लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काछाड़ जिला

सूची काछाड़ जिला

कछर काछाड़ भारतीय राज्य असम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय सिलचर है। क्षेत्रफल - 3,786 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 14,42,141 (2001 जनगणना) .

8 संबंधों: डिमाश भाषा, बियाट भाषा, सिलचर, सिल्चर विमानक्षेत्र, कालिज, कोलासिब ज़िला, असम, असम के जिले

डिमाश भाषा

डिमासा भाषा, तिब्बती-बर्मी परिवार की एक भाषा है जो डिमासा लोगों द्वारा बोली जाती है जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में निवास करते हैं। कछार बर्मन और कछार होजाइ प्रथम भाषा के रूप में डिमासा बोलते हैं। .

नई!!: काछाड़ जिला और डिमाश भाषा · और देखें »

बियाट भाषा

बियाट (अंग्रेशी:Biete या Biate) भारत की सबसे प्राचीन भाषाॐ में से एक है। इसके बोलने वाले लोगों को बियाट ही बोला जाता है और ये भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मेघालय, असम, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में पाये जाते हैं। .

नई!!: काछाड़ जिला और बियाट भाषा · और देखें »

सिलचर

शिलचर (बंगाली:শিলচর; सिलेटी:শিলচর; असमिया:শিলচৰ) असम का एक प्रमुख शहर है। यह असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिलचर काछाड़ जिले में आता है। यह गुवाहाटी से ४२० किमी (२६१ मील) दूर स्थित है। यह मिजोरम और मणिपुर का अर्थनैतिक रास्ता है। इस शहर में भारत के दूर-दराज़ के इलाकों से व्यावसायिक लोग आकार बसते हैं। यहाँ की प्रमुख भाषा बंगाली और सिलेटी हैं। शिलचर बराक नदी के बाएँ किनारे पर स्थित है। भारी वर्षा (१२४ इंच) और अपेक्षाकृत उच्च औसत ताप के कारण वर्षा ऋतु में उमस रहती है। चाय, धान तथा कई जंगली उत्पादों का यह व्यवसायकेंद्र है। चूंकि यह जगह पूर्वोत्तर के शेष क्षेत्रों की अपेक्षा बहुत शांत है, इसीलिए भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने इस शहर "शांति का द्वीप" नाम दिया था। .

नई!!: काछाड़ जिला और सिलचर · और देखें »

सिल्चर विमानक्षेत्र

सिल्चर विमानक्षेत्र जिसे कुम्भीग्राम हवाई अड्डा भी कहते हैं, असम राज्य के कछर जिले में स्थित हवाईअड्डा है। यह विमानक्षेत्र सिलचर शहर से २४ कि॰मी॰ उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। यहां की हवाई पट्टी की लंबाई ५,८५६ फ़ीट लंबी है और इसकी समुद्र सतह से ऊंचाई ३५३ फ़ीट है। यहां से मुख्यतः एयर इंडिया, जेट एयरवेज़ एवं एयर सहारा की अन्तर्देशीय वायुसेवाएं उपलब्ध हैं। विमानक्षेत्र परिसर में टैक्सी सेवा उपलब्ध है। विमानक्षेत्र पर चिकित्सा सुविधा, अपंग और वृद्ध यात्रियों हेतु व्हीलचेयर सुविधा भी उपलब्ध है। परिसर से सिल्चर रेलवे स्टेशन निकटम रेलवे कड़ी है। विमानक्षेत्र परिसर लगभग ३६.७० एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अन्य निकटवर्ती विमानक्षेत्रों में इम्फाल विमानक्षेत्र ९४ कि.मी, लेंगपुई विमानक्षेत्र १२४ कि.मी, अगरतला विमानक्षेत्र १५५ कि.मी और गुवाहाटी विमानक्षेत्र १९५ कि.मी दूरी पर हैं। इनमें से गुवाहाटी एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। सिल्चर शहर से विमानक्षेत्र तक पहुंचने हेतु सार्वजनिक यातायात में नगर-बस सेवा के अलावा किराये पर कार और टैक्सियां मिलती हैं। विमानक्षेत्र पर प्रस्थान समय से २ घण्टे पूर्व पहुंच जाना यात्र्रियों के लिये सुविधाजनक रहता है। इस विमानक्षेत्र में एकमात्र अन्तर्देशीय टर्मिनल है और इस टर्मिनल से संचालित होने वाली वायुसेवाओं में एयर इण्डिया क्षेत्रीय, किंगफिशर एयरलाइंस, नॉर्थ ईस्ट शटल एवं इण्डियन एयरलाइंस हैं जो शहर को अगरतला, गुवाहाटी, आइज़ोल, इम्फाल और कोलकाता से जोड़ती हैं। .

नई!!: काछाड़ जिला और सिल्चर विमानक्षेत्र · और देखें »

कालिज

कालिज (Kalij pheasant) (वैज्ञानिक नाम: Lophura leucomelanos) फ़ीज़ॅन्ट कुल का एक पक्षी है जो हिमालय के निचले स्थानों में पाया जाता है। .

नई!!: काछाड़ जिला और कालिज · और देखें »

कोलासिब ज़िला

कोलासिब जिला भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम के आठ जिलों में से एक है। .

नई!!: काछाड़ जिला और कोलासिब ज़िला · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: काछाड़ जिला और असम · और देखें »

असम के जिले

असम के जिले भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में २७ जिले (मानचित्र में २३ प्रदर्शित) हैं। .

नई!!: काछाड़ जिला और असम के जिले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कछर जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »