लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एमिटी विश्वविद्यालय

सूची एमिटी विश्वविद्यालय

एमिटी विश्वविद्यालय भारत का सबसे बड़ा निजी विश्वविद्यालय है। यहां ९०,००० से अधिक विद्यार्थी हैं। इसकी स्थापना २००३ में हुई थी। इसके परिसर नोएडा, जयपुर एवं लखनऊ में हैं। इसकी स्थापना अशोक चौहान ने किया जिन्होने 'ऋतनन्द बालवेद शिक्षा फाउन्डेशन' की भी स्थापना की है। चित्र:Amity Univ NOIDA1.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA2.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA3.jpg चित्र:Amity Univ NOIDA4.jpg श्रेणी:दिल्ली के विश्वविद्यालय श्रेणी:उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय श्रेणी:निजी विश्वविद्यालय.

3 संबंधों: प्रीति सिंह, लखनऊ, लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं

प्रीति सिंह

प्रीति सिंह (जन्म: २६ अक्टूबर १९७१) चंडीगढ़ में स्थित एक लेखिका, उपन्यासकार हैं। प्रीति पिछले १५ सालो से एक पेशेवर लेखक के रूप में काम कर रही है। २०१२ में महावीर पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित इनका पहला उपन्यास "फ्लर्टिंग विथ फेट" बेस्ट सेलिंग उपन्यास रहा और वे अपनी दूसरी किताब "क्रॉसरोड्स" के साथ एक अवॉर्ड विजेता लेखिका बन चुकी हैं। १७ दिसंबर, २०१५ साहित्यकार प्रीति सिंह को अनुपमा फाउंडेशन द्वारा स्वयंसिद्धा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। साल २०१६ में इनकी तीसरी पुस्तक वॉच्ड, जो एक क्राइम थ्रिलर उपन्यास हैं, का प्रकाशन ओमजी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया। .

नई!!: एमिटी विश्वविद्यालय और प्रीति सिंह · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: एमिटी विश्वविद्यालय और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं

लखनऊ के शिक्षण संस्थान- .

नई!!: एमिटी विश्वविद्यालय और लखनऊ की शिक्षण संस्थाएं · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »