लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एशियाई भूरा बादल

सूची एशियाई भूरा बादल

दिसंबर 2001 में पूर्वी भारत और बांग्लादेश के ऊपर एयरोसौल एशियाई भूरा बादल, वायु प्रदूषकों द्वारा बारबार बनने वाला एक विशाल बादल अथवा परत है जिसकी मोटाई लगभग 3000 मी होती है और इसका विस्तार दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों तक होता है जिनमें उत्तरी हिंद महासागर, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। दुनिया के इस हिस्से में सर्दियों के चार महीने लगभग न के बराबर बारिश होती है, जिसके कारण आकाश में व्याप्त प्रदूषक और धूल के कण धुल नहीं पाते और समय के साथ इनकी सघनता बढ़ती रहती है। कभी कभी तो सूरज भी अस्पष्ट नज़र आता है। प्रदूषण की इस मोटी परत को दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषण माना जाता है। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में यह बादल प्रति वर्ष जनवरी से मार्च के मध्य हवा में तैरते एक विशाल भूरा धब्बे के समान दिखाई देता है जो दक्षिण एशिया के अधिकांश और हिंद महासागर के उत्तरी भाग को ढके रहता है। यह विभिन्न कणों, एयरोसौल और जैविक सामग्री के दाहन, औद्योगिक उत्सर्जन और मोटर वाहनों द्वारा उत्सर्जित गैसीय प्रदूषकों के मिश्रण से बनता है। इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण ग्रामीण भारत और बांग्लादेश में ईंधन के रूप में जलाया जाने वाला गोबर है। इन कणों से बना यह कुहासा विषैला होता है और वर्षा और धूप पर यह विपरीत प्रभाव डालता है। इसके प्रभावों के चलते प्रतिवर्ष लाखों लोग अपनी जान गंवाते है। .

2 संबंधों: बंगाल की खाड़ी, वायु प्रदूषण

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: एशियाई भूरा बादल और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण रसायनों, सूक्ष्म पदार्थ, या जैविक पदार्थ के वातावरण में, मानव की भूमिका है, जो मानव को या अन्य जीव जंतुओं को या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। वायु प्रदूषण के कारण मौतें और श्वास रोग.

नई!!: एशियाई भूरा बादल और वायु प्रदूषण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »