लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

सूची एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

इरविकुळम् राष्ट्रीय उद्यान (ഇരവികുളം ദേശിയോദ്യാനം) भारत के केरल राज्य के इड्डुक्की ज़िले में पश्चिमी घाट में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका क्षेत्रफल ९७ वर्ग कि॰मी॰ है। यह केरल वन और वन्य जीव विभाग, मुन्नार वन्यजीव प्रभाग द्वारा प्रशासित किया जाता है जो पास के मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, अनामुडी शोला अभयारण्य, पंपाडुम शोला अभयारण्य, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य और कुरिंजिमला अभयारण्य को भी प्रशासित करता है। पश्चिमी घाट, अन्नामलाई उप कुंज सहित एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान का पूरा इलाका यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा एक विश्व विरासत स्थल के रूप में चयन के लिए विचाराधीन है। .

3 संबंधों: नीलगिरि तहर, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, अन्नामलाई की पहाड़ियाँ

नीलगिरि तहर

नीलगिरि तहर Nilgiri tahr (Nilgiritragus hylocrius) भारत के तमिल नाडु और केरल राज्यों में नीलगिरि पर्वत और पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में रहने वाला जंगली प्राणी है जिसके निकट सम्बन्धी जंगली बकरी और भेड़ हैं। इसे स्थानीय बोल-चाल में नीलगिरि साकिन (ibex) या केवल साकिन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संकटग्रस्त जाति है। .

नई!!: एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और नीलगिरि तहर · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

अन्नामलाई की पहाड़ियाँ

अन्नामलाई की पहाड़ियां (ஆனைமலை) पश्चिमी घाट की पर्वत श्रेणियाँ हैं और तमिलनाडु राज्य, दक्षिण-पूर्व भारत में एलीफेंट पर्वतमाला के नाम से विख्यात हैं। .

नई!!: एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और अन्नामलाई की पहाड़ियाँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऐरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »