लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐल्बस डम्बल्डोर

सूची ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

15 संबंधों: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, सेवेरस स्नेप, हैरी पॉटर (पात्र), हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला), हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं, हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म), हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म), हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म), हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म), हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (फ़िल्म), हॉग्वार्ट्स, होर्क्रक्स, कॉर्नेलियस फ़ज

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

सेवेरस स्नेप

सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसको हमेशा तंग करता रहता है। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर के साथ हो लिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape.

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और सेवेरस स्नेप · और देखें »

हैरी पॉटर (पात्र)

इस लेख में हॅरी पॉटर पात्र (व्यक्ति) का वर्णन है। इसी नाम के उपन्यास क्रम के लिये यहाँ जायें: हैरी पॉटर (उपन्यास)। हैरी जेम्स पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेजी:Harry James Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित एक दुनियाभर में मशहूर उपन्यास क्रम का प्रमुख पात्र है। वो ब्रिटेन में रहने वाला एक किशोर है जो एक आम इंसान नहीं, एक जादूगर है। उसके माँ-बाप की तभी हत्या हो गयी थी जब वो एक साल का था। हॅरी पॉटर की सारी कहानियाँ काल्पनिक हैं। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर (पात्र) · और देखें »

हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)

हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म श्रृंखला ब्रिटिश लेखक जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (उपन्यास) पर आधारित है। यह श्रृंखला आठ कल्पना साहसिक फ़िल्मे है क्यूंकी आखरी किताब को दो हिस्सों मे प्रदर्शित किया गया है। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) · और देखें »

हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं

यहां हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुओं की एक सूची दी जा रही है.

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और पारस पत्थर · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (Harry Potter and the Philosopher's Stone) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई और उसे तीन ऑस्कर्स के नामांकन मिले। हैरी पॉटर का किरदार डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे क्रिस कोलम्बस और निर्माता डेविड हेमन। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर है वॉर्नर ब्रदर्स। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (Harry Potter and the Order of the Phoenix) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (Harry Potter and the Chamber of Secrets) हॉलीवुड है फिल्म जो भारत में १४ नवम्बर २००२ में रीलीज़ हुई थी, को काफी सफलता हासिल हुई। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस कोमंबस ने किया था। निर्माता थे डेविड हेमन और पटकथा (स्कीनप्ले) थी स्टीव क्लोवस की। इस फिल्म में हैरी पॉटर का किरदार निभाया था डैनियल रैड्क्लिफ़ ने, हरमायनी थी एमा वॉटसन और रोन थे रूपर्ट ग्रिंट। भारत में इस फिल्म को रीलीज़ किया था सा.

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर हैं वार्नर ब्रदर्स। यह फिल्म भारत मे सा रे गा मा द्वारा रीलीज़ की गई थी। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (फ़िल्म) (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर हैं वार्नर ब्रदर्स। यह फिल्म भारत मे सा रे गा मा द्वारा रीलीज़ की गई थी। .

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (फ़िल्म) · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

होर्क्रक्स

होर्क्रक्स (en:Horcrux) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में जिक्र हुआ एक तरह का अनैतिक काला जादू है। होर्क्रक्स की मदद से कोई भी शक्तिशाली जादूगर अपनी आत्मा को दो या अधिक टुकड़ों में बांट सकता है और उसे किसी आम वस्तु (होर्क्रक्स) में संचित कर सकता है, जिससे कि अगर उसकी मौत हो तो भी उसकी जान का कुछ हिस्सा होर्क्रक्स के द्वारा सुरक्षित रह सके (जब तक होर्क्रक्स स्वयं ही नष्ट न कर दिया जाये)। होर्क्रस बनाने के लिये हत्या करनी पड़ती है। इस तरह से काले जादूगर अमरत्व हासिल करना चाहते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने सात होर्क्रक्स बनाये थे। होर्क्रक्स बनाने के लिए जीवधारियों और निर्जीव दोनों का ही प्रयोग किया जाता है, हालांकि इसमें जीवधारियों का प्रयोग जोखिमपूर्ण होता है, क्योंकि कोई भी जीवधारी अपना बचाव कर सकता है और सोच सकता है.

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और होर्क्रक्स · और देखें »

कॉर्नेलियस फ़ज

कॉर्नेलियस फ़ज (en:Cornelius Fudge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक पात्र है। वो ब्रिटेन का जादूमन्त्री है, जो जादुई दुनिया में किसी भी देश का सबसे ऊँचा पद होता है। पहले तो वो डम्बल्डोर का भरोसेमन्द दोस्त था, लेकिन जब हैरी पॉटर ने सबको ये बताया कि दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट जिस्मो जान के साथ वापस आ गया है, तो फ़ज ने हैरी का विश्वास नहीं किया। उसके बाद से वो हमेशा हैरी और डम्बल्डोर को झूठा और भरोसे के नाक़ाबिल साबित करने पर तुला रहता था। उपन्यास की पाँचवी कड़ी में उसने हॉग्वार्ट्स स्कूल में बेबुनियाद दख़लन्दाज़ी शुरु कर दी। उपन्यास की छठी कड़ी में उसे जादूमन्त्री के पद से हाथ धोना पड़ा। उसका उत्तराधिकारी बना रूफ़स स्क्रिमजर। श्रेणी:हैरी पॉटर da:Bipersoner i Harry Potter-universet#Cornelius Fudge de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Cornelius Fudge en:Ministry of Magic#Cornelius Fudge no:Ansatte ved Magidepartementet#Kornelius Bloeuf pl:Pracownicy Ministerstwa Magii#Korneliusz Knot.

नई!!: ऐल्बस डम्बल्डोर और कॉर्नेलियस फ़ज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डम्बल्डोर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »