8 संबंधों: धर्मटम्, पल्लियरा श्रीधरन, पजहस्सी राजा, भारत के ज़िले, मुथप्पन मंदिर, कण्णूर, केरल, केरल के जिले।
धर्मटम्
धर्मटम् (मलयालम: ധർമ്മടം / धर्म्मटं), केरल के कन्नूर जिले का एक कस्बा है। श्रेणी:केरल के नगर.
नई!!: कण्णूर जिला और धर्मटम् · और देखें »
पल्लियरा श्रीधरन
पल्लियरा श्रीधरन भारतीय लेखक हैं जो मुख्यतः गणित विषय पर लिखते हैं। उनका जन्म १७ जनवरी १९५० को केरल राज्य के कन्नूर जिले में हुआ। .
नई!!: कण्णूर जिला और पल्लियरा श्रीधरन · और देखें »
पजहस्सी राजा
लेटराइट भित्ति पर किसी कलाकार द्वारा वीर पजहस्सी राजा का निरूपण केरल वर्मा पजहस्सी राजा (मलयालम: കേരളവര്മ്മ പഴശ്ശിരാജാ) (ई. सं. 3 जनवरी 1753 - ई. सं. 1805), केरल के स्वतंत्रता सेनानियों में सबसे अग्रणी तथा कोट्टयम शाही वंश के राजकुमार थे (अब यह क्षेत्र भारत के केरल के कन्नूर जिले में पड़ता है।)। उन्हें केरल सिंहम् कहा जाता है। वे १७७४ से १८०५ तक कोट्टायम के राजा थे। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ उनका युद्ध कोटिओट युद्ध कहा जाता है। सिंहासन पर उनके दावे के सिलसिले में उनसे ऊपर तीन वरिष्ठ राजा थे। हालांकि, जब मैसूर सेना ने मालाबार पर दूसरी बार कब्ज़ा किया (1773-1790) तब कोट्टयम शाही परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य त्रावणकोर भाग गए। पजहस्सी राजा ने कोट्टयम सेना से कहीं अधिक मजबूत मैसूरी आक्रमणकारियों के खिलाफ एक सुसंगठित छापामार लड़ाई का नेतृत्व किया। इस दौरान वे कोट्टयम में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभरे, क्योंकि जनता अपने प्रिय राजकुमार के साथ मजबूती से खड़ी हुई, जिसने उनकी विपत्ति में भी उनका साथ नहीं छोड़ा.
नई!!: कण्णूर जिला और पजहस्सी राजा · और देखें »
भारत के ज़िले
तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.
नई!!: कण्णूर जिला और भारत के ज़िले · और देखें »
मुथप्पन मंदिर
मुथप्पन मंदिर अथवा परस्सीनिकडवु मुथप्पन केरल के कन्नूर जिले में तालीपरम्बा से लगभग 10 किलोमीटर दूर वलपत्तनम नदी के किनारे पर स्थित एक हिन्दू मंदिर है। मंदिर के प्रमुख देवता श्री मुथप्पन हैं, इन्हें तिरुवप्पन और वेल्लत्तम के पात्रों के रूप में दो अलग-अलग पात्रों से अभिव्यक्त किया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इष्टदेव यहाँ के लोकदेवता हैं और ये वेदिक देव नहीं माने जाते लेकिन कुछ लोग इन्हें विष्णु अथवा शिव से भी जोड़ते हैं। .
नई!!: कण्णूर जिला और मुथप्पन मंदिर · और देखें »
कण्णूर
कन्नूर केरल के उत्तरी सिर में स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत तटवर्ती नगर है। शहरी भागदौड़ से परेशान हो चुके पर्यटकों को कन्नूर काफी रास आता है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण इस नगर के पश्चिमी तट पर फैले रेत को लक्षद्वीप सागर चूमता है और तट के दूसरी तरफ ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ वातावरण को और मनोरम बनाते हैं। सांस्कृतिक विरासत और कला से संपन्न इस नगर से अनेक किस्से जुड़े हुए हैं। माना जाता है कि राजा सोलोमन का जहाज मंदिर बनवाने हेतु लकड़ियां एकत्रित करने यहीं आया था। यहां की थय्यम नृत्य परंपरा विश्व प्रसिद्ध है। अतीत की याद दिलाती यहां की अनेक इमारतें जैसे मस्जिद, मंदिर और चर्च अपनी कहानी स्वयं कहते प्रतीत होते हैं। .
नई!!: कण्णूर जिला और कण्णूर · और देखें »
केरल
केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.
नई!!: कण्णूर जिला और केरल · और देखें »
केरल के जिले
केरल में 14 जिले हैं.
नई!!: कण्णूर जिला और केरल के जिले · और देखें »