लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कज़ाख़ भाषा

सूची कज़ाख़ भाषा

कज़ाख़स्तान में कज़ाख़ भाषा को बढ़ावा देने का सिरिलिक लिपि में एक विज्ञापन: '(एक) कज़ाख़ को (दूसरे) कज़ाख़ से कज़ाख़ (भाषा) में बात करने दो कज़ाख़ (Қазақ тілі,, क़ाज़ाक़ तिलि) भाषा मध्य एशिया में कज़ाख़ लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। यह तुर्की भाषा-परिवार की पश्चिमी या किपचक शाखा की भाषा है और क़ाराक़ालपाक़ और नोगाई भाषाओँ से मिलती-जुलती है। २००९ की जनगणना के अनुसार इसे कज़ाख़स्तान में लगभग १ करोड़ लोग बोलते हैं और २००० में इसे कज़ाख़स्तान से बाहर बोलने वालों की संख्या ३० लाख अनुमानित की गई थी। कज़ाख़ को कज़ाख़स्तन में राष्ट्रभाषा होने का दर्जा हासिल है। कज़ाख़स्तान के अलावा इसे चीन, मंगोलिया, अफ़्ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युक्रेन, रूस और ईरान के कुछ समुदाय भी बोलते हैं। भौगोलिक दृष्टि से कज़ाख़ तियन शान पर्वतों से लेकर कैस्पियन सागर तक के विशाल क्षेत्र में बोली जाती है। .

47 संबंधों: चाइना रेडियो इण्टरनैशनल, चुय नदी, चीनी राशि, झ़ामबिल प्रांत, तलास प्रांत, तोकमोक, दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत, पाव्लोदार प्रांत, प्रांत, पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत, बयान-ओलगी प्रांत, बायकोनूर, बाल्काश झील, बुज़कशी, बेयतेरेक, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, भाषा संस्थानों की सूची, मान्गीस्तऊ प्रांत, मेरा क़ज़ाख़स्तान, लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची, सरी सू नदी, सीरिलिक लिपि, ज़ुन्गार लोग, ख़ोव्द प्रांत, गूगल खोज, आस्त्राख़ान, इली नदी, क़ज़ाख़स्तान के प्रांत, काराग़ान्दी प्रांत, किर्गिज़ भाषा, किज़िल कुम रेगिस्तान, किज़िलओरदा प्रांत, कज़ाख़ लोग, कज़ाख़ विकिपीडिया, कज़ाख़िस्तान, कोस्तानय प्रांत, अतिर​ऊ प्रांत, अरल सागर, अलमाती, अलमाती प्रांत, अस्ताना, अकतोबे प्रांत, अकमोला प्रांत, अक़तऊ, उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल (सी॰आर॰आई या सीआरआई) (चीनी: 中国国际广播电台), जिसका पुराना नाम रेडियो पेकिंग है, की स्थापना ३ दिसम्बर, १९४१ को हुई थी। चीन के एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो के रूप में सीआरआई की स्थापना चीन व दुनिया के अन्य देशों की जनता के बीच मैत्री व पारस्परिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। अपनी स्थापना के आरम्भिक दिनों में सीआरआई, जापानी भाषा में प्रतिदिन १५ मिनटों का कार्यक्रम प्रसारित करता था। पर आज ७० वर्षों के बाद यह ५७ विदेशी भाषाओं व चीनी मानक भाषा व ४ बोलियों में दुनिया भर में प्रतिदिन २११ घण्टों की प्रसारण सेवा प्रदान करता है। इसके कार्यक्रमों में समाचार, सामयिक टिप्पणी के साथ साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक व तकनीकी विषय सम्मिलित हैं। १९८४ से सीआरआई की घरेलू सेवा भी प्रारम्भ हुई। तब से सीआरआई अपने एफ़एम ८८.७ चैनल पर प्रति दिन ६ बजे से रात १२ बजे तक ९ भाषाओं में संगीत कार्यक्रम प्रसारित करता रहा है। और इस दौरान इसके एफफेम ९१.५ चैनल तथा एमडब्लू १२५१ किलोहर्ट्ज़ फ़्रीक्वेंसी पर अंग्रेज़ी भाषा के कार्यक्रम भी होते हैं। विदेशों में सीआरआई के २७ ब्यूरो खुले हैं और चीन के सभी प्रान्तों तथा हांगकांग व मकाउ समेत सभी बड़े नगरों में इसके कार्यालय काम कर रहे हैं। १९८७ से अब तक सीआरआई ने दुनिया के दस से अधिक रेडियो स्टेशनों के साथ सहयोग समझौता सम्पन्न किया है। इसके अतिरिक्त सीआरआई का बहुत से रेडियो व टीवी स्टेशनों के साथ कार्यक्रमों के आदान-प्रदान या अन्य सहयोग के लिये घनिष्ट सम्बन्ध भी हैं। सीआरआई को प्रतिवर्ष विभिन्न देशों के श्रोताओं से लाखों चिट्ठियां प्राप्त होती हैं। विदेशी लोगों में सीआरआई, चीन की जानकारी पाने का सब से सुगम और सुविधाजनक माध्यम होने के कारण भी प्रसिद्ध है। १९९८ में सीआरआई का आधिकारिक जालस्थल भी खोला गया। आज वह चीन के पांच मुख्य सरकारी प्रेस जालस्थलों सम्मिलित है। सीआरआई के अपने समाचारपत्र व टीवी कार्यक्रम भी हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और चाइना रेडियो इण्टरनैशनल · और देखें »

चुय नदी

तोकमोक शहर के पास चुय नदी का एक नज़ारा चुय नदी (किरगिज़: Чүй, काज़ाख़​: Шу, अंग्रेज़ी: Chuy) उत्तरी किरगिज़स्तान और दक्षिणी काज़ाख़​स्तान में बहने वाली १,०६७ किमी (६६३ मील) लम्बी एक नदी है। यह किरगिज़स्तान की सबसे लम्बी नदियों में से एक है। किरगिज़स्तान के उत्तरतम प्रांत, चुय ओब्लास्त, का नाम इसी नदी पर रखा गया है। किरगिज़स्तान की राजधानी बिश्केक इसी नदी की एक उपनदी के किनारे बसी हुई है।, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, pp.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और चुय नदी · और देखें »

चीनी राशि

इस चीनी राशि वर्गीकरण है योजना प्रदान करती है कि एक जानवर के लिए प्रत्येक वर्ष में एक दोहरा बारह साल का चक्र है। 12 साल के चक्र की चीनी राशि चक्र के लिए एक सन्निकटन है 11.86 वर्ष के चक्र में बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह सौर प्रणाली के.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और चीनी राशि · और देखें »

झ़ामबिल प्रांत

झ़ामबिल​ प्रांत (कज़ाख़: Жамбыл облысы, अंग्रेज़ी: Zhambyl या Jambyl Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तलास नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक तराज़ शहर है, जो किरगिज़स्तान की सरहद के बहुत पास है। इस प्रांत का उत्तर पूर्वी कोना बलख़श झील के छोर पर तटस्थ है। राज्य से चुय नदी भी निकलती है जिसकी सिंचाई और कृषि में बहुत अहमियत है। काराताऊ शहर के पास फ़ॉसफ़ेट की खानें हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और झ़ामबिल प्रांत · और देखें »

तलास प्रांत

तलास शहर के पास मनास का गुम्बज़ (मक़बरा) तलास प्रांत (किरगिज़: Талас областы, अंग्रेज़ी: Talas Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रांत है। इस प्रांत राजधानी का नाम भी तलास शहर है। इसकी सरहदें काज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान से भी लगती हैं। इस प्रांत के उत्तर में किरगिज़ आला-तू के पर्वत हैं और मध्य भाग से तलास नदी निकलती है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और तलास प्रांत · और देखें »

तोकमोक

तोकमोक शहर के एक चौराहे पर मिग (MIG) हवाई जहाज़ स्मारक तोकमोक (किरगिज़: Токмок, अंग्रेज़ी: Tokmok) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के चुय प्रांत में एक शहर है। यह किर्गिज़स्तान के उत्तर में राष्ट्रीय राजधानी बिश्केक से पूर्व में चुय नदी और काज़ाख़स्तान की सरहद के पास स्थित है। सन् २००४ से १९ अप्रैल २००६ तक यह चुय प्रांत की राजधानी भी रहा था। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और तोकमोक · और देखें »

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत

दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Оңтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: South Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी शिमकेंत (Shimkent) नाम का शहर है। इस प्रांत की दक्षिणी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती है और उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकेंत इसके बहुत पास है। मध्य एशिया की प्रसिद्ध नदी सिर दरिया इस प्रांत से होते हुए अरल सागर की तरफ़ गुज़रती है। यहाँ से तुर्कमेनिस्तान के तुर्कमेनाबात शहर से रूस के ओम्स्क शहर तक जाने वाली तेल की एक महत्वपूर्ण पाइप-लाइन भी निकलती है। शिमकेंत में कच्चे खनिजों से तेल, सीसा और जस्ता (ज़िंक) के कई कारख़ाने हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और दक्षिण क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Батыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: West Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओराल (Oral) नाम का शहर है, जिसे 'उराल्स्क' (Uralsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की सरहदें रूस से लगती हैं और यह यूराल पहाड़ों के पास स्थित है। यूराल नदी प्रांत से गुज़रकर कैस्पियन सागर की तरफ़ जाती है। भौगोलिक रूप से इस प्रांत को अक्सर पूर्वी यूरोप में माना जाता है। पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रदेश का पहला गठन सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९३२ में किया गया। १९६२ में इसका नाम बदलकर उराल्स्क प्रदेश कर दिया गया लेकिन १९९२ में इसे फिर से 'पश्चिम क़ज़ाख़स्तान' का नाम दे दिया गया।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

पाव्लोदार प्रांत

पाव्लोदार प्रांत (कज़ाख़: Павлодар облысы, अंग्रेज़ी: Pavlodar Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी पाव्लोदार नाम का शहर ही है। इस प्रांत की सरहदें उत्तर में रूस से लगती हैं। साइबेरिया की महत्वपूर्ण इरतिश नदी चीन द्वारा नियंत्रित अल्ताई पर्वतों के एक भाग से निकलकर इस प्रांत से गुज़रती है और उत्तर में रूस में निकल जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार क़ाज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और पाव्लोदार प्रांत · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और प्रांत · और देखें »

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Шығыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: East Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओसकेमेन (Oskemen) नाम का शहर है, जिसे उस्त-कमेनोगोर्स्क (Ust-Kamenogorsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से और पूर्वी सीमाएँ जनवादी गणतंत्र चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। इसका सूदूर पूर्व छोर मंगोलिया से केवल ५० किमी दूर है लेकिन बीच में चीन और रूस का ज़रा से हिस्सा क़ज़ाख़स्तान और मंगोलिया के बीच आ जाता है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

बयान-ओलगी प्रांत

बयान-ओलगी (मंगोल: Баян-Өлгий; अंग्रेज़ी: Bayan-Ölgii) मंगोलिया के सुदूर पश्चिम में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यहाँ कज़ाख़ लोग बहुसंख्या में हैं और यह मंगोलिया का एकमात्र मुस्लिम व कज़ाख़ बहुसंख्यक प्रांत है। इस प्रांत की स्थापना १९४० में हुई थी।, Alan J.K. Sanders, pp.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बयान-ओलगी प्रांत · और देखें »

बायकोनूर

बायकोनूर का दृश्य बायकोनूर(कज़ाख़: Байқоңыр, अंग्रेज़ी: Baikonur) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश के किज़िलओरदा प्रांत में सिर दरिया के किनारे स्थित एक शहर है। रूस और कज़ाख़स्तान में एक आपसी समझौते के अंतर्गत यह शहर सन् २०५० तक रूस को किराए पर दिया गया है और इसका प्रशासन रूस करता है। यह शहर सोवियत संघ के ज़माने में उस देश के अंतरिक्ष-सम्बन्धी कार्यक्रम के लिए रॉकेट उड़ान केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। अब वह केंद्र इस शहर के बीच स्थित है और शहर उसके इर्द-गिर्द ५७ वर्ग किमी के इलाक़े पर विस्तृत है।, Joseph N. Pelton, Ram Jakhu, Elsevier, 2010, ISBN 978-1-85617-752-8,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बायकोनूर · और देखें »

बाल्काश झील

बलख़श झील के जलसम्भर का नक़्शा अंतरिक्ष से बलख़श झील का नज़ारा बाल्काश झील (कज़ाख़: Балқаш Көлі, अंग्रेज़ी: Lake Balkhash) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश में स्थित एक विशाल झील है। यह एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसका कुल क्षेत्रफल १६,४०० किमी२ है, लेकिन इसमें पानी डालने वाली नदियों से सिंचाई के लिए पानी खिचने की वजह से इसका आकार घट रहा है। बीच में एक धरती की ऊँगली इसे दो हिस्सों में बांटती है - पश्चिमी भाग का पानी मीठा है जबकि पूर्वी भाग का पानी खारा है। पूर्वी भाग पश्चिमी भाग से अधिक गहरा है। इसका सबसे गहरा स्थान केवल २६ मीटर गहरा है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बाल्काश झील · और देखें »

बुज़कशी

बल्ख़ प्रांत में बुज़कशी कज़ाख़ नाम) बुज़कशी (दरी फ़ारसी:, अंग्रेज़ी: Buzkashi) या कोक-बोरू (उज़बेक: kökbörü, अंग्रेज़ी: Kok-boru) या वुज़लोबा (पश्तो:, अंग्रेज़ी: Wuzloba) मध्य एशिया में घोड़ों पर सवार होकर खेले जाने वाला एक खेल है। यह अफ़्ग़ानिस्तान, उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किरगिज़स्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, पाकिस्तान के पठान इलाक़ों और चीन के उईग़ुर इलाक़ों में खेला जाता है। यह सदियों से स्तेपी के मैदानों पर रहने वाले क़बीलों द्वारा खेला जा रहा है जो घुड़सवारी में हुनरमंद होते हैं। इसमें खिलाड़ियों के दो गुट होते हैं और खेल के मैदान के बीच में एक सिर-कटा बकरा या बछड़ा रखा जाता है। खिलाड़ी अपने घोड़े दौड़ाते हुए उसे उठाने की कोशिश करते हैं। जो उसे उठा लेता है वह दुसरे गुट के खिलाड़ियों से बचकर उसे जीत की लकीर के पार फेंकने की कोशिश करता है, जबकि दूसरे खिलाड़ी उस लाश को उस से छीनने की कोशिश करते हैं।, Paul Connolly, Pier 9, 2011, ISBN 978-1-74266-513-9,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बुज़कशी · और देखें »

बेयतेरेक

बेयतेरेक (कज़ाख़: Бәйтерек, अंग्रेज़ी: Beyterek) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी अस्ताना में एक स्तंभ-नुमा मीनार है। कज़ाख़ भाषा में 'बेयतेरेक' का मतलब 'ऊँचा पोपलर (का वृक्ष)' होता है। यह मीनार सन् १९९७ में अस्ताना शहर को कज़ाख़स्तान की राजधानी का दर्जा मिलने के लिए बनाया गया एक यादगार है। इस से पहले अलमाती शहर देश की राजधानी हुआ करता था।, Graham Field, Troubador Publishing Ltd, 2012, ISBN 978-1-78088-088-4,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बेयतेरेक · और देखें »

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है,जो सादृश और अंकीय लघु तरंगों (एनालॉग एंड डिजिटल शार्टवेव), इंटरनेट स्ट्रीमिंग और पॉडकास्टिंग, उपग्रह, एफएम और एमडब्ल्यू प्रसारणों के जरिये दुनिया के कई हिस्सों में 32 भाषाओं में प्रसारण करता है। यह राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, (बीबीसी के घोषणपत्र में उल्लिखित विषयों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के समझौते के आदेश द्वारा) गैर-लाभकारी और वाणिज्यिक विज्ञापनों से मुक्त है। अंग्रेजी भाषा की सेवा हर दिन 24 घंटे प्रसारित होती है। जून 2009 में बीबीसी की रिपोर्ट है कि विश्व सेवा के साप्ताहिक श्रोताओं का औसत 188 मिलियन लोगों तक पहुंच गया। वर्ल्ड सर्विस के लिए ब्रिटिश सरकार विदेशी और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा अनुदान सहायता के माध्यम से वित्तपोषित करती है। 2014 से यह अनिवार्य बीबीसी लाइसेंस शुल्क से वित्तपोषित होगा, जो ब्रिटेन में टेलीविजन पर प्रसा‍रित कार्यक्रमों को देखने वाले हर घर पर लगाया जायेगा.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस · और देखें »

भाषा संस्थानों की सूची

यहाँ भाषा-नियामक संस्थानों की सूची दी गई है जो मानक भाषाओं का नियमन करतीं हैं। इन्हें प्रायः 'भाषा अकादमी' कहा जाता है। भाषा अकादमियाँ भाषाई शुद्धता (linguistic purism) के उद्देश्य से काम करतीं हैं तथा भाषा से सम्बन्धित नीतियाँ बनाती एवं प्रकाशित करतीं हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और भाषा संस्थानों की सूची · और देखें »

मान्गीस्तऊ प्रांत

मान्गीस्त​ऊ प्रांत (कज़ाख़: Маңғыстау облысы, अंग्रेज़ी: Mangystau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कैस्पियन सागर के किनारे स्थित अकतऊ शहर है, जो क़ाज़ाख़स्तान की सबसे बड़ी बंदरगाह भी है। इस प्रांत की दक्षिणी सीमा तुर्कमेनिस्तान के बलक़ान प्रान्त से और पूर्वी सीमा उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान प्रान्त से लगती हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और मान्गीस्तऊ प्रांत · और देखें »

मेरा क़ज़ाख़स्तान

मेरा कज़ाख़िस्तान (कज़ाख़: Менің Қазақстаным) कज़ाख़िस्तान का वर्तमान राष्टृगान है। इसे ७ जनवरी, २००६ को सन्सद द्वारा स्वीकृत किया गया था। इस देशभक्ति के गीत को सोवियत काल के दौरान लिखा गया था। इस गान के संगीतकार शाम्शी काल्दयाकोव हैं और बोल जुमेकिन नाजिमेदिनोव ने लिखे थे। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और मेरा क़ज़ाख़स्तान · और देखें »

लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कज़ाख़ भाषा और लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची · और देखें »

सरी सू नदी

सरी सू नदी या सरीसू नदी (काज़ाख़​: Сарысу, अंग्रेज़ी: Sary su River) मध्य काज़ाख़​स्तान में बहने वाली एक नदी है। यह काराग़ान्दी प्रांत में अतासू क्षेत्र में उत्पन्न होती है और पहले पश्चिम किज़िल-द्झ़ार​ की तरफ और फिर मुड़कर दक्षिणपश्चिम की ओर चलती है। बिरलेस्तिक और झ़ानाबास नामक बस्तियों के पास से गुज़रकर यह एक छोटी झीलों की शृंखला में अंत हो जाती है। इन झीलों को रूसी भाषा में ओज़ेरा सेगिज़ (यानि 'सेगिज़ झीलें') कहा जाता है लेकिन यह अक्सर सूखी हुई ही रहती हैं।, C. Hilary Fry, pp.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और सरी सू नदी · और देखें »

सीरिलिक लिपि

सीरिलिक लिपि (या, सीरिलीय लिपि / Cyrillic) पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया के क्षेत्र की कई भाषओं को लिखने में प्रयुक्त होती है। इसे अज़्बुका भी कहते हैं, जो इस लिपि की वर्णमाला के शुरुआती दो अक्षरों के पुराने नामों को मिलाकर बनाया गया है, जैसे कि यूनानी वर्णमाला के दो शुरुआती अक्षरों - अल्फ़ा और बीटा - को मिलाकर अल्फ़ाबेट (Alphabet) यानि वर्णमाला बनता है। इस लिपि के वर्णों से जिन भाषओं को लिखा जाता है उसमें रूसी भाषा प्रमुख है। सोवियत संघ के पूर्व सदस्य ताजिकिस्तान में फ़ारसी भाषा का स्थानीय रूप (यानि ताजिक भाषा) भी इसी लिपि में लिखा जाता है। इसके अलावा बुल्गारियन, सर्बियन, कज़ाख़, मैसीडोनियाई, उज़बेक, यूक्रेनी तथा मंगोलियाई भाषा भी मुख्यतः इसी लिपि में लिखी जाती है। इस वर्णमाला को यूरोपीय संघ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त है जहाँ केवल रोमन तथा यूनानी लिपि ही अन्य आधिकारिक लिपियाँ हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और सीरिलिक लिपि · और देखें »

ज़ुन्गार लोग

सरल (Saral), जो मान्छु लोगों के चीन और मंगोलिया पर राज करने वाले चिंग राजवंश की फ़ौज में ज़ुन्गार जाति का एक अफसर था ज़ुन्गार (मंगोल: Зүүнгар, कज़ाख़: Жоңғар, अंग्रेज़ी: Dzungar) मंगोल लोगों की ओइरत शाखा की एक उपशाखा का नाम है जिन्होनें १७वीं और १८वीं सदी में अपनी ज़ुन्गार ख़ानत चलाई थी। ऐतिहासिक रूप से वे ओइरत उपजाति के चार प्रमुख क़बीलों में से एक रहे हैं (अन्य तीन तोरग़ुत​, दोरबेत और ख़ोशूत​ हैं)। मंगोल भाषा में 'ज़ुउन्गार' शब्द का मतलब 'बाहिनें हाथ' होता है। आधुनिक युग में ज़ुन्गार लोग मंगोलिया और चीन में रहते हैं और मंगोलिया में उनकी जनसँख्या १५,५२० अनुमानित की गई थी। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और ज़ुन्गार लोग · और देखें »

ख़ोव्द प्रांत

ख़ोव्द (मंगोल: Ховд; अंग्रेज़ी: Khovd) मंगोलिया के पश्चिमी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। यहाँ कई समुदाय रहते हैं और मंगोल लोग व कज़ाख़ लोग की मिश्रित आबादी बसी हुई है।, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527 इसका नाम इस प्रांत में बहने वाली ख़ोव्द नदी पर पड़ा है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और ख़ोव्द प्रांत · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: कज़ाख़ भाषा और गूगल खोज · और देखें »

आस्त्राख़ान

आस्त्राख़ान के मध्यकालीन भारतीय व्यापारियों के केंद्र का रूसी भाषा में स्मारक (Индийское торговое подворье, इन्दिस्कोए तोरगोवोए पोदवोरए) आस्त्राख़ान (रूसी: Астрахань, अंग्रेज़ी: Astrakhan) रूस के यूरोपीय हिस्से के दक्षिणी भाग में वोल्गा नदी के किनारे स्थित एक शहर है जो रूस के आस्त्राख़ान ओब्लास्त (प्रांत) का प्रशासनिक केंद्र भी है। यह वोल्गा नदी के कैस्पियन सागर में विलय हो जाने वाले स्थान के काफ़ी पास है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और आस्त्राख़ान · और देखें »

इली नदी

इली नदी का एक दृश्य बलख़श झील जलसम्भर क्षेत्र का नक़्शा जिसमें इली नदी और उसकी उपनदियाँ देखी जा सकती हैं इली नदी (कज़ाख़: Іле, इले; अंग्रेज़ी: Ili River) मध्य एशिया की एक नदी है जो चीन के शिनजियांग प्रांत के इली कज़ाख़ स्वशासित विभाग में तियान शान पहाड़ों से उत्पन्न होकर दक्षिणपूर्वी कज़ाख़स्तान के अलमाती प्रांत से गुज़रकर बलख़श झील के ख़ाली होती है। इसकी कुल लम्बाई १,४३९ किमी है जिसमें से ८१५ किमी कज़ाख़स्तान की भूमि में आता है। बलख़श झील से मिलते हुए इली नदी एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र बनाती है जिसमें झीलें, दलदली ज़मीन और सरकंडों से भरपूर जलग्रस्त इलाक़े आते हैं। कुल मिलकर इली नदी का जलसम्भर क्षेत्र १,४०,००० वर्ग किमी है। इली नदी स्तेपी की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है - अन्य दो चुय नदी और तलास नदी हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और इली नदी · और देखें »

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत क़ज़ाख़स्तान चौदह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें क़ज़ाख़स्तान में 'ओब्लिसी' (облысы, oblysy) बुलाया जाता है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें कज़ाख़ भाषा में औदन (аудан, audan) और रूसी भाषा में रायोन (район, rayon) कहतें है। इन १४ प्रान्तों के अलावा ३ शहरों को भी प्रशासनिक विभागों का दर्जा मिला हुआ है।, Bella Waters, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-6588-8,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और क़ज़ाख़स्तान के प्रांत · और देखें »

काराग़ान्दी प्रांत

काराग़ान्दी प्रांत (कज़ाख़: Қарағанды облысы, अंग्रेज़ी: Karagandy Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी काराग़ान्दी नाम का शहर ही है लेकिन इस नगर को आमतौर पर रूसी-लहजे में काराग़ान्दा बुलाया जाता है। काराग़ान्दी क़ाज़ाख़स्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और देश के मध्य में स्थित है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और काराग़ान्दी प्रांत · और देखें »

किर्गिज़ भाषा

किर्गिज़ एक तुर्की भाषा है और रूसी भाषा के अतिरिक्त यह किर्गिज़स्तान की आधिकारिक भाषा है। कुल के हिसाब से यह अल्तेय से बहुत निकट से और कज़ाख से दूर से जुड़ती है। हालाँकि वर्तमान समय में भाषीय सम्मिलन की वजह से किर्गिज़ और कज़ाख के बीच ज्यादा निकटता नजर आती है। किर्गिज़ भाषा किर्गिज़स्तान, चीन, अफ़गानिस्तान, कज़ाख़िस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्की, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और रूस में करीबन 40 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है। किर्गिज़ २०वीं शताब्दी तक मूलतः संशोधित अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल किया जाने लगा। बाद में सोवियत संघ के प्रभाव की वजह से सिरिलिक वर्णमाला मानक बन गई और आज तक चलन में है। हालाँकि कुछ लोग आज भी अरबी लिपि का उपयोग करते हैं। सोवियत संघ के 1991 में विघटन और देश के स्वतंत्र होने के बाद से किर्गिज़ भाषा को पुनः रोमन लिपि में कुछ किर्गिज राजनीतिज्ञ बात कह रहे हैं, लेकिन इस योजना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। आजकल, यह अभी भी मुख्य भाषा मुख्य शहरों में, इस तरह के रूप में बिश्केक जबकि किरगिज़ जारी है जमीन खोने विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और किर्गिज़ भाषा · और देखें »

किज़िल कुम रेगिस्तान

उज़बेकिस्तान में किज़िल कुम में एक बस्ती से निकलती सड़क अंतरिक्ष से किज़िल कुम - तस्वीर में मध्य में नीचे की तरफ - दाएँ में कैस्पियन सागर है और उस से ज़रा बाएँ में अधिकतर सूखा हुआ अरल सागर, किज़िल कुम दो नदियों की रेखाओं (आमू दरिया और सिर दरिया) के बीच का इलाक़ा है किज़िल कुम में रेत का टीला किज़िल कुम या क़िज़िल क़ुम (उज़बेक: Qizilqum; कज़ाख़: Қызылқұм; अंग्रेज़ी: Kyzyl Kum) मध्य एशिया में स्थित एक रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल २,९८,००० वर्ग किमी (१,१५,००० वर्ग मील) है और यह दुनिया का ११वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह आमू दरिया और सिर दरिया के बीच के दोआब में स्थित है। इसका अधिकाँश हिस्सा कज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान में आता है, हालांकि एक छोटा भाग तुर्कमेनिस्तान में भी पड़ता है। तुर्की भाषाओँ में 'किज़िल कुम' का मतलब 'लाल रेत' है और इस रेगिस्तान की रेतों में मिश्रित पदार्थ बहुत से स्थानों में इसे एक लालिमा देते हैं। इस से दक्षिण-पश्चिम में आमू दरिया के पार काराकुम रेगिस्तान पड़ता है जिसके नाम का अर्थ 'काली रेत' है।, R. Lal, Psychology Press, 2007, ISBN 978-0-415-42235-2,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और किज़िल कुम रेगिस्तान · और देखें »

किज़िलओरदा प्रांत

किज़िलओरदा प्रांत (कज़ाख़: Қызылорда облысы, अंग्रेज़ी: Kyzylorda Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी किज़िलओरदा शहर ही है। मध्य एशिया की महत्वपूर्ण नदी, सिर दरिया पूर्व में तियान शान पहाड़ियों से उत्पन्न होकर इस प्रांत से गुज़रकर अरल सागर जाती हैं। इस प्रान्त में अरल्स्क शहर है, जिसे अरल शहर भी कहते हैं, जो अरल सागर पर एक बंदरगाह हुआ करती थी लेकिन अरल के अधिकाँश हिस्से के सूखने से अब अरल सागर के बचे-कुचे अंश से १२ किमी दूर है। तुर्की भाषाओँ के मशहूर प्राचीन कवि कोरकुत अता (Korkut Ata) ९वीं सदी ईसवी में इसी प्रांत में पैदा हुए माने जाते हैं।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और किज़िलओरदा प्रांत · और देखें »

कज़ाख़ लोग

चीन के शिनजियांग प्रांत में एक कज़ाख़ परिवार कज़ाख़ मध्य एशिया के उत्तरी भाग में बसने वाली एक तुर्की-भाषी जाति का नाम है। कज़ाख़स्तान की अधिकाँश आबादी इसी नस्ल की है, हालाँकि कज़ाख़ समुदाय बहुत से अन्य देशों में भी मिलते हैं, जैसे कि उज़बेकिस्तान, मंगोलिया, रूस और चीन के शिनजियांग प्रान्त में। विश्व भर में १.३ से लेकर १.५ करोड़ कज़ाख़ लोग हैं और इनमें से अधिकतर की मातृभाषा कज़ाख़ भाषा है। कज़ाख़ लोग बहुत से प्राचीन तुर्की जातियों के वंशज हैं, जैसे कि अरग़िन, ख़ज़र, कारलुक, किपचक और कुमन। माना जाता है कि इनमें कुछ हद तक मध्य एशिया की कुछ ईरानी भाषाएँ बोलने वाली जातियाँ (जैसे कि शक, स्किथाई और सरमती) भी शामिल हो गई। कज़ाख़ लोग साइबेरिया से लेकर कृष्ण सागर तक फैले हुए थे और जब इस क्षेत्र में तुर्की-मंगोल लोगों का राज चला तब भी वे मध्य एशिया में ही बसे रहे। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और कज़ाख़ लोग · और देखें »

कज़ाख़ विकिपीडिया

कज़ाख विकिपीडिया विकिपीडिया का कज़ाख भाषा का संस्करण है। २७ मई, २००९ तक इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ४,१३८+ है और यह विकिपीडिया का ११५वां सबसे बड़ा संस्करण है।.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और कज़ाख़ विकिपीडिया · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

कोस्तानय प्रांत

कोस्तानय​ शहर का एक दृश्य कोस्तानय​ प्रांत (कज़ाख़: Қостанай облысы, अंग्रेज़ी: Kostanay Province या Qostanay Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी कोस्तानय​ नाम का शहर ही है। इसके अलावा रुदनीय (Рудный, Rudniy) भी इस राज्य का एक अन्य प्रमुख शहर है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और कोस्तानय प्रांत · और देखें »

अतिर​ऊ प्रांत

अतिरऊ प्रांत (कज़ाख़: Атырау облысы, अंग्रेज़ी: Atyrau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अतिरऊ नाम का शहर ही है। अतिरऊ प्रांत देश के पश्चिमी हिस्से में कैस्पियन सागर के पूर्वोत्तरी किनारे पर स्थित है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अतिर​ऊ प्रांत · और देखें »

अरल सागर

1960 में झील का आकार, इस मानचित्र में वर्तमान देशों की राजनैतिक सीमाएं दिखाई गई हैं। वे देश जिनसे भूमि द्वारा विसर्जित पानी इसमें आता है पीले रंग में दिखाए गए हैं। अरल सागर या अराल सागर (कज़ाख़: Арал Теңізі, उज़बेक: Orol dengizi, रूसी: Аральскοе мοре, ताजिक/फ़ारसी: दरिय (ओचा)-ए-खवारज़्म) मध्य एशिया में स्थित एक झील है जिसके बड़े आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है, पर अब दिनोदिन इसका आकार घटता जा रहा है। स्थानीय भाषाओं में इसका शाब्दिक अर्थ है 'द्वीपों की झील', जो इस झील में एक समय पर दिखने वाले लगभग १५०० टापुओं के आधार पर नामांकित थी। सन् १९६० में सोवियत प्रशासन ने इसमें विसर्जित होने वाली दो नदियों - आमू दरिया और सिर दरिया को मरुभूमि सिंचाई के लिए विमार्गित करने का निर्णय लिया, जिसके बाद से अरल सागर घटा और तीन अलग-अलग भागों में बंट गया। इसके फलस्वरूप आने वाले ४० सालों में अराल सागर का ९० प्रतिशत जल खत्म हो गया तथा ७४ प्रतिशत से अधिक सतह सिकुड़ गई और इसका आकार १९६० के इसके आकार का सिर्फ १० प्रतिशत ही रह गया है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अरल सागर · और देखें »

अलमाती

अलमाती(कज़ाख़: Алматы, अंग्रेज़ी: Almaty) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की भूतपूर्व राजधानी और उस देश का सबसे बड़ा शहर है। कज़ाख़ भाषा में 'अलमाती' शब्द का मतलब 'सेबों का शहर' होता है। सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९२९ से १९९१ तक यह शहर 'अल्मा अता' (Alma Ata, अर्थ: 'सेब का पिता') के नाम से उसे राष्ट्र के 'कज़ाख़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Kazakh SSR) विभाग की राजधानी हुआ करता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद १९९१ से १९९७ तक यह उस देश की राजधानी रहा लेकिन १९९७ में अस्ताना कज़ाख़स्तान की नई राजधानी बना। इसके बावजूद अलमाती देश का आर्थिक केंद्र है और इसमें पूरे राष्ट्र की ९% आबादी बसती है। अलमाती दक्षिणी कज़ाख़स्तान में किरगिज़स्तान की सीमा के पास के पहाड़ी इलाक़े में स्थित है। रूसी साम्राज्य के दौर में १८६७ से १९२१ तक इसे विएरनी (Верный, Vierny) के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ रूसी भाषा में 'वफ़ादार' होता है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अलमाती · और देखें »

अलमाती प्रांत

अलमाती प्रांत (कज़ाख़: Алматы облысы, अंग्रेज़ी: Almaty Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तालदीकोरग़ान नाम का शहर है। अलमाती प्रांत का क्षेत्र क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी अलमाती को घेरे हुए है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अलमाती प्रांत · और देखें »

अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अस्ताना · और देखें »

अकतोबे प्रांत

अकतोबे प्रांत (कज़ाख़: Ақтөбе облысы, अंग्रेज़ी: Aktobe Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अकतोबे नाम का शहर ही है। इस प्रांत से इलेक नदी (Ilek river) निकलती है जो यूराल नदी की एक महत्त्वपूर्ण उपनदी है। इस प्रान्त में तेल की खाने हैं और उनसे प्रांत को अच्छी आमदनी हो जाती है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की आलिया मोल्दागुलोवा (Али́я Молдагу́лова, Aliya Moldagulova) नामक स्त्री सोवियत लाल सेना में एक मशहूर निशानेबाज़ थी और प्रांत में जगह-जगह उसके नाम के स्मारक हैं।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अकतोबे प्रांत · और देखें »

अकमोला प्रांत

अंगूठाकार अकमोला प्रांत (कज़ाख़: Ақмола облысы, अंग्रेज़ी: Akmola Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कोकशेताऊ शहर है। क़ाज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी, अस्ताना, पूरी तरह अकमोला के अन्दर आती है लेकिन प्रशासनिक रूप से वह इस राज्य का भाग नहीं है। इस प्रान्त में सोना और कोयला ज़मीन से निकालने का काम चलता है। सन् २००९ की जनगणना में इस प्रांत के ४३.५% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे जबकि ३६.५% लोग रूसी समुदाय के थे। .

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अकमोला प्रांत · और देखें »

अक़तऊ

अक़तऊ, जो १९६४-१९९१ काल में शेवचेंको के नाम से जाना जाता था, पश्चिमी काज़ाख़स्तान का एक बड़ा शहर है और उस देश की कैस्पियन सागर पर सबसे बड़ी बंदरगाह है।, Paul Brummell, pp.

नई!!: कज़ाख़ भाषा और अक़तऊ · और देखें »

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत

उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Солтүстік Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: North Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी पेत्रोपाव्ल (Petropavl) नाम का शहर है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से लगती हैं। इशिम नदी (उर्फ़ एसिल नदी), जो इरतिश नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है, दक्षिण में काराग़ान्दी प्रांत से उत्पन्न होने के बाद इस प्रांत से होती हुई रूस में चली जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार क़ज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: कज़ाख़ भाषा और उत्तर क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क़ाज़ाक़ भाषा, क़ज़ाख़ भाषा, काज़ाख़ भाषा, काज़ाख़​ भाषा, कज़ाख भाषा, कजाक भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »