लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

सूची क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत क़ज़ाख़स्तान चौदह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें क़ज़ाख़स्तान में 'ओब्लिसी' (облысы, oblysy) बुलाया जाता है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें कज़ाख़ भाषा में औदन (аудан, audan) और रूसी भाषा में रायोन (район, rayon) कहतें है। इन १४ प्रान्तों के अलावा ३ शहरों को भी प्रशासनिक विभागों का दर्जा मिला हुआ है।, Bella Waters, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-6588-8,...

15 संबंधों: झ़ामबिल प्रांत, दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत, पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत, पाव्लोदार प्रांत, पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत, मान्गीस्तऊ प्रांत, काराग़ान्दी प्रांत, किज़िलओरदा प्रांत, कज़ाख़िस्तान, कोस्तानय प्रांत, अतिर​ऊ प्रांत, अलमाती प्रांत, अकतोबे प्रांत, अकमोला प्रांत, उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत

झ़ामबिल प्रांत

झ़ामबिल​ प्रांत (कज़ाख़: Жамбыл облысы, अंग्रेज़ी: Zhambyl या Jambyl Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तलास नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक तराज़ शहर है, जो किरगिज़स्तान की सरहद के बहुत पास है। इस प्रांत का उत्तर पूर्वी कोना बलख़श झील के छोर पर तटस्थ है। राज्य से चुय नदी भी निकलती है जिसकी सिंचाई और कृषि में बहुत अहमियत है। काराताऊ शहर के पास फ़ॉसफ़ेट की खानें हैं। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और झ़ामबिल प्रांत · और देखें »

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Оңтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: South Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी शिमकेंत (Shimkent) नाम का शहर है। इस प्रांत की दक्षिणी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती है और उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकेंत इसके बहुत पास है। मध्य एशिया की प्रसिद्ध नदी सिर दरिया इस प्रांत से होते हुए अरल सागर की तरफ़ गुज़रती है। यहाँ से तुर्कमेनिस्तान के तुर्कमेनाबात शहर से रूस के ओम्स्क शहर तक जाने वाली तेल की एक महत्वपूर्ण पाइप-लाइन भी निकलती है। शिमकेंत में कच्चे खनिजों से तेल, सीसा और जस्ता (ज़िंक) के कई कारख़ाने हैं। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Батыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: West Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओराल (Oral) नाम का शहर है, जिसे 'उराल्स्क' (Uralsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की सरहदें रूस से लगती हैं और यह यूराल पहाड़ों के पास स्थित है। यूराल नदी प्रांत से गुज़रकर कैस्पियन सागर की तरफ़ जाती है। भौगोलिक रूप से इस प्रांत को अक्सर पूर्वी यूरोप में माना जाता है। पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रदेश का पहला गठन सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९३२ में किया गया। १९६२ में इसका नाम बदलकर उराल्स्क प्रदेश कर दिया गया लेकिन १९९२ में इसे फिर से 'पश्चिम क़ज़ाख़स्तान' का नाम दे दिया गया।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

पाव्लोदार प्रांत

पाव्लोदार प्रांत (कज़ाख़: Павлодар облысы, अंग्रेज़ी: Pavlodar Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी पाव्लोदार नाम का शहर ही है। इस प्रांत की सरहदें उत्तर में रूस से लगती हैं। साइबेरिया की महत्वपूर्ण इरतिश नदी चीन द्वारा नियंत्रित अल्ताई पर्वतों के एक भाग से निकलकर इस प्रांत से गुज़रती है और उत्तर में रूस में निकल जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार क़ाज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और पाव्लोदार प्रांत · और देखें »

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Шығыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: East Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओसकेमेन (Oskemen) नाम का शहर है, जिसे उस्त-कमेनोगोर्स्क (Ust-Kamenogorsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से और पूर्वी सीमाएँ जनवादी गणतंत्र चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। इसका सूदूर पूर्व छोर मंगोलिया से केवल ५० किमी दूर है लेकिन बीच में चीन और रूस का ज़रा से हिस्सा क़ज़ाख़स्तान और मंगोलिया के बीच आ जाता है। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

मान्गीस्तऊ प्रांत

मान्गीस्त​ऊ प्रांत (कज़ाख़: Маңғыстау облысы, अंग्रेज़ी: Mangystau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कैस्पियन सागर के किनारे स्थित अकतऊ शहर है, जो क़ाज़ाख़स्तान की सबसे बड़ी बंदरगाह भी है। इस प्रांत की दक्षिणी सीमा तुर्कमेनिस्तान के बलक़ान प्रान्त से और पूर्वी सीमा उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान प्रान्त से लगती हैं। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और मान्गीस्तऊ प्रांत · और देखें »

काराग़ान्दी प्रांत

काराग़ान्दी प्रांत (कज़ाख़: Қарағанды облысы, अंग्रेज़ी: Karagandy Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी काराग़ान्दी नाम का शहर ही है लेकिन इस नगर को आमतौर पर रूसी-लहजे में काराग़ान्दा बुलाया जाता है। काराग़ान्दी क़ाज़ाख़स्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और देश के मध्य में स्थित है। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और काराग़ान्दी प्रांत · और देखें »

किज़िलओरदा प्रांत

किज़िलओरदा प्रांत (कज़ाख़: Қызылорда облысы, अंग्रेज़ी: Kyzylorda Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी किज़िलओरदा शहर ही है। मध्य एशिया की महत्वपूर्ण नदी, सिर दरिया पूर्व में तियान शान पहाड़ियों से उत्पन्न होकर इस प्रांत से गुज़रकर अरल सागर जाती हैं। इस प्रान्त में अरल्स्क शहर है, जिसे अरल शहर भी कहते हैं, जो अरल सागर पर एक बंदरगाह हुआ करती थी लेकिन अरल के अधिकाँश हिस्से के सूखने से अब अरल सागर के बचे-कुचे अंश से १२ किमी दूर है। तुर्की भाषाओँ के मशहूर प्राचीन कवि कोरकुत अता (Korkut Ata) ९वीं सदी ईसवी में इसी प्रांत में पैदा हुए माने जाते हैं।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और किज़िलओरदा प्रांत · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

कोस्तानय प्रांत

कोस्तानय​ शहर का एक दृश्य कोस्तानय​ प्रांत (कज़ाख़: Қостанай облысы, अंग्रेज़ी: Kostanay Province या Qostanay Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी कोस्तानय​ नाम का शहर ही है। इसके अलावा रुदनीय (Рудный, Rudniy) भी इस राज्य का एक अन्य प्रमुख शहर है। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और कोस्तानय प्रांत · और देखें »

अतिर​ऊ प्रांत

अतिरऊ प्रांत (कज़ाख़: Атырау облысы, अंग्रेज़ी: Atyrau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अतिरऊ नाम का शहर ही है। अतिरऊ प्रांत देश के पश्चिमी हिस्से में कैस्पियन सागर के पूर्वोत्तरी किनारे पर स्थित है। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और अतिर​ऊ प्रांत · और देखें »

अलमाती प्रांत

अलमाती प्रांत (कज़ाख़: Алматы облысы, अंग्रेज़ी: Almaty Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तालदीकोरग़ान नाम का शहर है। अलमाती प्रांत का क्षेत्र क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी अलमाती को घेरे हुए है। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और अलमाती प्रांत · और देखें »

अकतोबे प्रांत

अकतोबे प्रांत (कज़ाख़: Ақтөбе облысы, अंग्रेज़ी: Aktobe Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अकतोबे नाम का शहर ही है। इस प्रांत से इलेक नदी (Ilek river) निकलती है जो यूराल नदी की एक महत्त्वपूर्ण उपनदी है। इस प्रान्त में तेल की खाने हैं और उनसे प्रांत को अच्छी आमदनी हो जाती है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की आलिया मोल्दागुलोवा (Али́я Молдагу́лова, Aliya Moldagulova) नामक स्त्री सोवियत लाल सेना में एक मशहूर निशानेबाज़ थी और प्रांत में जगह-जगह उसके नाम के स्मारक हैं।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और अकतोबे प्रांत · और देखें »

अकमोला प्रांत

अंगूठाकार अकमोला प्रांत (कज़ाख़: Ақмола облысы, अंग्रेज़ी: Akmola Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कोकशेताऊ शहर है। क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी, अस्ताना, पूरी तरह अकमोला के अन्दर आती है लेकिन प्रशासनिक रूप से वह इस राज्य का भाग नहीं है। इस प्रान्त में सोना और कोयला ज़मीन से निकालने का काम चलता है। सन् २००९ की जनगणना में इस प्रांत के ४३.५% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे जबकि ३६.५% लोग रूसी समुदाय के थे। .

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और अकमोला प्रांत · और देखें »

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Солтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: North Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी पेत्रोपाव्ल (Petropavl) नाम का शहर है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से लगती हैं। इशिम नदी (उर्फ़ एसिल नदी), जो इरतिश नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है, दक्षिण में काराग़ान्दी प्रांत से उत्पन्न होने के बाद इस प्रांत से होती हुई रूस में चली जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार क़ज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: क़ज़ाख़स्तान के प्रांत और उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »