लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र

सूची ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र

ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छटा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पाँच राज्यों और तीन प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का अंटार्कटिका महाद्वीप के भी कुछ क्षेत्र पर दावा है। सभी राज्य और तीन आन्तरिक प्रदेश अपनी संसद और अपना प्रशासन रखते हैं। अन्य सभी प्रदेशों का संचालन ऑस्ट्रेलिया की केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन नॉर्फ़ोक द्वीप को उच्च स्तर का स्वशासन अधिकार प्राप्त है। .

8 संबंधों: तस्मानियाई डैविल, दीपावली, प्रांत, पैसिफ़िक रिम, मुद्रांक शुल्क, विश्व के सभी देश, कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह, 1 E12 वर्ग मीटर

तस्मानियाई डैविल

alt.

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और तस्मानियाई डैविल · और देखें »

दीपावली

दीपावली या दीवाली अर्थात "रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है।The New Oxford Dictionary of English (1998) ISBN 0-19-861263-X – p.540 "Diwali /dɪwɑːli/ (also Divali) noun a Hindu festival with lights...". दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।Jean Mead, How and why Do Hindus Celebrate Divali?, ISBN 978-0-237-534-127 भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माऽ सद्गमय, तमसो माऽ ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफ़ेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ़ सुथरा कर सजाते हैं। बाज़ारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं। दीवाली नेपाल, भारत, श्रीलंका, म्यांमार, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, मलेशिया, सिंगापुर, फिजी, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बाहरी सीमा पर क्रिसमस द्वीप पर एक सरकारी अवकाश है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और दीपावली · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और प्रांत · और देखें »

पैसिफ़िक रिम

नीले रंग की सीमा में पैसिफ़िक रिम। पैसिफ़िक रिम (अथवा प्रशान्त घेरा) प्रशांत महासागर के चारों तरफ का भूमि का घेरा है।  प्रशान्त घाटी में प्रशान्त घेरे और प्रशान्त महासागर के द्वीप शामिल हैं। प्रशान्त अग्नि वृत्त की भौगोलिक स्थिति और प्रशान्त घेरा एक दूसरे पर अतिव्याप्त हैं। .

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और पैसिफ़िक रिम · और देखें »

मुद्रांक शुल्क

मुद्रांक शुल्क एक प्रकार का कर है जो दस्तावेजों पर लगाया जाता है। ऐतिहासिक रूप से, यह मुख्यतः कानूनी दस्तावेजों जैसे चेक, रसीदों, सैन्य आयोगों, शादी के लाइसेंस और भूमि से सम्बंधित लेनदेन पर लगता था। एक स्टाम्प (कर टिकट) को दस्तावेज पर या तो संलग्न करना होता था अथवा मुहर लगानी होती थी जिससे यह पता चल जाए कि दस्तावेज के कानूनी तौर पर प्रभावी होने से पहले मुद्रांक शुल्क चुकाया जा चुका है। इस कर के अधिक आधुनिक संस्करणों में अब एक वास्तविक टिकट की आवश्यकता नहीं होती है। .

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और मुद्रांक शुल्क · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और विश्व के सभी देश · और देखें »

कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह

हिन्द महासागर में स्थित कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह क्षेत्र जिसे कोकोस द्वीप या कीलिंग द्वीपसमूह भी कहा जाता है ऑस्ट्रेलिया के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह द्वीपसमूह दो एटोल द्वीप और सत्ताईस प्रवाल द्वीपों से मिल कर बनता हैं। यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच के समुद्री क्षेत्र के बीचोंबीच स्थित हैं। .

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह · और देखें »

1 E12 वर्ग मीटर

मिस्र लगभग १०,००,००० वर्ग कि.मी.2. विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १०,००,००० वर्ग कि॰मी॰ से १,००,००,००० वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र और 1 E12 वर्ग मीटर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑस्ट्रेलियाई राज्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »