लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओरेसंड सेतु

सूची ओरेसंड सेतु

ओरेसण्ड सेतु (Øresundsbroen, Öresundsbron, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी। इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती। ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था। .

3 संबंधों: पेबरहोम, ज़ीलैंड, कोपनहेगन विमानक्षेत्र

पेबरहोम

पेबरहोम (शाब्दिक अर्थ "पेप्पर द्वीप", Pepparholm अर्थात मिर्च आकार वाला छोटा द्वीप), एक छोटा सा कृत्रिम द्वीप है और डेनमार्क के ओरेसंड में स्थित है। यह टार्न्बी नगरपालिका का भाग है और इसका निर्माण ओरेसंड सेतु के लिये किया गया था जिसके द्वारा डेनमार्क को स्वीडन से जोड़ा गया है। यह एक छोटे किन्तु इससे बड़े प्राकृतिक द्वीप सॉल्टहोम (जिसका अर्थ है सॉल्ट अर्थात नमक द्वीप) के निकटस्थ है और उसी के पूरक नाम मिर्च द्वीप पर इसका नामकरण किया गया है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और पेबरहोम · और देखें »

ज़ीलैंड

ज़ीलैंड, जिसे सीलैंड (Sjælland; भी कहते हैं) डेनमार्क का सबसे बड़ा (7,031 कि.मी²) और सघन आबादी वाला (लगभग २५ लाख) द्वीप है। (विश्व का 96वां बड़ा द्वीप तथा ३५वां अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है।) यह फ़नेन से ग्रेट बेल्ट सेतु द्वारा जुड़ा है लोल्लैण्ड, फ़ॉल्स्टर (और २०२१ से जर्मनी भी) से स्टोर्स्ट्रॉम सेतु द्वारा एवं स्वीडन से अमेजर होते हुए ओरेसंड सेतु द्वारा जुड़ा हुआ है। डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, आंशिक रूफ से ज़ीलैंड के पूर्वी तट पर तथा आंशिक रूप से अमेजर द्वीप पर बसी है। द्वीप के अन्य शहरों में रोस्किल्ड, नॅस्ट्वेड एवं एल्सिनोर हैं। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और ज़ीलैंड · और देखें »

कोपनहेगन विमानक्षेत्र

कोपनहेगन विमानक्षेत्र, कास्त्रुप (Københavns Lufthavn, Kastrup) (Københavns Lufthavn) डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, पूरे ज़ीलैंड, ओरेसंड क्षेत्र एवं दक्षिणी स्वीडन के एक बड़े भाग (न केवल स्कैनिया) को सेवा देने वाला प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह अब तक का स्कैंडिनेविया का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है (2.15 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष २०१२ में), हालांकि अन्तर्देशिय यात्री अपेक्षाकृत कम (२० लाख यात्री प्रतिवर्ष के निकट २०१२ में) ढोता है। यह विमानक्षेत्र अमेजर द्वीप पर स्थित है और मुख्य कोपनहेगन शहर से मात्र दक्षिण में तथा ओरेसंड सेतु के दूसरी ओर स्थित माल्मो नगर से मात्र पश्चिम में स्थित है। यह विमानक्षेत्र टार्न्बी नगरपालिका के अधीन आता है, एवं कुछ भाग निकटवर्ती ड्रेजर नगरपालिका के अधीन है। यह नॉर्डिक राष्ट्रों में सबसे बड़ा एवं यूरोप के सबसे पुराने विमानक्षेत्रों में से एक है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और कोपनहेगन विमानक्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »