लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑगस्टस

सूची ऑगस्टस

ऑगस्टस की प्रतिमा, पहली शताब्दी ऑगस्टस (23 सितंबर से 63 ईसा पूर्व - 19 अगस्त 14 ईस्वी) रोमन प्रिन्सिपेट के संस्थापक थे और, ईसा पूर्व से 14 ईसवी में अपनी मृत्यु तक रोमन साम्राज्य को नियंत्रित करने पहले रोमन सम्राट माने जाते है। ऑगस्टस के जन्म का नाम गाइस ओक्टवियस था, और एक पुराने और अमीर खानदान से थे। जब उनके मामा महान जूलियस सीजर की 44 ईसा पूर्व में हत्या कर दी गई, तब सीजर की इच्छापत्र में ओक्टवियस को ​​अपने दत्तक पुत्र और उत्तराधिकारी,के रूप में नामित कर गए थे। इन्होंने, मार्क एंटनी और मार्कस लेपिडस के साथ, सीज़र के हत्यारों को हराने के लिए, दूसरा त्रिशक्ति का गठन किया। फिलिप्पी की लड़ाई में अपनी जीत के बाद, त्रिशक्तियों ने रोमन गणराज्य को आपस में बाट लिया और सैन्य तानाशाहों के रूप में शासन करने लगे। त्रिशक्ति सदस्यों की महत्वाकांक्षा की होड़ ने अंत में गठन को तबाह कर दिया। लेपिडस से उसके अधिकार छीन लिए गए और उसे निर्वासन में भेज दिया गया, वही एंटनी ने 31 ईसा पूर्व में एस्टीम की लड़ाई में ओक्टवियान से हार के बाद आत्महत्या कर ली। दूसरा त्रिशक्ति के विघटन के बाद, ऑगस्टस मुक्त गणराज्य बहाल कर दी, जिसमे रोमन सीनेट, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और विधान सभाओं को सरकारी शक्ति प्रदान की गई। वास्तविकता में, उसने गणराज्य पर अपनी निरंकुश सत्ता एक सैन्य तानाशाह के रूप में बरकरार रखी।.

11 संबंधों: ऐमरीता औगुसता, भुखमरी, रोम गणतंत्र, रोमन साम्राज्य, रोमन गणराज्य, रोमन गृहयुद्ध, लेखांकन का इतिहास, सिकन्दरिया, वर्जिल, ग्लैडीएटर, इस्लाम से पहले का अरब

ऐमरीता औगुसता

ऐमरीता औगुसता एक रोमन शहर है। इस शहर की नीव स्पेन के राजा आगस्टस कैसर ने रखी थी। ये शहर उस वक्त रोमन प्रान्त लिसुतानिया की राजधानी होता था। ये शहर रोमन सेना के केन्टाबेरियन युध के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बसाया गया था। इसे 1993ई.

नई!!: ऑगस्टस और ऐमरीता औगुसता · और देखें »

भुखमरी

भूख से पीड़ित वियतनामी व्यक्ति, जिसे कि वहाँ के वियत कांग्रेस शिविर में भोजन से वंचित रखा गया था। विटामिन, पोषक तत्वों और ऊर्जा अंतर्ग्रहण की गंभीर कमी को भुखमरी कहते हैं। यह कुपोषण का सबसे चरम रूप है। अधिक समय तक भुखमरी के कारण शरीर के कुछ अंग स्थायी रूप से नष्ट हो सकते हैं और अंततः मृत्यु भी हो सकती है। अपक्षय शब्द भुखमरी के लक्षणों और प्रभाव की ओर संकेत करता है। विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार, विश्व के संपूर्ण स्वास्थ के लिए भूख स्वयं में ही एक गंभीर समस्या है। भुखमरा डब्लूएचओ (WHO) यह भी कहता है कि अब तक शिशु मृत्यु के कुल में से आधे मामलों के लिए कुपोषण ही उत्तरदायी है। एफएओ (FAO) के अनुसार, वर्तमान में 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग, या इस ग्रह पर प्रति छः में से एक व्यक्ति, भुखमरी से प्रभावित है। .

नई!!: ऑगस्टस और भुखमरी · और देखें »

रोम गणतंत्र

रोम गणतंत्र (लातिनी: Res Publica Romana, रेस्पुब्लिका रोमाना; Roman Republic) प्राचीन रोमन सभ्यता के उस काल को कहा जाता है जब वहाँ की सरकार गणतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार चलाई जाती थी। इसकी शुरुआत सन् ५०९ ईसापूर्व में रोम में राजशाही की समाप्ति के साथ हुई और यह २७ ईसापूर्व में ऑगस्टस कैसर द्वारा राजसिन्हासन पर विराजमान होने तक चली। रोम गणतंत्र का नेतृत्व दो कोन्सुल किया करते थे जिनका चुनाव नागरिक एक वर्ष की अवधि के लिये किया करते थे। एक सेनेट नामक सभा इनके सलाहकार के रूप में काम करती थी और यह कोन्सुल उसे जवाबदेह भी थे। शक्तियों के इस बटवारे से किसी भी शासक को अधिक ताक़त समेटकर तानाशाह बनने से रोकने की चेष्टा की गई थी। धीरे-धीरे इन सिद्धांतो पर आधारित एक संविधान ने भी रूप ले लिया। रोम गणतंत्र के काल में रोमन साम्राज्य का बहुत विस्तार हुआ। पहले यह पूरे इतालवी प्रायद्वीप पर फैल गया। फिर उत्तर अफ़्रीका, इबेरियाई प्रायद्वीप, यूनान और दक्षिणी फ़्रान्स भी इसके अधीन हो गये। पहली सदी ईसापूर्व तक पूरा फ़्रान्स और पूर्वी भूमध्य सागर से सटा हुआ लगभग सारा इलाक़ा साम्राज्य का भाग बन चुका था। .

नई!!: ऑगस्टस और रोम गणतंत्र · और देखें »

रोमन साम्राज्य

अपने महत्तम विस्तार पर 117 इस्वी में '''रोमन साम्राज्य''' रोमन साम्राज्य का उत्थान एवं पतन रोमन साम्राज्य (27 ई.पू. –- 476 (पश्चिम); 1453 (पूर्व)) यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार पूरे दक्षिणी यूरोप के अलावे उत्तरी अफ्रीका और अनातोलिया के क्षेत्र थे। फारसी साम्राज्य इसका प्रतिद्वंदी था जो फ़ुरात नदी के पूर्व में स्थित था। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लातिनी और यूनानी भाषाएँ बोली जाती थी और सन् १३० में इसने ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित कर दिया था। यह विश्व के सबसे विशाल साम्राज्यों में से एक था। यूँ तो पाँचवी सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था और इस्तांबुल (कॉन्स्टेन्टिनोपल) इसके पूर्वी शाखा की राजधानी बन गई थी पर सन् १४५३ में उस्मानों (ऑटोमन तुर्क) ने इसपर भी अधिकार कर लिया था। यह यूरोप के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। .

नई!!: ऑगस्टस और रोमन साम्राज्य · और देखें »

रोमन गणराज्य

रोमन गणराज्य (लैटिन: रेस पब्लिका रोमाना) प्राचीन रोमन सभ्यता का युग था, जिसकी पारंपरिक रूप से शुरुआत 509 ई.पू.

नई!!: ऑगस्टस और रोमन गणराज्य · और देखें »

रोमन गृहयुद्ध

प्राचीन रोम में कई नागरिक युद्ध थे, विशेष रूप से रोमन गणराज्य के अंतिम दौर पर। इनमें से सबसे प्रसिद्ध 40 ईसा पूर्व में जूलियस सीजर और पोम्पी के नेतृत्व में सीनेट अभिजात वर्ग में, और आगे चल कर सीज़र के उत्तराधिकारियों और ओप्टिमाते गुट के बीच, इसके अलावा 30 ईसा पूर्व में ओक्ताविस ​​और मार्क एंटनी के बीच युद्ध रहे हैं। यहाँ प्राचीन रोम में गृह युद्ध की सूची है: .

नई!!: ऑगस्टस और रोमन गृहयुद्ध · और देखें »

लेखांकन का इतिहास

भारत में लेखांकन का इतिहास भारत के वेदों से जानकारी मिलती है के विश्व को लिखांकन का ज्ञान भारत ने दिया | अथर्वेद में विक्रय शब्द हा जिसका मतलब सलेस होता है तथा शुल्क भी ऋग्वेद से लिया हुआ शब्द है जिस का भाव कीमत होता है | धर्म सूत्र का मतलब टैक्स होता है .

नई!!: ऑगस्टस और लेखांकन का इतिहास · और देखें »

सिकन्दरिया

सूर्यास्तकालीन सिकन्दरिया. सिकन्दरिया की सड़कें. सिकन्दरिया (अंग्रेजी:Alexandria; अरबी: الإسكندرية अल-इस्कंदरिया), मिस्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जनसंख्या 41 लाख है और यह देश का सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह है जहां मिस्र का लगभग 80% आयात और निर्यात कार्य संपन्न होता है। सिकन्दरिया एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल भी है। सिकन्दरिया, उत्तर-मध्य मिस्र में भूमध्य सागर के तट के किनारे लगभग दूर तक फैला हुआ है। यह बिब्लियोथेका अलेक्जेंड्रिना (नया पुस्तकालय) का घर है। एक अन्य शहर, स्वेज, से अपने प्राकृतिक गैस और तेल की पाइपलाइनों की वजह से यह मिस्र का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र बन गया है। प्राचीन काल में, सिकन्दरिया दुनिया के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक था। इसकी स्थापना सिकंदर महान (अलेक्जेंडर द ग्रेट) ने लगभग (c.) 331 ई.पू.

नई!!: ऑगस्टस और सिकन्दरिया · और देखें »

वर्जिल

पुब्लियस वेरगिलियस मारो अथवा वर्जिल (अक्टूबर १५, ७० ई॰पू॰ – सितम्बर २१, १९ ई॰पू॰) ऑगस्त के समय प्राचीन रोम कवि थे। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन.

नई!!: ऑगस्टस और वर्जिल · और देखें »

ग्लैडीएटर

लीबिया (लेप्टिस माग्ना) से ज्लिटेन मोज़ेक का हिस्सा, लगभग 8-10 ई. इसमें (बाएं से दाएं) एक थ्रैक्स एक मुर्मिलो से लड़ते हुए, एक होप्लोमाकस एक अन्य मुर्मिलो (जो रेफरी को अपनी हार का संकेत दे रहा है) के साथ खड़े और एक मिलान की हुई जोड़ी को दर्शाया गया है। एक ग्लैडीएटर (gladiator, "तलवारबाज़", gladius, "तलवार" से) एक सशस्त्र योद्धा हुआ करता था जो अन्य ग्लैडीएटरों, जंगली जानवरों और दंडित अपराधियों के साथ हिंसक मुक़ाबला करके रोमन गणराज्य और रोमन साम्राज्य में दर्शकों का मनोरंजन करता था। कुछ ग्लैडीएटर स्वयंसेवक होते थे जो अखाड़े में उपस्थित होकर अपनी कानूनी और सामाजिक स्थिति और अपने जीवन को खतरे में डालते थे। इनमें से अधिकांश को दास के रूप में तिरस्कृत किया जाता था, इन्हें कठोर परिस्थितियों में पाला जाता था, सामाजिक रूप से हाशिए पर रखा जाता था और मौत के बाद भी पृथक्कृत किया जाता था। अपने मूल की परवाह किए बगैर, ग्लैडिएटर दर्शकों के समक्ष रोम की फौजी नैतिकता का एक उदाहरण प्रस्तुत करते थे और लड़ाई में या अच्छे से मरते हुए, वे सम्मान और लोकप्रिय अभिनंदन को उद्वेलित कर सकते थे। उनकी प्रशंसा उच्च और निम्न कला में होती थी और मनोरंजनकर्ता के रूप में उनके मूल्य को सम्पूर्ण रोमन साम्राज्य में बहुमूल्य और सामान्य वस्तुओं में अभिव्यक्त किया जाता था। ग्लैडीएटर लड़ाइयों की उत्पत्ति एक बहस का मुद्दा है। तीसरी शताब्दी BCE के प्यूनिक युद्धों के दौरान अंत्येष्टि के संस्कारों में इसके सबूत मिलते हैं और उसके बाद यह तेजी से रोमन साम्राज्य में राजनीति और सामाजिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया। इसकी लोकप्रियता ने इसे और अधिक भव्य और महंगे परिदृश्य या "ग्लैडीएटर खेलों" में इसके उपयोग को प्रेरित किया। ये खेल पहली शताब्दी ईसा पूर्व और दूसरी शताब्दी के बीच अपने चरम पर पहुंचे और वे पतनशील रोमन राज्य के सामाजिक और आर्थिक संकट के दौरान न केवल कायम रहे, बल्कि चौथी शताब्दी में ईसाई धर्म के आधिकारिक धर्म बन जाने के बाद भी चलते रहे। ईसाई सम्राटों ने कम से कम पांचवीं शताब्दी के उत्तरार्ध तक ऐसे मनोरंजन को प्रायोजित करना जारी रखा, जब अंतिम ज्ञात ग्लैडीएटर खेलों का आयोजन हुआ था। .

नई!!: ऑगस्टस और ग्लैडीएटर · और देखें »

इस्लाम से पहले का अरब

सउदी अरब के मदीना प्रान्त में मदाइन सालेह नामक नबाती मक़बरे यमन के सबाई संस्कृति के अल्मक़ाह चन्द्र-देवता की एक प्रार्थना नबाती लोगों के व्यापारिक मार्ग इस्लाम से पहले का अरब (अरबी:, अल-अरब क़ब्ल अल-इस्लाम; अंग्रेज़ी: Pre-Islamic Arabia) ६३० ईसवी के दशक में इस्लाम के उभरने से पहले के काल का अरबी प्रायद्वीप था। यदि इराक़ में केन्द्रित मेसोपोटामिया की सभ्यताओं को छोड़ा जाए तो अरबी प्रायद्वीप में सबसे पहली मानवीय संस्कृति २५०० ईसापूर्व के आसपास की उम्म अन-नार संस्कृति थी जो उत्तरी संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के इलाक़े में लगभग ५०० सालों तक चली। इसके बाद यहाँ कई राज्य उभरे। .

नई!!: ऑगस्टस और इस्लाम से पहले का अरब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑगस्टस सीजर, ऑगस्टस कैसर, आगस्टस कैसर, आगस्टस्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »