिया) के बीच का इलाक़ा है किज़िल कुम में रेत का टीला किज़िल कुम या क़िज़िल क़ुम (उज़बेक: Qizilqum; कज़ाख़: Қызылқұм; अंग्रेज़ी: Kyzyl Kum) मध्य एशिया में स्थित एक रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल २,९८,००० वर्ग किमी (१,१५,००० वर्ग मील) है और यह दुनिया का ११वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह आमू दरिया और सिर दरिया के बीच के दोआब में स्थित है। इसका अधिकाँश हिस्सा कज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान में आता है, हालांकि एक छोटा भाग तुर्कमेनिस्तान में भी पड़ता है। तुर्की भाषाओँ में 'किज़िल कुम' का मतलब 'लाल रेत' है और इस रेगिस्तान की रेतों में मिश्रित पदार्थ बहुत से स्थानों में इसे एक लालिमा देते हैं। इस से दक्षिण-पश्चिम में आमू दरिया के पार काराकुम रेगिस्तान पड़ता है जिसके नाम का अर्थ 'काली रेत' है।, R. Lal, Psychology Press, 2007, ISBN 978-0-415-42235-2,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और किज़िल कुम रेगिस्तान · और देखें »

अश्क़ाबाद

अश्क़ाबाद या अश्गाबात (तुर्कमेन: Aşgabat, फ़ारसी:; रूसी: Ашхабад, अंग्रेज़ी: Ashgabat) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान राष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ी नगरी है। २००१ की जनगणना में इसकी आबादी ६,९५,३०० थी और २००९ में इसकी अनुमानित आबादी १० लाख थी। अश्क़ाबाद काराकुम रेगिस्तान और कोपेत दाग़ पर्वत शृंखला के बीच में स्थित है। इसमें रहने वाले ज्यादातर लोग तुर्कमेन जाति के हैं हालाँकि यहाँ रूसी, अर्मेनियाई और अज़ेरियों के समुदाय भी रहते हैं। इस नगर का नाम फ़ारसी के 'इश्क़' और 'आबाद' शब्दों को मिलकर बना है और इसका अर्थ 'इश्क़ का शहर' है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और अश्क़ाबाद · और देखें »

उत्तरी रेशम मार्ग

टकलामकान रेगिस्तान उत्तरी रेशम मार्ग (Northern Silk Road) वर्तमान जनवादी गणतंत्र चीन के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक मार्ग है जो चीन की प्राचीन राजधानी शिआन से पश्चिम की ओर जाते हुए टकलामकान रेगिस्तान से उत्तर निकलकर मध्य एशिया के प्राचीन बैक्ट्रिया और पार्थिया राज्य और फिर और भी आगे ईरान और प्राचीन रोम पहुँचता था। यह मशहूर रेशम मार्ग की उत्तरतम शाखा है और इसपर हज़ारों सालों से चीन और मध्य एशिया के बीच व्यापारिक, फ़ौजी और सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती रहीं हैं। पहली सहस्राब्दी (यानि हज़ार साल) ईसापूर्व में चीन के हान राजवंश ने इस मार्ग को चीनी व्यापारियों और सैनिकों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए यहाँ पर सक्रीय जातियों के खिलाफ़ बहुत अभियान चलाए जिस से इस मार्ग का प्रयोग और विस्तृत हुआ। चीनी सम्राटों ने विशेषकर शियोंगनु लोगों के प्रभाव को कम करने के बहुत प्रयास किये।, Frances Wood, University of California Press, 2004, ISBN 978-0-520-24340-8,...

नई!!: काराकुम रेगिस्तान और उत्तरी रेशम मार्ग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

काराकुम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »