लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओस्टीइक्थीज़​

सूची ओस्टीइक्थीज़​

ओस्टीइक्थीज़​ (Osteichthyes) या हड्डीदार मछलियाँ (bony fish) ऐसी मछलियों की वह श्रेणी होती है जिनके अंदरूनी ढाँचे (सख़्त) हड्डी के बने होते हैं। इनसे विपरीत वह मछलियाँ होती हैं जिनके भीतरी ढाँचे हड्डियों की बजाय उपास्थि (कार्टिलेज) के बने होते हैं, यानि उपास्थिदार मछलियाँ। दुनिया के अधिकतर मछलियाँ ओस्टीइक्थीज़​ हैं और इस विस्तृत और विविध श्रेणी में २९,००० से ज़्यादा जातियाँ आती हैं। अगर रज्जुकी (रीढ़ की हड्डी वाले) जानवरों का पूरा संघ देखा जाए तो हड्डीदार मछलियाँ उसकी सबसे बड़ी श्रेणी है। इनके सबसे प्राचीन मिले जीवाश्म (फ़ॉसिल​) ४२ करोड़ वर्ष पुराने हैं और वे शार्कों (हाँगरों) और हड्डीदार मछलियों दोनों के दन्त-ढांचों के पहलु दिखाते हैं जिस से हड्डीदार मछलियों के क्रम-विकास (एवोल्यूशन) के बारे में भी संकेत मिलता है। .

20 संबंधों: एपोगोनिडाए, ऐक्टिनोप्टरिजियाए, परकोइडेई, पर्च, पर्सिडाए, पर्सिफ़ोर्मेज़, पंकलंघी, पोमाकैन्थीडाए, लूटजैनिडाए, सार्कोप्टरिजियाए, सिक्लिड, स्पारिडाए, सेन्ट्रार्चिडाए, सेरानिडाए, वायुशय, ग्रूपर मछली, ओपरक्यूलम, करैंजिडाए, कॉन्ड्रीइक्थीज़, अम्बैसिडाए

एपोगोनिडाए

एपोगोनिडाए (Apogonidae), जिसे कार्डिनल मछली (Cardinalfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ३७० जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर समुद्री मछलियाँ हैं लेकिन इसकी कुछ जातियाँ अर्ध-खारे और कुछ मीठे पानी में भी रहती हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और एपोगोनिडाए · और देखें »

ऐक्टिनोप्टरिजियाए

ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) या किरण-फ़िन मछलियाँ (ray-finned fishes) वह हड्डीदार मछलियाँ होती हैं जिनके फ़िन (पर) का ढांचा उनके धड़ से किरणों की तरह निकलती कई हड्डियों से बना होता है जिसके ऊपर मांस और त्वचा लगी होती है। इनके विपरीत हड्डीदार मछलियों की दूसरी मुख्य श्रेणी है, जिसे सार्कोप्टरिजियाए (Sarcopterygii) या लोब-फ़िन मछलियाँ (lobe-finned fishes) कहते हैं, जिनमें फ़िन केवल एक मुख्य हड्डी से उनके धड़ से जुड़े होते है और उस हड्डी के इर्द-गिर्द फ़िन एक लोब (पालि) की तरह बना होता है।, Reed Wicander, James S. Monroe, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और ऐक्टिनोप्टरिजियाए · और देखें »

परकोइडेई

परकोइडेई (Percoidei) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के १८ उपगणों में से एक है। विश्वभर के मत्स्योद्योगों में पकड़ी जाने वाली मछलियों में इस उपगण की कई जातियाँ आती हैं, मसलन स्नैपर, जैक, ग्रूपर, पर्च और पोर्गी। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और परकोइडेई · और देखें »

पर्च

पर्च (perch) मीठे पानी में रहने वाली एक हड्डीदार मछली है जो विश्व के बहुत स्थानों में मिलती है। इसकी तीन जातियाँ हैं। किरण-फ़िन वाली हड्डीदार मछलियों के एक कुल को इन्ही मछलियों के नाम पर 'पर्सिडाए' (Percidae) कहा जाता है। बहुत सी ऐसी भी मछलियाँ हैं जो दिखने में पर्च जैसी लगती हैं इसलिए कभी-कभी उन्हें भी 'पर्च' कह दिया जाता हैं हालांकि उनका जीववैज्ञानिक कुल अलग होता है। ऐसी मछलियों को 'पर्सिफ़ोर्म' (Perciform) कहा जाता है। इनमें भारतीय उपमहाद्वीप में मिलने वाली 'कवई' मछली भी शामिल है जो पर्सिफ़ोर्म तो है लेकिन जीववैज्ञानिक दृष्टि से पर्च नहीं है।, Kamil Bulcke, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और पर्च · और देखें »

पर्सिडाए

पर्सिडाए (Percidae) पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में (विशेषकर उत्तरी अमेरिका में) मीठे और हलके खारे पानी में मिलने वाली पर्सिफ़ोर्म मछलियों का एक कुल है। इसमें पर्च (जिसकी तीन जातियाँ हैं) और बहुत सी अन्य मछलियाँ शामिल हैं और इस कुल का नाम पर्च पर ही पड़ा है। पर्सिडाए मछलियों के चेहरे पर हलकी या भारी कवच-जैसी त्वचा होती है। इनका शरीर छूने में कठोर होता है और अक्सर लाल, नारंगी और पीले जैसे आकर्षक रंग रखता है। इनके मूहों में अक्सर दांत होते हैं और इनकी बहुत सी जातियाँ अन्य मछलियों को खाती हैं।, Eskandar Firouz, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और पर्सिडाए · और देखें »

पर्सिफ़ोर्मेज़

पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) कशेरुकी जन्तुओं (रीढ़ की हड्डी वाले) का सबसे बड़ा जीववैज्ञानिक गण है जिसमें लगभग ४०% हड्डीदार मछलियाँ आती हैं। लातिनी भाषा में 'पर्सिफ़ोर्मेज़' का मतलब 'पर्च-जैसी' होता है। यह मछलियाँ किरण-फ़िन मछलियों के जीववैज्ञानिक वर्ग का भाग हैं और इसमें लगभग सभी जलीय वातावरणों में मिलने वाली लगभग १०,००० मछलियों की जातियाँ आती हैं। पर्सिफ़ोर्मेज़ मछलियों के आकार में भी किसी भी अन्य कशेरुकी गण से अधिक विवधता है: कुछ जातियाँ केवल ७ मिलीमीटर और कुछ १६ फ़ुट (५ मीटर​) तक लम्बी होती हैं।, Thomas Scott, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और पर्सिफ़ोर्मेज़ · और देखें »

पंकलंघी

पंकलंघी (अंग्रेज़ी: mudskipper, मडस्किपर; बंगाली: চিড়িং মাছ, चिड़िम माछ) एक प्रकार की उभयचर मछली होती है, यानि ऐसी मछली जो लम्बे समय के लिये पानी से बाहर गीली रेत में रह सके और कुछ हद तक चलने में भी सक्षम हो। पंकलंघी अपने फ़िनों का प्रयोग कर के धरती पर चल पाती हैं और ऐसे क्षेत्रों में रहती हैं जो ज्वार-भाटा से कभी तो समुद्री पानी से ढके होते हैं और कभी पानी से बाहर हो जाते हैं। इन क्षेत्रों में अन्य मछलियाँ भी रहती हैं लेकिन, जहाँ वे पानी वापस जाने पर बचने वाले पानी के छोटे पोखरों में आश्रय लेती हैं, वहाँ पंकलंघी खुली रेत पर ही भ्रमण करने लगते हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और पंकलंघी · और देखें »

पोमाकैन्थीडाए

पोमाकैन्थीडाए (Pomacanthidae), जिसे समुद्री एंजलमीन (Marine angelfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ७ वंशों में ८६ जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और पश्चिमी प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर कम गहराई वाली रीफ़ों में रहती हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और पोमाकैन्थीडाए · और देखें »

लूटजैनिडाए

स्नैपर (Snapper), जो जीववैज्ञानिक रूप से लूटजैनिडाए (Lutjanidae) कहलाता है, हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इस कुल की जातियाँ अधिकतर सागर में रहती हैं लेकिन कुछ आहार पाने के लिए ज्वारनदीमुखों (एस्चुएरियों) में भी जाती हैं। लूटजैनिडाए कुल में ११३ ज्ञात जातियाँ हैं, जिनमें से लाल स्नैपर सबसे अधिक जानी जाती है और मत्स्योद्योग में एक महत्वपूर्ण मछली है। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और लूटजैनिडाए · और देखें »

सार्कोप्टरिजियाए

सार्कोप्टरिजियाए (Sarcopterygii) या लोब-फ़िन मछलियाँ (lobe-finned fishes) वह हड्डीदार मछलियाँ होती हैं जिनके फ़िन (पर) केवल एक मुख्य हड्डी से उनके धड़ से जुड़े होते है और उस हड्डी के इर्द-गिर्द फ़िन एक लोब (पालि) की तरह बना होता है। इनके विपरीत हड्डीदार मछलियों की दूसरी मुख्य श्रेणी है, जिसे ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) या किरण-फ़िन मछलियाँ (ray-finned fishes) कहते हैं, जिनमें फ़िन का ढांचा उनके धड़ से किरणों की तरह निकलती कई हड्डियों से बना होता है जिसके ऊपर मांस और त्वचा लगी होती है।, Reed Wicander, James S. Monroe, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और सार्कोप्टरिजियाए · और देखें »

सिक्लिड

सिक्लिड (Cichlid) पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के सिक्लिडाए कुल की हड्डीदार मछलियाँ होती हैं। वे लैब्रोइडेइ (Labroidei) नामक उपगण की सदस्य होती हैं जिसमें कुछ अन्य मछली कुल भी शामिल हैं। सिक्लिडों का कुल विस्तृत और विविध है। वर्तमान में इस कुल में १,६५० से अधिक जातियाँ मिल चुकी हैं और हर वर्ष यह गिनती बढ़ती जाती है। सम्भव है कि इस कुल में २०००-३००० जातियाँ हों। मछली पालन के शौकीन अक्सर सिक्लिडों को अपने घरों में पालते हैं।, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और सिक्लिड · और देखें »

स्पारिडाए

स्पारिडाए (Sparidae), जिन्हें समुद्री ब्रीम (sea bream) और पोर्गी (porgy) भी कहते हैं, हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इनके चौड़े, पिचके शरीर होते हैं, जिसमें एक छोटा मुँह और उस से कुछ दूर पर आँख स्थित होती है। पीठ पर एक पृष्ठीय फ़िन और बदन पर बड़े आकार के शल्क होते हैं। इस कुल की मछलियाँ कम गहराई वाले उपोष्णकटिबन्धीय और समशीतोष्णीय सागरों व महासागरों में सागरतह के पास मिलती हैं। यह अन्य मछलियाँ और क्रस्टेशियाई खाते हैं और इनकी अधिकतर जातियों के मुँह में खाना पीसने के लिए दाढ़-जैसे दाँत होते हैं। Eating the head is known to cause hallucinations, lasting many days.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और स्पारिडाए · और देखें »

सेन्ट्रार्चिडाए

सेन्ट्रार्चिडाए (Centrarchidae), जिन्हें सूरजमीन (sunfish) भी कहते हैं, हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है जो उत्तर अमेरिका में मीठे पानी (नदियों व झीलों) में रहती हैं। इस गण में ३७ ज्ञात जातियाँ हैं। इनकी औसत लम्बाई २० - ३० सेंटीमीटर होती है, हालांकि कालीधारी सूरजमीन (black-banded sunfish) केवल ८ सेमी और बड़ीमुख बैस (largemouth bass) १ मीटर तक पाई गई है। प्रजनन में मादा के अण्डे देने के बाद नर अपनी दुम से रेत में गड्ढा बनाकर उसमें अण्डे डालता है और फिर उनकी रखवाली करता है। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और सेन्ट्रार्चिडाए · और देखें »

सेरानिडाए

सेरानिडाए (Serranidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है। इस कुल में ६५ वंशों के अंतर्गत लगभग ४५० मछली जातियाँ श्रेणीकृत हैं। इसमें समुद्री बैस और ग्रूपर मछलियाँ भी शामिल हैं। सेरानिडाए कुल की अधिकांश मछलियाँ छोटे आकार की हैं (कुछ तो १० सेंटीमीटर से भी कम), लेकिन महान ग्रूपर (Epinephelus lanceolatus) विश्व की सबसे बड़ी हड्डीदार मछलियों में से एक है: यह २.७ मीटर (८ फ़ुट १० इंच) तक लम्बी और ४०० किलोग्राम तक भारी हो जाती है। सेरानिडाए कुल की मछलियाँ विश्वभर के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय सागरों में पाई जाती हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और सेरानिडाए · और देखें »

वायुशय

वायुशय (swim bladder, gas bladder) एक भीतरी गैस-भरा अंग होता है जिसके प्रयोग से हड्डीदार मछलियाँ अपने उत्प्लावन (बोयेंसी) पर नियंत्रण रखती हैं। इसके प्रयोग से वह बिना सक्रीय रूप से तैरे किसी मनचाही गहराई पर स्थाई रूप से ठहर सकती हैं। इसके विपरीत उपास्थिदार मछलियाँ वायुशय-रहित होती हैं और अगर वे न तैरें तो धीरे-धीरे नीचे जाती चली जाती हैं (हालांकि कुछ के शरीर में चर्बी के भंडार होते हैं जो उन्हें कुछ हद तक डूबने से बचाते हैं)। वायुशय के दो अन्य लाभ भी हैं। प्रथम, इसकी उपस्थिति से मछली का संहति-केन्द्र उसके आयतन-केन्द्र से नीचे होता है, जिस से उस के शरीर को स्थायित्व मिलता है। दूसरा, वायुशय में हवा खिसकाने से मछली ध्वनियाँ उत्पन्न कर सकती है, जिसे वह अपनी जाति की अन्य मछलियों से संचार के लिए प्रयोग कर सकती हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और वायुशय · और देखें »

ग्रूपर मछली

ग्रूपर (Grouper) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण के सेरानिडाए कुल के एपिनेफ़ेलिनाए (Epinephelinae) उपकुल के सदस्य होते हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और ग्रूपर मछली · और देखें »

ओपरक्यूलम

ओपरक्यूलम (Operculum) हड्डीदार मछलियों में क्लोम (गिल) के ऊपर स्थित हड्डी का एक ढाप होता है जो क्लोम को सुरक्षित रखता है। अधिकतर मछलियों में ओपरक्यूलम की पिछली धार सिर और धड़ के बीच की विभाजन रेखा भी समझी जाती है। ओपरक्यूलम की संरचना चार जुड़ी हुई हड्डीयों से होती है: ओपर्कल (opercle), प्रीओपर्कल (preopercle), इंटरोपर्कल (interopercle) और सबोपर्कल (subopercle)। रक्षा के अलावा, ओपरक्यूलम का एक ओर कार्य भी होता है। इसे हिलाकर मछली अपने क्लोम की ओर पानी धकेलती है, जिस से उसमें से ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और ओपरक्यूलम · और देखें »

करैंजिडाए

करैंजिडाए (Carangidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जिसमें जैक मछलियाँ (Jacks) शामिल हैं। इस कुल में पोम्पानो, जैक मैकरल और स्कैड मछलियाँ भी सम्मिलित हैं। यह समुद्री मछलियाँ हैं जो अटलांटिक, प्रशांत और हिन्द महासागरों में पाई जाती हैं। करैंजिडाए कुल की मछलियाँ तेज़ तैरने वाली परभक्षी जातियाँ होती हैं जो रीफ़ों के ऊपर और खुले सागर में शिकार करती हैं और कुछ सागरतह में रेत में छुपे अकशेरुकों को खोदकर निकालती और खाती हैं। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और करैंजिडाए · और देखें »

कॉन्ड्रीइक्थीज़

कॉन्ड्रीइक्थीज़​ (Chondrichthyes) या उपास्थिदार मछलियाँ (cartilaginous fish) जबड़े-वाली मछलियों की वह श्रेणी होती है जिनके अंदरूनी ढाँचे हड्डियों की बजाय उपास्थि (कार्टिलेज) के बने होते हैं। इनसे विपरीत वह मछलियाँ होती हैं जिनके भीतरी ढाँचे हड्डी के बने होते हैं, यानि हड्डीदार मछलियाँ। उपास्थिदार मछलियों के जोड़ेदार क्लोम (गिल) और नासिकाएँ होती हैं और इनके हृदय द्विकक्ष (दो ख़ानों वाले) होते हैं। हाँगर (शार्क) और शंकुश (रे) कुछ प्रसिद्ध उपास्थिदार मछलियाँ हैं। आमतौर पर उपास्थिदार मछलियों का अकार अन्य मछलियों से बड़ा होता है।, John Morrissey, James Sumich, pp.

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और कॉन्ड्रीइक्थीज़ · और देखें »

अम्बैसिडाए

एशियाई शीशमीन (Asiatic glassfishes) या अम्बैसिडाए (Ambassidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जो समुद्र व मीठे पानी दोनों में मिलती हैं। इसके ८ वंशों में ४९ जातियाँ हैं। एशियाई शीशमीन एशिया, ओशिआनिया, हिन्द महासागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर में मिलती है। इनमें से कुछ की लम्बाई २६ सेंटीमीटर तक होती है। इन मछलियों की कई जातियों के शरीर शीशे जैसे पारदर्शी या अर्ध-पारदर्शी होते हैं, जिसके कारण इन्हें मीनशालाओं में पालतु रूप से रखा जाता है। पहले इन्हें रंगों के टीके लगाकर मछली रखने वालों को बेचा जाता था लेकिन इस से मछली को भयंकर पीढ़ा होती है और जल्दी मृत्यु भी हो जाती है, और इस क्रूरता की वजह से लोगों ने इन्हें ख़रीदना कम कर लिया है। .

नई!!: ओस्टीइक्थीज़​ और अम्बैसिडाए · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हड्डीदार मछलियाँ, हड्डीदार मछलियों, हड्डीदार मछली, ओस्टीइक्थीज़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »