लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म)

सूची ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म)

ओलिम्पस हेज फाॅलेन (अंग्रेजी; Olympus Has Fallen) वर्ष २०१३ की एक एक्शन-थ्रिलर अमेरिकी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन एंटोनी फुक़ुआ ने किया है, तथा मुख्य भूमिकाओं में जेरार्ड बटलर, आराॅन एक्हार्ट एवं माॅर्गन फ़्रीमैन के साथ सह-भूमिकाओं में एंजेला बैसेट, राॅबर्ट फाॅर्स्टेर, काॅले हाॅउसेर, एशली जुड, मेलिसा लियो, डाइलैन मैक'डेर्माॅट, राधा मिचैल व रिक युन आदि सम्मलित हैं। फ़िल्म में उत्तरी कोरिया के अतिवादी संगठन द्वारा अमेरिकी सदन व्हाइट हाउस में घातक गुरिल्ला युद्ध शैली तरीके से हमले करने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति (एक्हार्ट) को बचाने के संघर्ष में लगे निलंबित गुप्त सेवा के एजेंट माइक बैनिंग (बटलर) पर केंद्रित है। फ़िल्म का प्रदर्शन मार्च २२, २०१३ में, फ़िल्मडिस्ट्रिक द्वारा जारी किया गया और समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद अपने $७० करोड़ के निर्माण बजट में $१६० करोड़ डाॅलर का मुनाफा बटोरा। ऑलिम्पस हेज फाॅलेन की ही तरह साल २०१३ पर आतंकियों द्वारा व्हाइट हाउस पर हमले के विषय जैसी दूसरी फ़िल्म व्हाइट हाउस डाउन भी आई थी। फ़िल्म की आगामी कड़ी लंदन हेज फाॅलेन शीर्षक नाम से मार्च ४, २०१६ में जारी की गई, जिसमें प्रमुख कास्ट सदस्यों ने पुनः अपनी भूमिका दोहराई है। .

3 संबंधों: द इक़्वालाइज़र (फ़िल्म), लंदन हेज फाॅलेन (फ़िल्म), व्हाइट हाउस डाउन

द इक़्वालाइज़र (फ़िल्म)

द इक़्वालाइज़र (अंग्रेजी; The Equalizer) वर्ष 2014 की अमेरिकी एक्शन नियो-नोइर अपराध थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन एंटोनी फुक़ुआ ने किया है और लेखन रिचर्ड वेंक ने किया है, जिन्होंने लगभग इसी समान नाम के टीवी धारावाहिक पर काम किया है। फ़िल्म में डेंज़ल वाॅशिंगटन, मार्टन सोकैस, श्लोए ग्रैस माॅरेत्ज़, डेविड हार्बर, बिल पुलमैन तथा मेलिसा लियो ने अभिनय किया है। प्रमुख फोटोग्राफी की शुरुआत जून 2013 को मैसाचुसेट्स के विभिन्न शहरों एवं इलाकों को लोकेशन के रूप में चुना गया। यह विलैज रोडशाॅ पिक्चर्स की पहली फ़िल्म है जिन्होंने वर्ष 2001 से सेविंग सिल्वरमैन कै बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के करारनामे के साथ सह-वित्तीय रूप से साझेदारी की है। फ़िल्म की वैश्विक प्रदर्शनी 2014 की टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव को सितम्बर 7, 2014, में हुआ और फिर वर्ल्डवाईड सितम्बर 26 को जाकर रिलीज की गई। समीक्षकों ने फ़िल्म की मिश्रित पक्ष के बाद इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और फ़िल्म ने वैश्विक स्तर पर $192 करोड़ से अधिक की बाॅक्स ऑफिस का कारोबार किया। फ़िल्म की सिक्विल यानी दूसरे भाग बनाने की पुष्टि की है, जिसमें वाशिंगटन दुबारा से अपने रोल में दिखेंगे। .

नई!!: ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म) और द इक़्वालाइज़र (फ़िल्म) · और देखें »

लंदन हेज फाॅलेन (फ़िल्म)

लंदन हेज फाॅलेन (अंग्रेजी; London Has Fallen) वर्ष २०१६ में बनी अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन बाबक नजाफी ने किया है तथा लेखन क्रिफटन राॅथेनबर्गर, कैट्रिन बेनेदिक्ट, चैड सेंट.

नई!!: ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म) और लंदन हेज फाॅलेन (फ़िल्म) · और देखें »

व्हाइट हाउस डाउन

व्हाइट हाउस डाउन (अंग्रेजी; White House Down) वर्ष २०१३ की अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन रोलैण्ड एमेरिच ने किया है जो कि व्हाइट हाउस पर हुए अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आत्मघाती हमले तथा एक कैपिटल पुलिसकर्मी के बारे में है जो इसे रोकने की कोशिश करता है। फ़िल्म की पटकथा जेम्स वैंडरबिल्ट ने लिखी है, तथा फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में चैनिंग टैटम तथा जैमी फाॅक्स, के साथ मैगी गिलेन्हाॅल, जेम्स वुड्स, जेसन क्लार्क, जाॅय किंग, और रिचर्ड जेन्किन्स जैसे सहयोगी अदाकार भी शामिल हैं। फ़िल्म का प्रदर्शन जून २८, २०१३ में हुआ तथा वर्ल्डवाईड इसने $२०५ करोड़ की कुल व्यवसाय भी किया। वहीं उसी वर्ष इस विषय पर जेरार्ड बटलर तथा एराॅन एक्हार्ट की अभिनीत फ़िल्म ओलिम्पस हेज फाॅलेन (२०१३) रिलीज हुई थी। .

नई!!: ओलिम्पस हेज फाॅलेन (फ़िल्म) और व्हाइट हाउस डाउन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओलिम्पस हेज फाॅलेन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »