लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एक्डीसोज़ोआ

सूची एक्डीसोज़ोआ

एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) प्रोटोस्टोम प्राणियों की एक श्रेणी है जिसमें आर्थ्रोपोडा (कीट, केलीसेराटा, क्रस्टेशिया, मिरियापोडा), नेमाटोडा (सूत्रकृमि) और कई अन्य छोटे जीववैज्ञानिक संघ शामिल हैं। इस श्रेणी को सन् 1997 में कई प्राणियों के राइबोसोम आर एन ए के अनुवांशिक अध्ययन में मिली समानताओं के आधार पर प्रस्तावित करा गया था। सन् 2008 में हुई एक जाँच में यह साबित हो गया कि यह एक क्लेड है, यानि इसकी सभी सदस्य जातियाँ अतिप्राचीन काल में एक ही सांझी पूर्वज जाति से क्रमविकसित हुई हैं। .

9 संबंधों: टार्डीग्रेड, एक्डीसोज़ोआ, प्रोटोस्टोमिया, मिरियापोडा, मेरोस्टोमाटा, युरिप्टेरिडा, समुद्री मकड़ी, ज़िफ़ोसुरा, केलीसेराटा

टार्डीग्रेड

टार्डीग्रेड (Tardigrade) एक जल में रहने वाला आठ-टाँगों वाला सूक्ष्मप्राणी है। इन्हें सन् 1773 में योहन गेट्ज़ा नामक जीववैज्ञानिक ने पाया था। टार्डीग्रेड पृथ्वी पर पर्वतों से लेकर गहरे महासागरों तक और वर्षावनों से लेकर अंटार्कटिका तक लगभग हर जगह रहते हैं। टार्डीग्रेड पृथ्वी का सबसे प्रत्यास्थी (तरह-तरह की परिस्थितियाँ झेल सकने वाला) प्राणी है। यह 1 केल्विन (−272 °सेंटीग्रेड) से लेकर 420 केल्विन (150 °सेंटीग्रेड) का तापमान और महासागरों की सबसे गहरी गर्तो में मौजूद दबाव से छह गुना अधिक दबाव झेल सकते हैं। मानवों की तुलना में यह सैंकड़ों गुना अधिक विकिरण (रेडियेशन) में जीवित रह सकते हैं और अंतरिक्ष के व्योम में भी कुछ काल तक ज़िन्दा रहते हैं। यह 30 वर्षों से अधिक बिना कुछ खाए-पिए रह सकते हैं और धीरे-धीरे लगभग पूरी शारीरिक क्रियाएँ रोक लेते हैं और उनमें सूखकर केवल 3% जल की मात्रा रह जाती है। इसके बाद जल व आहार प्राप्त होने पर यह फिर क्रियशील हो जाते हैं और शिशु जन सकते हैं। फिर भी औपचारिक रूप से इन्हें चरमपसंदी नहीं माना जाता क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में यह जितनी अधिक देर रहें इनकी मृत्यु होने की सम्भावना उतनी ही अधिक होती है जबकि सच्चे चरमपसंदी जीव अलग-अलग उन चरम-परिस्थितियों में पनपते हैं जिनके लिए वे क्रमविकास (एवोल्यूशन) की दृष्टि से अनुकूल हों। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और टार्डीग्रेड · और देखें »

एक्डीसोज़ोआ

एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) प्रोटोस्टोम प्राणियों की एक श्रेणी है जिसमें आर्थ्रोपोडा (कीट, केलीसेराटा, क्रस्टेशिया, मिरियापोडा), नेमाटोडा (सूत्रकृमि) और कई अन्य छोटे जीववैज्ञानिक संघ शामिल हैं। इस श्रेणी को सन् 1997 में कई प्राणियों के राइबोसोम आर एन ए के अनुवांशिक अध्ययन में मिली समानताओं के आधार पर प्रस्तावित करा गया था। सन् 2008 में हुई एक जाँच में यह साबित हो गया कि यह एक क्लेड है, यानि इसकी सभी सदस्य जातियाँ अतिप्राचीन काल में एक ही सांझी पूर्वज जाति से क्रमविकसित हुई हैं। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और एक्डीसोज़ोआ · और देखें »

प्रोटोस्टोमिया

प्रोटोस्टोमिया (Protostomia, लातीनी भाषा में अर्थ: पहला मुँह) प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक अधिसंघ है। यह अपनी बहन क्लेड, ड्यूटेरोस्टोमिया, के साथ अपने से ऊँचा नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) नामक क्लेड बनाता है। ड्यूटेरोस्टोमिया और प्रोटोस्टोमिया के सदस्य प्राणियों में यह अंतर है कि ड्यूटेरोस्टोमिया के भ्रूण (एम्ब्रियो) के विकास में सबसे पहले जो छिद्र खुलता है वह गुदा बनता है जबकि अधिकतर प्रोटोस्टोमिया भ्रूण में सबसे पहले विकसित होने वाला छिद्र उसका मुँह होता है। नेफ़्रोज़ोआ स्वयं बाइलेटेरिया क्लेड का सदस्य है। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और प्रोटोस्टोमिया · और देखें »

मिरियापोडा

मिरियापोडा (Myriapoda) एक प्राणी उपसंघ है जो आर्थ्रोपोडा संघ का एक मुख्य उपविभाग है। इसमें सहस्त्रपाद व गोजर सहित लगभग १३,००० जातियाँ सम्मिलित हैं। लातीनी भाषा में "मिरियापोडा" का अर्थ "बहुत पैर" है और इसकी सदस्य जातियों के ७५० से लेकर दस से कम टांगें होती है। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और मिरियापोडा · और देखें »

मेरोस्टोमाटा

मेरोस्टोमाटा (Merostomata) केलीसेराटा संघ के आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक वर्ग है जिसमें ज़िफ़ोसुरा (अश्वनाल केंकड़ा) और विलुप्त युरिप्टेरिडा (समुद्री बिच्छु) के दो गण आते हैं। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और मेरोस्टोमाटा · और देखें »

युरिप्टेरिडा

युरिप्टेरिडा या समुद्री बिच्छु आर्थ्रोपोडा का एक विलुप्त जीववैज्ञानिक गण है जो अरैकनिडा (मकड़ी और सम्बन्धित प्राणी) से सम्बन्धित है और जिसमें विश्व के सबसे बड़े ज्ञात आर्थ्रोपोड थे। हालांकि इनका नाम "समुद्री बिच्छु" है, यह बिच्छु नहीं थे और इनकी केवल सबसे पहली उत्पन्न हुई जातियाँ ही सागर में रहती थीं (बाद में विकसित हुई जातियाँ मीठे पानी या अर्ध-खारे पानी में रहती थीं)। इसकी अधिकांश जातियाँ 20 सेंटीमीटर से कम थी लेकिन सबसे बड़ी जाति की लम्बाई 2.5 मीटर (8 फ़ुट 2 इंच) थी। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और युरिप्टेरिडा · और देखें »

समुद्री मकड़ी

समुद्री मकड़ी (Sea spider), जो जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में पिक्नोगोनीडा (Pycnogonida) नामक वर्ग है, समुद्र में रहने वाले आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक समूह है। इसकी लगभग 1300 जीववैज्ञानिक जातियाँ ज्ञात हैं। यह सार्वत्रिक रूप से लगभग हर सागर व महासागर में मिलते हैं हालांकि इन्हें विशेष रूप से भारी मात्रा में भूमध्य सागर, कैरिबियाई सागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में मिलते हैं। इनका आकार विविध है और इसमें 1 मिलिमीटर से लेकर गहरे पानी में बसने वाली 90 सेंटीमीटर से भी बड़ी जातियाँ मिलती हैं। अधिकतर जातियों का आकार छोटा होता है और वे कम गहराई वाले पानी में रहती हैं। अपने नाम के बावजूद यह वास्तविक मकड़ी से भिन्न है और न ही यह अरैकनिड की श्रेणी में आती है, हालांकि केलीसेराटा संघ होने के कारण यह अन्य आर्थ्रोपोडों (जैसे कि कीट और क्रस्टेशियाई) की तुलना में मकड़ियों से अधिक क़रीबी सम्बन्ध रखती हैं। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और समुद्री मकड़ी · और देखें »

ज़िफ़ोसुरा

ज़िफ़ोसुरा (Xiphosura) केलीसेराटा संघ के मेरोस्टोमाटा वर्ग में आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक गण है। इसकी अधिकांश जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं लेकिन लिम्युलिडाए कुल में चार जातियाँ अभी-भी अस्तित्व में हैं। इन अस्तित्ववान जातियों में से एक अश्वनाल केंकड़ा है, जिसमें करोड़ों वर्षों से कोई परिवर्तन न होने के कारण उसे एक जीवित जीवाश्म समझा जाता है। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और ज़िफ़ोसुरा · और देखें »

केलीसेराटा

केलीसेराटा (Chelicerata) एक प्राणी उपसंघ है जो आर्थ्रोपोडा संघ का एक मुख्य उपविभाग है। इसमें अश्वनाल केकड़ा, समुद्री मकड़ी और अष्टपाद (मसलन बिच्छु और मकड़ी) शामिल हैं। .

नई!!: एक्डीसोज़ोआ और केलीसेराटा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »