लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

करज़ोक

सूची करज़ोक

करज़ोक या कोरज़ोक (Korzok) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के लेह ज़िले की लेह तहसील में स्थित एक गाँव है। यह रुपशू पठार पर त्सो मोरीरी (झील) के किनारे बसा हुआ है। इसकी ऊँचाई अलग स्रोतों में समुद्रतल से 15,075 फ़ुट (4,595 मीटर) से लेकर 14,995 फ़ुट (4,570 मीटर) ऊपर बताई जाती है, लेकिन किसी भी माप के अनुसार यह विश्व की उच्चतम मानव बस्तियों में से एक है। यहाँ करज़ोक मठ भी स्थित है जो द्रुकपा बौद्ध समुदाय से सम्बन्धित है। .

1 संबंध: रुपशू

रुपशू

रुपशू (Rupshu) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ऊँचा पठार व घाटियों का एक भूखण्ड है। यह त्सो मोरीरी (झील) से 20 किमी से लेकर 50 किमी पश्चिमोत्तर में विस्तृत है। रुपशू की ऊँचाई 4,500 से 5,500 मीटर के बीच है। यहाँ के अधिकतर निवासी चांगपा हैं। त्सो कार नामक खारी झील भी इसी क्षेत्र में है। अगल-अलग स्रोत रुपशू की भौगोलिक परिभाषा पृथक देते हैं। कुछ के अनुसार यह पश्चिम में लेह-मनाली राजमार्ग से लेकर पूर्व में त्सो मोरीरी तक है, जिसमें चांगथंग पठारी क्षेत्र का लद्दाख़ में आने वाला इलाका भी शामिल है। त्सो मोरीरी के किनारे बसा हुआ करज़ोक रुपशू क्षेत्र की मुख्य बस्ती है। .

नई!!: करज़ोक और रुपशू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »