लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन

सूची ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन

आजसू पार्टी आजसू पार्टी भारत सरकार के चुनाव आयोग के द्वारा निबंधित एक क्षेत्रिय राजनितिक पार्टी है। इसके केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार मह्तो है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा अधिसूचना संख्या 56/2010/PPS-II तारीखः 17-10-2010 ई. के द्वारा आजसू पार्टी को झारखंड राज्य के लिए क्षेत्रीय दल के रूप में सूचीबद्ध करते हुए चुनाव चिन्ह केला() छाप आबंटित किया। २००९ के झारखंड विधान सभा चुनाव में आजसू पार्टी के तरफ से पाँच विधायक चुनाव जीत के विधानसभा पहूँचे। तथा 2011 में हटिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में आजसू पार्टी उम्मिद्वार जेवीएम के उम्मिद्वार को हराते हुए विधानसभा में पार्टी विधायकों की संख्या 6 पहूँची। झारखंड विधान सभा २००५ इसके दो सदस्य थे। इसके केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार मह्तो २००५ में बनी अर्जुन मुन्डा सरकार में सुबे के गृहमंत्री थे। इसी पार्टी के चन्द्रप्रकास चौधरी भी अर्जुन मुन्डा सरकार में केबिनेट मंत्री थे। 2014 के विधान सभा चुनाव में पार्टी के 5 उम्मिद्वार चुनाव जीत कर विधानसभा पहूँचे। तथा वर्तमान में राज्य के रघुबर दास सरकार में आजसू पार्टी के विधायक श्री चंद्रप्रकास चौधरी केबिनेट मंत्री हैं। इसका केन्द्रीय कार्यालय पुर्णिमा टावर, दुसरा तल्ला, कमरा संख्या -2ए, लेक रोड, राँची, झारखंड में स्थित है। सुदेश कुमार मह्तो केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकास चौधरी केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो,हसन् अंसारी केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र सहिस केन्द्रीय उपाध्यक्ष विकास कुमार मुंडा केंद्रीय उपाध्यक्ष जोनाथन टूडू केन्द्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक प्रधान महासचिव जयपाल सिंह केन्द्रीय उपाध्यक्ष विकास मुंडा केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ देवशरण भगत केन्द्रीय प्रवक्ता प्रभाकर तिर्की प्रवक्ता डॉ विनय भरत प्रवक्ता जोनाथन टुडू केन्द्रीय महासचिव आजसू पार्टी का मुख्य मकसद झारखंड राज्य का नवनिर्माण करना है। इसमें सभी वर्ग, सभी धर्म, युवा, महिला, बुद्धिजीवी सभी का समान भागीदारी है। इसका ऑफिशीयल वेवपटल आजसूपार्टी डाट ओआरजी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल.

3 संबंधों: झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005, भारत के राजनीतिक दलों की सूची, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005

श्रेणी:झारखण्ड विधानसभा.

नई!!: ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन और झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005 · और देखें »

भारत के राजनीतिक दलों की सूची

भारत में बहुदलीय प्रणाली बहु-दलीय पार्टी व्यवस्था है जिसमें छोटे क्षेत्रीय दल अधिक प्रबल हैं। राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं। उन्हें यह अधिकार भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिया जाता है, जो विभिन्न राज्यों में समय समय पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करता है। इस मान्यता की सहायता से राजनीतिक दल कुछ पहचानों पर अपनी स्थिति की अगली समीक्षा तक विशिष्ट स्वामित्व का दावा कर सकते हैं जैसे की पार्टी चिन्ह.

नई!!: ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन और भारत के राजनीतिक दलों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक केंद्र-दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है। २०१५ के अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संसद का सत्तारूढ़ गठबंधन है, और १३ राज्यों पर राज करता है। राजग का निर्माण १९९८ के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। इन क्षेत्रीय दलों में केवल एक शिवसेना ही थी, जिसकी विचारधारा भाजपा की विचारधारा के समान थी। गठबंधन पहली बार केन्द्र में सत्ता पर १९९८ के आम चुनाव के बाद आया, और २००४ तक शासन किया। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग में पैंतीस सदस्य दल है (उनमें से दो राजनीतिक मोर्चे हैं और एक संगठन है), जिसमें से भाजपा एकमात्र राष्ट्रीय दल है। तेरह राजग सदस्यों (शिवसेना, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस, नागा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन, नेशनल पीपुल्स पार्टी, और पाट्टाली मक्कल कॉची) को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "राज्यीय दल" का दर्जा दिया गया है। सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार, राजग के पास लोकसभा और राज्यसभा में क्रमानुसार ३३७ और ६४ सदस्य हैं। .

नई!!: ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, आजसू पार्टी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »