लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कम्पोंग थोम प्रान्त

सूची कम्पोंग थोम प्रान्त

कम्पोंग थोम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

2 संबंधों: पोल पॉट, कम्बोडिया के प्रान्त

पोल पॉट

सलोथ सार (१९ मई, १९२८Kiernan, Ben. The Pol Pot Regime: Race, Power, and Genocide in Cambodia under the Khmer Rouge, 1975–79. New Haven, CT: Yale University Press, 1996.Brother Number One, David Chandler, Silkworm Book, 1992 p.6–१५ अप्रैल, १९९८), जिन्हें अधिकतर लोग पोल पॉट के नाम से जानते हैं, (खमेर भाषा: ប៉ុល ពត), खमेर रूज नामक कम्बोडियाई साम्यवादी आंदोलन के नेता और १९७६–१९७९ के मध्य लोकतांत्रिक कम्पूचिया के प्रधानमंत्री थे। कंबोडिया के नेता के रूप में उनके देश को शुद्ध करने के प्रयास के परिणामस्वरूप अनुमानत: १७ से २५ लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पोल पॉट १९७५ के मध्य में कंबोडिया के नेता बने। अपने सत्ताकाल के दौरान, पोल पॉट ने एक ”शून्य वर्ष” में "सभ्यता पुनरुत्थान" के उद्देश्य से कृषि सामूहीकरण का एक संस्करण लागू किया, जिसके अंतर्गत शहरी निवासियों को ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित कर उन्हें सामूहिक खेतों और बेगार परियोजनाओं में काम करने के लिए बाध्य किया गया। इस दास श्रम, कुपोषण, खराब चिकित्सा सेवायों के संयुक्त प्रभाव और मृत्युदंड के चलते कम्बोडिया की लगभग २१% जनसंख्या काल का ग्रास बन गयी। १९७९ में कंबोडिया-वियतनाम युद्ध के दौरान जब पड़ोसी वियतनाम ने कंबोडिया पर आक्रमण किया तो पोल पॉट दक्षिण पश्चिम कंबोडिया के जंगलों में भाग गए और खमेर रूज सरकार का पतन हो गया। १९७९ से १९९७ के दौरान पोल पॉट अपने पुराने खमेर रूज के बचे हुए सहयोगियों के साथ अपनी गतिविधियों को कंबोडिया और थाईलैंड, के सीमा क्षेत्र से संचालित करते रहे और जहां, वे पुन: सत्तासीन हो गये साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने उनकी सरकार को कंबोडिया की सच्ची सरकार के रूप में मान्यता भी प्रदान की। १९९८ में खमेर रूज के एक गुट टा मॉक द्वारा नज़रबंदी के दौरान पोल पॉट की मृत्यु हो गयी। यह अफवाह की उन्हें जहर देकर मारा गया था आज तक गर्म है। .

नई!!: कम्पोंग थोम प्रान्त और पोल पॉट · और देखें »

कम्बोडिया के प्रान्त

कम्बोडिया को प्रशासनिक रूप से २५ प्रान्तों में बाँटा गया है, जिन्हें ख्मेर भाषा में "खाएत" (ខេត្ត) कहा जाता है। इनमें से एक, राष्ट्रीय राजधानी नोम पेन्ह, औपचारिक रूप से प्रान्त नहीं बल्कि एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है जिसे प्रान्त के स्तर पर ही प्रशासिक किया जाता है। हर प्रान्त को ज़िलों में विभाजित किया गया है जो ख्मेर में "स्रोक" (ស្រុក) कहते हैं। नोम पेन्ह के ज़िलों को "खन" (ខណ្ឌ) कहते हैं। इन ज़िलो को आगे "खुम" नामक उपज़िलों (ឃុំ) में विभाजित किया गया है, जो स्वयं "संगकत" (សង្កាត់) नामक चौथाई भागों और फिर "फुम" (ភូមិ) नामक गाँवों में बंटे हुए हैं। .

नई!!: कम्पोंग थोम प्रान्त और कम्बोडिया के प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कम्पोंग थॉम प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »