लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओरख़ोन नदी

सूची ओरख़ोन नदी

सेलेन्गा नदी के जलसम्भर का नक़्शा जिसमें ओरख़ोन नदी भी प्रदर्शित है ओरख़ोन नदी (मंगोल: Орхон гол, तूल गोल; अंग्रेज़ी: Orkhon River) मंगोलिया के उत्तरी भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। यह अरख़ानगई प्रांत के ख़ानगई पर्वतों से शुरू होती है और १,१२४ किमी उत्तर की तरफ़ बहकर सेलेन्गा नदी में विलय कर जाती है, जिसका स्वयं आगे जाकर रूस की बायकल झील में विलय हो जाता है। ओरख़ोन मंगोलिया की सबसे लम्बी नदी है और तूल नदी और तामिर नदी इसकी मुख्य उपनदियाँ हैं। ओरख़ोन नदी की घाटी की मंगोलिया के इतिहास में अहम भूमिका रही है। इसके किनारे प्राचीन उईग़ुर ख़ागानत की राजधानी ओर्दु बालिक़ (Ordu Baliq) और मंगोल साम्राज्य की प्राचीन राजधानी काराकोरुम (Karakorum) के खँडहर स्थित हैं। इसी नदी के पास ओरख़ोन शिलालेख मिले हैं जो पुरानी तुर्की भाषा के सब से पुराने ज्ञात लेख हैं।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9,...

9 संबंधों: एरदेनेत, तामिर नदी, तूल नदी, तोव प्रांत, बिलगे ख़ागान, बुल्गन प्रांत, ख़ानगई पर्वत, अरख़ानगई प्रांत, उलान बतोर

एरदेनेत

एरदेनेत (मंगोल: Эрдэнэт, अंग्रेज़ी: Erdenet) मंगोलिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और उस देश के ओरख़ोन प्रान्त की राजधानी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मंगोलिया में एक सुम (ज़िले) का दर्जा रखता है और इसका औपचारिक नाम 'बयन ओएनदोर' (Баян-Өндөр, Bayan-Öndör) है। एरदेनेत नगर देश के उत्तरी भाग में सेलेन्गा नदी और ओरख़ोन नदी के बीच की घाटी में बसा हुआ है, और राष्ट्रीय राजधानी उलान बतोर से २४१ किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: ओरख़ोन नदी और एरदेनेत · और देखें »

तामिर नदी

तामिर नदी (मंगोल: Тамир гол, तामिर गोल; अंग्रेज़ी: Tamir River) मंगोलिया के मध्य भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। 'तामिर' शब्द का अर्थ मंगोल भाषा में 'मांस-पेशी' (मसल, muscle) होता है। यह ख़ानगई पर्वतों से उभरती है और ओरख़ोन नदी की एक प्रमुख उपनदी है जो स्वयं सेलेन्गा नदी में जाकर मिलती है और यह पानी आगे जाकर रूस की बायकल झील में विलय हो जाता है। तामिर नदी अपने गहरे नीले और बहुत साफ़ पानी के लिए मशहूर है।, Jane Blunden, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-178-4,...

नई!!: ओरख़ोन नदी और तामिर नदी · और देखें »

तूल नदी

गोरख़ी-तेरेल्ज​ राष्ट्रीय उद्यान से गुज़रती तूल नदी तूल नदी (मंगोल: Туул гол, तूल गोल; अंग्रेज़ी: Tuul River) मंगोलिया के उत्तरी भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है जिसे मंगोल लोग एक पवित्र नदी मानते हैं। इसे पुराने ज़माने में 'तोला नदी' (Tola) भी कहा जाता था और 'तूल' शब्द का अर्थ मंगोल भाषा में 'पानी में चलना' होता है। इस ७०४ किमी लम्बी नदी का ज़िक्र 'मंगोलों का गुप्त इतिहास' नामक इतिहास-ग्रन्थ में हुआ था। मंगोल लोग इस अक्सर 'ख़तन तूल' यानि 'रानी तूल' बुलाते हैं। इसके जलसम्भर का क्षेत्रफल ४९,८४० वर्ग किमी है।, World Bank, World Bank Publications, 2010, ISBN 978-0-8213-8126-7,...

नई!!: ओरख़ोन नदी और तूल नदी · और देखें »

तोव प्रांत

तोव (मंगोल: Төв; अंग्रेज़ी: Töv) मंगोलिया के मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। मंगोल भाषा में भी 'तोव' का अर्थ 'केन्द्र' होता है। मंगोलिया की राष्ट्रीय राजधानी, उलान बतोर, भी भौगोलिक रूप से इस प्रांत के बीच में स्थित है लेकिन उसे प्रशासनिक रूप से इस प्रांत से अलग एक संघीय नगर के रूप में प्रशासित किया जाता है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 प्रांत की सबसे महत्वपूर्ण नदी तूल नदी है जो उलान बतोर से गुज़र कर ओरख़ोन नदी में शामिल हो जाती है। .

नई!!: ओरख़ोन नदी और तोव प्रांत · और देखें »

बिलगे ख़ागान

ओरख़ोन नदी के पास खड़ा की गई ऐसी शिलाएँ बिलगे ख़ागान के लिए स्मारक थीं और इनपर पुरानी तुर्की भाषा की सबसे प्राचीन ज्ञात लिखाई है बिलगे ख़ागान (Bilge Qaghan, जन्म: ६८३ या ६८४ ईसवी, मृत्यु: ७३४ ईसवी) गोएकतुर्क ख़ागानत का एक ख़ागान (सर्वोच्च ख़ान शासक) था। उसके कारनामों का बखान प्रसिद्ध ओरख़ोन शिलालेखों में मिलता है। .

नई!!: ओरख़ोन नदी और बिलगे ख़ागान · और देखें »

बुल्गन प्रांत

बुल्गन (मंगोल: Булган; अंग्रेज़ी: Bulgan) मंगोलिया के उत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी बुल्गन शहर ही है। .

नई!!: ओरख़ोन नदी और बुल्गन प्रांत · और देखें »

ख़ानगई पर्वत

मध्य मंगोलिया में स्थित ख़ानगई पर्वत ख़ानगई पर्वतों के बीच तेरख़िइन त्सगाआन झील ख़ानगई पर्वत (मंगोल: Хангайн нуруу, अंग्रेज़ी: Khangai Mountains) मध्य मंगोलिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर से लगभग ४०० किमी पश्चिम पर स्थित है। ख़ानगई के पहाड़ अल्ताई पर्वतों से पूर्व में और सायन पर्वतों से दक्षिण की तरफ़ हैं। ५०० किमी तक चलने वाली ख़ानगई शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ लगभग ४,००० मीटर लम्बा ओतगोनतेंगर (Отгонтэнгэр, Otgontenger) है। इन पहाड़ों से ओरख़ोन, सेलेंगे, इदर और ज़वख़ान नदियाँ निकलती हैं और इसी क्षेत्र में ओरोग और बोओन झीलें भी स्थित हैं। पश्चिम में यह पर्वत ख़त्म होते हैं और महान झील द्रोणी शुरू होती है।, Alan J. K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 978-0-8108-6191-6,...

नई!!: ओरख़ोन नदी और ख़ानगई पर्वत · और देखें »

अरख़ानगई प्रांत

अरख़ानगई (मंगोल: Архангай; अंग्रेज़ी: Arkhangai) मंगोलिया के पश्चिम-मध्य में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2005,...

नई!!: ओरख़ोन नदी और अरख़ानगई प्रांत · और देखें »

उलान बतोर

उलान बतोर का विहंगम दृश्य, २००९ में उलान बतोर या उलान बातार (Ulan Bator) मंगोलिया का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर किसी राज्य या प्रान्त का हिस्सा ना हो कर एक स्वतंत्र नगरपालिका है। उलान बतोर उत्तरी-मध्य मंगोलिया में एक घाटी में तूल नदी के किनारे स्थित है। यह देश का आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है। यह मंगोलिया के सड़क जाल का केंद्र है और पार-साइबेरियाई रेलमार्ग एवं चीनी रेल प्रणाली से भी जुड़ा है। इस शहर की स्थापना १६३९ में बौद्ध मठ केन्द्र के रूप में हुई और १७७८ में यह अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित हो गया। .

नई!!: ओरख़ोन नदी और उलान बतोर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »