लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कंचनपुर जिला

सूची कंचनपुर जिला

नेपाल के महाकाली प्रान्त का जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले.

8 संबंधों: डोटीगढ़, नेपाल के नगरपालिकायें, नेपाल के प्रदेश, नेपाल के जिले, प्रदेश संख्या ७, महेन्द्रनगर, महेन्द्रनगर नगरपालिका, सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

डोटीगढ़

नेपाल के विकास-क्षेत्र नेपाल के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र को 'जागर' लोककथाओं में टोडीगढ़ कहा गया है। यह क्षेत्र काली नदी और करनाली नदी के बीच पड़ता है। .

नई!!: कंचनपुर जिला और डोटीगढ़ · और देखें »

नेपाल के नगरपालिकायें

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं, जिनमें से २०१४ तक सिर्फ ५८ नगरपालिकायें थीं। मई २०१४ में ७२ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। दिसम्बर २०१४ में ६१ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। सितंबर २०१५ में २६ और नए नगरपालिकायें स्थापित हुईं और ४६ और नए नगरपालिकायें मार्च २०१७ में स्थापित किये गए। नेपाल में ३ प्रकार की नगरपालिकायें हैं; महानगरपालिकायें, उपमहानगरपालिकायें और नगरपालिकायें। मार्च २०१७ में, स्थानीय स्तर पुनर्रचना आयोग के रिपोर्ट के बाद देश को ४ महानगरपालिकाओं, १३ उपमहानगरपालिकाओं, २४६ नगरपालिकाओं और ४८१ ग्रामपालिकाओं में बांटा गया। १ जून २०१७ को २ उपमहानगरपालिका बिराटनगर और बीरगंज को महानगर में स्थान्तरित किया गया, इस तरह ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका हो गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से पोखरा लेखनाथ सब से बड़ा महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ४६४.२८ किमी² और ललितपुर सब से छोटा महानगरपालिका है जिसका क्षेत्रफल ३६.१२ किमी² है। घोराही सब से बड़ा उप-महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ५२२.२१ किमी² है, जिसकी जनसंख्या १५६,१५४ है। यह नेपाल के नगरों की सूची है। जो नाम यहाँ लिखे गये हैं वे आधिकारिक (ऑफिशियल) नाम हैं; किन्तु कुछ शहरों के पूर्व नाम अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। .

नई!!: कंचनपुर जिला और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

नई!!: कंचनपुर जिला और नेपाल के प्रदेश · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: कंचनपुर जिला और नेपाल के जिले · और देखें »

प्रदेश संख्या ७

प्रदेश संख्या ७, नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है जो नेपाल के सब से पश्चिम में स्थित है। इस प्रदेश में निम्न ९ जिले हैं.

नई!!: कंचनपुर जिला और प्रदेश संख्या ७ · और देखें »

महेन्द्रनगर

परिचय भिम् डत्ता नगरपालिका (महेन्द्रनगर), नेपाल के महाकाली अंचल का कंचनपुर जिला की एक नगरपालिका है। इसके अन्दर लगभग १४४५० घर है। यह पश्चिम नेपाल से उतरांचल राज्य (भारत) प्रवेश का मुख्य नाका है। भिम् डत्ता माहाकाली अंचल का अंचल मुकाम होनेके साथ-साथ कंचनपुर जिलेका भी मुकाम है। .

नई!!: कंचनपुर जिला और महेन्द्रनगर · और देखें »

महेन्द्रनगर नगरपालिका

महेन्द्रनगर नगरपालिका (अंग्रेजी:Mahendranagar), नेपाल के महाकाली अंचल का कंचनपुर जिला का एक नगरपालिका है। यह जगह मै १३७३८ घर है। .

नई!!: कंचनपुर जिला और महेन्द्रनगर नगरपालिका · और देखें »

सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के सबसे पश्चिम में स्थित है। इस के पूर्व में नेपाल का मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में भारत का राज्य उत्तराखण्ड तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का उत्तर प्रदेश स्थित है। सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का मुख्यालय दिपायल में स्थित है। इस प्रान्त में २ अंचल तथा ९ जिलें हैं। सुदूर पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का क्षेत्रफल १९,५३९ किमी२ है जिसमें २ अंचल सेती अंचल और महाकाली अंचल हैं। इस क्षेत्र में ९ जिलें हैं जिसका क्षेत्रीय मुख्यालय दिपायल, डोटी जिले में है। सुदूर-पश्चिमांचल राजधानी से सुदूर है और विकास के लिए एक चुनौती है। इस क्षेत्र में करीब ४४% लोग पहाड़ों पर और ४९% लोग हिमालयी परिवेश में रहते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी गुजर-बसर करते हैं। इस क्षेत्र में आधारभूत सेवाएँ सीमित हैं और कठिन भौगोलिक परिवेश के कारण आधारभूत सेवाओं को इस क्षेत्र में लोगों तक पहुँचाना एक चुनौती है। इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक संरचनाएं बड़ी ही कठिन है और यहाँ लैंगिक और जातिय भेद-भाव चारो तरफ विद्यमान है। पारम्परिक प्रणाली धर्म के साथ जुड़े हुए हैं, संस्कृति और रिती-रिवाज का भी विकास पर बहुत बड़ा प्रभाव है। नेपाल का यह सुदूर क्षेत्र कभी डोटी कहलाता था, कुछ लोगों का मानना है कि डोटी शब्द 'दो वती' से आया है जिसका अर्थ बताते हैं: दो नदियों के बिच का भू-भाग। कुछ लोग ये भी मानते हैं कि ये नाम हिन्दू भगवान देव और आतवी से आया है जिसका मतलब है: पुनः उत्पत्ति। १३ वीं शताब्दी में जब कत्युरी राज-शासन का पतन हो गया तब निरंजन मल्ल देव ने डोटी राज्य की स्थापना की। डोटीयाली और कुमाऊनी इस क्षेत्र में बोली जाती है। देउडा, झोडा, छपेली, छालिया, भाडा आदि यहाँ के पारंपरिक नृत्य हैं और गौरा या गमारा यहाँ का सब से बड़ा त्यौहार है। .

नई!!: कंचनपुर जिला और सुदूर-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »