लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कन्दावु द्वीपसमूह

सूची कन्दावु द्वीपसमूह

कन्दावु द्वीपसमूह (Kadavu archipelago, Kadavu group) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित फ़िजी देश का एक द्वीपसमूह है जो उस देश के विति लेवु द्वीप से दक्षिण में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह कन्दावु प्रान्त में गठित है जो फ़िजी के पूर्वी विभाग में आता है। इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। कन्दावु द्वीप इसका सबसे बड़ा द्वीप है और पूरे फ़िजी देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप भी है। .

2 संबंधों: फ़िजी, कन्दावु प्रान्त

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: कन्दावु द्वीपसमूह और फ़िजी · और देखें »

कन्दावु प्रान्त

कन्दावु (Kadavu) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के पूर्वी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से इसमें कन्दावु द्वीप, ओनो द्वीप, गालोआ द्वीप, न्द्रावुनी द्वीप, मातानुकु द्वीप, बुलिया द्वीप, नागिगिआ द्वीप और कुछ अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: कन्दावु द्वीपसमूह और कन्दावु प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कदावु, कन्दावु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »