लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कश्मीरी गेट, दिल्ली

सूची कश्मीरी गेट, दिल्ली

कश्मीरी दरवाज़ा (या कश्मीरी गेट) दिल्ली के लाल किले के निकटस्थ पुराने दिल्ली शहर (शाहजहानाबाद) का एक उत्तर मुखी द्वार हुआ करता था। इसका निर्माण एक सैन्य अभियांत्रिक रॉबर्ट स्मिथ द्वारा १८३५ में करवाय़ा गया था, एवं इसके उत्तरी ओर कश्मीर प्रान्त को मुख होने के कारण इसे कश्मीरी दरवाजा कहा गया। यहां से निकलने वाली सड़क कश्मीर को जाती थी। वर्तमान में यह उत्तरी दिल्ली का एक मोहल्ला है, जो पुरानी दिल्ली क्षेत्र में आता है। यहां कुछ महत्त्वपूर्ण मार्ग मिलते हैं, जो लाल किले, महाराणा प्रताप अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन को जोड़ते हैं। .

8 संबंधों: दिल्ली दुर्गा पूजा समिति, दिल्ली के क्षेत्र, नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली, येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो), रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो), सेंट जेम्स गिरजाघर, दिल्ली, कश्मीरी दरवाजा (बहुविकल्पी), कौङिया पुल, चाँदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली दुर्गा पूजा समिति

दिल्ली दुर्गा पूजा समिति, जिसे कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा भी कहते हैं, दिल्ली की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समिति है। यह वर्तमान में बंगाली सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, अलीपुर रोड, दिल्ली के प्रांगण में आयोजित होती है। इसका आरम्भ १९१० में रोशनपुरा काली मन्दिर, नई सड़क में बारोवरी पूजा (सामुदायिक उत्सव) के रूप में हुआ था। तब यह नगर में बसे प्रवासी बंगाली समुदाय का प्रयास था, विशेषकर एक बंगालि डॉक्टर हेमचन्द्र सेन। कालान्तर में लाला लछ्मी नारायण सेवं उनके पुत्र लाला गिरधारी लाल के सहयोग से फतेहपुरी मस्जिद के निकट स्थित उनकी धर्मशाला में स्थान मिलने पर १९१३-१९४६ के दौरान फली फूली। १९१० से पूर्व दिल्ली में प्रथम दुर्गा पूजा के वर्णन १८४२ में राजशाही के मजूमदार के यहां, उसके बाद अगली दो पूजाएं १८७५ एवं १९०४ में आयोजित हुई थीं। हालांकि ये सभी निजी पूजाएं थीं जो बाद में बंद हो गयीं। .

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और दिल्ली दुर्गा पूजा समिति · और देखें »

दिल्ली के क्षेत्र

यह सूची दिल्ली के क्षेत्रों की है। यह वर्णक्रमानुसार सूची है:- .

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और दिल्ली के क्षेत्र · और देखें »

नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली

नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली के पुराने शहर का एक व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग दक्षिण में दिल्ली दरवाजे से उत्तर में कश्मीरी दरवाजे तक जाता है। यहां अनेक महत्त्वपूर्ण मोहल्ले एवं स्मारक स्थापित हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं, लाल किला, जामा मस्जिद, दिगम्बर जैन लाल मन्दिर, दरियागंज, आदि। श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग श्रेणी:दिल्ली के प्रमुख मार्ग (सड्क).

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली · और देखें »

येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो)

right right दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 15 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि जहांगीरपुरी से केंद्रीय सचिवालय तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 17.36 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है।.

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 21 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि दिलशाद गार्डन से रिठाला तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 25.15 कि.मी। यह लाइन अधिकतर प्रचालन में है। यह अधिकांश लाइन उपरिगामी है। यह लाइन उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली को जोड़ती है। यह लाइन दिल्ली में पहली लाइन थी, जो जनता के लिए आरंभ हुई। .

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और रेड लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

सेंट जेम्स गिरजाघर, दिल्ली

सेंट जेम्स गिरजाघर' (जिसे स्किनर्स चर्च भी कहते हैं) दिल्ली में स्थित एक ऍंग्लिकन गिरजाघर है। यह दिल्ली के कश्मीरी दरवाजा क्षेत्र के निकट ही स्थित है। इसकी स्थापना कर्नल जेम्स स्किनर (१७७८-१८४१), कैवैलरी रेजिमेण्ट- स्किनर्स हॉर्स के एक प्रसिद्ध एंग्लो-इण्डियन सैन्य अधिकारी ने करवायी थी। इसकी अभिकल्पना मेजर रॉबर्ट स्मिथ ने की थी एवं निर्माण १८२६-३६ के बीच हुआ था। यह भारत के प्राचीनतम गिरजाभरों में से एक है। British Library.

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और सेंट जेम्स गिरजाघर, दिल्ली · और देखें »

कश्मीरी दरवाजा (बहुविकल्पी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और कश्मीरी दरवाजा (बहुविकल्पी) · और देखें »

कौङिया पुल, चाँदनी चौक, दिल्ली

यह दिल्ली के मुगल कालीन बाजार चाँदनी चौक से जुङा एक यादगार हिस्सा है। यह पुल दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन ऊपर से होता हुआ दूसरी तरफ कश्मीरी गेट की जी टी रोड पर खुलता है। यह पुल केवल पैदल यात्रियों हेतु है। .

नई!!: कश्मीरी गेट, दिल्ली और कौङिया पुल, चाँदनी चौक, दिल्ली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कश्मीरी दरवाजा, दिल्ली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »