लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐशविल

सूची ऐशविल

ऐशविल (Asheville), संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तरी कैरोलिना राज्य का एक नगर है। यह १९८१-३०२० फुट की ऊँचाई पर ब्लूरीज़ और स्मोकी पर्वतश्रेणियों के मध्य फ्ऱेंच बोर्ड और स्वानोनोआ नदियों पर स्थित है। यह राज्य के पश्चिमी भागों के २० प्रदेशों का वित्तीय तथा व्यापारिक केंद्र है। यह औद्योगिक तथा पर्यटक आकर्षी नगर है। यह नगर १७९४ में जॉन बर्टन द्वारा बसाया गया था। यहाँ दक्षिणी रेलवे, पक्की सड़कों तथा वायुयान से यातायात की सुविधाएँ हैं। जलवायु शुष्क है तथा वार्षिक वर्षा ३८.४७ इंच है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय रेयन (अथवा नकली रेशम) के सूत, सूती कपड़े, कागज और कागज के बने सामान, कंबल और लकड़ी के बने सामान तैयार करना है। इस नगर में आधुनिक भोजनालय, विश्रामालय, अतिथिगृह तथा उचित रीति से सुसज्जित स्वास्थ्यरक्षालय हैं। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »