लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उव्स प्रांत

सूची उव्स प्रांत

उव्स (मंगोल: Увс; अंग्रेज़ी: Uvs) मंगोलिया के पश्चिमोत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी उलानगोम (Улаангом, Ulaangom) शहर है। उव्स प्रांत का नाम मंगोलिया की सबसे बड़ी झील, उव्स झील, पर रखा गया है जो इस राज्य में आती है। इस प्रांत की उत्तरी सीमा रूस से लगती है और इसका क्षेत्र स्तेपी घासभूमि, गोबी रेगिस्तान और पर्वतीय क्षेत्र का मिश्रण है।, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9 .

3 संबंधों: मंगोलिया के प्रांत, ओइरत भाषा, उलानगोम

मंगोलिया के प्रांत

मंगोलिया के अइमग (प्रांत) मंगोलिया के प्रांतों को अइमग कहा जाता है। इस सारणी में मंगोलिया के प्रांत दिए हैं। उन प्रांतों के नाम के साथ में उनके मुख्यालय भी दिए हैं। .

नई!!: उव्स प्रांत और मंगोलिया के प्रांत · और देखें »

ओइरत भाषा

ओइरत मंगोल भाषा-परिवार की एक सदस्य है। विद्वानों में मतभेद है कि यह एक अलग भाषा है या फिर मंगोल भाषा की एक मुख्य उपभाषा है। यह मंगोलिया के सुदूर पश्चिमी इलाक़ों, चीन के सुदूर पश्चिमोत्तरी शिन्जियान्ग प्रान्त और रूस में कैस्पियन सागर के तट पर (विषेशकर कालमिकिया में) बोली जाती है। कालमिकिया में इसकी 'कालमिक' नामक उपभाषा बोली जाती है। .

नई!!: उव्स प्रांत और ओइरत भाषा · और देखें »

उलानगोम

उलानगोम (मंगोल: Улаангом) मंगोलिया का एक शहर है। यह उव्स प्रांत की राजधानी है। यह उव्स झील के दक्षिण-पश्चिमी छोर से २६ किमी दूर और ख़रख़िरा पर्वत के पास स्थित है। यह रूस की सीमा के बहुत समीप है। उलानगोम की पूरी विद्युत रूस से आती है और उस देश के तूवा गणतंत्र का यहाँ एक दूतावास है, जबकि उव्स प्रांत का भी तूवा की राजधानी किज़िल में एक दफ़्तर स्थित है। .

नई!!: उव्स प्रांत और उलानगोम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उव्स प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »