लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एस्प्लेनेड, कोलकाता

सूची एस्प्लेनेड, कोलकाता

एस्प्लेनेड (Esplanade), मध्य कोलकाता में स्थित एक क्षेत्र है। अंग्रेजी भाषा में एस्प्लेनेड किसी जल निकाय के साथ स्थित एक खुला क्षेत्र है लेकिन अपने नाम के विपरीत यह क्षेत्र सचमुच में एक "एस्पलेनेड" नहीं है क्योंकि यह क्षेत्र पानी के पास स्थित नहीं है। हालाँकि हुगली नदी इस क्षेत्र से कुछ दूरी से बहती है। एस्प्लेनेड शहर के दिल में स्थित है और कोलकाता शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है। यहाँ कोलकाता मेट्रो का एक स्टेशन भी स्थित है। .

3 संबंधों: रानी रासमणि, कोलकाता मेट्रो रेल, कोलकाता के क्षेत्र

रानी रासमणि

रानी रासमणि, बंगाल में, नवजागरण काल की एक व्यक्तित्व थीं। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता, एवं कोलकाता के जानबाजार की जनहितैषी ज़मीन्दार के रूप में प्रसिद्ध थीं। वे दक्षिणेश्वर काली मंदिर की संस्थापिका थीं, एवं नवजागरण काल के प्रसिद्ध दार्शनिक एवं धर्मगुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की मुख्य पृष्ठपोषिका भी हुआ करती थी। प्रचलित लोककथन के अनुसार, उन्हें एक स्वप्न में हिन्दू देवी काली ने भवतारिणी रूप में दर्शन दिया था, जिसके बाद, उन्होंने उत्तर कोलकाता में, हुगली नदी के किनारे देवी भवतारिणी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था। रानी रासमणि ने अपने विभिन्न जनहितैषी कार्यों के माध्यम से प्रसिद्धि अर्जित की थी। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु, कलकत्ता से पूर्व पश्चिम की ओर स्थित, सुवर्णरेखा नदी से जगन्नाथ पुरी तक एक सड़क का निर्माण करवाया था। इसके अलावा, कलकत्ता के निवासियों के लिए, गङ्गास्नान की सुविधा हेतु उन्होंने केन्द्रीय और उत्तर कलकत्ता में हुगली के किनारे बाबुघट, अहेरिटोला घाट और नीमताल घाट का निर्माण करवाया था, जो आज भी कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण घाटों में से एक हैं। तथा उन्होंने, स्थापना के दौर में, इम्पीरियल लाइब्रेरी (वर्त्तमान भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता) एवं हिन्दू कॉलेज (वर्त्तमान प्रेसिडेन्सी विश्वविद्यालय, कोलकाता) वित्तीय सहायता प्रदान किया था। रानी रासमणि को अक्सर लोकसंस्कृति में सम्मानजनक रूपसे "लोकमाता" कहा जाता है। .

नई!!: एस्प्लेनेड, कोलकाता और रानी रासमणि · और देखें »

कोलकाता मेट्रो रेल

कोलकाता मेट्रो (बंगाली: কলকাতা মেট্রো) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक भूमिगत रेल प्रणाली है। इसे मंडलीय रेलवे का स्तर प्रदान किया गया है। यह भारतीय रेल द्वारा संचालित है। १९८४ में आरंभ हुई यह भारत की प्रथम भूमिगत एवं मेट्रो प्रणाली थी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो २००२ में आरंभ हुई थी। आरंभ में ५ लाइनों की योजाना थी, किंतु बाद में ३ ही चुनीं गईं:-.

नई!!: एस्प्लेनेड, कोलकाता और कोलकाता मेट्रो रेल · और देखें »

कोलकाता के क्षेत्र

यह सूची कोलकाता के क्षेत्रों की है:- .

नई!!: एस्प्लेनेड, कोलकाता और कोलकाता के क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »