लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)

सूची ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)

ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (Alice in Wonderland अर्थ: आश्चर्यलोक में ऐलिस) २०१० का कम्प्यूटर-ऐनिमेटिड/लाइव एक्शन फन्तासी युक्त एक अमेरिकी चलचित्र है जिसका निर्देश्न टिम बर्टन, लेखन लिण्डा वुल्वर्टन द्वारा किया गया था और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया था। चलचित्र में मुख्य भुमिका में मिआ वाशिकोफ़्स्का, जॉनी डॅप, हॅलॅना बॉन्हाम कार्टर, ऐनी हैथवे, क्रिस्पिन ग्लोवर, माइकल शीन, मैट लुकास और स्टीफ़न फ़्राइ हैं। यह चलचित्र लुइस कैरोल द्वारा १८८५ में लिखे फन्तासी उपन्यास ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड और इसकी उत्तरकथा थ़्रू द लुकिंग ग्लास से प्रेरित है। वासिकोवा ने इस चलचित्र में उन्नीस वर्षीय ऐलिस की भुमिका निभाई है, जो वण्डरलैण्ड की अपनी पिछली यात्रा में तेरह वर्ष पहले आई थी। उसे यह बताया जाता है कि केवल वही एक है जो ड्रैगन जैसे जीव जैबरवॉकी को मार सकती है। जैबरवॉकी, रॅड क्वीन का पालतू जीव है जिसके दम पर वह अण्डरलैण्ड के निवासियों को डराती, धमकाती और प्रताड़ित करती रहती है। अगस्त २०१२ की स्थिति तक यह चलचित्र सर्वसामयिक सर्वाधिक कमाई करने वाले चलचित्रों की सूची में ग्यारहवें स्थान पर है। .

2 संबंधों: टिम बर्टन, 83वां अकादमी पुरस्कार

टिम बर्टन

टिमोथी विलियम "टिम" बर्टन (Timothy William "Tim" Burton; जन्म २५ अगस्त १९५८) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक व कलाकार है। वह बीटलजूस, एडवर्ड सिज़रहैन्ड्स, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, एड वूड, स्लीपी होलो, कॉर्प्स ब्राइड और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट जैसी अँधेरी फ़िल्मों व ब्लाकबस्टर फ़िल्मों, जैसे पी-वीज़ बिग एडवेंचर, बैटमैन, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड के लिए लोकप्रिय है। .

नई!!: ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र) और टिम बर्टन · और देखें »

83वां अकादमी पुरस्कार

83वां अकादमी पुरस्कार समारोह, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) (एएमपीएएस) द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें 2010 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया गया और इसका आयोजन 27 जनवरी 2011 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के कोडैक थिएटर में हुआ। समारोह के दौरान 24 प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (जिसे आम तौर पर ऑस्कर कहा जाता है) प्रदान किये गए। समारोह को अमेरिका में एबीसी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। अभिनेता जेम्स फ्रांको और ऐन हैथावे ने समारोह का सह–आयोजन किया जो दोनों के लिए पहला अवसर था। द किंग्स स्पीच ने चार पुरस्कार जीते और ये सभी प्रमुख श्रेणियों में आये थे: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा। इंसेप्शन ने भी चार पुरस्कार जीते और ये सभी तकनीकी श्रेणियों में आये। अन्य बहु-पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं, तीन पुरस्कारों के साथ द सोशल नेटवर्क और दो-दो पुरस्कारों के साथ एलिस इन वंडरलैंड, द फाइटर और टॉय स्टोरी 3.

नई!!: ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र) और 83वां अकादमी पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »