लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

करण जौहर

सूची करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

69 संबंधों: चिकनी चमेली, टू स्टेट्स, टू स्टेट्स (फ़िल्म), ऐ दिल है मुश्किल, ऐश्वर्या राय की फ़िल्में, झलक दिखला जा, द लंच बॉक्स, दिलजीत दोसांझ, दोस्ताना (2008), धड़क, धर्मा प्रोडक्शन्स, फराह की दावत, फ़िल्म, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बार बार देखो, बावले छोरे, ब्रदर्स (2015 फ़िल्म), बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), बॉम्बे वेलवेट, भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, माधुरी दीक्षित की फ़िल्में, माइ नेम इज़ ख़ान, मैडम तुसाद संग्रहालय, ये जवानी है दीवानी, रानी मुखर्जी की फ़िल्में, राज़ी, रोहित शेट्टी, लस्ट स्टोरीज़, लेकर हम दीवाना दिल, शमिताभ, शाहरुख़ ख़ान, शंकर-एहसान-लॉय, सलमान ख़ान, सलीम-सुलेमान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, हिन्दी सिनेमा, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, हंसी तो फंसी, होम डिलीवरी (2005 फ़िल्म), वरुण धवन, वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म), गिप्पी, गोरी तेरे प्यार में, ओके जानू, आई हेट लव स्टोरी, ..., आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, इत्तेफाक़ (2017 फ़िल्म), इमरान ख़ान (अभिनेता), कपिल शर्मा, कपूर एण्ड सन्स, कभी खुशी कभी ग़म, कभी अलविदा ना कहना, करिश्मा कपूर की फ़िल्में, करीना कपूर, कल हो ना हो, कुछ कुछ होता है, कॉफ़ी विद करण, कोंकणा सेन शर्मा, अयान मुखर्जी, अलग (2006 फ़िल्म), अग्निपथ (2012 फ़िल्म), ऋतिक रोशन, १९७२, 2010 की बॉलीवुड फिल्में सूचकांक विस्तार (19 अधिक) »

चिकनी चमेली

चिकनी चमेली २०१२ की फ़िल्म अग्निपथ का एक हिन्दी आइटम गीत है जिसका निर्माण अजय-अतुल की जोड़ी ने किया है। इस गीत को १५ दिसम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया था जिसमे कटरीना कैफ पर मुख्यतः यह चित्रित किया गया है और ऋतिक रोशन व संजय दत्त अन्य कलाकार है। गीत हो फ़िल्म के साथ २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया था। इस गीत का छायांकन गणेश आचार्य ने किया है और श्रेया घोशाल ने अपनी आवाज़ दी है। गीत को फ़िल्म की सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। .

नई!!: करण जौहर और चिकनी चमेली · और देखें »

टू स्टेट्स

'टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज' चेतन भगत द्वारा २००९ में लिखा गया एक उपन्यास है। यह भारत के दो अलग अलग राज्यों से जुड़े एक युगल की प्रेम कहानी है, जिनके माता पिता इस प्रेम विवाह के विरुद्ध हैं। यह एक काल्पनिक कथा है, जोकि मुख्य रूप से लेखक और उसकी पत्नी अनुषा की वास्तविक कहानी से प्रेरित मानी जाती है। .

नई!!: करण जौहर और टू स्टेट्स · और देखें »

टू स्टेट्स (फ़िल्म)

टू स्टेट्स २०१४ की एक भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है और यह फ़िल्म चेतन भगत रचित २००९ के इसी नाम के के उपन्यास पर आधारित है। इसके निर्माता करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म १८ अप्रैल २०१४ को जारी की गई और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षायें प्राप्त की। .

नई!!: करण जौहर और टू स्टेट्स (फ़िल्म) · और देखें »

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन करन जौहर और निर्माण करन जौहर के साथ साथ हीरो यश जौहर ने भी किया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म दीवाली के निकट, 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: करण जौहर और ऐ दिल है मुश्किल · और देखें »

ऐश्वर्या राय की फ़िल्में

ऐस्वर्या राय का 2014 का चित्र भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 40 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। अधिकतर उनकी फिल्म हिन्दी सिनेमा में है लेकिन उन्होंने तमिल और अंग्रेज़ी भाषा में भी कई फ़िल्म की हैं। उनकी पहली फ़िल्म मणिरत्नम् द्वारा निर्देशित तमिल फ़िल्म इरुवर थी। उन्होंने उसी वर्ष हिन्दी फ़िल्म और प्यार हो गया में काम किया। अगली बार जीन्स में वो दिखी। 1999 की फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम से उन्हें व्यापक पहचान और प्रसिद्धि मिली। उस फ़िल्म के लिये उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला। उसके बाद उनकी कई सफल फ़िल्म आई और उन्होंने हॉलिवुड में भी कई फ़िल्म की। पूर्ण सूची निम्न हैं। .

नई!!: करण जौहर और ऐश्वर्या राय की फ़िल्में · और देखें »

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: करण जौहर और झलक दिखला जा · और देखें »

द लंच बॉक्स

द लंच बॉक्स रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा, अनुराग कश्यप एवं अरुण रंगाचारी द्वारा निर्मित पत्रोचित रोमानी फिल्म है। फ़िल्म को एक साथ कई स्टूडियों में जारी किया गया। ये स्टूडियो यूटीवी मोशन पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शन्स, सिख्य ऐंटरटेनमेंट, डर मोशन पिक्चर्स, एनएफडीसी (भारत), रोह फ़िल्म्स (जर्मनी), एएसएपी फ़िल्म्स (फ़्रांस) और सिने मोसायक (संयुक्त राज्य अमेरिका) हैं। इसमें इरफ़ान ख़ान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य कलाकारों की भूमिका अदा की है। फ़िल्म के २०१३ के कान फ़िल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया जा चुका है उसके बाद ग्रांड रैल डोर में भी दिखाया जा चुका है और बाद में ये फिल्म क्रिटिक्स सप्ताह दर्शकों की पसंद अवार्ड भी जीत चुकी है इस अवार्ड को "ग्रांड रेल डी और" नाम से भी जाना जाता है। यह फ़िल्म २०१३ के टोरण्टो अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में भी जारी की जा चुकी है। भारत, अमेरिका एवं यूके में फ़िल्म को 20 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। .

नई!!: करण जौहर और द लंच बॉक्स · और देखें »

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984), पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है। उन्हें उनके मंच नाम 'दिलजीत' से ही जाना जाता है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' (भाग १ और २), 'पंजाब 1984', 'सरदार जी' (भाग १ और २), 'सुपर सिंह', 'अंबरसरीया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने कई संगीत एल्बम एवं फिल्मों में गीत गाएं, विशेषत: उनके 'बैक टू बेसिक' एल्बम को बहुत लोकप्रियता हासिल हुयी। उनके द्वारा हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसे की 'तेरे नाल लव हो गया', 'मेरे डैड की मारूती', 'यमला पगला दिवाना २', 'राबता', 'जब हैरी मेट सेजल' इत्यादि। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म 'पंजाब 1984' में किये उमदा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में प्रमुख भुमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवूड में कदम रखा, इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुवा। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म 'फिल्लौरी' में अभिनय किया। .

नई!!: करण जौहर और दिलजीत दोसांझ · और देखें »

दोस्ताना (2008)

दोस्ताना (हिन्दी) 14 नवम्बर 2008 को प्रदर्शित हुई एक बॉलीवुड की फिल्म है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की प्रमुख भूमिकायें हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर के सहायक तरुण मनसुखानी ने किया है। पूरी फिल्म को मियामी, अमेरिका में फिल्माया गया है और यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसकी पृष्टभूमि पूरी तरह मियामी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2008 में शुरू हुई थी। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स् ने किया है। .

नई!!: करण जौहर और दोस्ताना (2008) · और देखें »

धड़क

धड़क, 2016 की मराठी फ़िल्म, सैराट पर आधारित एक आगामी फ़िल्म है। यह फिल्म शशांक खेतान द्वारा निर्देशित है, और प्रमुख भूमिकाओं में इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा किया गया है। .

नई!!: करण जौहर और धड़क · और देखें »

धर्मा प्रोडक्शन्स

लोगो धर्मा प्रोडक्शन्स भारतीय निर्माण और वितरक कम्पनी है। इसको यश जौहर द्वारा 1979 में स्थापित किया गया था। 2004 में उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र करन जौहर द्वारा इसका नियंत्रण ले लिया गया। मुम्बई में आधारित ये अधिकतर हिन्दी फिल्मों का निर्माण और वितरण करती है। सबसे पहली फिल्म इस कम्पनी की राज खोसला निर्देशित दोस्ताना (1980) थी। .

नई!!: करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन्स · और देखें »

फराह की दावत

फराह की दावत भारतीय खाना पकाने वाला कार्यक्रम है, यह 22 फरवरी 2015 से शुरू हुआ। इसके प्रस्तोता फराह खान हैं। .

नई!!: करण जौहर और फराह की दावत · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: करण जौहर और फ़िल्म · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: करण जौहर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

Kajol with karan johar.jpg फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन विजेता, करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कारों की वर्षवार सूची श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: करण जौहर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार · और देखें »

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है।। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, आलिया भट्ट और गौहर खान आदि हैं। यह फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से शुरू हुई फ्रैंचाइज़ी का दूसरा हिस्सा है। यह १० मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: करण जौहर और बद्रीनाथ की दुल्हनिया · और देखें »

बार बार देखो

बार बार देखो एक भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन नित्या मेहरा ने व निर्माण करण जोहर,ऋतेश सिध्वानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसमें कैटरीना कैफ व सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म ०९ सितम्बर २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। .

नई!!: करण जौहर और बार बार देखो · और देखें »

बावले छोरे

संकल्प शर्मा व सम्भव शर्मा बालीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा दिये हुए नाम बावले छोरे के नाम से जाने जाते हैं, जो राजस्थानी गायक,संगीत निर्माता और रैप गायक है।इनके द्वारा बीस से ज्यादा संगीत विभाग गानों में रैप किया गया है। .

नई!!: करण जौहर और बावले छोरे · और देखें »

ब्रदर्स (2015 फ़िल्म)

ब्रदर्स एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रॉडक्शन, लीओनगेट फिल्म्स और एंडेमोल इंडिया ने किया है। यह 2011 में बनी हॉलीवुड फिल्म का पुनः निर्माण है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीस हैं और सहायक किरदार में जैकी श्रॉफ भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की पहली छवि मार्च 2015 में आयी थी। .

नई!!: करण जौहर और ब्रदर्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: करण जौहर और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

बॉम्बे वेलवेट

बॉम्बे वेलवेट एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करन जौहर इसमें मुख्य किरदार में है। यह फिल्म 15 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: करण जौहर और बॉम्बे वेलवेट · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: करण जौहर और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: करण जौहर और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

माधुरी दीक्षित की फ़िल्में

माधुरी का 2012 का चित्र माधुरी दीक्षित भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 1984 की फिल्म अबोध में उन्होंने एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगले चार वर्षों में माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं। हालांकि उनमें से कोई भी उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई। उनकी सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर तेज़ाब के साथ हुई, जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन-नाटकीय फ़िल्में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) में मुख्य भूमिका निभाई। 1990 की रूमानी नाटकीय फ़िल्म दिल में एक अमीर बिगड़ैल लड़की की भूमिका के लिये उन्होंने पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। अगले वर्ष उन्होंने साजन में अभिनय किया जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। 1992 में बेटा में अपनी चालाक सास के खिलाफ विद्रोह करने वाली महिला का किरदार निभाने के लिये उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। माधुरी ने जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ एक्शन थ्रिलर खलनायक (1993) में अभिनय किया जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। उसके बाद उन्होंने अंजाम (1994) में सकारात्मक समीक्षाओं के साथ प्रतिशोधी की भुमिका अदा की। माधुरी की अगली फ़िल्म सूरज बड़जात्या की परिवारिक नाटक हम आपके हैं कौन (1994) थी, जो उस बिंदु तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसने उन्हें बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अगले वर्ष उनकी राजा और याराना आई। दोनों फ़िल्में सफल रही। हालांकि 1996 की उनकी दोनों फ़िल्में, राजकुमार और प्रेम ग्रंथ वित्तीय विफलता थीं। यश चोपड़ा की 1997 की रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है, उनके लिए बड़ी सफलता थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तीन साल बाद समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म पुकार में, उन्हें अनिल कपूर के साथ देखा गया। जिसके बाद उन्होंने प्रयोगात्मक फिल्म गज गामिनी में पाँच भूमिकाएं चित्रित कीं। 2001 में महिलाओं के अधिकारों पर फ़िल्म, लज्जा में लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाली महिला के रूप में उनकी सहायक भूमिका के लिए माधुरी की प्रशंसा की गई। वर्ष 2002 में दीक्षित ने दो रोमांटिक फ़िल्मों में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान के विपरीत देवदास भी शामिल थी। इसमें उन्होंने चंद्रमुखी चरित्र निभाया था। जिसके लिये उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। फ़िल्मों से पांच साल की अनुपस्थिति के बाद, माधुरी ने नृत्य फिल्म आजा नचले (2007) में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की विफलता के बावजूद, उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। अभिषेक चौबे की ब्लैक कॉमेडी फिल्म डेढ़ इश्किया (2014) में एक जालसाज महिला की भूमिका उनकी सात साल में पहली अभिनय भूमिका थी। उन्होंने आगे जूही चावला के साथ अपराध नाटकीय फ़िल्म गुलाब गैंग में एक नेता की भूमिका चित्रण की। उनके फिल्म के कार्य के अलावा, माधुरी ने नृत्य रियलिटी शो झलक दिखला जा के चार सत्रों के लिए प्रतिभा जज (judge) के रूप में कार्य किया है। .

नई!!: करण जौहर और माधुरी दीक्षित की फ़िल्में · और देखें »

माइ नेम इज़ ख़ान

माइ नेम इज़ ख़ान वर्ष 2010 में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और काजोल देवगन हैं। इसे करन जोहर ने निर्देशित किया है और लिखा है शिबानी बथीजा ने |इसके निर्माता हैं हीरू जोहर, गौरी खान और शाहरुख खान | इस फिल्म को मिलकर बनाया है धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिलीस एंटरटेनमेंट ने 100 करोड़ के बजट में जिसके कारण ये 2006 में बालीवुड की सबसे महँगी फिल्म थी | इसकी रिलीज़ से पहले ही इसने काफी सुर्खियाँ बटोर लीं| 2001 में " कभी खुशी कभी गम " के बाद काजोल और शाहरुख बहुत लंबे समय बाद एक साथ दिखे |माइ नेम इज़ इज़ खान अबू धाबी में 10 फरबरी 2010 को सबसे पहले रिलीज़ हुई | यह अंतर्राष्ट्रीय रूप से 12 फरबरी को रिलीज़ हुई | इसकी रिलीज़ पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए | ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बन गयी | चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसे 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की | इस समय मई नेम इज़ खान 200 करोड़ रूपये के साथ बॉलीवुड की 10वी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है|ब्लू रे डी.वी.डी.

नई!!: करण जौहर और माइ नेम इज़ ख़ान · और देखें »

मैडम तुसाद संग्रहालय

मैडम तुसाद संग्रहालय लन्दन में स्थापित मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। इसकी अन्य साखाएँ विश्व के प्रमुख शहरों मे मे हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी। .

नई!!: करण जौहर और मैडम तुसाद संग्रहालय · और देखें »

ये जवानी है दीवानी

ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं। पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई। .

नई!!: करण जौहर और ये जवानी है दीवानी · और देखें »

रानी मुखर्जी की फ़िल्में

''दिल बोले हड़ीप्पा'' के प्रचार के दौरान २००९ में रानी मुखर्जी। रानी मुखर्जी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें बॉलीवुड फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने बांग्ला फ़िल्म बियर फूल (१९९२) से फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था तथा रानी ने इस फ़िल्म में सहायक अभिनेत्री का अभिनय किया था। उनकी प्रमुख अभिनय भूमिका के रूप में १९९७ की नाटक फ़िल्म राजा की आयेगी बारात पहली फ़िल्म थी जिसमें उन्होंने बलात्कार की शिकार युवती का अभिनय किया। फ़िल्म आर्थिक रूप से (टिकट खिड़की) पर असफल रही लेकिन उन्होंने स्टार स्क्रीन पुरस्कार समारोह में विशेष जूरी ट्राॅफी पुरस्कार जीता। सन् १९९८ में आमिर खान के साथ एक्शन फ़िल्म ग़ुलाम में अभिनय किया जिसने उन्हें एक नई पहचान दी। उसी वर्ष बाद में रानी मुखर्जी ने रूमानी नाटक फ़िल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान के रूमानी आकर्षण का अभिनय किया। इस फ़िल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया। उनकी इस पहली सफलता के बाद उन्होंने हास्य फ़िल्म हैलो ब्रदर (१९९९), एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बिच्छू (२०००) और नाटक फ़िल्म नायक (२००१) सहित विभिन्न फ़िल्मों में मुख्य अभिनेत्री का अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी उनके फ़िल्मी जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक नहीं रही। कमल हासन की द्विभाषी फ़िल्म हे राम में उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई। यह फ़िल्म उस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों में शामिल हुई थी। मुखर्जी के फ़िल्मी जीवन को तब एक नया मोड़ मिला जब उन्होंने २००२ में यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म साथिया में अग्रणी भूमिका में अभिनय किया। रूमानी नाटक फ़िल्म में उन्होंने एक मेडिकल छात्रा का अभिनय किया है जिससे उन्हें फ़िल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला। उसी वर्ष उन्होंने अदनान सामी के संगीत विडियो के गीत "तेरा चेहरा" में विशेष अभिनय किया। वर्ष २००४ में रूमानी हास्य फ़िल्म हम तुम और युवा में अपने अभिनय के लिए, मुखर्जी एक ही वर्ष में क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। उसी वर्ष उन्होंने वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मवीर-ज़ारा में भी अभिनय किया। वर्ष २००५ में उन्होंने ब्लैक में अंधी, बहरी और गूंगी महिला का अभिनय करके प्रशंसा प्राप्त की और समालोचकों द्वारा प्रशंसित फंतासी फ़िल्म पहेली में अभिनय किया। उन्होंने उसी वर्ष की सफलतम फ़िल्मों में से एक बंटी और बबली में एक महिला चोर का अभिनय भी किया। ब्लैक में अपने अभिनय के लिए उन्होंने उस वर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– क्रिटिक ट्रोफिज़ पुरस्कार जीता। अगले वर्ष, बॉलीवुड की विदेशों में सबसे अधिक कमाई वाली नाटक फ़िल्मकभी अलविदा ना कहना में विश्वासघाती पत्नी का अभिनय किया। आर्थिक रूप से सफल परिवार नाटक फ़िल्म ता रा रम पम (२००७) में अग्रणी भूमिका में अभिनय के बाद अगले दो वर्ष तक मुखर्जी ने यश राज फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्मों को वरियता देना आरम्भ कर दिया। इनमें से किसी भी फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उसके बाद उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो डांस प्रीमियर लीग (२००९) में प्रतिभा न्यायाधीश के लिए चुनी गईं। २०११ में जीवनी आधारित थ्रिलर फ़िल्म नो वन किल्ड जेसिका में हठी टेलीविजन रिपोर्टर मीरा गैटी के अभिनय से उन्हें पुनः फ़िल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया और पिछले चार वर्षों में उनकी पहली सफल फ़िल्म बनी। उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक सी॰आई॰डी॰ में पुनः गैटी का अभिनय मिला। वर्ष २०१२ में अलौकिक रोमांचक फ़िल्म ''तलाश'' में एक दुःखी माँ का अभिनय किया जिसे व्यावसायिक सफलता मिली, और वर्ष २०१३ में उन्होंने संकलन फ़िल्म ''बॉम्बे टॉकीज़'' की चार लघु कथाओं में से एक में अभिनय किया। .

नई!!: करण जौहर और रानी मुखर्जी की फ़िल्में · और देखें »

राज़ी

राज़ी 2018 की हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है और मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनायी गयी है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिये पाकिस्तान भेजा जाता है। .

नई!!: करण जौहर और राज़ी · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: करण जौहर और रोहित शेट्टी · और देखें »

लस्ट स्टोरीज़

लस्ट स्टोरीज़ चार जाने-माने निर्देशकों - अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर की लघुफिल्मों का संकलन नेटफ्लिक्स की सीरीज के लिए है। शादी से पहले अफेयर, शादी, शादी के बाद अफेयर से लेकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और लिव-इन रिलेशनशिप, यानी कि फिल्म कई तरह से मर्द और औरत के रिश्ते में से औरतों के पक्ष को एक्सप्लोर करती है। पहले चैप्टर में अनुराग कश्यप एक शादीशुदा प्रोफेसर और स्टूडेंट का प्रेम दिखाते हैं। दूसरा चैप्टर जोया अख्तर निर्देशित है और एक काम वाली बाई का किस्सा दिखाता है। तीसरे चैप्टर में दिबाकर बनर्जी एक अधेड़ उम्र की बैंकर को स्विमसूट में दिखाते हैं जो अपने परिवार से बचकर अपने हिस्से का वक्त गुजारने आई है। चौथा चैप्टर अपने नए-नवेले पति से असंतुष्ट एक बीवी की तलाश दिखाता है। .

नई!!: करण जौहर और लस्ट स्टोरीज़ · और देखें »

लेकर हम दीवाना दिल

लेकर हम दीवाना दिल एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन आरिफ़ अली और निर्माण दिनेश विजन व सैफ़ अली ख़ान ने किया है। यह फ़िल्म 4 जुलाई 2014 में प्रदर्शित हुई थी। .

नई!!: करण जौहर और लेकर हम दीवाना दिल · और देखें »

शमिताभ

शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: करण जौहर और शमिताभ · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: करण जौहर और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शंकर-एहसान-लॉय

शंकर-एहसान-लॉय(अंग्रेजी: Shankar–Ehsaan–Loy) भारतीय संगीतकार तिकड़ी है, यह तिकड़ी शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा से मिल कर बनी है और कई भारतीय फिल्मों के लिए संगीत प्रदान करती है। ये बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और समीक्षकों के द्वारा बहुप्रशंसित संगीत निर्देशकों में एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्रसिद्द कार्य किये जैसे मिशन कश्मीर(2000), दिल चाहता है (2001),कल हो ना हो (2003), बंटी और बबली (2005), कभी अलविदा ना कहना (2006), डॉन- द चेस बिगिन्स अगेन (2006), तारे ज़मीं पर (2007), रोक ऑन !! (2008), वेक अप सिड (2009), माय नेम इस खान (2010), कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (2010) और हाउसफुल(2010)। .

नई!!: करण जौहर और शंकर-एहसान-लॉय · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: करण जौहर और सलमान ख़ान · और देखें »

सलीम-सुलेमान

सलीम और सुलेमान हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक हैं। यह एक दो भाइयों की जोड़ी है जिसमे, सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट शामिल हैं। सलीम और सुलेमान पिछले एक दशक से अधिक से फिल्मों के लिए संगीत रचना कर रहे हैं, इनकी प्रसिद्ध फिल्मों मे शामिल हैं, चक दे! इंडिया, भूत, मुझसे शादी करोगी, मातृभूमि और फैशन। एक प्रदर्शन में सलीम-सुलेमान इस जोड़ी ने कई भारतीय पॉप बैंड के लिए भी संगीत तैयार किया है जिनमें वीवा, आसमां, श्वेता शेट्टी, जैस्मीन और स्टाइल भाई आदि शामिल हैं। इन्होने कई टीवी विज्ञापनों का निर्माण और संगीत निर्देशन किया है जिसमे इनका सहयोग उस्ताद जाकिर हुसैन और उस्ताद सुल्तान खान जैसे कलाकारों ने किया है। इन्हें इनका पहला मौका करण जौहर ने अपनी फिल्म काल की संगीत रचना करने के लिए दिया था। उसके बाद, इन्होने कई बड़े निर्माताओं और निर्देशक जैसे यश चोपड़ा, सुभाष घई और राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्में की हैं। गीत संगीत रचना से पहले, वे फिल्मों मे पार्श्व संगीत रचना करते रहे हैं। कुछ डरावनी फिल्मों में उनका पार्श्व संगीत बहुत पसंद किया गया।.

नई!!: करण जौहर और सलीम-सुलेमान · और देखें »

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(जन्म:16 जनवरी 1985) भारतीय फिल्म अभिनेता और पूर्व मॉडल है। उन्होंने २०१२ में करन जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो हंसी तो फंसी में दिखेइनके अलावा ये एक विलन,२०१६ की कपूर एण्ड सन्स फ़िल्म में भी दिखे। .

नई!!: करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा · और देखें »

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर एक भारतीय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है और निर्माण हीरू यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। .

नई!!: करण जौहर और स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर · और देखें »

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, करण जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में वरूण धवन ने हम्टी शर्मा का और आलिया भट्ट ने काव्या प्रताप सिंह का किरदार निभाया है। ये फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे से प्रेरित है। फिल्म 11 जुलाई 2014 को प्रदर्शित की गई और इसने सिनेमाघर पर काफी अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने पहले सप्हांत में 33.5 करोड़ रूपए का कारोबार किया। .

नई!!: करण जौहर और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: करण जौहर और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: करण जौहर और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

हंसी तो फंसी

हंसी तो फंसी विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित तथा करण जौहर एवं अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत है। फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों हार्टलेस, या रबा और बबलू हैप्पी है के साथ जारी की गई। .

नई!!: करण जौहर और हंसी तो फंसी · और देखें »

होम डिलीवरी (2005 फ़िल्म)

होम डिलीवरी 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करण जौहर और होम डिलीवरी (2005 फ़िल्म) · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: करण जौहर और वरुण धवन · और देखें »

वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म)

वेल्कम टू न्यू यॉर्क एक आगामी हिन्दी हास्य ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चकरी तोलती ने किया है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख तथा जैकी भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और लारा दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: करण जौहर और वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

गिप्पी

गिप्पी सोनम नैर द्वारा निर्देशित एवं करण जौहर द्वारा निर्मित 2013 की हिन्दी नाटक फ़िल्म है, जो 10 मई 2013 को जारी की गयी है। फ़िल्म में रिया विज और ताह शाह फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। .

नई!!: करण जौहर और गिप्पी · और देखें »

गोरी तेरे प्यार में

गोरी तेरे प्यार में पुनीत मल्होत्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित २०१३ की भारतीय रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण जौहर ने किया है जिसमें इमरान ख़ान, करीना कपूर खान और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनेता हैं। .

नई!!: करण जौहर और गोरी तेरे प्यार में · और देखें »

ओके जानू

ओके जानू (अंग्रेज़ी:OK Jaanu) २०१७ की एक भारतीय रोमांचक नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन शाद अली ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्माता करण जोहर है तथा धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले फ़िल्म प्रदर्शित होगी। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार है। यह फ़िल्म मानी रत्नम पर आधारित है जो कि एक तमिल फ़िल्म ओके कनमानी फ़िल्म की पुनःनिर्मित है। २९ फरवरी २०१६ को फ़िल्म का पहला दृश्य प्रदर्शित किया गया था। जबकि यह फ़िल्म १३ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: करण जौहर और ओके जानू · और देखें »

आई हेट लव स्टोरी

आई हेट लव स्टोरीज़ २०१० में बनी हिन्दी हास्य-रोमांस फ़िल्म है जिसमे इमरान खान और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म को २ जुलाई २०१० को रिलीज़ किया गया था। .

नई!!: करण जौहर और आई हेट लव स्टोरी · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: करण जौहर और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

इत्तेफाक़ (2017 फ़िल्म)

इत्तेफाक़ 2017 की एक भारतीय हिंदी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभय चोपड़ा ने रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है जबकि फिल्म के निर्माता अभय चोपड़ा करण जौहर और गौरी खान है। यह फ़िल्म १९६९ की फ़िल्म इत्तेफाक़ की पुनः निर्मित फ़िल्म है जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा,सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना मुख्य किरदार होंगे और यह फिल्म ०३ नवम्बर २०१७ को प्रदर्शित होंगी। .

नई!!: करण जौहर और इत्तेफाक़ (2017 फ़िल्म) · और देखें »

इमरान ख़ान (अभिनेता)

इमरान ख़ान (बांग्ला: ইমরান খ়ান), (जन्म: 13 जनवरी, 1983) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता हैं। ये अभिनेता आमिर खान व निर्माता-निर्देशक मंसूर खान के भांजे है। खान ने २००८ में फ़िल्म जाने तू या जाने ना ने अभिनय क्षेत्र में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उन्होंने बाद में आई हेट लव स्टोरीज़ (२०१०), देली बेली (२०११) और मेरे ब्रदर की दुल्हन (२०११) जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया। .

नई!!: करण जौहर और इमरान ख़ान (अभिनेता) · और देखें »

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। अनिल कपूर ने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म में एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ", अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। .

नई!!: करण जौहर और कपिल शर्मा · और देखें »

कपूर एण्ड सन्स

कपूर एण्ड सन्स हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण करन जौहर और निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। .

नई!!: करण जौहर और कपूर एण्ड सन्स · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: करण जौहर और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना 2006 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया और धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा हैं जबकि सहायक भूमिका को अमिताभ बच्चन और किरन खेर द्वारा निभाया गया है। कहानी अधिकतर न्यूयॉर्क शहर में गुजरती है और व्यभिचार के विषयों की पड़ताल करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में सफलता थी। यह रिलीज के समय विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। .

नई!!: करण जौहर और कभी अलविदा ना कहना · और देखें »

करिश्मा कपूर की फ़िल्में

श्रेणी:फ़िल्मों की सूची.

नई!!: करण जौहर और करिश्मा कपूर की फ़िल्में · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: करण जौहर और करीना कपूर · और देखें »

कल हो ना हो

कल हो ना हो 2003 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म के द्वारा निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में हैं, जिसमें सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज़ पॉल भूमिकाओं का समर्थन करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश जौहर एवं करण जौहर ने निर्माण किया। सगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया और गीत जावेद अख्तर ने लिखे। फिल्म को सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह व्यावसायिक रूप से साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इसने 2004 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, तेरह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और दो ज़ी सिने पुरस्कार जीते। .

नई!!: करण जौहर और कल हो ना हो · और देखें »

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म फिल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता। .

नई!!: करण जौहर और कुछ कुछ होता है · और देखें »

कॉफ़ी विद करण

कॉफ़ी विद करण एक वार्तालाप कार्यक्रम है जो स्टार वर्ल्ड इंडिया पर प्रदर्शित होता है। यह कार्यक्रम मशहूर चलचित्र निर्माता वह निर्देशक करण जौहर द्वारा मेज़बान किया जाता है। इस कार्यक्रम ने ३ सीज़न पूर्ण किये हैं। फिलहाल इस कार्यक्रम का चौथा सीज़न चल रहा है। इस कार्यक्रम में मेज़बान करण जौहर जाने-माने फिल्म हस्तियों को आमन्त्रित करते हैं और उनके साथ उनकी फिल्मों वह निजी ज़िन्दगी के बारे में चर्चा करते हैं। इस कर्यक्रम का चौथा सीज़न १ दिसम्बर २०१३ को आरम्भ हुआ। .

नई!!: करण जौहर और कॉफ़ी विद करण · और देखें »

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा (কঙ্কনা সেন শর্মা(2कोंग्कोना शेन शोर्मा, हिंदी:कोंकणा सेन शर्मा), का जन्म 3 दिसम्बर 1979 को हुआ था, वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह फिल्म निर्माता और अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी हैं। शर्मा मुख्यतया भारतीय कलागृहों और स्वतंत्र फिल्मों में दिखती हैं और अपने क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें समकालीन समानांतर सिनेमा में एक उत्कृष्ट अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया है। इन्होने फिल्म इंदिरा (1983) से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी, कोंकणा ने एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में शुरुआत बंगाली फिल्म एक जे आछे कन्या (2000) से की। पहली बार अंग्रेजी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज़ अय्यर (2002) द्वारा लोगों का ध्यान उनकी ओर गया, इस फिल्म का निर्देशन उनकी माँ ने किया था और इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इन्हें नाटकीय फिल्म पेज 3 (2005) के द्वारा दर्शकों के बीच व्यापक पहचान मिली और तब से वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जिनमे से अधिकांश के लिए उन्हें व्यवसायिक सफलता से अधिक आलोचनात्मक प्रसंशा मिली। उन्हें फिल्म ओमकारा (2006) और लाइफ इन ए मेट्रो (2007) के लिए लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। ओमकारा में अपने अभिनय के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. .

नई!!: करण जौहर और कोंकणा सेन शर्मा · और देखें »

अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जन्में भारतीय फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता हैं जिन्होंने अपना निर्देशकीय प्रवेश २६ वर्ष की आयु में करण जोहर के साथ 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म वेक अप सिड में किया जो टिकट खिड़की पर दर्शकों द्वारा खुब सराही गई। .

नई!!: करण जौहर और अयान मुखर्जी · और देखें »

अलग (2006 फ़िल्म)

अलग 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: करण जौहर और अलग (2006 फ़िल्म) · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: करण जौहर और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: करण जौहर और ऋतिक रोशन · और देखें »

१९७२

१९७२ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: करण जौहर और १९७२ · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: करण जौहर और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

करण जोहर, करन जौहर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »