लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एम॰ एस॰ स्वामीनाथन

सूची एम॰ एस॰ स्वामीनाथन

एम एस स्वामिनाथन (जन्म: 7 अगस्त 1925, कुम्भकोणम, तमिलनाडु) पौधों के जेनेटिक वैज्ञानिक हैं जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने १९६६ में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के संकर बीज विकिसित किए। उन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 'हरित क्रांति' कार्यक्रम के तहत ज़्यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज ग़रीब किसानों के खेतों में लगाए गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्न की सर्वाधिक कमी वाले देश के कलंक से उबारकर 25 वर्ष से कम समय में आत्मनिर्भर बना दिया था। उस समय से भारत के कृषि पुनर्जागरण ने स्वामीनाथन को 'कृषि क्रांति आंदोलन' के वैज्ञानिक नेता के रूप में ख्याति दिलाई। उनके द्वारा सदाबाहर क्रांति की ओर उन्मुख अवलंबनीय कृषि की वकालत ने उन्हें अवलंबनीय खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व नेता का दर्जा दिलाया। एम.

9 संबंधों: पद्म श्री पुरस्कार (१९६०-६९), पद्म विभूषण धारकों की सूची, महानतम भारतीय (सर्वेक्षण), यलवर्ती नायुदम्मा, राष्ट्रीय किसान आयोग, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची, सौम्या स्वामीनाथन, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, १९७२ में पद्म भूषण धारक

पद्म श्री पुरस्कार (१९६०-६९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। जिसके ई॰ सन् १९५४ से १९५९ के प्राप्त कर्ता निम्न हैं: .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और पद्म श्री पुरस्कार (१९६०-६९) · और देखें »

पद्म विभूषण धारकों की सूची

यह भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से अलंकृत किए गए लोगों की सूची है: .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और पद्म विभूषण धारकों की सूची · और देखें »

महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)

सबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी:The Greatest Indian) एक सर्वेक्षण जो रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित है और सीएनएन आईबीएन और हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारन बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 दौरान आयोजित किया गया था, इसके विजेता, डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं, 11 अगस्त को इसकी घोषणा हुई थी। इस सर्वेक्षण में करीब 2 करोड़ वोटिंग डॉ॰ आंबेडकर को हुई थी। इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों में से ज्यूरी के जरीये उनमें से 50 महान भारतीयों को चूना गया। बाद में 50 नामों में से वोटिंग के जरीये जवाहरलाल नेहरू से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तक के 10 नाम रखे गये और एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, इसमें सर्वाधिक मतदान या मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले, वे दस में नंबर वन पर ही चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महान या महानतम भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं। वे स्वतंत्र्यता पूर्व के भी महानतम भारतीय है। महानतम ब्रिटेन स्पिन (Greatest Britons spin-offs) नापसंद के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से डॉ.

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और महानतम भारतीय (सर्वेक्षण) · और देखें »

यलवर्ती नायुदम्मा

यलवर्ती नायुदम्मा (तेलुगु: యలవర్తి నాయుడమ్మ) http://idrinfo.idrc.ca/Archive/ReportsINTRA/pdfs/v14n3-4e/67124.pdf (१० सितम्बर १९२२ - २३ जून १९८५) भारत के राशायन अभियन्ता और वैज्ञानिक थे जिनका एयर इंडिया फ़्लाइट 182 (एम्परर कनिष्क बॉम्बिंग) में निधन हुआ।"".

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और यलवर्ती नायुदम्मा · और देखें »

राष्ट्रीय किसान आयोग

राष्ट्रीय किसान आयोग (National Commission on Farmers (NCF)) भारत का एक आयोग है जिसका गठन १८ नवम्बर २००४ को किया गया था। इसके अध्यक्ष एम॰ एस॰ स्वामीनाथन हैं। आयोग ने चार रपट दिये- दिसम्बर २००४ में, अगस्त २००५ में, दिसम्बर २००५ में, और अप्रैल २००६ में। पाँचवाँ तथा अन्तिम रपट ४ अक्टूबर २००६ को प्रस्तुत की गयी थी। इन रपटों में 'अधिक तेज तथा अधिक समावेशी विकास' की प्राप्ति के लिये उपाय सुझाये गये थे जो ११वीं पंचवर्षीय योजना का एक लक्ष्य था। .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और राष्ट्रीय किसान आयोग · और देखें »

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची

शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार भारत में सर्वोच्च बहुआयामी विज्ञान पुरस्कारों में से एक है। इसकी स्थापना १९५८ में इसके संस्थापक निदेशक शान्ति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी। .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची · और देखें »

सौम्या स्वामीनाथन

सौम्या स्वामीनाथन ने एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ और नैदानिक वैज्ञानिक हैं जो कि तपेदिक पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं।  वह वर्तमान में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग - स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण, भारत सरकार, में सचिव के रूप में तैनात हैं और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की महानिदेशक हैं जो की जैविक चिकित्सा अनुसंधान को भारत में निर्माण, समन्वय और बढ़ावा देने के लिए सर्वोच्च संसथान हैं। उन्होंने अपनी डाक्टरी की पढाई (ऍम.बी.बी.एस) सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (भारत), एमडी, एम्स से और इसके साथ-साथ, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड से राष्ट्रीय बोर्ड के डिप्लोमेट किया। उन्होंने बाद में पोस्ट डॉक्टरेट बाल चिकित्सा पल्मोनोलॉजी में बच्चों के अस्पताल, लॉस एंजिल्स, दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के केस्क स्कूल से की। .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और सौम्या स्वामीनाथन · और देखें »

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। १९८४ में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' द्वारा वर्ष १९८६ से 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत २५ लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। .

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार · और देखें »

१९७२ में पद्म भूषण धारक

श्रेणी:पद्म भूषण श्रेणी:1972 श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: एम॰ एस॰ स्वामीनाथन और १९७२ में पद्म भूषण धारक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एम एस स्वामीनाथन, एम. एस. स्वामीनाथन, एम॰एस॰ स्वामीनाथन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »